Pandit NM Shrimali – Best Astrologer in India

Free Shipping above 1999/-

Kanya Rashi January 2024 | कन्या राशि जनवरी 2024 राशिफल | Virgo January Horoscope | Nidhi Shrimali

VIRGO JAUARY HOROSCOPE

कन्या राशि जनवरी 2024 राशिफल

नमस्कार, वेलकम। आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और आज हम लेकर आएं हैं वर्ष के प्रथम यानी जनवरी माह का कन्या राशि वालों का मासिक राशिफल। सबसे पहले बात करते हैं इस माह में आने वाले कुछ विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में। 7 जनवरी को सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा। 14 जनवरी को लोहड़ी का पर्व बड़ी ही धूमधाम से सभी लोग मनाएंगे। 15 जनवरी को मकर सक्रांति आ रही है जो कि सबका प्रिय त्योहार है। 17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जो कि हमारा राष्ट्रीय पर्व है वह मनाया जाएगा। तो यह है कुछ विशेष दिन व्रत और त्योहार जो कि इस माह में आने वाले हैं। अब जान लेते हैं साल के प्रथम माह में ग्रहों की स्थिति के बारे में। सबसे पहले ग्रहों के राजा सूर्य की बात करते हैं जो कि वर्तमान में अपनी राशि धनु में विराजमान है और 15 जनवरी को अपनी सम राशि मकर में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह की अगर बात करें तो वह वर्तमान में अपनी मित्र राशि वृश्चिक में विराजमान है और 7 जनवरी को अपनी शत्रु राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह की बात करें तो इस पूरे माह अपनी सम राशि धनु में विराजमान रहेंगे। गुरु ग्रह अपनी असीमित राशि मेष में इस पूरे माह विराजमान रहने वाले हैं और शुक्र ग्रह जो कि वर्तमान में अपनी मित्र राशि वृश्चिक में विराजमान है 18 जनवरी को अपनी शत्रु राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। शनि ग्रह इस पूरे माह अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। राहु और केतु अपनी सम राशि मीन और कन्या में इस माह विराजमान रहने वाले हैं। तो यह है इस माह की ग्रह गोचर की स्थिति। अब इन ग्रहों की स्थिति का क्या प्रभाव आपको अपने साल के प्रथम माह में देखने को मिलेगा। उसके बारे में जान लेते हैं तो शुरू करते हैं कन्या राशि वालों का जनवरी माह का मासिक राशिफल।

अब जान लेते हैं कि साल के इस प्रथम माह में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी। तो सबसे पहले ग्रहों के राजा सूर्य की बात करते हैं जो कि वर्तमान में अपनी सम राशि धनु में विराजमान है और 15 जनवरी को अपनी सम राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं आपकी राशि स्वामी बुध की बात करें तो वर्तमान में वक्री अवस्था में अपनी मित्र राशि वृश्चिक में विराजमान है और 7 जनवरी को ही अपनी शत्रु राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह की अगर बात करें तो वे इस पूरे माह अपनी राशि धनु में विराजमान रहेंगे। गुरु ग्रह की बात करें तो इस पूरे माह अपनी मित्र राशि मेष में विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह जो कि वर्तमान में अपनी मित्र राशि वृश्चिक में विराजमान है और 18 जनवरी को वे अपनी शत्रु राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। शनि ग्रह की बात करें तो इस पूरे माह अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। राहु और केतु अपनी सम राशि मीन और कन्या में इस माह विराजमान रहने वाले हैं। तो यह है इस माह की ग्रह गोचर की स्थिति। तो अब जान लेते हैं कि इन ग्रहों की स्थितियों का क्या प्रभाव आपको अपने साल की शुरुआत यानी प्रथम माह में देखने को मिलेगा। तो शुरू करते हैं कन्या राशि वालों का जनवरी माह का मासिक राशिफल। सबसे पहले बात करते हैं आपके राशि स्वामी की पर उससे पहले आपको बता दें कि यह जो मैं आपको राशिफल दे रहें हैं , यह चंद्र गणनाओं पर आधारित है और आप इसे अपनी राशि और लग्न दोनों के हिसाब से देख सकते हैं। यानी दोनों हिसाब से यह समान रूप से प्रभावशाली है।

सबसे पहले आपकी राशि स्वामी बुध की बात करें तो बुध जाकर बैठ रहे हैं। महीने के प्रारंभ में ही आपके सुख स्थान में, केंद्राअधिपति का केंद्र में जाकर बैठना बहुत अच्छा और बुध यहां बैठकर सप्तम दृष्टि से कर्म भाव पर यानी अपने ही घर पर दृष्टि भी डालेंगे। लग्नेश का अपने से चतुर्थ जाकर बैठना बहुत ही अच्छा हैं। आपके सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस माह कोई बड़ा अचीवमेंट आपके द्वारा किया जा सकता है। आपकी बुद्धिमता के चर्चे चारों तरफ होंगे और लोग आपसे बहुत अधिक प्रभावित रहेंगे। इस समय आप जो भी स्ट्रेटजी और प्लानिंग बनाकर अपने व्यापार को या फिर अपनी नौकरी में काम करेंगे, उसमें आप निश्चित तौर पर सफलता प्राप्त करेंगे। वहीं बुध चूंकि कर्मेश है और अपने से सप्तम बैठे अपने घर को देख रहे हैं तो काम की दृष्टि से भी यह बहुत अच्छा रहेगा। अब बुध का अगर आप काम करते हैं सीए, सीएस, अकाउंटिंग, फाइनेंस, बैंकिंग सेक्टर, आईटी फील्ड या फिर रचनात्मक कार्य, वाद्य यंत्रों को बजाने का कार्य, लेखनी का कार्य गणितज्ञ जो कि इंटेलिजेंस से जुड़े हुए काम है या फिर कंसल्टेंसी का काम अगर आप इन सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं या फिर इन क्षेत्रों में नौकरी कर रहे हैं तो डेफिनेटली यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा और उन्नतिदायक रहेगा। इस समय अधिकारी भी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। आपकी मेहनत का यथेष्ट फल भी आपको प्राप्त होगा और डेडिकेशन की वजह से प्रमोशन, इंक्रीमेंट, मनचाही ट्रांसफर इन सब के योग आपके बनते हुए दिखाई देंगे। अगर लोन लेने की इच्छा है तो बैंक से लोन भी मिल जाएगा।

अब बढ़ते हैं आगे और जान लेते हैं। द्वितीय स्थान यानी धनभाव के बारे में। आपके धनेश और भाग्येश दोनों है। शुक्र और शुक्र अपने से एक घर आगे पराक्रम भाव में 18 जनवरी तक बैठने वाले हैं। यहां पर शुक्र बुध के साथ में युति कर रहे हैं। हालांकि यह युति बहुत छोटी है, क्योंकि बुध चेंज हो जाएंगे। पर शुक्र चूंकि धनेश है और अपने से एक घर आगे बैठे हैं तो 18 जनवरी तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा और यह समय आपके धन को बढ़ाएगा, आपके काम को बढ़ाएगा, आपके डेडीकेशन को बढ़ाएगा। इस समय कुछ बड़े बड़े अचीवमेंट्स भी आपके साथ होते हुए दिखाई देंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वहीं शुक्र चूंकि भाग्येश है, अपने से सप्तम 18 जनवरी तक बैठेंगे, इसलिए भाग्य को भी प्रबल करेंगे। अचानक से धनलाभ की स्थितियां आपको देखने को मिलेगी। अचानक से कहीं से प्रॉफिट मिल जाएगा। शेयर ट्रेडिंग क्रिप्टो। सभी कामों के अंदर जो भी रिस्की काम है उन सभी कार्यों से आपको सफलता प्राप्त होगी। लाभ प्राप्त होगा। वहीं शुक्र आपकी बॉन्डिंग को और अधिक बेहतर करेगा। परिवार के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी होगी और मांगलिक कार्य परिवार में संपन्न हो सकते हैं। अब शुक्र जब आपके सुख स्थान में आ जाएंगे 18 जनवरी के बाद तब धनेश के हिसाब से तो बहुत अच्छे परिणाम देंगे पर यहां पर आपको भाग्य के हिसाब से थोडा सा संभल कर रहने की आवश्यकता है। इस समय निवेश करते समय थोड़ा सा सावधानी रखें और जो भी रिस्की काम है उनमें इन्वेस्टमेंट या तो न करें और क्या सोच समझकर करें। यानी जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करनी है वरना शुक्र के परिणाम आपको उसके बाद अच्छे नहीं मिलेंगे। जो आपने कमाया है वह आप गंवा भी सकते हैं। तो थोड़ी सी सावधानी के साथ आपको धनेश और भाग्येश के हिसाब से 18 जनवरी के बाद रहना पड़ेगा। यानी शुक्र के रिजल्ट 18 जनवरी के बाद में आपको इतने अच्छे नहीं मिलेंगे तो संभल कर रहने की आवश्यकता रहेगी।


अब आते हैं आपके पराक्रम भाव पर। आपके पराक्रमेश और अष्टमेश दोनों ही है मंगल। अब मंगल पराक्रमेश और अष्टमेश होकर पूरे माह आपके सुख स्थान में जाकर बैठा है। पहले सूर्य के साथ युति, फिर बुध और सूर्य का बुधादित्य योग। बुध, सूर्य मंगल की युति और उसके बाद फाइनली मंगल और शुक्र की युति। ये सारी युतियाँ आपके सुख स्थान में होने वाली है और पराक्रमेश के साथ में ये सब युति अलग अलग परिणाम दिलवाएगी। जैसे मंगल और शुक्र की युति इतनी अच्छी नहीं रहेगी। यह दांपत्य जीवन में उथल पुथल ला सकती है, रिश्तों में उथल पुथल ला सकती है। संभलकर रहने की आवश्यकता रहेगी। पर सूर्य के साथ मंगल की जो युति होगी। वह आपको काम में बहुत अच्छा लाभ दिलवाएगी। प्रमोशन, प्रमोशन अगर अटका हुआ है तो वह दिलवाएगी। इस समय आपके कार्यों में आपको सफलता भी प्राप्त होगी और सम्मान भी प्राप्त होगा। वहीं छोटे भाई बहनों से भी आपको सम्मान और उनसे लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वह आपको बहुत अच्छे दिलवाएगा। इसलिए पराक्रम का यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। अब अष्टमेश मंगल की अगर हम बात करें तो अष्टमेश मंगल भी अपने से नवम बैठें है और मंगल का अपने से नवम केंद्र में जाकर बैठना अष्टम भाव के स्वामी का यात्राओं को सुखद और सुकून वाला बना देगा। वहीं इस समय आप जो भी डिसीजन लेंगे उनके दूरगामी लाभदायक परिणाम आपको भविष्य में देखने को मिलेंगे। अचानक धन लाभ के भी योग बनेंगे। परंतु इस समय आपको अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखना है और एक्‍साइटेड होकर कोई भी कार्य नहीं करना है। उससे बचना है आपको। तो मंगल के रिजल्ट आपको इस महीने बहुत ही अच्छे मिलने वाले हैं।


अब आते हैं आपके सुख स्थान और सप्तम भाव पर क्योंकि सुखेश और सप्तमेश दोनों ही है। गुरु और गुरु के रिजल्ट आपको अब तक बहुत अच्छे मिलते आ रहे हैं। हालांकि गुरु अष्टम भाव में बैठे सौम्य ग्रह का अष्टम भाव में बैठना इतना अच्छा नहीं है, पर चूंकि सुखेश अपने से पंचम और सप्तमेश अपने से एक घर आगे बैठे हैं तो उसी हिसाब से गुरु के रिजल्ट आपको ठीक मिल रहे हैं। बहुत अच्छे नहीं कहूंगी, परंतु ठीक जा ही रहे हैं। अब सुकेश की अगर हम बात करें तो मंगल, बुध और सूर्य की युति आपके लिए कल्याणकारी रहेगी। वहीं मंगल और शुक्र की युति आपके लिए इतनी अच्छी नहीं रहेगी। उस समय सुखों में फ्लक्चुएशन हो सकता है। अचानक खर्चे आ सकते हैं। घर के रखरखाव पर खर्चा करना पड़ सकता है। यानी 18 जनवरी के बाद का समय थोड़ा सा खर्चों से भरा रह सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों को अगर आपको तय करना है तो 18 जनवरी के पहले ही कर लीजिए। नई नई प्रॉपर्टी आप इस समय बना पाएंगे। नए वाहन की खरीदारी आप इस समय कर पाएंगे और यह समय आपकी सफलता को सुनिश्चित करेगा। वहीं सप्तम भाव के हिसाब से क्योंकि सप्तम भाव में राहु बैठें है तो मिसअंडरस्टैंडिंग फैमिली के साथ, फ्रेंड्स के साथ, जीवनसाथी के साथ और व्यापार में पार्टनर के साथ हो सकती है। इन चीजों में आपको सावधानी रखनी होगी, क्योंकि राहुल यहां बैठकर मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट करेंगे। भ्रमित नहीं होना है और ओवर कांफिडेंट नहीं होना है। बस बैलेंस होकर अगर आप चलेंगे तो दिक्कतें किसी भी प्रकार की नहीं रहेंगी।


अब आते हैं आपके पंचम और षष्टम भाव पर, जिसके स्वामी शनि और रोग भाव में स्वग्रही हुए बैठे हैं और शनि के रिजल्ट आपको बहुत अच्छे लगातार मिलते जा रहे हैं। यानी आप अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त कर रहे हैं। अब आप मेहनत कितनी कर रहे हैं, यह आपको मूल्यांकन उसका करना है। आप जितनी अच्छी मेहनत करेंगे, शनि के परिणाम आपको उतने ही अच्छे मिलेंगे। क्योंकि शनि कर्म फल देता है। कर्म के हिसाब से रिजल्ट देता है। ईमानदारी से अपने कर्म को करते चले जाइए। शनि के रिजल्ट बेहतरीन होते चले जाएंगे। शत्रुओं का नाश करने वाला यह समय उत्तम सफलतादायक है। चारों तरफ से आपको सफलता और विजय की प्राप्ति होगी। इसलिए आपको अपने परिणामों को बेहतर करने के लिए अनवरत प्रयास करते चले जाना है।


अब आते हैं सीधा लाभ भाव पर। लाभ मन से फ्लक्चुएट होगा, दिमाग से फ्लक्चुएट होगा। कभी आप गलत डिसीजन ले लेंगे। कभी आप गलत निवेश कर लेंगे। कभी मन विचलित हो जाएगा तो अनर्गल खर्चे कर लेंगे। तो ऐसी परिस्थितियों से बचने का प्रयास करें। क्योंकि लाभेश चन्द्रमाँ हैं चंद्रमा मन माता मस्तिष्क का कारक ग्रह है। अपने मां के विश्वास का विशेष रूप से ध्यान रखें। और अपने खर्चों को नियंत्रित करके जीवन में बैलेंस होकर आगे बढ़े। कभी भी दिमाग और दिल में जंग नहीं होनी चाहिए। यह करूं या नहीं करूं, क्या करूं ऐसा नहीं सोचना है। कॉन्फिडेंस के साथ डिसीजन लीजिए। कन्फ्यूज हुए तो निर्णय गलत निकल जाएंगे और उसमें नुकसान की स्थितियां आपको ही देखने को मिलेगी। इसलिए इन मामलों में सावधान रहेंगे तो आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहेगी।

अब आते हैं आपके खर्च भाव पर। खर्च भाव के स्वामी है सूर्य जो कि आधे माह तक तो आपके सुख स्थान में बैठेंगे और उसके पश्चात आधे माह आपके पंचम भाव में। यानी 15 जनवरी को सूर्य पंचम भाव में चले जाएंगे। उससे पहले आपके सुख स्थान में जाकर विराजमान हो रहे हैं तो 15 जनवरी तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा है। खर्चों को आप नियंत्रित करके चलेंगे। खर्चे वही करेंगे जहां जरूरत हो। जहां जरूरत नहीं है वहां आपका हाथ रुक जाएगा और आप अपने खर्चों को नियंत्रित कर देंगे। परिवार से बॉन्डिंग बहुत अच्छी रहेगी। मां से फाइनेंशियली सपोर्ट रहेगा। विदेशों से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। पर 15 जनवरी के बाद का समय आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। थोड़े से चैलेंजेस का सामना आपको जरूर करना पड़ सकता है। पिता के साथ वाद विवाद की स्थितियां हो सकती है। इस समय आपको काम में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पर कठिनाइयों के बावजूद अगर आपने अपने हौसलों को बुलंद रखा तो सही समय पर आप अपने कार्यों को पूर्ण कर ही लेंगे। और सफलता सुनिश्चित करेंगे। तो सूर्य भी आपको अच्छे परिणाम देगा। परंतु 15 जनवरी से पहले का टाइम बहुत बैस्ट है। तो यह है कन्या राशि वालों का जनवरी माह का यानी साल के प्रथम माह का मासिक राशिफल।

विशेष उपाय

  • मकर संक्रांति के दिन विशेष तौर पर गायों को हरा चारा खिलाया जाए। और अगर आप ऐसा करेंगे तो चंद्र दोष से मुक्ति मिलेगी।
  • धन संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाएगा और घर में बरकत बनी रहेगी।
  • मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का भोग भी लगाया जाता है। गुड़, तिल, रेवड़ी, गजक का प्रसाद भी बांटा जाता है। इससे घर में सुख समृद्धि, धन धान्य और लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
  • साथ ही इस महीने घर में श्री यंत्र और तिजोरी में कपूर के कुछ टुकड़े रख देने चाहिए। इससे कभी भी धन संबंधी समस्या आपके जीवन में नहीं आएगी।