Pandit NM Shrimali – Best Astrologer in India

Free Shipping above 1999/-

AAJ KA RASHIFAL 11 September 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 11 September 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके करियर में आ रही समस्याओं को दूर करेगा। आपके विजन को क्लियर करता हुआ दिखाई देगा। भविष्य में आ रही संकेतो को थोडा सा पहचानिए और अपने करियर को लेकर थोड़े से अवेयर हो जाइए आज के दिन। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कार्य बनते चले जाएंगे। मई आज के दिन आपको निवेश करते समय सावधानी रखनी है। कलाकारों को थोड़ा सा संभलकर रहना है। किसी भी कॉन्ट्रोवर्सी से बचें। छुहारा और गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाएं।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – दो।

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा लेकर आ सकता है। इसीलिए सोच समझ कर अपने कार्यों में आगे बढ़ें। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। आज के दिन अधिकारियों से पूछे बिना कोई भी काम हाथ में ना लें। आज के दिन आपको एक स्ट्रैटजी और प्लानिंग बनाकर ही आगे बढ़ना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सजग रहें और नए घर का सपना आज के दिन आपको निराशाजनक परिणाम दिलवा सकता है। मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डुओं का भोग गणेशजी को लगाएं।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – छह।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सुयोग भरपूर देखने को मिलेगा। आपके कार्यों में आ रही बाधाएं भी समाप्त हो जाएगी। आपका विजन क्लियर होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन यात्रा करते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। सजगता के साथ अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। मां के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। किसी भी पेपर को साइन करने से पहले उस पेपर को पढ़ कर ही उस पर साइन करें। मून के लडडू हरे फल का भोग भगवान श्री गणेश को लगाएं।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – नौ।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कुटुंब में मान सम्मान को बढ़ाएगा। आज के दिन आपके अटके हुए कार्य बनते चले जाएंगे। रिसर्च से संबंधित कार्यों में आज आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। कलाकारों के लिए आज का दिन मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा रहेगा। यात्रा करते समय थोड़ी सी सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा और आज के दिन किसी से भी किसी भी प्रकार की बहस ना करें। मोदक के लड्डू, मक्खन और खीर का भोग आपको गणेशजी को लगाना चाहिए।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – सात।

सिंह राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कार्यों में आपको निश्चित तौर पर सफलता दिलवाएगा। आप की डिसीजन मेकिंग आज के दिन स्ट्रॉन्ग होते हुए दिखाई देगी ओर कॉन्फिडेंस से आज के दिन आपको बचना चाहिए। वर्क प्लेस पर आपको आज के दिन जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा नहीं करना है। अपने आत्मबल के जरिए आगे बढ़िए। आज के दिन कुटुंब में मान सम्मान मिलेगा। दादा दादी से स्नेह और दुलार मिलेगा। गुड़ से बने मोदक के लड्डू, लाल फल और छुहारे का भोग आपको लगाना चाहिए।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – पाँच।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन खर्च की स्थितियां बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को बैलेंस करके चलने का प्रयास करें। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचें। आज के दिन तय समय में किए गए कार्यों में बड़ी सफलता आपको हाथ लगती हुई दिखाई देगी। आज के दिन उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी। नए वाहन या फिर नए घर की खरीदारी की संभावना आज के दिन बनी हुई है। हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू और किशमिश का भोग गणेशजी को लगाएं।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – छह।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुख सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। आपके काम बनते चले जाएंगे। आज के दिन आपके कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। आज के दिन आपने जो भी सोचा हुआ है भविष्य को लेकर उसके लिए आप योजनाएं बनाना प्रारंभ कर देंगे। शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों में आज आपको विशेष सफलता के योग रहेंगे। मिश्री, लड्डू और केले का भोग आपको श्री गणेशजी को लगाना चाहिए।
शुभ रंग – गुलाबी।
शुभ अंक – तीन।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुख, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का वातावरण बहुत ही हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएगी। अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखें और आज के दिन नौकरी पेशा लोगों का अटका प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। छुआरा और काजू के लड्डू का भोग गणपतिजी को लगाएं।
शुभ रंग – भूरा।
शुभ अंक – एक।

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन सुख, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। आज के दिन आपके काम बनते चले जाएंगे। आज के दिन कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज के दिन जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। धार्मिक अनुष्ठान आज के दिन घर में किया जा सकता है। मोदक और केले का भोग गणपतिजी को लगाएं।
शुभ रंग क्रीम
शुभ अंक – आठ।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचें। यात्रायें करते समय सावधानी रखें। आज के दिन खुद ड्राइव करके कहीं पर भी न जाएं। जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें। गुप्त धन की प्राप्ति के योग बनते हुए दिखाई देंगे। मोदक के लड्डू, किसमिस, तिल के लड्डुओं का भोग आपको लगाना चाहिए।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – छह।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः व्यापारी वर्ग को व्यापार में उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। खासकर जो इलेक्ट्रोनिक और सोने के व्यापारी हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासकर आपको आज के दिन अपने कार्यों में विशेष सफलता के योग बनेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी आपको मिल सकता है। वहीं जीवन साथी का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। विवाह संबंधी समस्या आज के दिन समाप्त हो जाएगी। गुड़ के लड्डू और हरे फल का भोग इस राशिवालों को गणपति जी को लगाना चाहिए।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – सात ।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपको थोड़ी सी दुविधाओं से भरा लग सकता है। आज के दिन काम अटक अटक कर होंगे इसीलिए नए कार्य की शुरुआत से बचें। जो काम कर रहे हैं उसमें आपको किसी और पर अपने काम नहीं डाले। आप खुद खड़े रहकर जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने ननिहाल से आर्थिक लाभ आज के दिन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। यात्रा करते समय सावधानी रखें और अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। बेसन के लड्डू, केला और बादाम का भोग विनायक जी को लगाएं।
शुभ रंग – बादामी
शुभ अंक – चार।