Vrishabh Taurus 2025 Rashifal – वृषभ 2025 राशिफल

Vrishabh Taurus 2025 Rashifal : आज हम आपके सामने लेकर आएँ है वर्ष 2025 का वृषभ राशि वालों का वार्षिक राशिफल। तो सबसे पहले नजर डालते हैं 1 जनवरी यानि साल के प्रारंभिक कुंडली पर और बड़े चार ग्रहों की स्थति पर।

तो साल के प्रारंभ में यानी 1 जनवरी को गुरु आपकी राशि में रहेंगे। केतु आपके सुख स्थान में जाकर विराजमान रहेंगे। वहीं शनि आपके कर्म भाव में जाकर विराजमान होंगे और राहु आपके लाभ भाव में जाकर विराजमान रहने वाले हैं। आपके राशि स्वामी शुक्र 28 जनवरी से लेकर 31 मई तक मीन राशि में उच्च के रहेंगे। वहीं वर्ष पर्यंत वे कुंभ से धनु राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। 9 अक्टूबर से 2 नवंबर तक नीच के रहेंगे और 2 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक शुक्र स्वग्रही अवस्था में रहेंगे।

राशि स्वामी साल की शुरुआत में ही आपके उच्च के होकर मीन राशि में विराजमान है। यह समय आपके भौतिक सुखों को बढ़ाएगा, आपकी लग्जरी को बढ़ाएगा, आपकी महत्वाकांक्षाओं को भी बढ़ाएगा। इस समय आप नए नए कपड़े खरीदना, बड़े घर में रहना, बड़ी गाड़ी में घूमना, ब्रैंडेड चीजें पहनना और बहुत सारे शौक को पूरा करना चाहेंगे। यह समय कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बहुत अच्छा लाभ दिलवाएगा, क्योंकि शुक्र हो जाएंगे उच्च के और उच्च के होकर वे आपके लिए बहुत अच्छी संभावनाएं लेकर आएंगे। उच्च के होकर वे आपके लाभ भाव में जाकर विराजमान होंगे। यहां पर शुक्र की स्थिति लाभ की स्थितियों को बढ़ाएगी। आपका लेवल और सर्कल में कुछ ऐसे अच्छे लोग, ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े हुए कोई बड़े नेता, कोई वीआईपी आपके सर्कल में जुड़ते हुए दिखाई देंगे। आप अपनी एक अलग पहचान समाज में बनाएंगे। सोशल मीडिया पर भी आप छा सकते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर आपके वीडियोज वायरल हो सकते हैं। आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। इस समय आप जो भी काम ऑनलाइन करेंगे उसमें भी सफलता मिलेगी। शुक्र से रिलेटेड अगर आप कोई भी कार्य कर रहे हैं चाहे वह कपड़ों का हो, होटल व्यवसाय हो या फिर कुकिंग का काम हो या फिर रेस्ट्रॉन्ट, बिजनेस हो या फिर पार्लर का काम हो, कॉस्मेटिक का काम हो या फिर ट्रैवल बिजनस हो या फोटोग्राफी, फिल्म उद्योग, डांसिंग, म्यूजिक, आर्ट से संबंधित कोई भी काम हो। शुक्र आपको बहुत अच्छी सफलता इस कार्यकाल के दौरान दिला सकते हैं।

वहीं 9 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर के बीच में आपको बहुत सावधान होकर चलना होगा क्योंकि शुक्र आपके पंचम भाव में नीच के होंगे। यह समय आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय खर्चे अधिक हो सकते हैं और इस समय आर्थिक स्थिति ऊपर नीचे हो सकती है यानी फ्लक्चुएशन से भरी हो सकती है। आर्ट्स से संबन्धित स्टूडेंट्स को पढ़ाई में निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत को दुगना कर दीजिए। आलस्य को त्याग दीजिए क्योंकि शुक्र आप में आलस्य भी लेकर आएंगे तो थोड़ा सा आलस्य को आपको त्यागना होगा। 2 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक शुक्र आपके सिक्स्थ हाउस के अंदर स्वग्रही होंगे। यह समय भी यात्राओं से भरा रहेगा। ननिहाल से आर्थिक लाभ मिलेगा। परंतु इस समय आपको अपने राइवल से अपने शत्रुओं से सतर्क होकर चलना होगा। तो यह तो हुई बात आपके राशि स्वामी की।

अब आते हैं सबसे बड़े साल के राशि परिवर्तन पर। देखिए साल की यह जो हम वर्ष वार्षिक राशिफल देते हैं। उसमें शनि, गुरु, राहु और केतु की स्थितियां बहुत ही इम्पोर्टेन्ट होती है क्योंकि शनि ढाई वर्ष तक, गुरु लगभग एक वर्ष तक और राहु, राहु और केतु लगभग 18 माह तक एक राशि में गोचर करते हैं और यह जो गोचर की कुंडली है वह आपके साल को प्रभावित करती है। यानी इन चारों ग्रहों की स्थितियों का प्रभाव आपके इस साल पर बहुत गहरा पड़ता है। इसीलिए इन चारों ग्रहों पर बात है। सबसे पहले हम बात करेंगे शनि की। शनि जो कि सबसे पहले राशि परिवर्तन साल में सबसे बड़ा कर रहे हैं। 29 मार्च वर्ष 2025 को शनि व शनिवार की रात्रि 11:01 बजे पर कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे तथा वे 3 जून वर्ष 2027 तक यहां मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं। अब हमने आपको बताया कि बहुत ही लंबी अवधि, सबसे लंबी अवधि शनि की होती है। शनि बहुत धीरे चलते हैं। यहां पर शनि आ रहे हैं आपके लाभ भाव में। लाभ भाव में शनि का आना आपके लिए लाभ की स्थिति को इस साल बढ़ा देगा। परंतु उससे पहले शनि स्वग्रही थे और फिर उसके नाइन और उसके लॉर्ड यानी आपकी कुंडली के योग कारक ग्रह शनि आ जाएंगे। आपके लाभ भाव में तो शनि और भी अच्छे रिजल्ट और भी अच्छे परिणामों से आपको अवगत कराएंगे परंतु यहां पर ध्यान इस बात में रखना है क्योंकि शनि की तीसरी दृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है। इसीलिए अपनी पर्सनैलिटी को खराब न होने दें। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। मेहनत आपको शनि बहुत करवाएंगे। यहां पर आप जितनी भी मेहनत करें इस समय आपको अपनी मेहनत को दुगना कर देना है बस वाणी को थोड़ा सा ब्लैंड कर देंगे। यहां पर आपको बोली से ब्लंट नहीं होना है। इस बात का आपको विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। भाग्य आपका साथ इस साल देता हुआ दिखाई देगा और इस समय जो कार्य आप करेंगे उसमें भी आपको बडी बडी सफलता प्राप्त होगी। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को मनोवांछित कॉलेज में दाखिला। आपका टारगेट अचीव कर लेंगे। कुछ करियर को लेकर बड़ा और अच्छा आप अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। वहीं वर्कप्लेस पर अधिकारी आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके प्रमोशन के योग बनेंगे। इंक्रीमेंट बढ़ता हुआ दिखाई देगा। इस समय आप जो भी कार्य करेंगे उसमें बड़ी बड़ी सफलताएं आपको प्राप्त होगी। पर आपको ध्यान रखना है कि कोई भी कार्य आपको जल्दबाजी में नहीं करना है। यहां शनि आपके लाभ भाव में जाकर विराजमान हो रहा है और शनि जहां बैठते हैं उस घर को बढ़ाते हैं। इसलिए लाभ की स्थितियों को और अधिक मजबूत करेंगे। आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आपके राशिस्वामी। साल के प्रारंभ में आपके लाभ भाव में उच्च के हो रहे हैं। बहुत बढ़िया। और जैसे ही 29 मार्च को शनि आपके लाभ भाव में आ जाएंगे, वे आपकी राशि स्वामी के साथ युति करेंगे।

योगकारक शनि का आपकी राशि स्वामी के साथ युति करके बैठना यह टाइम पीरियड शानदार परिस्थितयां आपके जीवन में लेकर आएगा और आपको बड़ी बड़ी सफलताएं दिलवाएगा। यानी 31 मई तक का जो समय रहेगा। 29 मार्च से वह आपके लिए शानदार यानी गोल्डन टाइम पीरियड रहेगा। यहां पर आप अगर कोई बिजनस कर रहे हैं तो अपने बिजनस को एक्सटेंड कर सकते हैं। शनि की सप्तम दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने आप को भ्रमित न करें। बहुत फोकस होकर चलेंगे और बहुत मेहनत करेंगे तभी परिणाम आपको अपने मनमुताबिक मिलेंगे। वरना आपने जितनी भी मेहनत करी है अगर एक गलती आपसे हुई तो वह मेहनत धाराशायी हो जाएगी। निराशजनक परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। इसीलिए आपको मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। अपने बच्चों पर नजर रखें। जो भी कार्य करें उसमें आपको फोकस होकर ही चलना है। शनि की दशम दृष्टि आपके अष्टम भाव पर रहेगी। यहां पर शनि की अष्टम भाव पर दृष्टि डालना यात्राओं में आपको थोड़ी सी समस्याएं दिला सकता है परंतु आप निश्चिंत हो जाएगा क्योंकि शनि और गुरु की दृष्टियाँ यहां पर अष्टम भाव पर न्यूट्रल हो रही है। यह स्थान एक्टिव हो जाएगा। अचानक धनलाभ के योग बन सकते हैं। इस समय आप के गुप्त शत्रु पकड़ में आ सकते हैं और आप अपने शत्रुओं को पछाड़ कर अपने कार्यों में कोई बड़ी सफलता भी अर्जित कर सकते हैं। परंतु ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होना है और बहुत फोकस होकर चलना है।

अब आते हैं गुरु पर। गुरु 14 मई को राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनि के बाद गुरु का यह दूसरा राशि परिवर्तन रहेगा। वे दोपहर 01:51 बजे पर वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और यहां पर जैसे ही गुरु आपकी राशि से हटे तो आप थोड़े से रिलैक्स हो जाएंगे। जो अचानक से समस्याएं आ रही है। जो रिश्तों में समस्याएं आ रही है। सामाजिक मान सम्मान में समस्याएं आ रही है, वह सब खत्म हो जाएगी। यानी आपके एफर्ट्स अब काम आएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। रिश्ते आपके नजदीक आ जाएंगे। रूठे हुए भी मान जाएंगे और चीजें और ईजी और स्मूद होती हुई दिखाई देगी। यहां पर गुरु वृषभ राशि से आपके द्वितीय भाव में जाकर विराजमान होंगे और सेकंड हाउस में गुरु का बैठना थोड़ा सा धन की प्राप्ति को थोड़ा और कठिन बना सकता है। पर मेहनत जैसा आपको बताया कि आपको मेहनत में कोई कमी नहीं रखनी है। हमेशा हर व्यक्ति को मैं यह बोलती हूं कि कर्म प्रधान बनिए, क्योंकि अगर आपने कर्म किया तो आप भाग्य को बदलने के भी सामर्थ्य रखते हैं। इसीलिए आपको इस समय कर्म प्रधान बनना होगा। किसी भी कार्य को करने से पहले आपको अपने एफर्ट्स को दुगना कर देना है। किसी भी रिश्तेदार से आपको कोई भी अनबन नहीं रखनी है। इस समय जो भी कार्य करें उसे आप बहुत धैर्य के साथ संपन्न करें। लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी और अच्छे धनलाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। शेयर, क्रिप्टो ट्रेडिंग जैसे कामों में आपको बड़ी बड़ी सफलता है। यह साल दिलवाता हुआ दिखाई देगा, क्योंकि गुरु की दृष्टि अच्छी होती है। जैसे ही गुरु 14 मई को आपके थर्ड हाउस में आएंगे, गुरु सिक्स हाउस पर दृष्टि डालेंगे और गुरु की यह दृष्टि शानदार परिणामों से भरी रहेगी, क्योंकि गुरु की दृष्टि अच्छी रहेगी। राहू की दृष्टि भी आपके सिक्स हाउस पर पड़ेगी तो यह हाउस एक्टिव हो जाएगा। यहां पर आपके राइवल्स समाप्त हो जाएंगे। हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। बड़े बड़े लोगों के प्रति आपको लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। फिजिकली और मेंटली आप बहुत स्ट्रॉन्ग होते हुए दिखाई देंगे। कुछ गलत आदतें अगर जीवन में हैं तो वह आपके जीवन से समाप्त हो जायेगी। गुरु वैसे भी सही बात पर सही डायरेक्शन में ले जाने का काम करते हैं तो गुरु आपको भी सही रास्ता दिखाएंगे। इस समय आप आध्यात्मिक कार्यों से अधिक जुड़ेंगे। अब गुरु की सप्तम दृष्टि की बात करे तो वह गुरु के खुद के भाव पर यानी गुरु के ही स्थान पर पड़ रही है। यहां पर शनि की भी दृष्टि पड़ेगी, परंतु यहां गुरु की और शनि की दृष्टियां न्यूट्रल होने से यह स्थान भी ऐक्टिव हो जायेगा। गुरु चूंकि अपने ही घर को देख रहे हैं, इसीलिए इस दृष्टि का प्रभाव अधिक रहेगा। इस समय आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। ससुराल वालों से विशेष लाभ आपको प्राप्त होगा। बड़ा सप्पोर्ट उनके माध्यम से आपको मिल सकता है। अब गुरु की नवम दृष्टि आपके टेंट हाउस पर पड़ती हुई दिखाई देगी और राहू पर पड़ेगी। जबकि राहू की दृष्टि भी गुरु पर रहेगी। यहां पर गुरु और राहु का दृष्टि संबंध बन रहा है। इसीलिए किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किसी की बातों में नहीं आना है। अजनबी लोगों से सावधान रहना है वरना गुरु और राहु की दृष्टियाँ एक दूसरे पर पड़ रही है। उस वजह से चीजें बनने की जगह बिगड़ सकती है। हालांकि वे दोनों एक दूसरे पर दृष्टि डाल रहे हैं तो एक दूसरे पर दृष्टि डालने की वजह से सही तरीके से सही बात पर ही चलेंगे। परंतु राहु एक इम्पल्स ग्रह है इसीलिए गुरु की दृष्टि राहु को उल्टा ठीक करेगी। यहां अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित जो भी मामले आपके जीवन में चल रहे हैं, उसमें बड़ी सफलता आपको प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। अब 19 मई को राहु मीन से कुंभ राशि में आ जाएंगे। चूंकि राहु और केतु उल्टी चाल चलते हैं, इसलिए आप समझ लीजिए कि राहु मीन से कुंभ राशि में और केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। राहु चूंकि दृष्टि रखते हैं, इसीलिए राहु की भी दृष्टि गुरु के बराबर होती है। जैसा कि मैंने आपको बताया कि राहु गुरु को देखेंगे। पंचम दृष्टि से राहु की सप्तम दृष्टि आपके सुख स्थान पर पड़ेगी और राहु की नवम दृष्टि आपके रोग भाव पर पड़ेगी जबकि राहु आपके उसमें बैठे हैं। यहां पर बैठकर राहु वैसे काम में कभी कभी मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट करते हैं। बॉस के साथ संबंध थोड़े से अप डाउन चलते हैं, क्योंकि आपकी नजर में जो चीज सही है, हो सकता है आपके बॉस की नजर में वह चीज गलत हो। इसीलिए उनके पॉइंट ऑफ व्यू से भी देखें। ओवर कॉन्फिडेंट ना हो। कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में न लें। इस बात का ध्यान रखें कि राहू अचानक सफलताएं भी दिलवाएगा। ताऊस में बैठा है। कोर्ट कचहरी, लीगल मामलों में आपको बड़ी सफलताएं मिल सकती है। यदि आपका कोई शत्रु है तो वह हमेशा आपसे डिफीट खाएगा। यानी आपके खिलाफ कुछ भी कर ले, परंतु वह सक्सेसफुल नहीं होगा। थोड़ा सा अपने सुखों को लचर होने से रोकें। इस समय आपको अपनी मां के स्वास्थ्य का भी विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। राहु की नवम दृष्टि आपके सिक्स हाउस पर पड़ रही है। जहां पर गुरु की दृष्टि है तो यह स्थान एक्टिव हो चुका है। जिसका मैं पहले वर्णन कर चुकी हूं तो यह मोटे मोटे तौर पर वृषभ राशि वालों का वर्ष 2 हज़ार 25 का वार्षिक राशिफल।

आपको अगर अपनी कुंडली के बारे में मैच करके इस साल यानी 2025 के बारे में जानना है कि आने वाला वर्ष आपकी पर्सनल लाइफ के हिसाब से आपकी कुंडली के हिसाब से कैसा रहेगा तो आप टेलिफोनिक अपॉइंटमेंट और पर्सनल मीट के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं। 9929391753 – 9571122777

Join our other Social Community to get the latest updates – Click Here

Table of Contents

Shopping cart
Start typing to see products you are looking for.