Pandit NM Shrimali – Best Astrologer in India

Free Shipping above 1999/-

जानिए चंद्र देव को अर्घ्य देने का महत्व ,विधि एवं फायदे – Arghya to Moon God

Arghya to Moon God

जानिए चंद्र देव को अर्घ्य देने का महत्व ,विधि एवं फायदे – Arghya to Moon God

Arghya to Moon God गुरु माँ निधि जी श्रीमाली  के मुताबिक नौ ग्रहों में चंद्र सबसे तेज चलने वाला ग्रह है। ये हर ढाई दिन में राशि बदल लेता है। चंद्र कर्क राशि का स्वामी है और हमारे मन का कारक है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्र की स्थिति ठीक नहीं होती है, उन्हें माता की ओर से सुख नहीं मिल पाता है। ऐसे लोगों का मन एकाग्र नहीं रह पाता। चंद्र के दोष दूर करने के लिए पूर्णिमा पर चंद्र पूजा करने की सलाह दी जाती है। Arghya to Moon God

चंद्र देव को अर्घ्य देने का महत्व 

गुरु माँ निधि जी श्रीमाली के अनुसार नवग्रहों में चंद्रमा को शीतलता व शांति का सूचक माना गया है. कुंडली में चंद्रमा की अच्छी स्थिति व्यक्ति के मन को शांत रखती है. मन शांत होने से सभी सुखों का अनुभव होता है,  पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है. कहते हैं पूर्णिमा पर चंद्र देव अमृत की बारिश करते हैं.  पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देना  विशेष फलदायी होता  है. इससे सुख-समृद्धि के साथ शांति की प्राप्ति होती है. सभी कष्ट दूर होते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है.  Arghya to Moon God

चंद्रमा को अरग कैसे देते हैं

  • सबसे पहले आपको जल भरने के लिए शुद्ध पात्र लेना हैं. अगर आपके पास चांदी का पात्र है. तो बहुत अच्छी बात हैं. अगर चांदी का पात्र नहीं है. तो आप तांबा या अन्य धातु का पात्र ले सकते हैं.
  • अब आपको पात्र में शुद्ध जल भरना हैं. ध्यान रहे जल अशुद्ध बिलकुल भी नहीं होना चाहिए.
  • अब पात्र में जल के साथ दूध, मिश्री, चंदन, सफ़ेद फुल, इत्र आदि मिला लेना हैं.
  • अब इस जल से चंद्रमा को अरग देना हैं.
  • अगर आप कोई व्रत के दिन चंद्रमा को अरग दे रहे है. तो अपने एक हाथ से साबुत सुपारी, पान तथा अपने केश का कोना पकड़कर दुसरे हाथ से चंद्रमा को अरग देना चाहिए.
  • इसके पश्चात   जल ग्रहण किया जाता हैं. जल ग्रहण के बाद व्रत के लिए पारण किया जाता हैं. Arghya to Moon God

चंद्रमा को अर्घ्य देने के फायदे

  • ऐसा माना जाता है की चांदी के पात्र में थोडा सा जल और दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से मनुष्य को अपने जीवन में काफी लाभ मिलते हैं. 
  •   चंद्रमा को अर्घ्य देने से हमारे मन में आ रही नकारात्मक विचारो से हमें मुक्ति मिलती हैं.  इसके अलावा चंद्रमा को अर्घ्य देने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा बना रहता हैं. 
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्र की स्थिति मजबूत बनती हैं. तथा चंद्र दोष दूर होता है 
  •  चंद्रमा को अर्घ्य देने से संतान सुख प्राप्त होता हैं. तथा हमारा दुर्भाग्य भाग्य में परिवर्तन हो जाता हैं. 
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने से धन, सुख तथा समृद्धि की प्राप्ति होती हैं. तथा जातक की आर्थिक परेशानी दूर होती हैं. Arghya to Moon God

चन्द्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र 

ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र 

गुरु माँ निधि जी श्रीमाली के अनुसार चंद्रदेव को अर्घ्य देते समय इन बातो का रखे ध्यान 

  • चंद्रमा को अर्घ्य देते समय ध्यान रहे कि पानी में थोड़ा सा दूध भी मिला हो। ऐसा करने से मन में सभी प्रकार के नकारात्मक विचार, असुरक्षा की भावना, पति के स्वास्थ्य की चिंता और दुर्भावना खत्म हो जाती है। 
  • चंद्रमा को अर्घ्य देते समय आपकी दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर होनी चाहिए। इस दिशा में मुख करके चंद्रदेव को अर्घ्य देने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है
  • चंद्रोदय  के बाद अर्घ्य देना ज्यादा उपयुक्त होता है 
  • चंद्र पूरी कलाओं के साथ दिखाई देता है। ये रात अर्घ्य देने  के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। Arghya to Moon God

Connect our all social media platforms: – Click Here