Pandit NM Shrimali – Best Astrologer in India

Free Shipping above 1999/-

AAJ KA RASHIFAL 7 September 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 7 September 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए फाइनेंशियली बहुत ही स्ट्रॉंग रहने वाला है। काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। कामों में आ रही दिक्कत और परेशानियां समाप्त हो जायेगी। परन्तु आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में सजगता रखनी होगी वरना ऐसे कार्यों में आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। माँ के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। उनसे आरजू बिल्कुल भी ना करें। शुक्रवार को मावे से बनी बर्फी गाय को खिलानी चाहिए। ऐसा करने पर जल्द ही विवाह के संबंध में शुभ सूचना प्राप्त होगी।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – एक।

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सुयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। काम द्रुत गति से होते चले जाएंगे। वहीं आज के दिन राजनीति से संबंधित कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके सुखों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कुछ बड़ी अपॉर्चुनिटी आज के दिन मिल सकती है। मंगलवार के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं जरूर दूर होगी।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – आठ।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन धनागमन से संबंधित समस्याओं को दूर करेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो जाएगा। आज के दिन घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का वातावरण बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। घर की महिलाओं के लिए आप कुछ गिफ्ट की खरीदारी करते हुए दिखाई देंगे। प्रतिदिन किसी ब्राह्मण के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बात है ब्राह्मण के आशीर्वाद से दूर होती है।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – छह।

कर्क राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ दिखाई देगा। आज का दिन आपके आकर्षक व्यक्तित्व को और अधिक बढ़ाएगा, जिससे हर व्यक्ति आपकी तरफ खिंचा चला जाएगा। आज के दिन आपकी डिसीजन मेकिंग स्ट्रॉन्ग होगी और काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। शनिवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से जल्दी विवाह के संबंध में आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – सात।

सिंह राशि – आपकी राशि से। चंद्रमा आज के दिन। आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन बारहवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके जीवन में चल रही दुविधाओं को समाप्त कर आपके जीवन को क्लियर करता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचें। आज के दिन कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियों का हल आपके घर के बड़ों की सहायता से मिल जाएगा। वहीं वर्क प्लेस पर भी आपको अपने सहकर्मियों का साथ और सहयोग मिलेगा। बुधवार के दिन सरसों के तेल का पराठा बनाकर किसी सांड या फिर पक्षियों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
शुभ रंग – संतरी
शुभ अंक – चार।

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके जीवन के सुख सुविधाओं को बढ़ाएगा। आपके लेवल और सर्कल में वृद्धि होगी। आपके काम बनते चले जाएंगे। कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां भी समाप्त हो जाएगी। कोई बड़े काम में आपको विशेष सफलता के योग बनेंगे। आज के दिन हर बाधा का हल आप ढूंढ लेंगे। सेल्फ कॉन्फिडेंस इनक्रीस होगा। सोमवार के दिन 1200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर दूध का दान करें। ऐसा करने से आपके विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएगी।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – दो।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्क प्लेस पर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सहकर्मी आपसे प्रेरणा लेंगे। आज के दिन आप कइयों के आइडियल बनते हुए दिखाई देंगे। आपका काम बहुत अच्छे से और सिस्टमैटिक आप पूरा करेंगे, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी हाई रहेगा। आज के दिन आपके पिता का मार्गदर्शन आपको मिलेगा और घर में बहन और बुआ के आगमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। बृहस्पतिवार को गाय की पूजा करें और उसे भोग लगाएं। भोग में दो आटे के पेड़े पर थोड़ी सी हल्दी लगाकर गुड़ और चने की गीली दाल खिलाएं।
शुभ रंग – श्वेत
शुभ अंक – छह।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक रहेगा। काम अधूरे पूरे होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। वीजन बहुत क्लियर होता हुआ दिखाई देगा। कुछ विशेष कार्य मैं आपको आज के दिन विशेष सफलता के योग बनेंगे। वहीं सुखों में वृद्धि होगी। प्रोपर्टी से संबंधित विवाद आज के दिन खत्म हो जाएंगे। लड़के लड़कियां ज्यादा से ज्यादा पीले रंग का सामान या फिर पीले रंग का कपड़ा पहनें। पीले फलों का सेवन करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होंगे और विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएगी।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – नौ।

धनुराशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लाइफ पार्टनर का साथ और सुयोग भरपूर मिलेगा। यात्रा आपके लिए मनोरंजक रहेगी। वहीं आज के दिन आपके काम बनते चले जाएंगे। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को कुछ चैलेंजेस का सामना आज के दिन करना पड़ सकता है। मीन आज के दिन कोई भी जल्दबाजी में निर्णय न लें और भावुकता व अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें। आप ओपल रत्न धारण करें। ऐसा करने से विवाह के योग अतिशीघ्र बनेंगे।
शुभ रंग – मैजंटा
शुभ अंक – सात।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने की अपेक्षा शांति से अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। आज के दिन आपकी मनोकामनाएं और इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आज के दिन मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें और प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में धैर्य बनाए रखें। विवाह के योग न बनने पर गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे विवाह के शुभ ग्रह योग बनेंगे।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – पाँच।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आज के दिन आपको अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को इनक्रीस करना चाहिए। आपको बहुत ही युक्ति से अपने कार्यों को करना होगा वरना आपके कार्यों में आपको नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। रुपए पैसों से संबंधित मामलों में सजगता बनाए रखें। प्रतिदिन दुर्गा सप्तसती से अर्गला स्त्रोत का पाठ करने से अविवाहित जातकों का विवाह शीघ्र होता है।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – नौ।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने की अपेक्षा शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। पूर्णिमा के दिन आपको कोई भी कार्य। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने की अपेक्षा अपने कार्यों को शांति से सुलझाने का प्रयास करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम सफलतादायक रहेगा। वहीं संतान से संबंधित भी शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जो व्यापारी वर्ग विदेशों के साथ में मिलकर काम करते हैं उन्हें विदेशी कंपनियों से बड़े न्योते आज के दिन प्राप्त हो सकते हैं। पूर्णिमा के दिन वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करने से अविवाहित जातकों के विवाह की इच्छा पूरी हो जाती है। यहां शीघ्र विवाह का बहुत अच्छा उपाय है।
शुभ रंग – गुलाबी।
शुभ अंक – तीन।