| कन्या राशिफल |
2019
Virgo – जिनके नामाक्षर टो ,पा ,पी ,पू ,पे ,पो ,ष ,ण ,ठ हो एवं जिनके नक्षत्र उतरा फाल्गुनी , हस्त हो उनकी राशि कन्या होती है | कन्या राशि का 2019 वर्ष अच्छे परिणाम की और अग्रसर हो रहा है | करियर में इस वर्ष आपको उन्नति के कई स्वर्णिम अवसर प्राप्त होंगे | और अगर आप कठिन परिश्रम करेंगे तो आपको उसका उचित लाभ भी प्राप्त होगा | आप इस वर्ष आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे | करियर में सफलता से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा | किन्तु खर्चों पर अंकुश लगाना अनिवार्य है | पारिवारिक दृष्टि से भी यह वर्ष शुभ फलदायक रहेगा | परिवार में नये संबंधो की परिणीति होगी | अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति 2019 में सजग रहने की आवश्यकता है | विद्यार्थी अपने सभी पढ़ाई क्षेत्रो में सफलता प्राप्त करेंगे | छोटे मोटे उतार चढ़ाव को छोड़ दे तो वर्ष 2019 कन्या राशि के जातको के लिए शुभ परिणामो वाळा रहेगा | Virgo
26 अक्टूबर 2017 को शनि ने वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश किया जो 24 जनवरी 2020 तक धनु राशि में रहेंगे | वृश्चिक , धनु , मकर राशि पर साढ़े साती तथा कन्या , वृषभ पर शनि की ढैय्या रहेगी |
आर्थिक दृष्टि Virgo
आर्थिक दृष्टि से यह आने वाला वर्ष अच्छा जाने वाला है | आप जितना इन्वेस्टमेंट करेंगे उतना ही आर्थिक लाभ भी आपको प्राप्त होगा | साल के प्रारम्भ व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त होगा | संतान के भविष्य और हायर एज्यूकेशन में आप निवेश करेंगे | साल के मध्य में ख़र्चों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है वरना आर्थिक स्थिति डावाडोल भी हो सकती है आपको स्वास्थ्य पर भी इस समय खर्च करना पड़ सकता है इसलिए अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य प्रति भी थोड़ा सजग रहे | इस वर्ष आपको पैतृक संपत्ति मिलने की भी प्रबल संभावना है , प्रॉपर्टी ,म्युचल फंड एवं शेयर बाज़ार में निवेश करना लाभदायक रहेगा | साल के अंत में आकस्मिक धन की प्राप्ति भी आपको हो सकती है परिवार में सोना भी इस समय आप खरीद सकते है | Virgo
करियर एवं व्यवसाय Virgo
इस वर्ष करियर की दृष्टि से आप उन्नति की और अग्रसर होंगे | आपको अपनी कार्यकुशलता दिखाने के कई स्वर्णिम अवसर प्राप्त होंगे | और यदि आपने इस अवसर का लाभ उठाया तो आप करियर में एक अलग ही पहचान बनाएंगे | इससे समाज में भी आपकी मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | साल के प्रारम्भ में व्यापार में भी आपको बड़ा लाभ मिलने की पूरी संभावना है | व्यापार में इस समय आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते है जिसके शुभ परिणाम आपको साल अंत तक मिलने शुरू हो जायेंगे | साल के मध्य में काम की अधिकता के कारण परिवार को उचित समय नहीं दे पाएंगे | जिसके कारण आप इस समय work at home का भी विकल्प चुन सकते है और यह आपके लिए शुभ फलदायक भी रहेगा | इस समय आप अपने काम के सिलसिले में व्यापारिक यात्रा भी कर सकते है | साल के अंतिम पड़ाव में आपको अपने कार्य क्षेत्र में अलग पहचान मिलेगी और यह आपकी वर्ष भर में की गयी मेहनत का फल होगा | इस समय आपके अधिकारी और सहकर्मी भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे | व्यापार में आप देश में ही नहीं विदेश में भी अपना कार्य आगे बढ़ाएंगे | छात्रों में कला , वाणिज्य और विज्ञान तीनो क्षेत्रो में मेहनत के अनुरूप शुभ फल प्राप्त होंगे | जिस कारण आत्मविश्वास से वे अपने भविष्य की दिशा तय कर सकेंगे | Virgo
पारिवारिक दृष्टि Virgo
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष 2019 शुभ फलदायक रहेगा | सभी पारिवारिक सदस्यों से आपके संबंध मधुर रहेंगे | परिवार में नये व्यक्ति के आगमन के कारण नए संबंध बनेंगे | साल के प्रारम्भ में शुभ कार्य भी परिवार में सम्पन्न होंगे साल के मध्य में भाई बहनो के करियर से या पढ़ाई से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है संतान और आपके मध्य संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे और संतान के द्वारा आपको उपहार भेंट करने से आप और अधिक प्रसन्न नज़र आएंगे | साल अंत में आप कोई बड़ा आध्यात्मिक आयोजन भी कर सकते है माता पिता आपकी उन्नति को देख कर अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे | आपके जीवन साथी के साथ थोड़ा उतार चढ़ाव वाला समय इस वर्ष हो सकता है पर अंत में सारी गलतफहमियां दूर हो जाएगी और इन दूरियों को दूर करने में आपके पारिवारिक सदस्यों की मुख्य भूमिका रहेगी | Virgo
प्रेम प्रसंग और जीवन वैवाहिक जीवन Virgo
आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष अच्छा जायेगा | छोटे मोटे मतभेदों को छोड़कर पुरे साल आप अपने जीवन साथी से मधुर रिश्ते में बंधे रहेंगे | और वैसे भी कहते है की छोटे छोटे झगड़ो से प्यार और अधिक बढ़ता है अत : इसके परिणाम स्वरूप आपके माधुर्य में वृद्धि ही होगी | अपने जीवन साथी की भावनाओ को समझेंगे और इस वर्ष आप दोनों कोई romentic holiday पर भी जा सकते है | इसके विपरीत प्रेम प्रसंग वालो के लिए यह वर्ष ठीकठाक ही रहेगा | आप जिसे अपने प्यार का इज़हार करना चाहते है तो कुछ समय के लिए रूक जाये पहले उसे समझे और परखे उसके पश्चात ही निर्णय ले अन्यथा आपको इस पर पछताना भी पड़ है | अपने पार्टनर का चुनाव करते समय पूरी सावधानी रखे | यह देख लें की वह आपके प्रति समर्पित है या नहीं वरना आपको धोखा भी मिल सकता है | यदि रिलेशनशिप में है तो अपने पार्टनर को थोड़ा आपको समझने का वक्त दें | वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है | Virgo
स्वास्थ्य की दृष्टि से Virgo
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अच्छा जाने वाला है आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहेंगे | योग प्राणायाम को आप अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे | किन्तु आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस वर्ष उतार चढ़ाव वाला रहेगा | वर्ष के प्रारम्भ में उन्हें पेट संबंधी बीमारियां हो सकती है बाद में स्थिति थोड़ी सामान्य होगी किन्तु साल के मध्य में आपको उनके चिकित्सकीय इलाज के लिए यात्राएं भी करनी पड़ सकती है किन्तु वर्ष के के अंत में उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और वे फिर से स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट नज़र आएंगे | अपने साथ उन्हें भी योग प्राणायाम से जोड़े और मॉर्निग वॉक पर अवश्य साथ ले जाये | Virgo
कन्या राशि के उपाय :-
1 – कन्या राशि का स्वामी बुध है अत : बुध की कृपा दृष्टि पाने के लिए माँ दुर्गा की उपासना करें |
2 – श्वेतार्क गणपति पर हरी दूब से अभिशेक करे |
3 – अपनी बेटी बहन , साथी , बुआ से अच्छे सबंध रखें |
4 – बुधवार के दिन गाय को हरा चारा डालें |
5 – हरे साबुत मुंग का दान करे |
6 – अपनी नाक छिदवाये |
7 – बुध गृह के दोष को दूर करने के लिए किंन्नरों का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए | बुध नपुंसक गृह है |
8 – बुध गृह को बुद्धि वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है ,इसलिए आपको वर्ष पर्यन्त गणेश जी की आराधना करनी चाहिए इससे आपकी वाणी मजबूत होगी |
Know your today’s Rashiphal here – Click Here
नोट : पंडित एन एम श्रीमाली जी द्वारा दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल प्रदान किया जा रहा है वो भी मुफ्त | दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल जानने एवं अपने जीवन से संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु पंडित एन एम श्रीमाली जी से सम्पर्क करें | What’s app no . 9929391753 , [email protected]