Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Vrishabh Rashifal August 2022 in Hindi | वृषभ अगस्त जुलाई 2022 | Nidhi Ji Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

Vrishabh Rashifal August 2022


This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

नमस्कार स्वागतम् वेलकम। हम एक बार फिर से आप सभी के सामने उपस्थित हुए हैं। अगस्त माह का मासिक राशिफल लेकर और ये माह बहुत ही विशिष्ट हर साल रहता है क्योंकि अगस्त माह में कई सारे व्रत और त्योहार एक साथ आ जाते हैं। आईये जानते हैं इनके बारे में | सबसे पहले तो 2 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उसके बाद 8 अगस्त को पुत्रदा एकादशी आ रही है। पुत्रदा एकादशी उन दंपत्तियों के लिए विशेष रहने वाली है, जिन्हें संतान प्राप्ति की अभिलाषा है और संतान प्राप्ति नहीं हो पा रही है। उन उन्हें पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए। 11 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व हैं जो कि भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक है | 12 अगस्त को श्रावण मास समाप्त हो जाएगा और 14 अगस्त को सुहागिनों का विषेश पर्व कजली तीज आ रहा है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हैं, जो हमारे देश का सबसे बड़ा पर्व है | 18 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी आ रही है। 20 अगस्त को गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा। 23 अगस्त को बछ, बारस और पर्युषण प्रारंभ होने का दिन रहेगा। बछ बारस में माताएं अपने बच्चों की लम्बी उम्र की कामना के लिए गाय और बछड़े की पूजा करती है। 30 अगस्त को हरतालिका तीज का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व है तो ये बहुत सारे पर्व इस बार अगस्त माह में हमें देखने को मिलेंगे। Vrishabh Rashifal August 2022 in Hindi

अब बढ़ते हैं आगे और जान लेते हैं ग्रह गोचर के हिसाब से यह महीना कैसे महत्वपूर्ण रहने वाला है और बहुत महत्वपूर्ण है देखिएगा कैसे। ग्रहों के राजा सूर्य की बात करें तो वो वर्तमान में अपनी अति मित्र राशि कर्क में विराजमान हैं और 17 अगस्त को वे अपनी खुद की राशि सिंह सिंह में स्वग्रही होकर विराजमान हो जाएंगे तो सूर्य जो कि ग्रहों के राजा हैं, वे अपनी खुद की राशि में आने वाले हैं। फिर बात करें बुध की जो कि वर्तमान में अपनी सम राशि कर्क में विराजमान है। 1 अगस्त को यानि महीने के प्रारंभिक दिन 1 तारीख को ही वे अपनी सम राशि सिंह में प्रवेश करेंगे और 21 अगस्त को वे उच्च के होकर कन्या में यानी वो जो उनकी खुद की राशि है, उसमें वे उच्च के भी होते हैं और स्वग्रही भी होते हैं। वहां विराजमान हो जाएंगे। मंगल ग्रह की बात करें तो वे वर्तमान में अपनी खुद की राशि मेष में विराजमान है और 10 अगस्त को अपनी मित्र राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु ग्रह इस पूरे माह अपनी खुद की राशि मीन में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह की बात करें तो वे वर्तमान में अपनी अति मित्र राशि मिथुन में विराजमान हैं और 7 अगस्त को वे अपनी सम राशि कर्क में प्रवेश करेंगे और 31 अगस्त को अपनी सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनिग्रह की बात करें तो वे इस पूरे माह अपनी खुद की राशि मकर में वक्री होकर स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। राहू में सम होकर विराजमान रहेंगे और केतु अपनी सम राशि तुला में विराजमान इस पूरे माह रहने वाले हैं तो ये है इस माह की ग्रह गोचर की इस स्थिति का हाल। अब ये जो ग्रहों की स्थितियां बन रही है और ग्रहों की स्थितियां बहुत विशेष है क्योंकि इस माह सूर्य स्वगृही हो रहा है। बुध उच्च के हो रहें है गुरू स्वगृही है। शनि स्वगृही है। मंगल जोकि अभी तक अपनी राशि में है पर राहु के साथ अंगारक योग का निर्माण कर रहे हैं। आपकी खुद की राशि में बैठकर आपकी राशि स्वामी हैं | वे अपने से एक घर आगे आ जायेगे तो ये जो अंगारक योग है उसका विच्छेद हो जाएगा। सूर्य बुध का बुधादित्य योग तो हमें देखने को मिलेगा ही तो कई सारी परिस्थितियां इस माह बहुत ही फेवरेबल रहने वाली है। यानि ये महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अब किस प्रकार से मेष राशि वालों को इसका फायदा मिलने वाला है। उसके बारे में जान लेते है तो शुरू करते हैं। वृषभ राशि वालो का अगस्त माह का मासिक राशिफल।

अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं। आपके राशि स्वामी और लग्नेश शुक्र के बारे में तो शुक्र अपने से एक घर आगे जाकर बैठे हैं। मिथुन राशि में वे वर्तमान में विराजमान हैं। 7 अगस्त को वे कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। लग्नेश का अपने से तृतीय जाकर बैठना बहुत ही अच्छा आपकी पर्सनालिटी को और अधिक पावरफुल बनाएगा। आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके पारिवारिक सदस्य आपको मानेंगे और आपको प्रेरणा स्त्रोत के रूप में देखेंगे। समाज में आपका एक अलग स्थान ऊंचा रुतबा होता हुआ दिखाई देगा। जो काम आपके अटके हुए हैं वो काम आप अपने परिवार के सहयोग से पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे। आपके जीवन में आप इस समय कई नए और महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देने का प्रयास करेंगे। कई चीजें आपके जीवन में सकारात्मक इस महीने होती हुई दिखाई देगी। पर्सनैलिटी वाइज आपके रिश्ते जो रूठे हुए हैं उन रिश्तों को भी आप अपना बना लेंगे। शत्रु भी इस समय आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। अब आपके राशि स्वामी आपके लग्नेश होने के साथ साथ वे आपके सप्तम भाव के स्वामी है और महीने के प्रारंभ में ही वे आपके पराक्रम भाव में आकर विराजमान होंगे। वे पराक्रम में वृद्धि करेंगे। आपको स्वास्थ संबंधी समस्याओं से तो मुक्ति दिलवाएंगे। चूंकि रोग भाव में केतु भी बैठा है। केतु थोड़ा सा कीटाणुओं रोगाणुओं से संबंधित ग्रह है। इसलिए आपको। पर्सनल हाइजीन का विशेष रूप से ध्यान रखना बड़ी समस्या नहीं होगी। छोटी छोटी समस्याओं के प्रति सतर्क और सावधान रहें। दिक्कत कहीं पर भी नहीं आएगी। आप अपने जीवन में थोड़ा सा सावधानी से आगे बढ़ेंगे। तटस्थ रहेंगे। जितना ही आप सफलता के आयाम तय करते चले जाएंगे। आपको जीवन में असफलता और संयम से आगे बढ़ते चले जाना है। थोड़ा सा इस समय अपने विरोधियों से भी सावधान रहें क्योंकि विरोधी आपके कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकते हैं। आप की सजगता पर डिपेंड करता है कि आप अपने विरोधियों को किस तरह से परास्त कर सकें। अपने कार्यों को जागरूकता से पूर्ण कीजिए। कामों में लापरवाही बिल्कुल भी मत कीजिए। किसी और पर भरोसा आपको इस समय नहीं करना है। केवल अपने बुद्धिबल और चातुर्य पर भरोसा कीजिए। भावुकतावश कोई भी गलत निर्णय लेने से बचें। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें और रुपये पैसों से संबंधित कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें तभी वह कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। Vrishabh Rashifal August 2022 in Hindi

अब आते हैं आपके द्वितीय स्थान पर | द्वितीय भाव के स्वामी बुध जो कि आपके पंचम भाव के स्वामी हैं तो द्वितीयेश और पंचमेश बुध महीने के प्रारंभ में यानी 1 अगस्त को ही वे आपके सुख स्थान में आकर विराजमान होंगे तो ये समय आपके सुखों में वृद्धि करने का है। पराक्रम द्वितीय भाव के स्वामी है। धन भाव के स्वामी हैं। इसीलिए इस समय रूटीन आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। रुपए पैसों की आवक और अधिक बढ़ेगी। फाइनैंशली आप अपने आपको सिक्योर महसूस करेंगे। इस समय कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी और कोई इम्पॉर्टेन्ट काम आपका इस समय संपन्न हो जाएगा। अगर बहुत लंबे टाइम से कोई काम कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहा है और उसका फैसला भी आना है तो फैसला भी आपके पक्ष में जाता हुआ दिखाई देगा। यानी बहुत अच्छे रिजल्ट आपको बुध के इस माह देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग हैं तो इस समय कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं, परंतु आप इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए भी दिखाई देंगे। 21 अगस्त के बाद का समय आपके लिए बहुत शानदार रहेगा, क्योंकि बुध धनेश होकर पंचम भाव में उच्च के हो जाएंगे और इस समय करियर में सारी दिक्कतें आपके जीवन से समाप्त हो जाएगी। जो कॉमर्स के स्टूडेंट या सीए सीएस एकाउंटिंग का काम करें। फाइनेंस का काम करें। उनके लिए तो यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। इसके साथ ही आईटी फील्ड से जुड़े वे लोगों को अच्छा फायदा अपने काम में देखने को मिलेगा। अच्छी ग्रोथ मिलेगी और अब आपका पद भी इस समय बढ़ सकता है।

अब आते हैं आपके पंचम भाव पर | पंचमेश भी बुध अपने से बाहरवें बैठेंगे तो ये जो टाइम पीरियड रहेगा। यह 21 अगस्त तक का आपके लिए थोड़ा स्ट्रगलिंग रहने वाला है। छात्रों के लिए यह समय अधिक मेहनत का रहेगा। इसलिए इस समय थोड़ा सा और अधिक आपको अपनी पढ़ाई में कॉन्सनट्रेशन को बढ़ाना पड़ेगा। मेहनत को थोड़ा सा अधिक बढ़ाना पड़ेगा, जितनी अच्छी मेहनत करेंगे उतने अच्छे परिणामों को अपने लिए आप सकारात्मक पाएंगे। मां के साथ आपकी बहस हो सकती है। इसलिए इस समय स्ट्रेट फॉरवर्ड थोड़ी सी कम करें। उनकी बातों को सुनें और संयम और धैर्य से अपने और अपनी माता के बीच के रिश्ते को संभालने का प्रयास करें। संतान की तरफ से भी कुछ चिंता आपकी बनी रहेगी। परंतु 21 अगस्त के बाद आपकी सभी चिंताओं का अंत हो जाएगा। बहुत ही शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अगर संतान बाधा संतान में संतान प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है तो वो बाधाएं भी खत्म हो जाएगी। संतान से रिलेटेड कोई भी समस्या चल रही है तो वो समाप्त हो जाएगी और संतान के प्रति आप गौरवान्वित महसूस करेंगे। यदि आप बच्चे आपके बच्चे आईक्यू में बहुत अच्छे हैं तो डिबेट में इस समय मेडल लेते हुए सम्मान प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। यानी कुछ अलग हटके वो समाज में करेंगे, जिससे आपका गौरव और अधिक बढ़ेगा। साहित्य और लेखनी से जुड़े हुए लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। लेखनी में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी और आपके कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। साहित्य के क्षेत्र में आपके योगदान को सराहा जाएगा। आपकी कृति को सम्मानित किया जाएगा और इस समय छात्रों की पढ़ाई में जो भी बाधा उत्पन्न हो रही है, उन बाधाओं को आप समाप्त कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर ही लेंगे। यदि करियर ओरिएंटेड है और अब तक आपको कोई एंट्रेंस एग्जाम दिए थे। और अभी तक आपका सेलेक्शन नहीं हुआ था तो 21 अगस्त के बाद में आपका सिलेक्शन निश्चित तौर पर हो जाएगा। Vrishabh Rashifal August 2022 in Hindi

अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं। चंद्रमा के बारे में यानी पराक्रम भाव के बारे में। पराक्रम भाव के स्वामी चंद्रमा जो कि घर ढ़ाई दिन में बदलते रहते हैं। इस समय आपके जो ग्रोथ है वह बहुत ही अच्छी होगी। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग अच्छी होगी। आपका व्यवहार सभी को भाएगा। मधुर व्यवहार से आप अपने आस पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। साथ ही अनजान व्यक्तियों को भी प्रभावित करते हुए दिखाई देंगे। रिश्ते में माधुर्य स्थापित हो जाएगा। कलाकारों के लिए समय प्रसिद्धि दायक रहेगा। इस समय सोशल मीडिया पर आपके विडियोज वायरल। टीम के पोस्ट को सराहा जा सकता है। आपके कार्यों की सराहना की जा सकती है तो यह समय आपके लिए ओर सुख, सौभाग्य और समृद्धि को बढ़ाने वाला है। वहीं इस समय आपको कोई भी इम्पॉर्टेंट डिसीजन लेने जा रहे हैं तो उस निर्णय में अपने परिवार के लिए अपने भाई बहनों की सलाह जरूर लें और उसके बाद ही उस निर्णय में आगे बढ़ें।

अब आगे आते हैं और जान लेते हैं सुख स्थान के बारे में | सुखस्थान के स्वामी हैं। सूर्य जो कि पहले तो अपने से एक घर आगे बैठेंगे, यानी तृतीय स्थान में जाकर बैठेंगे यानी तृतीय स्थान में जाकर बैठेंगे और 17 अगस्त को वे अपने ही घर में आकर स्वग्रही हो जाएंगे। यानी सुख स्थान में स्वग्रही होकर बैठेंगे। बहुत ही शानदार सूर्य के रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे। 17 अगस्त के बाद का समय तो आपके लिए बहुत ही अच्छा है। 17 अगस्त थोड़ा सा पेशेंस रखें। कोई भी काम को जल्दबाजी में न करें। कोई भी पेपर बिना पढ़े साइन न करें। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों को थोड़ा सा रोक दें। इस समय मां के साथ विवाद से आपको बचना चाहिए। इस समय आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही अच्छी हो, उसको आपको और अधिक सही कहने का और सौम्य करने का प्रयास इस समय करना चाहिए। जो मेडिकल फील्ड से जुडे हुए हैं, उनके लिए समय थोड़ा स्ट्रगलिंग रह सकता है। परंतु महीने के में जो भी मेहनत आप करेंगे उसका लाभ आपको सेकंड हाफ में मिलता हुआ दिखाई देगा। 17 अगस्त को जब सूर्य स्वग्रही हो जाएंगे तो आपको अच्छा मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन जैसे सुखों से आप परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपकी बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी तो ओवरऑल आपको रिजल्ट बहुत ही अच्छे और बेहतरीन देखने को मिलेंगे।

अब आतें है षष्टम भाव पर | षष्टम भाव के स्वामी हैं। मंगल जो द्वादश स्थान में स्वग्रही हो रहे राहु के साथ और मंगल 10 अगस्त को ही अपने से एक घर आगे अपनी मित्र राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी वृषभ राशि में आपकी खुद की राशि में प्रवेश करने वाला है। मंगल जैसे ही आपकी राशि में प्रवेश करेंगे थोड़ा सा अग्रेशन गुस्सा थोड़ा स्ट्रेट नेस आपके स्वभाव में आ सकती है। हर समय आप किसी से भी झगड़ने के लिए बहस करने के लिए तैयार हो जाएंगे। इस प्रवृति को थोड़ा सा आप कम करने का प्रयास करें। इस प्रवृति को अपने जीवन में आने ही न दें क्योंकि मंगल ऐसा ग्रह है जो व्यक्ति को थोड़ा सा अग्रेसिव बना देता। उसके गुस्से को बढ़ा देता है और बेबाकी उसकी आदत है। कई बार हम ऐसा भी करते हैं। मुतमईन हो जाते हैं। हमें पता नहीं चलता कि हम कब किसी व्यक्ति का मन आहत कर देंगे और क्या उसे बोलना है? क्या नहीं बोलना है तो आपको क्रोध और आवेश एक ऐसी चीज जो व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक होती है जो कि व्यक्ति को पथभ्रष्ट भी करती है, उसके जीवन में कठिनाइयों को भी लाती है। इसीलिए क्रोध और आवेश को आपको अपने जीवन से निकाल देना है। इस समय आपको अपने जीवन साथी का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। विवाह के बंधन में नहीं बने तो इसमें आपको मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा। इस समय आप मांगलिक हैं तो अगर विवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है तो थोड़ा सा आप कुण्डली मिलान करके ही अपने विवाह के रिजल्ट विवाह के संदर्भ में कोई निर्णय लें। इस समय आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा और अगर आप ठेकेदारी से रिलेटेड कंस्ट्रक्शन लाइन से रिलेटेड कोई भी काम करते हैं तो निश्चित रूप से उन कार्यों में आपको इच्छित सफलता देखने को मिलेगी।

अब मंगल चूंकि आपके इस स्थान के स्वामी हैं अपने से एक घर आगे जा रहे हैं तो अपने से एक घर आगे जाके बैठना आपके खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करेगा। इस समय आपकी यात्राएं कम होंगी परंतु जो यात्राएं होगी, वे आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। जो काम आपके लगभग अटक रहे थे और आपको लग रहा था कि ये काम पूरे होंगे। वो काम आपके द्रुतगति से पूर्ण होते चले जाएंगे। उन कामों में अटकाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। जीवन में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति आप करते हुए दिखाई देंगे। दूर देश की यात्रा संभव है और व्यापार के संदर्भ में अपने काम के संदर्भ में विदेश यात्रा के भी प्रबल योग बनते हुए दिखाई देंगे तो ये समय आपके खर्चों को नियंत्रित करते हुए मंगल के बेहतरीन परिणामों को आपके जीवन में लाएगा। Vrishabh Rashifal August 2022 in Hindi

अब आतें हैं अष्टम भाव पर | अष्टम भाव की यदि बात करें तो अष्टम भाव के स्वामी हैं गुरु जो कि लाभ भाव में स्वग्रही है, आपके मैनेजमेंट के कार्य में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। गुप्त धन की प्राप्ति की पूर्ण योग आपके बन गया। इस समय गुप्त शत्रु भी समाप्त हो जाएंगे। आप अपने कार्यों में सजग हो जाएंगे। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट आपको करने से बचना है। इस समय शेयर मार्केट, लॉटरी जैसे कार्यों में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। अपनी ईमानदारी और मेहनत से आप अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने का प्रयास करें। जीवन में शॉर्टकट ना अपनाएं और इस समय आपको जानवरों से सावधान रहना है क्योंकि जानवरों से चोट आपको लग सकती है और चूंकि गुरु आपके। लाभेश में है। तुला स्वग्रही। सर्कल और लेवल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति उन्नत होगी। मित्रों के साथ आपकी संगति अच्छी होगी। भाई बहनों के साथ ट्यूनिंग अच्छी होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी और घर में अच्छा और हेल्दी एनवायरमेंट आपको देखने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी। यदि आप अपना काम एक्सटेंड करना चाहते हैं तो आप अपने काम के एक्सटेंड करने की कुछ स्ट्रैटजी और प्लैनिंग अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ शेयर करते दिखाई देंगे और उनका भी पूरा मार्गदर्शन और सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस समय जल्दबाजी में डिसीजन न लें और आराम से शांति से जो भी निर्णय लेंगे उन निर्णयों में आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो।

अब आते हैं आपके भाग्य स्थान पर | भाग्यस्थान के स्वामी हैं। शनि | जो कि भाग्यस्थान में स्वग्रही होकर बैठे शनि का अपने ही घर में भाग्य के हाउस में स्वग्रही होकर बैठना आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके कार्यों में आप द्रुत गति से उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं, उनको प्रॉयरिटी से आप पूर्ण करेंगे। अगर आप कोई अर्जेंट जॉब पाना चाहते हैं तो बहुत अच्छा समय है। सूर्य स्वगृही है शनि स्वगृही ऑल रेडी है। गुरु भी स्वग्रही है तो अध्ययन, अध्यापन या फिर किसी कॉम्पिटिटिव लेवल का आपने एग्जाम दिया है तो उस एग्जाम में आपका निकलना तय है। इस एग्जाम का रिजल्ट अगर 17 अगस्त के बाद आएगा तो वो रिजल्ट आपके लिए बहुत ही सकारात्मक रहेगा। वहीं जो ऑलरेडी जॉब कर रहे हैं वो अपना जॉब स्विच कर सकते हैं। मनचाही ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अधिकारियों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। साथ ही इस समय आप आध्यात्मिक भावों से भी भरे रहेंगे। धर्मकर्म और मानव सेवा जैसे कार्यों में आपकी रूचि भी बढ़ेगी और आपका कर्म भी बढ़ेगा। जिससे आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। अब चूंकि आपके कर्म ही अपने इस बार में बैठे हैं, परंतु भाग्य स्थान में स्वग्रही होने पर वक्री हो रहा है तो काम में कुछ कठिनाइयां जरूर आएगी। पर आप इन कठिनाइयों को अपने हौसले और बुद्धि चातुर्य से समाप्त करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। जो काम आपके बहुत लंबे टाइम से अधूरे थे, वे कार्य अब द्रुत गति से पूर्ण हो जाएंगे। कामों में आ रही बाधाएं और दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। पिता का साथ और सानिध्य आपको भरपूर देखने को मिलेगा और कोई बड़ा काम आपका इस माह संपन्न हो जाएगा। तो ये था वृषभ राशि वालों का अगस्त माह का मासिक राशिफल। Vrishabh Rashifal August 2022 in Hindi

 

शुभ तारीखें – 2 – 8 , 11 – 16 ,19 – 26 , और 29 – 31 |
ध्यान देने योग्य तारीखें – 1, 9, 10, 17, 18, 27 और 28 |
शुभ रंग – पीले और चमकीले रंगों का उपयोग आपको जरूर करना चाहिए। साथ ही आप हरे कलर का कोई भी इम्पॉर्टेन्ट मीटिंग पर जा रहे हैं तो उसका उपयोग जरूर करें।

विशेष उपाय

  • अपने भाग्य को सवारने के लिए शनिवार के दिन काले तेल, नमक, सरसों के तेल का दान जरूर करें।
  • शनिवार का व्रत करें।
  • पीपल के वृक्ष के नीचे पुष्प अर्पित करें और घी का दीपक जरूर लगाएं।
  • इस समय आपको गणेश जी की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए और मरगज गणेश को अपने पूजा कक्ष में स्थान दें या आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
  • गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ भी आपको इस महीने करना चाहिए।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/bVoWc1193BU” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *