Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Vrishick Rashi March 2022 in Hindi | वृश्चिक राशि मार्च राशिफल | Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

Vrishick Rashi March 2022 in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

 

 

नमस्कार आज हम आपके सामने वृश्चिक राशि वालों का मार्च माह का मासिक राशिफल लेकर उपस्थित हो रहे है | सबसे पहले जान लेते हैं। इस माह में कौन से व्रत और त्योहार आ रहे है तो महीने के प्रारंभ में यानी 1 मार्च को ही महाशिवरात्रि का महापर्व आ रहा है और इस दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम हमारे संस्थान के अंदर महारुद्राभिषेक का आयोजन कर रहे हैं। इस रुद्राभिषेक का हिस्सा बनकर इस रुद्राभिषेक को सफल बनाये | और भोले शंकर का आशिर्वाद प्राप्त कीजिए। 3 मार्च को फाल्गुन मास प्रारंभ होने जा रहा है 10 मार्च को होलाष्टक लगने और होलाष्टक के बाद में कोई भी शुभ मांगलिक कार्य करना वर्जित माना गया। 17 मार्च को होलिका दहन का विशेष पर्व आ रहा है। इस दिन हम बुराई का दहन करते हुए अच्छाई को ग्रहण करने की प्रेरणा लेते हैं। 18 मार्च को धुलेंडी का पर्व जो कि रंगों की होली के रूप में जाना जाता है वो मनाया जाएगा और रंग हमारे जीवन में बेहद आवश्यक है | रंग विहीन जीवन की कल्पना भी कोई मनुष्य नहीं कर सकता इसलिए आपके जीवन में ये होली का महापर्व रंग ही रंग बिखेरे आपके जीवन हमेशा रंगों से भरा रहे। ये हमारी शुभकामनाएं है । 25 मार्च को शीतलाष्टमी का पर्व धूमधाम नाम से मनाया जाएगा। इस दिन बासी भोजन करने का विधान रहता है | Vrishick Rashi March 2022 in Hindi

जान लेते हैं की इस माह के ग्रह गोचर की स्थिति के बारे में तो सबसे पहले बात करते हैं ग्रहों के राजा सूर्य की जो कि वर्तमान में अपनी राशि कुंभ राशि में विराजमान है और 15 मार्च को वे अपनी मित्र राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह जो कि इस माह दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहा है | वर्तमान में वे अपने शत्रु राशि मकर राशि में विराजमान हैं। 6 मार्च को वे अपनी मित्र राशि कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। वे 23 मार्च तक विराजमान रहेंगे और 24 मार्च को पुनः राशि परिवर्तन करते हुए अपने नीच की राशि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह जो कि आपकी राशि स्वामी है वे इस पूरे माह मकर राशि पर उच्च के होकर विराजमान रहेंगे। गुरु ग्रह अपनी मित्र राशि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र इस पूरे माह मकर राशि जो की उनकीं सम राशि में विराजमान होंगे और महीने के लास्ट दिन यानि 31 मार्च को वे मकर से कुम्भ में प्रवेश करेंगे। शनि ग्रह इस पूरे माह मकर राशि में स्वग्रही होकर विराजमान रहने वाले है | राहू वृषभ में और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे तो ये ग्रह इस माह के ग्रह गोचर की स्थिति का हाल | जब सूर्य और बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे तब शनि की तीसरी दृष्टि का सामना इनको करना पड़ेगा। अब क्या गुरु की दृष्टियों का प्रभाव रहेगा। शनि की दृष्टि कैसी रहेगी। क्या ग्रहों की उथल पुथल आपके जीवन में देखने को मिलेगी उसके बारे में जान लेते हैं। Vrishick Rashi March 2022 in Hindi

वृश्चिक राशि वालों का मार्च माह का राशिफल। सबसे पहले हम बात करते हैं आपकी स्वामी की। क्योंकि ये जो गोचर के हिसाब से हमने कुंडली बनाई है ये राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है तो राशि यानि पर्सनैलिटी के भाव के स्वामी है मंगल जो कि उच्च के होकर मकर राशि में विराजमान हो रहे लग्नेश का अपने से तृतीय राशि स्वामी का अपने से तृतीय जाकर बैठना आपके पर्सनैलिटी में चार चांद लगाएगा। इस समय आप जो भी बात कहेंगे लोगों पर इसका प्रभाव बहुत गहरा प्रभाव पड़ेगा। लोग आपकी बातों को समझेंगे जानेंगे और मानने का प्रयास करेंगे मानने पर विवश भी काफी हद तक हो जाएंगे। आपका पराक्रम चरम पर रहेगा। एनर्जी बहुत अधिक रहेगी परंतु इस समय आपको अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण करना पड़ेगा वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। शत्रुओं की संख्या आप इस समय बढ़ा सकता है इसीलिए अपने व्यवहार में मधुरता जरूर रहनी चाहिए और मृदुभाषी अगर आप बनेंगे तो निश्चित रूप से फायदों को दुगना करते चले जाएंगे | ददियाल पक्ष से आपको विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी | वो आपकी स्ट्रेंथ बनेगी | ददियाल से आपकी पावर में और अधिक वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया और पावरफुल तरीके से आगे बढ़ने का है | डिसीजन मेकिंग बहुत स्ट्रांग आपकी इस समय रहने वाली है। जो भी डिसिजन लेंगे उन डिसीजन से आप अडिग भी रहेंगे और वो कार्य करके ही दम लेंगे। जो कि आपके राशि स्वामी मंगल हैं वे आपके रोग भाव के भी स्वामी है| रोग भाव के स्वामी उच्च के होकर पराक्रम भाव में बैठा है लेकिन रोग पांव के स्वामी हैं तो थोड़ा सा रक्त विकारों के प्रति आपको सावधान रहना। आपको ध्यान रखना है कि लंबी दूरी की यात्रा को आप थोड़ा सा संयम से काम लें। खुद ड्राइव करके कहीं न जाए अगर ड्राइव कर रहे हैं तो ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें और धीमी गति से वाहन चलाएं ताकि एक्सीडेंट होने का खतरा न बने क्योंकि अगर एक्सीडेंट हुआ तो ब्लड क्लॉट होने की संभावना बनी हुई है। रक्त विकारों से संबंधित प्रॉब्लम इस समय बढ़ सकती है। बाकी अगर आपको असाध्य रोग है तो उसमें आपको फायदा होगा क्योंकि मंगल उच्च के है तो आपको साध्य रोगों से बचाएंगे। इस समय आपको एक अलग ही स्ट्रेंथ अपने अंदर महसूस होगी। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे |

जान लेते है की द्वितीयेश की क्या पोजिशन है। आपकी कुण्डली में द्वितीयेश और पंचमेश है गुरू जो की आपके सुख स्थान में जाकर बैठे है । केंद्र में गुरु का बैठना अपनी मित्र राशि में बैठे है | गुरु के बहुत अच्छे परिणाम दिलवाएगा। गुरु बुध और सूर्य के साथ में युति भी कर रहे हैं तो यह समय गुरु के उत्तम परिणामों का है। Vrishick Rashi March 2022 in Hindi

अब हम बात करे सेकंड हाउस की यानी धन भाव की जो कि कुटुम्ब वाणी और धन से संबंधित भाव माना गया है तो द्वितीयेश अपने से तृतीय जाकर बैठा है। बहुत शानदार पोज़िशन में बैठे है आपके पराक्रम को बढ़ाएंगे आपके लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करते हुए गुरु दिखाई देंगे। इस समय आपका लाभ बढ़ेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। ज्ञान से रिलेटेड अगर आप काम करते हैं। अगर आप शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए कोई रिसर्च करता आप है यदि आप नेता है अभिनेता है डिबेटर हैं लेखक है तो इस साइट के कामों में संलग्न लोगों के लिए समय प्रसिद्धि वाला रहेगा। आज बहुत शानदार लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा | जो अपॉर्च्युनिटी अब तक आपको नहीं मिली है वो अपॉर्च्युनिटी अब मिलते हुए दिखाई देगी। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और गणमान्य व्यक्तियों की समाज में आप श्रेणी में आ जाएंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बनेगी और इस माह आपको समाज में चीफगेस्ट बनाकर बुलाया जा सकता है। यह समय आपके लिए बहुत शानदार और उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाएगा।

वहीं गुरू पंचमेश भी है और पंचम भाव के स्वामी अपने से 12 वे जाकर बैठे है | पर गुरु केंद्र में बहुत अच्छे रिजल्ट देते है | सुख स्थान में बैठे हैं तो सुखों को बढ़ा रहे हैं और सुख स्थान में वृद्धि कर रहे है | छात्रों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। पर थोड़ा सा भ्रम की स्थितियों से बाहर निकलना होगा। इस कन्फ्यूजन के स्थिति जो आपकी पर्सनैलिटी में केतू और सप्तम भाव में राहु बैठा है उसकी वजह से बन सकती है उन परिस्थितियों से आपको बाहर निकलना पड़ेगा। करियर वाइज आपको सोच समझकर निर्णय लें। अपने अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेकर आप आगे बढ़ें घर के बुजुर्गों की सलाह भी ले सकते हैं और डिस्कस करके उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल करके कोई भी निर्णय लेंगे तो उस निर्णय में आपको पछताना नहीं पड़ेगा। इस समय साहित्य और सृजन से जुड़े हुए लोगों के लिए भी बढ़िया और उन्नति दायक रहेगा। आपको अपनी कृतियों के लिए अपनी कला के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यह समय संतान से संबंधित समस्याओं को भी दूर कर देगा। हालांकि संतान प्राप्ति में कुछ बाधाएं जरूर उत्पन्न होगी परंतु अंततः आपको सुखद समाचारों की प्राप्ति हो ही जाएगी। अगर आपकी संतान से संबंधित कोई समस्या है तो इस समय आपको थोड़ा सा अधिक अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। संतान संबंधित समस्या का हल अपने आप ही निकल जाएगा तो यह समय आपके लिए बच्चों से रिलेटेड समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करना है। छात्रों के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है | मैंनेजमेंट के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छा और उन्नति दायक रहेगा। Vrishick Rashi March 2022 in Hindi

अब पराक्रम भाव पर आते है पराक्रमेश और आपके सुखेश दोनों ही है शनि और पराक्रम भाव के स्वामी का अपने ही घर में स्वग्रही होकर बैठना मंगल के साथ क्रांतिकारी योग बनाना आपके पराक्रम में उत्तरोत्तर वृद्धि करता हुआ दिखाई देगा। यह समय आपको निराश नहीं करेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उस काम में सफलता जरूर अर्जित करेंगे। येन केन प्रकारेण आप अपने काम को कर ही लेंगे और किसी को कन्वेंस करना है तो कन्विंस पावर आपकी बहुत ही अच्छी और बढ़ती हुई दिखाई देगी। आप बहुत आसानी से लोगों को कन्वेंस कर पाएंगे। अपनी बातों को मनवा ही लेंगे| इससे आपका प्रभाव भी लोगों पर बढ़ता हुआ दिखाई देगा। भाई बहनों के आप चहेते बन जाएंगे। भाई बहनों के साथ बॉन्डिंग बहुत अच्छी हो जाएगी। यदि मिसअंडरस्टैंडिंग चल रही है तो वो अब खत्म होते हुए दिखाई देगी तो यह समय आपके शौर्य को बढ़ाने का है परंतु आपको अपने शौर्य को सही दिशा में लगाना है। कामकाजी लोगों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आप अपने काम को सही दिशा अगर आप देंगे तो निश्चित रूप से बड़ी सफलता आपको हाथ लग सकती है | वही शनि आपके सुखेश के पराक्रम भाव में स्वग्रही होकर बैठा है। तो सुख स्थान के लिए भी वो अच्छे ही रिजल्ट प्रदान करेंगे। वैसे भी गुरु यह पर बैठा है जो कि सुखों में वृद्धि करते हुए वैसे गुरु जहा बैठते है उसकी स्थान हानि करते है पर केंद्र में गुरु के रिजल्ट अच्छे होते हैं इसलिए आपके सुखों में उत्तरोत्तर प्रगति होगी। इस समय आप अपने घर में सुख सुविधा के साधन जुटाने में लग जाएंगे। घर में कोई लग्जीरियस आइटम की खरीदारी कर सकता है। वहीं आप नए वाहन का सपना भी इस समय पूरा करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपके परिवार से आपकी बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी होती हुई दिखाई देगी। अंडरस्टैंडिंग बहुत ही क्लियर रूप से आपके पारिवारिक सदस्यों के बीच में और आपके बीच में दिखाई देगी। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा लाभ भी लेकर आएगा। लाभदायक परिस्थितियों उत्पन्न करेगा | फाइनैंशली आप अपने आपको बहुत स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे। जब हम फाइनैंशली स्ट्रांग होते हैं तो हमारे काम बहुत ही सजगता से और बहुत स्ट्रांग पूर्ण होते चले जाते हैं। यह समय परिवार से सुखों का है व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त करने का है। किसान वर्ग के लिए खेती बाड़ी में बहुत अच्छा लाभ प्राप्त करने का है | जो कृषक है उनको बहुत बढ़िया फायदा इस समय अपनी मेहनत का मिलता हुआ दिखाई देगा | जो पशुपालन दूध डेरी से रिलेटेड काम करें उनके लिए समय थोड़ा सा फ्लक्चुएशन से भरा रह सकता है | परन्तु आपकी मेहनत का फल आप प्राप्त कर ही लेंगे बहुत ज्यादा लाभ तो नहीं परन्तु आप ने जितना कर्म किया उसके अकॉर्डिंग भी आपको लाभ जरूर देखने को मिलेगा।विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी सी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी परन्तु मेहनत का फल प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे तो ये है शनि के रिजल्ट | Vrishick Rashi March 2022 in Hindi

सप्तम भाव की बात करे तो सप्तमेश है आपके शुक्र और शुक्र आपके खर्च भाव के स्वामी हैं। शुक्र पराक्रम में तो बैठा है परन्तु शनि और मंगल के साथ थोड़ा सा दब गया। सप्तम भाव में राहु भी बैठा है जो कि गलत डिसीजन दिलवा सकता है। इसलिए व्यापारी वर्ग को ज्यादा संभलकर चलना है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार की भावनाओं का सम्मान करें। ये बात विशेष रूप से ध्यान रखें कि कोई बात उनसे गुप्त ना हो क्योंकि इससे मिस अंडरस्टेनिंग बढ़ सकती है और अच्छी खासी साझेदारी टूट सकती है जिसका दुष्प्रभाव आपको अपने व्यापार में देखने को मिल सकता है। इसलिए आपको अपने बिजनेस पार्टनर से एक ट्यूनिंग बनाकर चलनी ही पड़ेगी। यह समय दांपत्य जीवन के मधुर भावों को बढ़ा सकता है। क्योंकि शुक्र और मंगल की युति हो रही है जो कि विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करेगी। दांपत्य जीवन को और अधिक सुखमय बनाएगी | परन्तु चुनाव करते समय कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है | आप अपने घर के बड़ों की सलाह ले सकते हैं या अपने मित्रों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे निश्चितरूप से सही लाइफ पार्टनर आप चूज कर लेंगे। लव रिलेशनशिप में जो लोग हैं वो लव की परिणिति को विवाह में बदलने के लिए परिवारों की स्वीकृति चाहिए और आपको इस माह अपने परिवार की स्वीकृति मिल जाएगी। पारिवारिक सदस्यों की सहमति से आप विवाह के बंधन में बंधते हुए दिखाई देंगे। आपका सपना पूरा हो जाएगा और आपको मनचाहा लाइफ पार्टनर मिलता हुआ दिखाई देगा |

खर्च भाव की बात करें तो खर्च भाव के स्वामी भी शुक्र ही है जो कि अपने चतुर्थ जाकर बैठे है पर शुक्र मंगल और शनि के साथ में दूषित हो रखा है। इस समय आपको अपने खर्चों में थोड़ा सा संभलकर चलना है | आपका मन जरूर करेगा। कपड़ों पर खर्च करने का, ज्यूलरी पर खर्च करने का, घूमने फिरने का, मूवी, शौक, मौज, मनोरंजन के साधनों में खर्च करने का पर अनर्गल खर्च करने से अपने आपको रोकना है । इन सब चीजों में अपना बजट देखकर चलेंगे तो निश्चित रूप से आप इस समय का आनंद प्राप्त कर पाएंगे परंतु यदि केवल आनंद प्राप्त करने के चक्कर में आपने अपव्यय किया तो उसके बाद की समस्या आपके जीवन में गंभीर रूप ले लेगी और खर्च की स्थिति आपके जीवन में बेतहाशा बढ़ जाएगी इसीलिए इस समय आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करके नियंत्रण करके ही आगे बढ़ना है। बजट देखकर चलेंगे तो निश्चित रूप से आप अपने कार्यों को सुगमता से पूर्ण कर पाएंगे। थोड़ा सा बजट देखकर चलें और अपने जीवन में एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। अपने सहकर्मियों का सम्मान करें और उनके साथ एक टीम वर्क की तरह आगे बढ़ें। अकेले रहकर कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता इस बात को अपने मन में धारण कर ले और टीम वर्क की तरह काम करेंगे तो निश्चित रूप से सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापारी वर्ग को जो की हैंडीक्राफ्ट से रिलेटेड कोई भी काम कर रहे हैं आप कपड़ों का कोई भी काम करें उनके लिए समय थोड़ा सा संभलकर चलने वाला रहेगा। इस समय आपको थोड़ा सा लापरवाही कम और सजगता ज्यादा दिखानी है | अपने काम में जितनी सजगता दिखाएंगे उतना ही आपके कामों में नुकसान की स्थतिया कम पाएंगे | Vrishick Rashi March 2022 in Hindi

अब आते हैं आपके अष्टम भाव के स्वामी पर | अष्टम भाव के स्वामी है बुध जो कि आपके लाभ भाव के स्वामी हैं तो सबसे पहले अष्टम भाव की बात करें तो बुध अपने से नवम अष्टम भाव से अष्टमेश अपने से नवम जाकर बैठा है और नवम अष्टमेश का जाकर बैठना आपके डेली रुटीन की लाइफ को सुगम करता हुआ ठीक करता हुआ दिखाई देगा। इस समय आपकी फाइनेंशियल कंडीशन स्ट्रांग रहेगी। आप अपने कार्यों को बहुत ही सरलता से पूर्ण कर पाएंगे। कामों में सजगता आपके काम आएगी। बाहर कहीं जाने का प्रोग्राम आपका बन सकता है परन्तु यात्रा जिस उद्देश्य से होगी वह निश्चित रूप से आपका सफल होता हुआ दिखाई देगा। इस समय कोई भी इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं निवेश करते समय सावधानी रखें। कोई भी रिस्की काम में हाथ न डालें और गलत आदतों की तरफ गलत कार्यों की तरफ प्रेरित ना हो क्योंकि गलत कार्य आपको कुमार्ग पर ले जाएंगे और कुमार्ग की वजह से आने वाला भविष्य आपका खराब हो सकता है। इसलिए आपको थोड़ी सी सावधानी के साथ केयरफुल होकर अपने जीवन में आगे बढ़ना है | जितना केयरफुल आप अपने कार्यों को करेंगे। जितनी सजगता अपने कार्यों में दिखाएंगे उतनी ही सफलता आप अपने जीवन में तय करते चले जाएंगे।

बात करे लाभ भाव के स्वामी की तो बुध लाभेश भी है और बुध के बहुत अच्छे रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे क्योंकि सुख स्थान में बैठे है | लाभेश का सुख स्थान में बैठना आपके लाभ की स्थिति में फ्लक्चुएशन से आपको बचाएगा। कहीं न कहीं आपके खर्च की प्रवृति अधिक है उसको भी थोड़ा नियंत्रित करता हुआ दिखाई देगा। इस समय व्यापारी वर्ग के इन्वेस्टमेंट आपको अच्छा खासा लाभ दिलवा सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिल सकती है। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो स्वतः ही आपका उधार चुकता कर जाएगा | जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। पर बुध जब नीच के हो तब आपको थोड़ा सा संभलकर रहना। पंचम भाव में बैठकर लाभ भाव पर दृष्टि डालेंगे नीच के बुध की दृष्टि अपने घर पर पड़ रही है। इससे आपके लाभ की स्थतिया उतार चढ़ाव से भर सकती है इसीलिए इस समय आपको बहुत ज्यादा संभलकर चलना है । जानवरों से भी सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोटिल हो सकते हैं तो थोड़ा सा इस समय को आपको केयरफुल से निकालना है | 24 मार्च के बाद का समय आपके लिए इतना उत्तम नहीं रहेगा | आपको फुक फुक कर अपने जीवन में कदम आगे बढ़ाने है | एक गलत डिसीजन आपके नुकसान की स्थितियों को बढ़ा सकता है। Vrishick Rashi March 2022 in Hindi

जानते हैं भाग्य स्थान के बारे में आपका भाग्य इस माह बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव से नहीं भरा रहेगा | थोड़ा आपके कार्य सुगमता से संपन्न होने में कठिनाई जरूर आएगी क्योंकि शनि की सप्तम दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है। परंतु आप अगर मेहनत करेंगे तो निश्चित रूप से अपने मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति जरूर कर पाएंगे। इसलिए मेहनत में आपको किसी भी प्रकार की आपको लापरवाही नहीं करनी है | बस सतत रूप से मेहनत करते चले जाइए। भाग्य आपका अपने आप ही साथ देना प्रारंभ कर देगा। परिवार का साथ और सहयोग आपको पूर्ण रूपेण देखने को मिलेगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे उनकी तलाश खत्म हो जाएगी और आपको अच्छी नौकरी मिलने के योग भी प्रबल होते हुए दिखाई देंगे। अगर आप अपना खुद का कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इस समय आप अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं पर थोड़ा सा संभलकर पूरा उस काम की प्लैनिंग करने के बाद में आप मैदान में उतरें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान की स्थतिया दिलवा सकता है और जब हम एक फैसला कर लेते कि हमें यह कार्य करना है तो आपको इस फैसले से पीछे नहीं हटना है । चाहे कैसी भी परिस्थिति आए। वही व्यक्ति जीवन में सफल होता है जो कठिनाइयों से हार नहीं मानता और इसके लिए जरूरी है कि पहले पूरी प्लानिंग करें अपना माइंड मेकअप करें और उसके बाद आप अपना खुद का कोई भी काम शुरू कर सकते हैं तब उस काम में आप स्ट्रैटिजी और प्लानिंग बनाकर चलेंगे तो आपके कदम कभी भी लड़खड़ायेंगे नहीं। Vrishick Rashi March 2022 in Hindi

कर्म भाव की बात करें तो कर्मेश है सूर्य जो कि अपने ही घर को देख रहे है बहुत बढ़िया यह समय रहने वाला है | खासकर गारमेंट जॉब से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय अधिकारियों के सहयोग का रहेगा। मनचाही ट्रांसफर का रहेगा आपके प्रमोशन का रहेगा। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के प्रयास करते हैं तो उन सभी युवक युवतियों के लिए समय उत्तम परिणाम दायक रहेगा। आपकी सरकारी नौकरी इस समय तय होती हुई और आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी | यानि आपको अपने कार्यों में अच्छी सफलता इस समय देखने को मिलेगी। पिता का साथ और सानिध्य भी आपके साथ रहेगा | जिससे आप सुगमता से अपने कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। इस समय व्यापारिक योजनायें और अधिक बढ़ेगी और इन योजनाओं को मूर्त रूप भी प्रदान करेंगे और जो योजनाएं आप भी बनाएंगे उनके भविष्य में दूरगामी लाभदायक परिणाम भी आपको देखने को मिलेंगे तो 15 मार्च के बाद जब सूर्य आपके पंचम भाव में आ जाएंगे तब भी सूर्य के बेहतरीन रिजल्ट आपको मिलेंगे क्योंकि पंचम भाव में बैठकर वो आपके कैरियर में अच्छा करते हुए सकारात्मक बदलाव लाते हुए दिखाई देंगे। यदि आप इस समय अपने जॉब को चेंज करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपका जॉब चेंज हो जाएगा | इलेक्ट्रॉनिक और मेडिकल लाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय उन्नति दायक और सफलता दायक रहेगा | Vrishick Rashi March 2022 in Hindi

शुभ तारीखे :- 1 तारीख, 4 से 10 तारीख, 14 से 19 तारीख, 23 से 28 तारीख और 31 तारीख।

अशुभ तारीखे :- 2 तारीख, 3 तारीख, 11 से 13 तारीख, 20 से 22 तारीख, 29 तारीख और 30 तारीख।

शुभ रंग :- लाल, केसरिया और टमाटर |


उपाय

  • लग्न बिस्सा पेन्डेन्ट आप अपने गले में जरुर धारण करें। इससे आपके लग्नेश स्ट्रॉन्ग होंगे और आपको बेहतरीन रिजल्ट अपने लग्नेश के अपने राशि स्वामी के देखने को मिलेंगे।
  • आपको गणेशजी की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए साथ ही गणेशजी को आपको मोदक बुधवार के दिन जरूर चढ़ाएं। गणेश जी के मंदिर आप दर्शन जरुर करें। गणेशजी के मंदिर के ऊपर पताका जरूर फहराएं।
  • हनुमान जी के मंदिर के ऊपर भी आप जब भी मंदिर जाएं तो पताका फहराएं । आपको डिसिजन मेकिंग दिलवाएंगे।

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/O6fJwDnHQls” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *