Pandit NM Shrimali – Best Astrologer in India

Free Shipping above 1999/-

AAJ KA RASHIFAL 31 July 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 31 July 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपके बल और प्रयास। प्रतियोगी भाई बहनों का साथ और सुयोग जरूर मिलेगा। राजनीति में काम अटक सकते हैं। थोडा सा अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण करके चलेंगे तो आपके काम द्रुत गति से होते चले जाएंगे। आज के दिन यात्रायें करते समय सावधानी रखें और मित्रों से धोखा मिल सकता है। अतः मित्रों का चयन करते समय सावधानी रखें। लाल राई और सरसों का तेल किसी गरीब को आज के दिन इस राशि वालों को दान करना चाहिए।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – चार

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कुटुम्ब में मान सम्मान को बढ़ाएगा। मैं पारिवारिक सदस्यों के साथ आपकी बॉन्डिंग और भी अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी भी बढ़ेगी परंतु आज के दिन आपके काम वर्क प्लेस पर थोड़े से अटक सकते हैं। आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई ओर लेकर जा सकता है। अपने आपको चौकन्ना रखिए और सूझ बूझ के साथ आगे बढ़ेंगे तो डेफिनेटली आपको नुकसान की स्थितियां कम होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपको अपनी बुद्धि और वाणी से विशेष लाभ की परिस्थितियां राजनीति में भी देखने को मिलेगी। गौशाला में गाय और बछड़े के लिए हरा चारा आपको इस राशि वालो को दान करना चाहिए।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – आठ।

मिथुन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा केयरफुली होकर अपने जीवन में आगे बढ़ने का है। कोई भी काम जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। किसी से भी वाद विवाद की स्तुतियों से आपको आज के दिन बचेंगे तो आपके लिए बेटर रहेगा। आज के दिन पारिवारिक संबंधों में भी तोल मोल कर बोलें और संबंधों को बहुत सावधानी से आगे बढाने का प्रयास करें। आज के दिन गर्भवती महिलाओं को अपने गर्भ का ध्यान रखना है। गर्भस्थ शिशु का ध्यान रखना क्योंकि आज के दिन मिसकैरेज की संभावना बनी हुई है। वहीं आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के प्रबल योग रहेंगे। उड़द के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों के तालाब या फिर किसी नदी में जरूर डालें।
शुभ रंग – नीला।
शुभ अंक – पाँच।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। आज के दिन सोच समझकर अपने वर्क प्लेस पर आगे बढ़ने का रिश्वत लेने का प्रयास किया तो बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। झूठे आरोपों से बचने का प्रयास कीजिए। आज के दिन रूटीन में चल रहे कार्यों को ही पूरा करें। नवीन कार्यों की शुरुआत से भी बचें। काले रंग के शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें। गरीबों को मीठे चावल आज के दिन आपको जरूर खिलाने चाहिए।
शुभ रंग – भूरा।
शुभ अंक – चार।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपकी समस्याओं को दूर कर आपको सफलता दिलाता हुआ दिखाई देगा। कोई भी कार्य आपके अधूरे नहीं रहेंगे। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को मनवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी। लक फैक्टर आज के दिन आपका साथ देता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके काम बनते चले जाएंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। गरीबों को गेहूं का दान आपको जरूर करना चाहिए। देवी दुर्गा का पूजन करें और लाल फूल उन्हें जरुर अर्पित करें।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – नौ

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा वर्कप्लेस पर कठिनाइयों से भरा रह सकता है। आपको काम में स्ट्रगल करना पड़ सकता है। आप पर झूठे आरोप भी लग सकते हैं। आज के दिन जो विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले चुके हैं और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं उनको निराशा जनक परिणाम हाथ लग सकते हैं। आपको धैर्य बनाए रखना और आगे बढते चले जाना है। अपनी कोशिशों को थोड़ा सा डबल कीजिए। जो गलतियां हैं उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे तो डेफिनेटली आज नहीं तो कल आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी। तुलसी के 11 पौधे भेंट करें। बरगद के पेड़ में जल अर्पित करें और पेड़ के नीचे बाजरा। इस राशि वालों को आज के दिन बिखेर देना चाहिए।
शुभ रंग – पीला।
शुभ अंक – सात।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आपके काम बनते चले जाएंगे। आपके कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। पर आज के दिन नवीन कार्यों के लिए समय उचित नहीं है। जो काम अपने हाथ में लिए हैं केवल उन्हीं को पूरा करने का प्रयास करें। आज के दिन धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके पारिवारिक सदस्यों के द्वारा आपको एप्रिसिएशन मिलेगा। आपके कार्यों में उनकी हेल्प आपको जरूर प्राप्त होगी और घर में मेहमान आ सकते हैं। जिससे घर का वातावरण बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। शिव और हनुमान मंदिर में दर्शन करें और गरीब कन्याओं को दूध और दही का दान जरूर करें।
शुभ रंग – गुलाबी।
शुभ अंक – तीन।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहने वाली है। इसीलिए यात्रा करते समय खुद के संसाधनों का उपयोग मत कीजिए। यूं दूसरे यातायात के संसाधनों का यानी ट्रेन, बस, फ्लाइट इस तरह के संसाधनों का आप उपयोग करेंगे तो आपके लिए यात्राएं ठीक रहेगी। आज के दिन आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना पड़ेगा। आपके प्रतिद्वंदी जो की आपको के आसपास ही रहते हैं और आपको उनके बारे में पता भी नहीं है वे आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। ऐसे लोगों से थोड़ी सी दूरी बनाकर रखें और आज के दिन अति भावुक होकर अपनी कोई भी गोपनीय बात किसी के साथ शेयर न करें। पीपल के पेड़ में जल चढ़ाकर पूजन करें और शाम को दीपदान जरूर करें।
शुभ रंग – मैरून।
शुभ अंक – पाँच

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहना चाहिए। कोई भी काम जल्दबाजी में करने की अपेक्षा कार्यों को बहुत ही सावधानी के साथ आगे बढ़ाएं। आज के दिन कोई भी रिस्की काम में हाथ डालने से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इसीलिए आज के दिन अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना है और अगर नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं, नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो आज के दिन बिना पार्टनरशिप के ही काम करें। इंडिविजुअल जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। दृष्टिहीन बालक को मीठा दूध जरूर पिलाएं। गरीब परिवार में चने की दाल या बेसन से बनी हुई मिठाई का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – छह।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन रोग और शत्रुओं से आपको परेशान कर सकता है। इसलिए ऐसे लोगो से थोडा सावधान होकर अपने कार्य पर ध्यान दें। आज के दिन रुपए पैसों से संबंधित कार्यों को भी किसी और पर डालने की बजाय खुद खड़े रहकर उन कार्यों को पूर्ण करें। मित्रों की संगति को सोच समझ कर अपनाएं। आज के दिन ऐसा मित्र आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है जोकि आगे चलकर आपको पथ भ्रष्ट कर सकता है। इसीलिए ऐसे लोगों से थोड़ा सा सावधान रहें। पक्षियों को बाजरा डालें। शनि देव का पूजन नीले पुष्पों से करें और साथ में समी का पौधा जरूर लगाएं।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – दो

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके करियर में आ रही दिक्कतों और परेशानियों को समाप्त कर आपको उत्तम सफलता के योग दिलवाएगा। आज के दिन आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। लव रिलेशनशिप के ब्रेकअप की संभावना आज के दिन बन रही है। विद्यार्थी वर्ग को आज के दिन सोच समझ कर आगे बढ़ना है। डिस्ट्रक्शन की वजह से परिणाम प्रभावित हो। बहते जल में सवा पाव चावल और दो नारियल प्रवाहित करें। शनि के मंदिर में बाहर बैठे भिखारियों को भोजन जरूर करवाएं।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – एक

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनेंशियली आपके लिए स्ट्रगल से भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रयास निरंतर जारी रखने चाहिए। आज के दिन काम द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार अपने कुटुंब से प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। परंतु घर के रखरखाव पर कुछ खर्च आज के दिन हो सकता है जो की आपका बजट भी बिगाड़ सकता है। अतः अपने बजट को देखकर आगे बढने का प्रयास करें। मिटटी के पात्र में शहद भरकर मंदिर में रखकर आएं और चीटियों के बिल में आटा जरुर रखें।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – नौ।