Pandit NM Shrimali – Best Astrologer in India

Free Shipping above 1999/-

Vrishick Rashifal 2024 | वृश्चिक राशिफल 2024 | Vrashick Rashi – Scorpio Horoscope 2024 Nidhi Shrimali

वृश्चिक राशिफल 2024

नमस्कार, वेलकम। सबसे पहले तो आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | आज हम आप सभी के लिए लेकर आएं हैं 2024 वृश्चिक राशि वालों का वार्षिक राशिफल |सबसे पहले वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल की | तो मंगल वर्ष की शुरुआत में धनु राशि में गोचर भ्रमण करेंगे और वर्ष पर्यन्त धनु से कर्क राशि तक गोचर भ्रमण करने वाले हैं। अब यह तो हुई आपके राशि स्वामी की बात। अब एक नजर डाल लेते हैं। 1 जनवरी वर्ष 2024 की वार्षिक कुंडली पर। यह नववर्ष की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति कैसी रहने वाली है केतु आपके लाभ भाव में विराजमान रहेंगे। शुक्र और बुध की युति आपके खुद की राशि में यानी वृश्चिक राशि में रहेगी। वहीं धन स्थान में सूर्य और मंगल विराजमान रहेंगे। शनि आपके सुख स्थान में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे और राहु आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। वहीं गुरु आपके रोग भाव में विराजमान रहेंगे तो यह वर्ष की शुरुआत की। यानी 1 जनवरी वर्ष 2024 में ग्रहों की स्थिति।


अब जो हम आपको वर्ष 2024 की कुछ विशेष भविष्यवाणियां देने जा रहें हैं उस हिसाब से आप अपने आने वाले इस नववर्ष की प्लानिंग कर सकते हैं। स्ट्रेटेजी बनाकर, योजनाबद्ध तरीके से और जो सावधानियां रखने को हम कहेंगे , उन सावधानियों के साथ अगर आप आगे बढ़ेंगे तो यह नया वर्ष आपके लिए उन्नति दायक ही रहेगा। और ये जो भविष्यवाणियां, ये जो राशिफल हम आपको देते हैं यह चंद्र गणनाओं पर आधारित हैं | इसे आप अपने लग्न और राशि दोनों के हिसाब से देख सकते हैं। यानी वृश्चिक राशि और वृश्चिक लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है। तो शुरू करते हैं वर्ष 2024 की महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।


सबसे पहले पहली भविष्यवाणी | गुरु जो कि आपके रोग भाव में जनवरी से लेकर अप्रैल तक विराजमान रहने वाला है। पहले तो गुरु जहां बैठते हैं, उस घर की स्थान हानि करते हैं। दूसरा गुरु आपके धन स्थान के स्वामी है और पंचम भाव के स्वामी है। गुरु षस्टम भाव में बैठे हैं क्योंकि सौम्य ग्रह तो अच्छा नहीं है। यानी जनवरी से लेकर अप्रैल माह तक आपको बहुत केयरफुल होकर चलना होगा। वैसे भी यह समय आपके लिए थोड़ा सा टफ रहने वाला है। शनि की ढैया आपको चल रही है, इसलिए अपने कार्यों को बहुत स्ट्रेटेजी के साथ में कीजिएगा। धन को संचित रखने के स्रोतों पर आपको इस वर्ष विचार करना होगा। अनर्गल खर्च से आपको बचना होगा। कुटुम्ब में किसी भी रिश्तेदार के साथ में अपने संबंध न बिगाड़े और किसी भी कंट्रोवर्सी में न फंसें। इस समय आपके किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले आपको अपने बुजुर्गों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यह समय चूंकि गुरु आपके धनेश है और आपके पंचमेश है इसलिए विद्यार्थी वर्ग को भी अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी। पढाई में जितना ज्यादा आप मेहनत कर सकते हैं, अपनी योग्यता को सिद्ध करने के लिए मेहनत को जी जान से झोंक दीजिए और अपने लक्ष्य को सामने रखते हुए बस लक्ष्य प्रधान पढाई कीजिए देखिएगा आपका टारगेट आप जरूर अपनी मेहनत के दम पर अचीव करते हुए दिखाई देंगे। संतान पर आपको नजर रखनी होगी क्योंकि बच्चे गलत आदतों के शिकार बन सकते हैं। गलत आदतों में पड़ सकते हैं। थोडा सा अपने बच्चों को समय समय पर बैठाकर मार्गदर्शन दें। उनको थोड़ा सा समय दें। उनके साथ समय बिताएं और बच्चों की साइकोलॉजी को समझें। अगर वह गलत मार्ग पर जा रहे हैं तो डांटने की अपेक्षा उन्हें प्यार से और उनकी साइकोलॉजी को समझते हुए उन्हें ट्रीट करें | उन्हें समझाने का प्रयास करें। वह सही मार्ग पर जरूर आएंगे। पर अपने बच्चों पर आपको इस समय साइलेंट नजर रखनी ही होगी। यह समय कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी थोड़ा सा स्ट्रगलिंग रह सकता है। अगर आप साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो डेफिनेटली इस समय आपको थोड़ी सी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। तो यह समय जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। धन, स्थान और पंचम भाव के हिसाब से आपको थोड़ी सी सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा।

अब दूसरी भविष्यवाणी पर आते हैं। गुरु की दृष्टि जो कि सर्वथा अच्छी होती है। गुरु की पंचम दृष्टि आपके दशम भाव यानी कर्म भाव पर पड़ रही है। गुरु की सप्तम दृष्टि आपके खर्च भाव पर पड़ रही है और गुरु की नवम दृष्टि अपने ही घर पर यानी धन स्थान पर पड़ रही है और गुरु की दृष्टि अच्छी होती है। जैसा कि हमने बताया, इसीलिए वे आपके काम में तेजी लेकर आएगी। बस योजनाबद्ध तरीके से काम करना है। स्ट्रेटजी बनाकर करेंगे तो दिक्कत नहीं आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। इस समय आप जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ेंगे। वहीं खर्चों में भी कमी आएगी। अनर्गल खर्च से आप बच जाएंगे। विदेशों से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। विदेश यात्रा का सपना आपका पूरा होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य आपके संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। अपने ही घर पर दृष्टि डाल रहे हैं, इसलिए गुरु के रिजल्ट आपको बैलेंस कर देंगे। यानी इस समय आप अगर सही तरीके से और शांति और विवेक का इस्तेमाल करते हुए धैर्य के साथ अपने कार्यों को करेंगे तो डेफिनेटली आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। हां, रिश्तेदारों के साथ कंट्रोवर्सी जरूर होगी पर समय रहते ही आप बात को संभाल भी लेंगे। यानी आपको अपने रिश्तों को बैलेंस करना आता है। यह कला आपमें है और आप इसे कर दिखाएंगे। गुरु 14 मई वर्ष 2025 को वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेंगे। तब तक वे आपके सप्तम भाव में विराजमान होंगे और केंद्र में गुरु बेस्ट रिजल्ट देते हैं। यहां पर आप ध्यान रखिएगा। मई से लेकर दिसंबर तक का जो टाइम पीरियड रहेगा वह आपके लिए बहुत ही शानदार परिणाम गुरु के लेकर आएगा। क्योंकि गुरु सप्तम भाव में बैठकर आपको बहुत अच्छा रिजल्ट देंगे। दूसरा गुरु आपके धनेश और पंचमेश है तो इन दोनों स्थानों में भी अब तक जो उतार चढ़ाव आप देख रहे थे वह खत्म हो जाएंगे।


यानी आपके सप्तम भाव में बैठ बैठेंगे। तब आपके जो भी अब तक मेहनत की है, उस मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तेदारों से मनमुटाव खत्म हो जाएगा। रिश्ते सामान्य होते हुए दिखाई देंगे। कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। योजनाबद्ध तरीके से और एक टीम वर्क की तरह अगर आप काम करेंगे तो वर्कप्लेस पर भी आप बड़े बड़े प्रोजेक्ट पूरे कर लेंगे, जिससे अधिकारी आप पर प्रसन्नचित नजर आएंगे। व्यापार में कुछ नई योजनाएं बनाएंगे और नई योजनाएं आपके धन लाभ की स्थितियों को बढ़ाने में सहायक होंगी। वहीं करियर में आ रही दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। छात्रों को अपनी मेहनत का प्रतिफल मिलता हुआ दिखाई देगा। जो अप्रैल माह तक आपने मेहनत कर ली है। अब आप उसका फल प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से भी आपको शुभ समाचार मिलेंगे। परंतु यहां राहु बैठे हैं पंचम भाव में। इसलिए आपको अपने बच्चों पर नजर तो रखनी ही होगी कि वह गलत मार्ग पर न चलें। बाकी आपके समझाने पर बच्चे आपकी बातों को समझेंगे। लक्ष्य प्रधान बनकर आपको गौरवान्वित महसूस करवाएंगे। बच्चों की तरफ से भी आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। गुरु चूंकि केंद्र में अच्छे रिजल्ट देते हैं, इसलिए विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए यह समय बहुत अच्छा होगा, क्योंकि सप्तम भाव में गुरु आ जाएंगे। वह विवाह से संबंधित समस्याओं से आपको मुक्ति दिलवाएंगे। यानी आपको अच्छा और मनचाहा लाइफ पार्टनर मिलेगा। साथ ही अगर आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो वह प्रयास भी आपके सफल होंगे | तो यह भविष्यवाणी।

अब आते हैं चौथी भविष्यवाणी पर। देखिए यहां गुरु केंद्र में सप्तम भाव में बैठकर गुरु पंचम दृष्टि से लाभ भाव को, सप्तम दृष्टि से आपके लग्न को और नवम दृष्टि से आपके पराक्रम भाव को देखेंगे और शानदार स्थितियां आपको अपने अप्रैल से दिसंबर माह तक अपने जीवन में देखने को मिलेगी क्योंकि गुरु की दृष्टि सर्वदा शुभकारी होती है। यहां पर उतरोत्तर लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। अब तक जो टेंशन झेली है, जो कठिनाइयां आपने देखी है और जो लगातार मेहनत करेगा उसको रिजल्ट जरूर मिलेगा। अब रिजल्ट प्राप्त करने का समय है। आपका सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। इस समय आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसमें आप सफलता अर्जित करेंगे। आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बहुत अप रहेगा। आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही पावरफुल हो जाएगी। डिसीजन मेकिंग स्ट्रांग होगी। वैसे भी वृश्चिक राशि है जिसके स्वामी मंगल जो कि हमेशा डेयरिंग व्यक्ति को बनाता है और जब गुरु की दृष्टि पड़ गई तो सोने पर सुहागा हो गया कि आप डेयरिंग तो है पर ओवर अग्रेसिव आप नहीं होंगे। बहुत सोच समझकर डिसीजन लेंगे। आपमें ठहराव भी आएगा, एक मैच्योरिटी भी आएगी और उस वजह से आप हर समस्या का हल निकालने में अपने आप को सक्षम महसूस करेंगे। रिश्तों में भी अच्छा तालमेल रहेगा। ददिहाल से आपको बहुत अच्छा सपोर्ट मिलेगा। गुरु की नवम दृष्टि अप्रैल से दिसंबर तक आपके पराक्रम भाव पर पड़ेगी तो पैतृक संपत्ति आपको इस समय प्राप्त हो जाएगी। छोटे भाई बहनों से आपको लाभ प्राप्त होगा। अगर पैतृक व्यवसाय आप साथ में करते हैं तो उसमें आपको बहुत अच्छा फायदा होगा। आप अपनी हॉबी से प्रसिद्धि हासिल करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो सकता है आपके फॉलोवर्स बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर आप छाए रह सकते हैं। वर्ष 2024 आपके नाम और फेम को बढ़ा देगा।


अब आते हैं अगली भविष्यवाणी पर। शनि जो कि आपके सुख स्थान में स्वग्रही होकर शष नामक महापुरुष योग बना रहे हैं। वृश्चिक राशि वालों के लिए शानदार परिणाम लेकर आने वाले हैं क्योंकि इस वर्ष शनि का राशि परिवर्तन नहीं हो रहा है। 29 अप्रैल वर्ष 2022 में मकर राशि से कुंभ राशि में शनि ने प्रवेश किया था और तब से ही आपको यानी वृश्चिक राशि वालों को शनि की ढैय्या शुरू हो गई थी और 29 मार्च वर्ष 2025 को शनि कुंभ से मीन में जाएंगे। तब शनि की ढैया आपके ऊपर से समाप्त हो जाएगी और उसके बाद शनि राशि परिवर्तन करेंगे। जहां शनि की ढैय्या है वहीं साथ में शनि सुख स्थान में स्वग्रही होकर नामक शष महापुरुष योग भी बना रहे हैं। तो आपके लिए बहुत प्लस पॉइंट है क्योंकि शनि कर्म फल देता है। कर्म के हिसाब से रिजल्ट देते हैं। अगर आपने बहुत अच्छे कर्म किए हैं तो शनि की ढैया का दुष्प्रभाव नहीं उल्टा अच्छा प्रभाव आपको देखने को मिलेगा क्योंकि हमेशा शनि की ढैय्या, शनि की साढ़ेसाती विनाशकारी ही नहीं होती वह केवल आपको अपने कर्मों के हिसाब से रिजल्ट देती है और कर्म अच्छे हैं तो डेफिनेटली आपको शनि की ढैया के अच्छे परिणाम ही मिलेंगे। शनि चूंकि आपके सुख स्थान में वर्ष पर्यन्त बैठेंगे यानी वर्ष 2024 में शनि आपके यहां पर ही विराजमान है तो भूमि, भवन, वाहन जैसे सुखों से आप परिपूर्ण हो जाएंगे। नए घर का सपना पूरा होगा। नए वाहन का सपना पूरा होगा और नई नई प्रॉपर्टी आप बनाते हुए दिखाई देंगे। यानी शनि आपके सुखों में वृद्धि करेंगे। आपके सपनों को साकार करते हुए दिखाई देंगे और व्यक्ति के सपने जब साकार हो जाते हैं तो व्यक्ति अपने जीवन में संतुष्टि को प्राप्त करता है। साथ ही उसके अंदर का जो सेल्फ कॉन्फिडेंस है वह बहुत अच्छे से इंक्रीज होता है। यहां पर तो शनि शष नामक महापुरुष योग भी बना रहे हैं जो कि आपकी उन्नति और तरक्की में सहायक साबित होगा। अगर आप जॉब कर रहे हैं तो जॉब में भी प्रमोशन, इंक्रीमेंट सब मिलने के चांस बनते हुए दिखाई देंगे। तो शनि आपके सुखों को बढ़ाएंगे।

अब आते हैं अगली भविष्यवाणी पर | क्योंकि शनि की दृष्टि अच्छी नहीं होती। यह सभी जानते हैं शनि तृतीय दृष्टि से वर्ष 2024 में आपके रोग भाव पर दृष्टि डालेंगे। वहीं सप्तम दृष्टि से आपके कर्म भाव को देखेंगे और दशम दृष्टि से आपके लग्न को देखेंगे। और यहां पर आपको संभलकर रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि शनि की दृष्टि अच्छी नहीं होती है। इसलिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति थोड़े से सावधान होकर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति अवेयर रहें और अपने शत्रुओं से भी थोड़ा सा सावधान रहे। क्योंकि जब हमारे जीवन में सफलता का स्वाद हम चखते हैं तो उसके साथ ही हमारे शत्रुओं की संख्या भी बढ़ जाती है। हमसे जलने वालों की, हमसे ईर्ष्या करने वालों की संख्या बढ़ती है और इस संख्या के बढ़ने से हमें डरना नहीं है। उनका डटकर सामना करना है। इसलिए अपने शत्रुओं के प्रति थोड़ा सा सावधान है। स्ट्रेटजी और प्लानिंग थोड़ी सी सीमित संख्या में आपको पता होना चाहिए कि आप क्या कार्य कर रहे हैं। बहुत ज्यादा लोगों में स्प्रेड न करें अपनी योजनाओं को वरना शत्रुओं को मौका मिल जाएगा आपके काम में खलल डालने का। आपको थोडा सा इस समय अपने काम में भी फोकस होना पड़ेगा। खासकर मई से लेकर दिसंबर तक का जो टाइम पीरियड है वो आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आप जितना फोकस होकर काम करेंगे उतना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। क्योंकि अप्रैल तक तो कर्मभाव पर गुरु की दृष्टि है और उसके पश्चात गुरु जैसे ही राशि परिवर्तन करेंगे केवल शनि की दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ेगी और वह आपके काम को थोड़ा फलक्चुएट कर सकती है। शनि हमने आपको बोला कर्मफलदाता है इसलिए सही मार्ग पर चलते हुए अपने कर्म को कीजिए। रिजल्ट जरूर मिलेंगे। पिता के साथ वाद विवाद से आपको बचना है। उनकी आज्ञा का पालन जरूर करना है।


अब शनि की दृष्टि पर आए तो शनि की दृष्टि आपके लग्न पर पड़ रही है। और जनवरी से लेकर अप्रैल तक आपको थोड़ा सा अग्रेसिव को अपने गुस्से को कंट्रोल करना होगा, वरना उस वजह से आप अपने बने बनाए काम को बिगाड़ देंगे। क्योंकि मई से लेकर दिसंबर तक तो गुरु की दृष्टि भी आपके लग्न पर पड़ेगी जो कि शनि की दृष्टि को बैलेंस कर देगी। पर जनवरी से लेकर अप्रैल माह तक का जो समय आपको थोड़ा सा अपने अग्रेसिव नेस को कम करना है, हर बात में और रिएक्ट न करें। हर बात में तलवार निकालकर लड़ाई करने के लिए न उतर जाएं क्योंकि आपका स्वभाव भी कुछ ऐसा ही है। आप बहुत बेबाक है। थोड़ा सा स्ट्रेट फॉरवर्ड है। अपनी बातों को खुली रख देते हैं। पर जरूरी नहीं है। आप हमेशा सही हो। इसलिए अपना मूल्यांकन करते हुए सोच समझकर धैर्य के साथ आपको आगे बढ़ना है। धैर्य का दामन नहीं छोड़ना, बस इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।


अब आते हैं अगली भविष्यवाणी पर। राहू आपके फिफ्थ हाउस में विराजमान है और वर्ष पर्यंत राहु आपके फिफ्थ हाउस में बैठने वाले हैं। पंचम भाव में बैठकर करियर को फ्लक्चुएट कर सकते हैं। अनायास भय करियर को लेकर आपके मन में उत्पन्न हो सकता है। मैं सफल होगा या नहीं, मेरे साथ होगा या नहीं, मैं सही कर पाऊंगा या नहीं। पर अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को बनाए रखना है। राहु क्या करते हैं? व्यक्ति को बहुत इम्पल्सिव बनाते हैं। बहुत जल्दी उसे लगता है कि मैं बिल्कुल सही हूं और वह जल्दबाजी के अंदर गलत निर्णय ले लेता है। हमें वैसा नहीं करना है। विशेषकर हमने आपको बताया। पूरे वर्ष पर्यंत संतान का भी घर है और यहां पर राहु बैठे हैं तो गलत आदतों की तरफ संतान को प्रेरित कर सकते हैं। इसलिए पेरेंट्स को विशेष रूप से संतान पर नजर रखनी होगी। उनके साथ कम्युनिकेशन गैप मत बनाएगा, क्योंकि वह गैप बन गया तो बच्चे गलत राह पर मुड़ जाएंगे। इसलिए उनके साथ समय स्पेंड कीजिए। समय समय पर उनकी बातों को सुनिए। उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का मित्रवत प्रयास कीजिए। उन पर क्रोध और आवेश भी करना ठीक नहीं है। वह विद्रोही हो जाएंगे। थोड़ी सी सावधानी के साथ अगर आप आगे बढ़ेंगे तो राहू के रिजल्ट आपको अच्छे ही मिलेंगे। बस आपको अपना विवेक नहीं खोना है। विवेक और बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ते चले जाना है।


अब आते हैं अगली भविष्यवाणी पर। आपकी राशि स्वामी है मंगल जो कि हमने आपको बताया कि वर्ष पर्यन्त धनु से कर्क राशि तक गोचर भ्रमण करेंगे। अब 5 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक वे अपनी उच्च की राशि मकर में गोचर भ्रमण करेंगे। और यह समय बहुत ही अच्छा और आपके बल और पराक्रम को बढ़ाएगा। आपको कुछ बड़ी सफलता के योग दिलवाएगा। वहीं 1 जून से लेकर 12 जुलाई तक मेष राशि में स्वग्रही होते हुए दिखाई देंगे। यहां आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। रक्त विकार से संबंधित अगर आपको कोई समस्या है तो उसमें आपको आराम मिलेगा। वहीं मंगल 20 अक्टूबर से लेकर 21 जनवरी वर्ष 2025 तक अपनी नीच की राशि कर्क में भी गोचर भ्रमण करेंगे। इसलिए आपको बहुत ज्यादा संभलकर इस टाइम पीरियड के दौरान रहना है। बस इम्पल्सिव होकर जल्दी से कोई भी डिसीजन नहीं लेना है। बहुत सोच समझकर आगे बढ़ना है। अपनी पर्सनैलिटी को किसी के लिए खराब न करें। तो यह थी वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2024 की भविष्यवाणी |


इस साल वृश्चिक राशि वालो के लिए विशेष उपाय

  • आपकी राशि स्वामी मंगल है इसलिए आपको मंगलवार का व्रत करना चाहिए।
  • रोजाना अगर हो सके तो बजरंग बाण का पाठ जरूर करें। अगर वो न कर सके तो हनुमान चालीसा जरूर करें।
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें पान का बीड़ा जरूर अर्पित करें।
  • वर्ष पर्यन्त आपको शनि के दान भी करने चाहिए क्योंकि शनि की ढैय्या आपको चल रही है |
  • काली चीजों का दान जरूर करें |
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप रोजाना एक माला जरूर करें।
  • आपको लाल चीजों का दान करना चाहियें | चाहें वो लाल कपड़ा, सिंदूर, लाल वस्तुएं, अनार इन सब लाल चीजों का दान जरूरतमंद लोगों को जरूर करें।