Pandit NM Shrimali – Best Astrologer in India

Free Shipping above 1999/-

AAJ KA RASHIFAL 2 July 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 2 July 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा सोच समझकर आगे बढने का है। कन्फ्यूज होने की बजाय अपने आत्मविश्वास को जगाए रखें और सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ में डिसीजन लें। डिसीजन मेकिंग स्ट्रॉन्ग रहेगी। छोटे भाई बहनों से आपकी ट्यूनिंग आज के दिन बेहतर होती हुई दिखाई देगी। वहीं अबतक जो फाइनेंशल प्रॉब्लम आपके जीवन में चल रही थी, दोपहर के बाद उस प्रॉब्लम से भी आपको मुक्ति मिलती हुई दिखाई देगी। आज के दिन छात्र और छात्राओं के कोई रिजल्ट आने हैं तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेंगे। हर मंगलवार शिवलिंग पर लाल फूल और मसूर की दाल चढ़ाकर भोले शंकर को मीन राशि वाले प्रसन्न कर सकते हैं।
शुभ रंग – लाल।
शुभ अंक – एक

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कुछ यादें लेकर आया है। आज के दिन आप अपनी पुरानी यादों को तरोताजा करेंगे क्योंकि आज आपके किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी। वहीं लव रिलेशनशिप में आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से आपको फाइनेंशियली सपोर्ट मिलेगा और आपके वर्क प्लेस पर आपके काम बनते चले जाएंगे। अटके हुए कोई प्रोपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्य हैं तो वो भी आज के दिन सुगमता पूर्वक संपन्न हो जाएंगे। आपके राशि स्वामी है शुक्र तो शुक्र को मजबूत करने के लिए आपको शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल लेकर चांदी के लोटे से आप को शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इससे शिवजी की कृपा देव आप पर बनी रहेगी।
शुभ रंग – ऑरेंज
शुभ अंक – सात

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन प्रतिद्वंदी कितना भी प्रयास कर ले आपके कार्यों में किसी भी प्रकार के नुकसान की स्थितियां नहीं लाएंगे। आज के दिन आपकी सजगता से नुकसान की स्थितियां कम रहेगी। रुपए पैसों से संबंधित कार्यों में आपको बड़ी सफलता आज के दिन प्राप्त होगी। आज के दिन आप पर चढ़ा हुआ लोन उतर जाएगा। वहीं आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई बहनों के साथ में वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। अतः उनसे वाद विवाद की स्थितियों से आपको बचना चाहिए। आपके राशिस्वामी बुध है अतः बुधवार को खड़े मूंग शिवलिंग पर चढ़ा कर उन मूंग का दान किसी मंदिर या गरीब व्यक्ति को जरूर करें।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – पाँच।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। जो समस्याएं आप तक चल रही थी, जो कॉम्पटीशन आपके चल रहे थे उनसे आज आपको रिलेक्सेशन मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा और क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे। परन्तु शाम को आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, पेट बिगड़ सकता है, पेट में दर्द हो सकता है। इसीलिए अपने पेट से सम्बंधित समस्याओं के प्रति थोड़ा सा जागरूक रहें। पिता के स्वास्थ को लेकर भी आज के दिन आपके मन में चिंता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। उनसे बिलकुल भी आगे न करें। और उनसे पूछ कर अपने कार्यों को करेंगे तो आपके सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जाएंगे। राशि स्वामी चंद्रमा के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल मिक्स कर के आपको भगवान भोले शंकर पर ॐ नमशिवाय करते हुए चढ़ाना चाहिए। इससे उनकी कृपा सदेव आप पर बनी रहेगी।
शुभ रंग – पीला।
शुभ अंक – एक ।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनैंशली आज के दिन स्ट्रगल की स्थितियां आपके जीवन में उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ भी कार्य अगर आप करना चाहते हैं तो अपने कार्यों में सोचसमझकर आपको आगे बढ़ना चाहिए। किसान वर्ग के लिए आज का दिन थोड़ा सा खेतीबाड़ी में नुकसान की स्थितियां लेकर आ सकता है। थोड़ा सा खेतीबाड़ी से रिलेटेड कामों में नुकसान की स्थितियां बन सकती हैं, संभलकर रहें। आज के दिन दूध डेरी और पशुपालन से संबंधित जो लोग काम करें उनके लिए भी दिन अच्छा नहीं है। परंतु आज के दिन आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की परिस्थितियां अपने काम में देखने को मिलेगी। अपने अग्रेशन और गुस्से को थोड़ा सा शांत रखकर काम करेंगे तो सफलता आपके जीवन में दुगनी होती हुई दिखाई देगी। राशि स्वामी सूर्य को मजबूत करने के लिए शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाएं। उसके बाद में गेहूं पशु पक्षियों को खिला दें।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – दो

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज आपके बल और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और योग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपके काम बनते चले जाएंगे। कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां भी कम होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपके पिता के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी रहेगी और दोनों मिलकर उत्तम लाभ की परिस्थितियां अपने बिजनेस में उत्पन्न करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। कुछ स्ट्रैटजी और प्लैनिंग आज के दिन आप आने वाले समय के लिए अपने काम के हिसाब से कर सकते हैं। राशि स्वामी बुध को प्रसन्न करने के लिए आपको शिवलिंग पर पालक के रस से अभिषेक करना चाहिए।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – सात

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कुटुम्ब में मान सम्मान को बढ़ाएगा। आज के दिन कुटुंब से शुभ समाचार आपको प्राप्त होगा। आज के दिन घर की महिलाओं को गिफ्ट की खरीददारी करवाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको अपने वर्क प्लेस पर अच्छी प्रसिद्धि हासिल करेगी। आपके कार्यों की प्रशंसा चारो तरफ होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आप प्रभु भक्ति में लीन रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। राशि स्वामी शुक्र के लिए शिवलिंग पर चावल और दूध जरुर अर्पित करें।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – एक।

वृश्चिक राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। परन्तु आज के दिन आपको कन्फ्यूज होने की जगह अपने कार्यों को प्रायोरिटी से करना चाहिए। सेल्फ कॉन्फिडेंस को बनाए रखें। आज के दिन अपने मन को विचलित ना करें। अपने काम पर फोकस करें। जितना फोकस रहेंगे उतना ही आप अपने कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आज के दिन किसी रिश्तेदार से मुलाकात आपको हर्षित कर सकती है यानि आपकी प्रसन्नता में वृद्धि कर सकती है। आज के दिन वर्क प्लेस पर टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगो को विशेष लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। उच्च प्रशासनिक पदों पर आसीन अधिकारीयों को मनचाही ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने के पूर्ण योग बने हुए हैं। राशि स्वामी मंगल की मजबूती के लिए शिवलिंग पर मसूर की दाल जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – मैजंटा
शुभ अंक – आठ।

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित कर के अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करें। आज के दिन आपके लाइफ पार्टनर के साथ में आपकी ट्यूनिंग बहुत ही बेहतर रहेगी। दोनों मिलकर कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। एक दूसरे को फाइनेंशियली भी सपोर्ट करते हुए दिखाई देंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी और घर में कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान करवाया जा सकता है। राशि स्वामी गुरु को मजबूत करने के लिए शिवलिंग पर चने की दाल जरुर अर्पित करें।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – एक।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करे। अतः आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। कोई भी कार्य आपके अधूरे नहीं रहेंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वहीं सुखों को थोड़ा सा फ्लक्चुएशन आज के दिन मिल सकता है। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आज के दिन खराब हो सकता है और उसके लिए आपको नए गैजेट की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है। पर अपना बजट देखकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। लाइफ पार्टनर का आज आपको पूरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। आपकी राशि स्वामी शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर नीले फूल जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – छह।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन वर्कप्लेस पर इम्पोर्टेन्ट डिसीजन लेने का है। इसीलिए कोई भी कार्य सोच समझ कर करने का प्रयास करें। ये डिसीजन आपके लिए आगे चलकर बहुत लाभ दायक परिस्थितियां उत्पन्न कर सकता है। इसीलिए इस डिसीजन में जल्दबाजी बिलकुल भी न करें। आज के दिन घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। ददिहाल से आप को फाइनैंशली सपोर्ट आज के दिन देखने को मिलेगा। करियर को लेकर थोडा सा कॉन्शियस आज के दिन अगर आप हो रहे हैं तो आज के दिन करियर से रिलेटेड शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। राशि स्वामी शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको शिवलिंग पर काली उड़द की दाल अर्पित करनी चाहिए।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – चार।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्य वर्धक रहेगा। अधूरे पड़े हुए सभी कार्य त्वरित गति से संपन्न होंगे। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को मनवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी। वहीं धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। समाज सेवा जैसे कार्यों से आप जुड़ेंगे। ट्रस्ट और एनजीओ से आप जुड़ेंगे और लोगो की सेवा से आपके सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति भी आप अनुभव करते हुए दिखाई देंगे। राशि स्वामी गुरु को प्रसन्न करने के लिए भगवान भोले शंकर के शिवलिंग पर बेसन के लड्डू का भोग जरूर लगाएं।
शुभ रंग – हरा।
शुभ अंक – एक।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- info@panditnmshrimali.com
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: info@panditnmshrimali.com | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali