Pandit NM Shrimali – Best Astrologer in India

Free Shipping above 1999/-

AAJ KA RASHIFAL 12 August 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 12 August 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन कोई बड़े काम में आपको बड़ी सफलता के योग बनेंगे। आज के दिन सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएगी और सरकार से आपको लोन या फंड की व्यवस्था होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन पार्टनरशिप में काम की शुरुआत ना करें। यानी अगर कोई नया बिजनेस शुरू करने जा रहा है तो पार्टनरशिप में स्वतंत्र रूप से करें। आज के दिन लाइफ पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार की बहस ना करें क्योंकि उनसे वाद विवाद हो सकता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को साबुत पान के पत्ते चढ़ाएं। इसके बाद उन पान के पत्तों पर कुमकुम से श्रीराम लिखकर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होगी।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – नौ।

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके सुख, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। आज के दिन पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो जाएगा। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। आज के दिन आपके छोटे भाई बहनों से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी और कला और साहित्य के क्षेत्र में आपके कार्यों को सराहा जाएगा। एकादशी के दिन सात कन्याओं को घर आने का निमंत्रण दें और उन्हें खीर खिलाएं। ऐसा पाँच एकादशी तक आपको करना है। इस उपाय को करने से आपको अत्यंत लाभ के योग बनेंगे।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – सात।

मिथुन राशि – आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपको अपने उहापोह की स्थिति से बाहर निकलना चाहिए। आपका विज़न बहुत क्लियर होना चाहिए। आज के दिन आपके मन में बहुत कन्फ्यूजन रहेगी जिससे आप अपने कामों को अधूरा रद्द कर देंगे। आज के दिन आपके मन में बहुत कन्फ्यूज़न रहेंगे, इसलिए आपके काम अधूरे होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन अपने मन के दृढ़ निश्चय को कम एकदम दृढ़ कर लें। आज के दिन दृढ़ निश्चय को बनाये रखें और अपनी सेल्फ कॉन्फिडेंस को इनक्रीज करने का प्रयास करें। अधिकारियों का साथ और सहयोग गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए लोगों को जरुर मिलेगा। एकादशी के दिन नारियल और बादाम भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा करने से 27 एकादशी तक। एकादशी के दिन नारियल और बादाम भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में चढ़ाएं। ऐसा 27 एकादशी तक करें। ऐसा करने पर आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
शुभ रंग – नीला।
शुभ अंक – पाँच।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थिति को बढाता हुआ दिखाई देगा। खर्चों के इन्क्रीज होने से आपके काम अटक सकते हैं। कुछ कामों में दिक्कत आ सकती है। फाइनेंशियली कुछ आप टेंशन में रहेंगे इसीलिए आज के दिन सोच समझकर खर्च करें। परिवार का आपको पूरा साथ और योग दिखाई देगा। वहीं आपके ददिहाल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर किसी से बहस न करें। किसान वर्ग को खेती बाड़ी में सावधानी रखनी है। एकादशी के दिन किसी राधा कृष्ण के मंदिर जाएं और उनको पीले फूल जरूर अर्पित करें। इससे आपके सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे।
शुभ रंग – मजेंटा
शुभ अंक – छह।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके सुख, सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि करेगा। लेवल और सर्कल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। जीवनसाथी के नाम से किए गए इन्वेस्टमेंट में आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं कुटुम्ब से भी मान सम्मान और सपोर्ट मिलेगा। आपके काम बनते चले जाएंगे। एकादशी के दिन पीले चंदन और केसर के गुलाब। केसर। एकादशी के दिन पीले चंदन और केसर में गुलाब जल मिलाकर माथे पर उसका टीका लगाए। ये उपाय रोजाना करने से आपको सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

आपका शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – तीन।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ चुनौतियां आपके लिए आज के दिन खड़ी हो सकती हैं। आज के दिन आपको डटकर इन चुनौतियों का सामना करना चाहिए। आज के दिन आपको कामों में सावधानी रखनी होगी वरना काम अधूरे होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको अपने अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा और पिता के सहयोग से आप किसी बड़ी समस्या से निकल पाएंगे। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दक्षिणावर्ती शंख में कच्चा दूध और केसर डालकर स्नान कराने से वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – एक।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक रहेगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। आपके कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां भी खत्म होती हुई दिखाई देगी। आपके। वर्क प्लेस पर भी आपके कार्यों को सराहा जा सकता है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है, पर व्यापारी वर्ग को आज के दिन नई योजनाओं का क्रियान्वयन करने से बचना चाहिए और डिसीजन लेते समय सावधानी रखें। एकादशी के दिन पीपल के पेड़ की जल में जड़ में जल चढ़ाएं और उसके नीचे घी का दीपक लगाएं। ये उपाय आपके जीवन के सभी कष्टों को समाप्त करेगा।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – आठ।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यातनाओं से भरा रहेगा परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। काम बनते चले जायेंगे। कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां भी खत्म होती हुई दिखाई देंगी। आज के दिन कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं और आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई भी हो सकती है पर आपको उससे विचलित नहीं होना है। बस अपने टारगेट को अचीव करने के लिए आप लगातार अपनी लगन और मेहनत से आगे बढ़ते चले जाइये। टारगेट जरूर अचीव होगा। एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में सात प्रकार का अनाज अर्पित करें। इसके बाद उसे गरीबो में दान कर दें। इससे परिवार में सुख शांति का वास रहेगा।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – छह।

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन बिजनस में किसी न किसी प्रकार से आपके व्यवधान ला सकता है। पर चुनौतियों के बावजूद आप शाम तक अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लेंगे। लाइफ पार्टनर का आपको मोरली सपोर्ट मिलेगा। मयी यात्रायें आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीली चीजें अर्पित करें और पीली चीजों का भोग लगायें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – सात।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन शत्रुओं से आपको थोड़ा सा सावधान रखने के लिए। अतः आज के दिन आपको अपने शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहना है। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख दें। आज के दिन विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपको मनचाहा लाइफ पार्टनर नहीं मिलेगा। लव रिलेशनशिप में भी ब्रेकअप के पूर्ण योग बने हुए हैं। आज के दिन बहुत ज्यादा सावधानी के साथ आगे बढ़ें। एकादशी के दिन चावल का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें नहीं तो भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।
शुभ रंग – हरा
शुभं अंक – एक

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्र मार्च के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन करियर में आ रही दिक्कतों और परेशानियों को समाप्त कर आपके विज़न को क्लियर करता हुआ दिखाई देगा। आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंदी समाप्त हो जायेंगे और आपको प्रत्येक कार्य में सफलता हासिल होगी। आज के दिन संतान सुख में वृद्धि होगी। एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करें और सुबह उठकर स्नान ध्यान कर भगवान विष्णु के साथ माँ लक्ष्मी की भी पूजा आराधना करें।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – दो

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं आर्थिक समस्याएं लेकर आया है। इसीलिए आज के दिन आपको थोड़ा सा तटस्थ होकर सोच समझकर डिसीजन लेना है। न तो आज के दिन किसी से उधार ले नहीं किसी को उधार दें। आज के दिन सोच समझ कर चलेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वाहन के रखरखाव पर भी खर्चा आ सकता है। आज के दिन संतान की तरफ से आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और कला वर्ग के छात्रों को मनवांछित परिणाम मिलेंगे। एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – आठ

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali