Pandit NM Shrimali – Best Astrologer in India

Free Shipping above 1999/-

31 July 2023 – 6 August 2023 Weekly Rashifal Hindi blog | 31 जुलाई – 6 August Nidhi Shrimali

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस नवम, दशम, एकादश और द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। यह समय आपके भाग्य को जगाएगा। आपके लक फैक्टर काम करेंगे। अधूरे पड़े हुए सभी कार्य बन बेइमान होते चले जाएंगे। नवीन कार्यों के लिए समय अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। घर के पारिवारिक सदस्यों के साथ आप धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं या फिर किसी धार्मिक स्थल पर अनुष्ठान भी करवा सकते हैं। सप्ताह का महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा क्योंकि चंद्रमा आपके दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेगा। एकादश भाव में शनि के साथ। श्री योग का निर्माण करेंगे। इसीलिए इस समय आपको कोई भी रिस्की काम में हाथ डालने से बचना चाहिए। सोच समझकर निवेश करें। कोई भी नई योजना का क्रियान्वयन करने से पहले उसकी पूरी स्ट्रैटजी और प्लानिंग बनाकर उतरें। वही आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। पिता का आपको मार्गदर्शन और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपके काम बनते चले जाएंगे। बस सोच समझकर निर्णय आपको लेना होगा। निर्णय क्षमता को थोड़ा सा स्ट्रोंग करना होगा। सप्ताह का एक वीकेंड आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है। अपने बजट को थोड़ा साथ देखकर, नियंत्रित करके अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। विदेशों से बहुत अच्छा लाभ इस समय आपको प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। वीकेंड पर आपके कोई विदेशी रिश्तेदार है तो उनके साथ में गेट टुगेदर के प्रोग्राम चल सकते हैं। वीडियो कॉल के जरिये उनसे बातचीत हो सकती है या फिर वे आपके घर आ सकते हैं। मेष राशि को पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – नौ
शुभ दिशा – पूर्व दिशा

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, , अष्टम, नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए यात्राओं से भरी रहेगी। घर से दूर रहना पड़ सकता है परन्तु इम्पोर्टेन्ट काम से जो भी यात्रायें करेंगे वो यात्रायें आपके लिये सुखद और मंगलमय रहेगी। इस समय अचानक धन लाभ के भी योग बनेंगे। इस समय सोच समझ कर कोई भी कार्य करें। धन को सही तरीके से यूटिलाइज करने का प्रयास करें तभी आप अच्छे लाभ की परिस्थितियों को प्राप्त कर पाएंगे। इस समय आपको गलत मित्रों की संगति से बचना है और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना है। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए सब काम फटाफट से पूर्ण होते चले जायेंगे। युवक युवतियों के लिए यह समय नौकरी से सम्बंधित शुभ समाचारों से भरा रहेगा। वहीं हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को भी मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी। परन्तु यहाँ पर आपको अपने पिता से वाद विवाद की स्थितियों से बचना चाहिए। सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कोई काम आपके फंस सकते हैं, अटक सकते हैं। इसीलिए आपको थोड़ी सी अधिक मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता है। इस समय जी तोड़ मेहनत करके अपने बड़ों का सम्मान करके अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करें। बड़ो के आशीर्वाद से आपके काम जरूर बनेंगे। सप्ताह का दिन यानि वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आप सामाजिक कार्यक्रमों में अपने परिवार के साथ हिस्सा ले सकते हैं। आपको अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर भी इस समय मिलने के पूर्ण योग बन रहे हैं। इस राशि के लोगो को पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – एक
शुभ दिशा – उत्तर पश्चिम दिशा

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा सप्तम, अष्टम, नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। लाइफ पार्टनर से शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय आप अगर अपने फैमिली को एक्सटेंड करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे रिलेटेड शुभ समाचार आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। इस समय आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता और कॉन्फिडेंस के भाव उत्पन्न होंगे। वहीं व्यापारी वर्ग को व्यापार में विशेष योजनाओं के क्रियान्वयन के सुअवसर प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय यात्रायें अधिक हो सकती हैं। इस समय अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान आपको रखना होगा। लक फैक्टर आपका साथ नहीं देगा। इसीलिए रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट करने से आपको इस समय बचना चाहिए। इस समय प्रभु भक्ति में आप अधिक रहेंगे और इस समय धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। वे जाकर लोगों की सहायता करें। आपकी मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी और सेल्फ कॉन्फिडेंस भी आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ आप क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे और किसी जगह पिकनिक पर या घूमने जाने का प्लान आपकी फैमिली के साथ बन सकता है। इस राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन हरे रंग की मूंग की दाल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – तीन
शुभ दिशा – पश्चिम दिशा

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इसी छटे, सातवें, आठवें और नवमें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको नवीन योजनाओं के क्रियान्वयन से बचना चाहिए। सप्ताह का मेट आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय आप ड्राइव करते समय सावधानी रखें। एक्सिडेंट होने की संभावना बनी हुई है इसीलिए सोच समझ कर ड्राइव करें। लंबी दूरी की यात्रा आप खुद तय करके बिल्कुल भी न जाएं। इस समय यातायात के संसाधनों का। योग करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं लाइफ पार्टनर का आपको पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग। नई योजनाओं का क्रियान्वयन इस समय कर पाएंगे। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह का वीकेण्ड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी जिज्ञासाएं शांत होती हुई दिखाई देगी। कुछ काम आपके बनते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। दंगल के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन चावल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक शान्ति में वृद्धि होगी।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – सात
शुभ दिशा – दक्षिण पश्चिम दिशा।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस पांचवें, छटे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कुछ काम आपके बनते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां खत्म होती हुई दिखाई देगी। इस समय आपके निर्णय क्षमता बढ़ती हुई दिखाई देगी। कुछ भी काम जल्दबाजी में ना करें। शांति से अपने कार्यों को सुलझाने का प्रयास करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय विद्या अध्ययन से जुड़ी हुई समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने का है। परिणाम आपके लिए सकारात्मक रहेंगे। वहीं इस समय संतान सुख में वृद्धि होगी। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी बात को लेकर दूरियां बढ़ सकती है। रिश्ता अगर ऑलरेडी खराब चल रहा है तो आपको सोच समझकर आगे बढ़ना चाहिए। इस समय आपके शत्रुपक्ष आपसे भयभीत रहेंगे, परंतु आपको सजग रहकर चौकन्ना रहकर अपने कार्यों को करना होगा। अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें। गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ यात्राएं हो सकती हैं परंतु यात्रा आपके लिए बहुत ही अच्छी और आपके लिए रिफ्रेशिंग रहने वाली है। इस राशि के लोगों को पूर्णिमा पर गेहूं का दान जरूर करना चाहिए। इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – छह
शुभ दिशा – उत्तर पूर्व दिशा

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस समय फाइनैंशली सोच समझकर चलेंगे। केयरफुल होकर चलेंगे तो आपके ऊपर से उधार की स्थितियां समाप्त हो जाएगी। कर्ज की स्थितियों से मुक्ति मिल जाएगी। मां का पूरा फाइनेंशियली सपोर्ट आपको देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में थोड़ी सी सजगता बनाये रखें। विद्यार्थी वर्ग को अपने रिजल्ट से निराशा उत्पन्न हो सकती है और वर्क प्लेस पर अकेले ही आपको अपने कार्य को पूर्ण करना पड़ सकता है। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में आप नेम और फेम प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि विरोधी आपके कार्य में किसी न किसी प्रकार से खलल डालने का प्रयास कर सकते हैं। इस समय अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। सप्ताह का एक भी दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय आप व्यतीत करेंगे। लव रिलेशनशिप में तो अपने लव पार्टनर के साथ में आप वीकेंड को इंज्वाय करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप कहीं पिकनिक का प्लैन भी बना सकते हैं। इस राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरा चारा खिलाना चाहिए।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – चार
शुभ दिशा – दक्षिण पूर्व दिशा

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बल और पराक्रम से भरी रहेगी। बहुत एनरजेटिक आप अपने आपको महसूस करेंगे। आपके काम बनते चले जाएंगे। कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां खत्म होती हुई दिखाई देगी। इस समय यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का मेल आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। घर के रिनोवेशन पर खर्च हो सकता है परंतु आप बहुत लम्बे टाइम से जो प्लानिंग कर रहे थे वो प्लानिंग अब साकार होती हुई दिखाई देगी। इस समय विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा सा ध्यान देकर अपने जीवन में आगे बढ़ना होगा। डिस्ट्रैक्शन को अपने जीवन में नहीं लाना है और अपने पढ़ाई पर फोकस करके आप जितना आगे बढ़ेंगे उतनी ही आप सफलता को अर्जित करेंगे। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको धर्म कर्म के कार्यों में अपना मन अधिक लगाएंगे। इस समय आपके शत्रु पक्ष आपसे भयभीत दिखाई देंगे और परिवार के साथ रह कर वीकेंड को इंजॉय करेंगे। इस राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग – सफेद।
शुभ अंक – तीन
शुभ दिशा – दक्षिण पूर्व दिशा

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक दूसरे, तीसरे, चौथे। और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कुटुम्ब में मान सम्मान की प्राप्ति आपको होती हुई दिखाई देगी। इस समय आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो जाएगा। वहीं कोई ग्रह कलेश आपके जीवन में चल रहे है तो बड़ो की सहायता से उनको भी आप सॉल्व करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मेट आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय छोटे भाई बहनों के साथ में आपकी ट्यूनिंग बहुत ही बेहतर होती हुई दिखाई देगी। उनके वैवाहिक संबंध आपको इस समय प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपकी मां के स्वास्थ को लेकर आपके मन में चिंता उत्पन हो सकती है। किसान वर्ग को खेती बाड़ी में कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। थोड़ा सा संभल कर रहें। इस समय जो पशुपालन रूट डेरी से संबंधित कार्य करते हैं उनके लिए समय थोड़ा सा टिपिकल रहने वाला है। अपने कार्यों में सजगता बनाए रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें। सप्ताह का एक वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय भाग्य आपका साथ देगा और आपके काम बनते चले जाएंगे। इस राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को जरुर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होगा।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – एक
शुभ दिशा – दक्षिण दिशा

धनु राशि – आपकी खुद की राशि दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में चंद्रमा इस गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ा सा कन्फ्यूजिंग रहने वाली है। थोड़ा सा आपको अपने कार्यों को पूर्ण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वर्क प्रेशर भी आप अपने ऊपर महसूस करेंगे। परंतु हम जिस तरह से सोचते हैं उसी तरह से हमारी सोच भी डेवलप हो जाती है। अगर आप पॉजिटिव सोचेंगे, स्पोटिंग लेंगे तो आपके काम बनते चले जाएंगे। यदि आप अपने कार्यों को भार स्वरूप करने का प्रयास करेंगे तो वही कार्य उतने ही टिपिकल होते हुए दिखाई देंगे। इसीलिए थोड़ा ईजी हो जाइए। अपने कार्यों को शांति से वन बाई वन करने का प्रयास कीजिए। आपके सब काम निर्विघ्न संपन्न जरुर होंगे। सप्ताह का मेढा आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपकी आवश्यकताएं बढ़ती हुई दिखाई देगी। परंतु आवश्यकता के अनुरूप आप अपने जीवन में सफलता भी हासिल करेंगे। कुटुम्ब का आपको मान सम्मान और सपोर्ट देखने को मिलेगा। वहीं छोटे भाई बहनों से भी आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह का दिन यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय यात्रा करते समय सावधानी रखें। अपने परिवार वालों के साथ रहकर घर में ही वीकेंड को इंजॉय करने का प्रयास करें। इस राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दाल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति आपको होगी।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – चार
शुभ दिशा – दक्षिण पश्चिम दिशा

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक में आपकी खुद की राशि दूसरे और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए खर्चों से भरी रह सकती है। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित कर अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में बिल्कुल भी ना करें। आज के दिन यात्रा है। सप्ताह की शुरुआत में यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। विदेशों से अच्छा लाभ आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपको अपने परिवार से ददिहाल वालो से विशेष आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। रिश्तों में मिठास घुलती हुई दिखाई देगी। बॉन्डिंग बहुत ही बेहतर होती हुई दिखाई देगी। वहीं सप्ताह के मिड में आपको कुटुंब से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी रिश्तेदार के साथ तनातनी हो सकती है। थोड़ा सा संभलकर रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा रखी जाएगी। इस राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन कंबल का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – सात
शुभ दिशा – उत्तर पश्चिम दिशा

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक ग्यारवें बार में आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़े से लाभ की स्थितियों को बढाने वाली रहेगी। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थिति आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। जिसके कामों में किया गया इन्वेस्टमेंट आपके लिए इस समय लाभदायक रहेगा। सप्ताह का मेढा आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपको सोच समझकर अपने ददिहाल वालों से रिलेशन आगे बढ़ाने चाहिए। कजंस के साथ मतभेद ना हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। खर्चे अधिक हो सकते हैं इसलिए बजट देखकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सप्ताह का एक यानी वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इसमें सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। परिवार के साथ आप कहीं बाहर सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। मई इस समय आप अपने घर की महिलाओं को। करने का भी प्रयास करेंगे। कुंभ राशि के लोग पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल का दान जरूर करें। ऐसा करने से बिजनेस में आ रही परेशानियां दूर हो जाएगी।
शुभ रंग – नारंगी।
शुभ अंक – सात
शुभ दिशा – उत्तर पूर्व दिशा

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे, 10वें, 11वें बार वे और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कर्मप्रधान रहेगी। काम में बिलकुल भी लापरवाही न करें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। अपने पिता से सलाह लेकर ही अगर आप आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए ठीक रहेगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। व्यापार में कुछ नए बदलाव की संभावना इस समय बनी हुई है तो आप कोई भी बड़ा चेंज अपने पिता से पूछकर कर सकते हैं। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। अकस्मात धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपने अगर किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका कर जाएगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। मैन्यूफैक्चरर्स के लिए यह समय बहुत ही अच्छा और विशेष लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा पर आपको अपने खर्चों को नियंत्रित करना होगा। निवेश करते समय सावधानी रखनी होगी। रिश्वत लेने का प्रयास नौकरीपेशा लोग बिल्कुल भी न करें वरना आप बुरी तरह से फंस सकते हैं। नौकरी से भी हाथ धोना पड़ेगा और इस समय जेल यात्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह का एजेंडा आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रिलैक्सिंग रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय और क्वॉलिटी टाइम व्यतीत करेंगे। मीन राशि के लोग गुरु पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से धन की कमी कभी भी आपके जीवन में नहीं होगी।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – तीन
शुभ दिशा – पश्चिम दिशा।