Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Tula Rashifal September 2022 in Hindi | तुला राशिफल सितंबर 2022 | Nidhi Ji Shrimali

Tula Rashifal September 2022


This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

नमस्कार स्वागतम् वेलकम हम एक बार फिर से आप सभी के सामने उपस्थित हुए हैं सितंबर माह का तुला राशि वालों का मासिक राशिफल लेकर | सबसे पहले सितंबर माह में आने वाले कुछ विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में जान लेते हैं तो 1 सितंबर को ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा और आप सभी को ये सूचित करते हुए हमें बहुत ही हर्ष का अनुभव हो रहा है कि 3 सितंबर से लेकर 18 सितम्बर तक मां लक्ष्मी का अनुष्ठान एक बार फिर से हम करने जा रहे हैं। ये अनुसंधान पिछले साल भी हमारे द्वारा किया गया था और ये मां लक्ष्मी के प्रकट उत्सव के रूप में अनुष्ठान किया जाता है। यानि मां लक्ष्मी का प्रादुर्भाव इन दिनों के दौरान हुआ था तो ये दिन दीपावली से भी अधिक महत्व के मां लक्ष्मी के पूजन के रहते है तो यदि आप इस अनुष्ठान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो हमारे संस्थान में संपर्क कर इसकी डीटेल में जानकारी ले सकते हैं। साथ ही अगर आपको विडियो से इस उत्सव के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको नीचे डिस्क्रिप्शन में उसके लिंक दिए गए हैं। वहां जाकर इसका विडियो भी देख सकते हैं। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस रामदेव जयंती और तेजा दशमी का पर्व मनाया जाएगा। 9 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 10 सितंबर को श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो रहे हैं। 17 सितंबर को महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा और 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या अरीय 26 सितंबर को नवरात्रि घट स्थापना की जाएगी। Tula Rashifal August 2022 in Hindi

अब आगे और जान लेते हैं कि सितंबर माह में ग्रहों की स्थिति क्या विशेष हमारे लिए लेकर आ रही है तो सबसे पहले बात करेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य की जो कि वर्तमान में सिंह राशि में स्वग्रही हो रहे हैं और 17 सितंबर को वे अपनी शत्रु राशि कन्या में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह की बात करें तो वे इस पूरे माह अपनी राशि कन्या में उच्च के होकर विराजमान रहेंगे। मंगल ग्रह इस पूरे माह अपनी मित्र राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। गुरू इस पूरे माह अपनी खुद की राशि मीन में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह की यदि बात करें तो वर्तमान में वे अपनी अति शत्रु राशि सिंह में विराजमान हैं और 24 सितंबर को वे अपनी नीचस्थ राशि कन्या में बुध के साथ में विराजमान होकर नीच भंग योग बनाएंगे। शनि ग्रह की यदि बात करें तो वे इस पूरे माह वक्री अवस्था में अपनी खुद की राशि मकर में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। राहु अपनी सम राशि मेष में और केतु अपनी सम राशि तुला में विराजमान रहने वाले हैं | तुला राशि वालों के लिए इस माह क्या खास रहने वाला है, उसके बारे में जान लेते हैं तो शुरू करते हैं। सितंबर माह का तुला राशि वालों का मासिक राशिफल। राशिफल शुरू करने से पहले आपको बता दे कि ये जो राशिफल आपको दे रहें है ये चंद्र गणनाओं पर आधारित है और आपकी राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली भी है तो आप दोनों के हिसाब से अपने इस राशिफल को देख सकते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं। आपकी राशि स्वामी शुक्र की, जो कि वर्तमान में आपके लाभ भाव में विराजमान हो रहे हैं। शुक्र का लाभ भाव में बैठना बहुत ही अच्छा हैं आपके लाभ की स्थितियों को बढ़ाएगा। उत्तरोत्तर आपके लाभ की स्थितियों में वृद्धि करेगा। वहीं लाभेश के साथ में लग्नेश की जो युति हो रही है, यह युति आपके लिए इस माह भौतिक कल्याणकारी रहेगी। आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही आकर्षक रहेगी। वही आपके तेज में भी वृद्धि होगी। लाभ की उत्तरोत्तर शक्तियों को आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। वर्कप्लेस पर आपके प्रमोशन इन्क्रिमेंट के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे। सामाजिक मान सम्मान और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। वहीं व्यापारी वर्ग उन्नति के रास्ते इस मार्ग तय करते हुए दिखाई देंगे। इस समय कई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। कुछ नए क्रिएटिव आइडियाज अपने कार्यक्षेत्र में अप्लाई कर उन आइडियाज से आप अच्छा खासा लाभ भी प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। थोड़ा सा मन में जो अनायास डर रहता है उस डर को आपको हटा देना है। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें जो कि आप हमेशा रखते हैं और साथ ही एक बेरिंग के साथ डिसीजन मेकिंग के साथ मैं आपको अपने जीवन में डिसीजंस लेने हैं और बहुत पावरफुल तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देना है। तभी आप सफलता के नए आयाम तय करते हुए दिखाई देंगे।

अब शुक्र चूंकि आपके लग्नेश है। 24 सितंबर को नीच के हो रहे हैं और नीच के होकर आपके द्वादश भाव में जाकर विराजमान होंगे। परंतु वहां पर ऑलरेडी द्वादश भाव के स्वामी बुध उच्च के हो रहे हैं तो शुक्र बुध के साथ युति कर के नीच भंग योग का निर्माण करेगी और वैसे भी शुक्र तो उसमें बहुत अच्छे रिजल्ट देते हैं तो इस समय आपकी विदेश यात्राएं संभव हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। वैसे भी अष्टम भाव के स्वामी शुक्र है जो कि यात्राएं अधिक करवाएंगे परंतु वो यात्रा जिस भी उद्देश्य से होगी। वह उद्देश्य निरंतर आपको सफल करते हुए और इसमें सफलता प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इसमें आपको जानवरों से चोट लग सकती है, इसलिए जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहे। अपने कार्यों के अंदर ईमानदारी और प्रयासों के साथ आगे बढ़ें। वैसे इस समय आपके कोई ईर्ष्या करने वाले लोग जो आपके साथ सहकर्मी हैं या पडोसी रिश्तेदार दोस्त मित्र सलाह का कोई भी वो कितना भी प्रयास कर ले परंतु वे आपके कार्यों में खलल नहीं डाल पाएंगे। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत आप को खुलते हुए और मिलते हुए दिखाई देंगे। वहीं आपकी सजगता की वजह से आप अपने प्रत्येक कार्य में सफलता हासिल करेंगे। रूटीन की लाइफ में आपका मैनेजमेंट देखने लायक रहेगा तो शुक्र के बेहतरीन रिजल्ट आप इस माह प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। Tula Rashifal August 2022 in Hindi

अब आते हैं आपके द्वितीय भाव पर | यदि तृतीय भाव की बात करें तो द्वितीय भाव के स्वामी हैं। मंगल जो कि सप्तमेश भी है और सप्तम भाव के हिसाब से वह अपने से एक घर आगे जाकर बैठा है। तृतीय भाव के हिसाब से अपने सप्तम बैठकर अपने ही घर को देख रहे हैं तो मंगल का अपने ही घर को देखना आपकी पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों में आपको सहायता पहुंचाएगा। सफलता दिलाएगा बुजुर्गों का साथ और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान और प्रसिद्धि को आप हासिल करेंगे। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को इस समय बहुत ही अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है तो इस समय आप अपने प्रयासों को अपनी मेहनत को तेज कर सकते हैं। लाभ की स्थिति भी उतनी ही तेज आप अपने जीवन में देख पाएंगे। इस समय यात्रा अधिक होगी परंतु यात्राओं का उद्देश्य सार्थक होता हुआ दिखाई देगा। काम आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे और कार्यों में आ रही बाधाएं समस्याएं इस समय समाप्त हो जाएगी। काम में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म होंगी। इस समय यदि आपके किसी के साथ में मुकदमेबाजी या कोर्ट केस चल रहा है तो उसका फैसला अगर आना है तो वो फैसला आपके पक्ष में जाता हुआ दिखाई देगा। वहीँ यह समय नौकरी में भी निरंतर कुछ नया करने का है। बहुत ज्यादा एक्टिव रहेंगे। आप और उस वजह से अधिकारी भी आपको कोई भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का प्रयास करेंगे। वहीँ व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छी प्रगति और अच्छी ग्रोथ करते हुए नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे। मंगल वैसे भी व्यापार के भाव के स्वामी है और अपने से एक घर आगे जाकर बैठ है तो इस समय व्यापार में आप उत्तरोत्तर उन्नति करेंगे। हालांकि पार्टनरशिप में कोई भी नया काम स्टार्ट करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि राहू व्यापार के घर में बैठा है। इसलिए पार्टनरशिप में काम न करें। जीवनसाथी के साथ में अग्रेशन क्रोध से आवेश में बात न करें वरना आपका बना बनाया रिश्ता बिगड़ सकता है। आपके रिश्तों में अगर आप सौम्यता रखना चाहते हैं, अच्छी बॉन्डिंग चाहते हैं तो आपको बहुत विनम्र भाव से अपने रिश्तों को हैंडल करना पड़ेगा। बहुत मैच्योरिटी रखें। बहुत जल्दी शॉर्ट टेंपर्ड होने का प्रयास न करें और एक स्थिरता के साथ में अपने व्यापार में अपने कर्म क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे और उस सफलता का स्वाद आपको प्राप्त होगा।

अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं। तृतीय स्थान के बारे में, जो कि आपके षस्टम स्थान के स्वामी है वो है गुरु तो तृतीय और गुरु षस्टम भाव में स्वगृही हो रहा है। लेकिन तृतीय भाव की बात करें तो तृतीय भाव के हिसाब से तो वो आपको अच्छे रिजल्ट देंगे। भाई बहनों के साथ आपकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी होगी। मैच्योरिटी लेवल आपको देखने को मिलेगा। अपने अंदर और आपका ये जो ठहराव जो मैच्योरिटी लेवल है उसमें से आप सभी को प्रभावित करते हुए दिखाई देंगे। इस समय सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वहीं अगर आपकी कोई हॉबी है तो आप अपनी हॉबी के माध्यम से भी इस समय प्रसिद्धि हासिल करते हुए दिखाई देंगे। वर्कप्लेस पर कुछ चुनौतियां जरूर आपके सामने आएगी, परंतु इन चुनौतियों का सामना उतने ही हौसले से आप तय करते हुए भी दिखाई देंगे। इस समय आपके भाई बहनों के साथ में कजंस के साथ में कहीं बाहर जाने की प्लानिंग भी बनती हुई दिखाई देगी।

अब गुरु चूंकि आपके षस्टम भाव के स्वामी है तो षस्टम भाव के हिसाब से वो आपके रोगो में कमी तो लेकर आएंगे पर चूंकि गुरु रोग भाव के स्वामी है और रोग भाव में बैठे हैं तो आपको वजन से रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम्स हो सकती है। थोड़ा सा अपने वजन का विशेष रूप से ध्यान रखने का प्रयास करें। कोलेस्ट्रॉल मोटापा या पेट की संबंधित प्रॉब्लम थाइरॉयड की, बीपी की, प्रॉब्लम शुगर की प्रॉब्लम या गले से संबंधित सर्दी, जुखाम और ह्रदय से संबंधित कोई समस्या अचानक इस टाइप की प्रॉब्लम आपको देखने को मिल सकती है। तो थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य के प्रति अवेयर रहें। योगा, मेडिटेशन, प्राणायाम, मॉर्निंग वॉक जो भी आप करना चाहते हैं थोड़ा सा अवेयर रहकर आप इन चीजों से अपने आपको जोड़ें। अगर नहीं जोड़ा है तो जरूर पढ़ें और अगर जोड़ चुके हैं तो इन चीजों को आपको रेगुलर से करना होगा। तभी आप स्वस्थ तन और मन से अपने कार्य क्षेत्र में जीवन क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे। मातृपक्ष से यानी ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। वहीं शत्रु पक्ष आपसे काम आएगा। वही इस समय आप रुपए पैसों से संबंधित कार्यों में बहुत अधिक सजगता दिखाएंगे, जिससे नुकसान की स्थितियों को आप रोक पाएंगे। इस समय आप कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में नहीं लेंगे और समझदारी से लिए गए डिसीजन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक साबित होंगे तो गुरु के परिणाम आपके लिए बहुत ही अच्छे हैं। Tula Rashifal August 2022 in Hindi

अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं। आपके सुख स्थान के बारे में तो आपके सुख स्थान के स्वामी हैं। शुक्र जो कि शेष नामक महापुरुष योग बनाते हुए सुख के स्थान में वक्री होकर विराजमान हो रहे हैं। वहीं शनि शुक्र के साथ साथ आपके पंचमेश में है तो नुकसान के हिसाब से शनि के रिजल्ट बहुत ही अच्छे मिलेंगे। फाइनैंशली आप स्टेबल रहेंगे। थोड़ी सी खर्चे और थोड़ी सी समस्या जरुर आएगी, परंतु आप इन खर्चों को मैनेज कर लेंगे। वहीं आप अपने घर में कोई लग्जीरियस आइटम की खरीददारी कर सकते। नयें वाहन की खरीदारी आपके द्वारा संभव है। नई नई प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट आपका इस समय हो सकता है। नए घर का सपना आपका पूरा होता हुआ दिखाई देगा। इस समय आप जो भी अपने लिए प्लैनिंग करेंगे उस प्लैनिंग में आप पूरे डिवोशन से आगे बढ़ेंगे और इस डिवोशन की वजह से आपकी वह प्लैनिंग भी साकार होती हुई दिखाई देगी। इस महीने के हर सप्ताह के वीकेंड पर आपके अंदर आध्यात्मिक भाव उत्पन्न होंगे और आध्यात्मिक भावों से के चलते आप कोई धार्मिक अनुष्ठानों में धार्मिक क्रिया कलापों में संलग्न होते हुए दिखाई देंगे।

अब चूंकि आपके पंचम भाव के स्वामी हैं शनि तो पंचम भाव के हिसाब से भी आपको बहुत ही अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। परंतु विद्यार्थी वर्ग को इस समय मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। मेहनत के मुताबिक आप परिणाम जरूर प्राप्त कर लेंगे, परंतु मेहनत में लापरवाही बिल्कुल भी न करें। वरना परिणामों से चूक जाएंगे कि। किसान वर्ग के लिए खेतीबाड़ी में अच्छा खासा लाभ की परिस्थितियां इस मां को देखने को मिलेगी। वहीं पशुपालन दूध डेरी से संबंधित यदि आप काम करते हैं तो उसमें कुछ दिक्कतें परेशानियां और कठिनाइयां आपके व्यापार में आ सकती है। इस समय साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं जो छात्र जुडिशरी की न्याय से संबंधित पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह समय लक्ष्य प्रधान रहेगा तो आप अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर पाएंगे तो शनि के रिजल्ट की बात करें तो वह आपको मिक्स रिजल्ट इस माह दे रहे हैं।

अब अब बात करते हैं आपके भाग्य स्थान की भाग्य स्थान के स्वामी हैं। बुध जो कि द्वादश भाव के स्वामी है और द्वादश भाव में उच्च के हो है। बुध का उच्च का होना आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों को बहुत सकारात्मक परिणाम दिलवाएगा। इस समय अगर आप बाहर जाकर नौकरी करने की प्लैनिंग करें तो वो प्लानिंग भी आपकी साकार होगी। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोग इस समय प्रमोशन और इन्क्रिमेंट को प्राप्त करेंगे। वहीं सीए, सीएस अकाउंटिंग, फाइनैंस संबंधित, बैंकिंग सेक्टर से संबंधित यदि आप क्षेत्रों में कार्यरत हैं तो निश्चित रूप से अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे और आपके कार्यों को चारों तरफ सराहा जाएगा, जिसका दूरगामी लाभदायक परिणाम भी आपको प्राप्त होंगे। इस समय व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को विदेशों में फैला सकते हैं। उसके लिए समय बहुत ही उपयुक्त है। वहीं कामकाज के सिलसिले से दूरगामी यात्रा या फिर एब्रॉड की यात्राएं हो सकती है। इस समय आपके धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। भाग्य आपका साथ देगा और लक के फेवर से आप शेयर मार्केट, लॉटरी, डिजिटल करंसी जैसे रिस्की कामों में भी फायदा प्राप्त करेंगे। इस समय आपकी आर्थिक योजनाएं साकार होंगी और जो आर्थिक नीतियां आप बनाएंगे उसमें आप बहुत अच्छा लाभ भी और सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। युवक युवतियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। नौकरी की तलाश खत्म हो जाएगी और वो तलाश और नौकरी आपको अच्छी मिलती हुई दिखाई देगी। रोजगार में आपको अगर जॉब स्विच करनी है यानी आप किसी नौकरी में हैं और दूसरी किसी अपग्रेड जॉब करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको बेहतर विकल्प इस समय प्राप्त होंगे। साथ ही धार्मिक प्रवृत्ति से ओत प्रोत रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। Tula Rashifal August 2022 in Hindi

अब बात करते हैं दशम भाव की। दशम भाव की बात करें जो कि कर्मभाव है तो उसके स्वामी हैं। चन्द्रमा, जिस पर शनि की वक्र दृष्टि दशम भाव पर पड़ रही है। थोड़ा सा संभलकर चलने की आवश्यकता है थोड़ा। कभी कभी भावुकता में आकर कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। इसीलिए भावुक ना हों। प्रैक्टिकल होकर अपने डिसीजंस में आगे आगे बढ़ें और मेहनत में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए क्योंकि शनि कर्मफल दाता है। आप जितनी अच्छी मेहनत करेंगे आपको उतने ही अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। वही गलत मार्ग को अपनाकर मेहनत करने का प्रयास न करें। यानि अगर आपने रिश्वत लेने का प्रयास किया या गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास किया तो निश्चित रूप से दंड के भागी भी बनते हुए दिखाई देंगे। पिता के साथ उतार चढ़ाव की स्थितियां झेलनी पड़ सकती है। कभी आपके साथ वो बहुत नरम रहेंगे तो कभी आपके साथ घर में रहेंगे तो ऐसे ही उतार चढ़ाव से आपका रिश्ता आगे बढ़ता चला जाएगा। पर कोशिश करें कि थोड़ा सा संयमित होकर पिता के साथ अपने व्यवहार को विनम्र बनाए रखें ताकि आप दोनों के बीच में दूरियां अधिक ना बढ़ सके।

अब आते हैं लाभ भाव पर | लाभ भाव की अगर बात करें तो लाभेश सूर्य 17 सितंबर तक लाभ भाव में स्वग्रही होकर बैठेंगे। सूर्य का लाभ भाव में स्वग्रही होकर बैठा के लाभ की स्थितियों को और अधिक बढ़ाएगा। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों के साथ में रिस्तेदारों के साथ एक अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। घर में मेहमानों का आवागमन इस माह होता रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। आपका सर्कल का दायरा और अधिक बढ़ेगा। उसमें गणमान्य व्यक्तियों की एंट्री हो जाएगी और वो आपको आने वाले टाइम में आपके बिजनस में काम में अच्छी मदद करते हुए भी दिखाई देंगे तो ये था तुला राशिवालों का सितंबर माह का मासिक राशिफल | Tula Rashifal August 2022 in Hindi

शुभ तारीखें – 1 से 6, 9 से 15, 18 से 25 और 28 से 30।

ध्यान देने योग्य तारीखें – 7, 8, 16, 17, 26 और 27।

शुभ रंग – बोटल ग्रीन, हरा, नीला और शाइनिंग कलर।

 

विशेष उपाय

  • लक्ष्मी मां की पूजा आराधना जरूर आपको करनी चाहिए। चाहे तो आप हमारे महालक्ष्मी अनुष्ठान से भी जुड़ सकते हैं।
  • सफेद वस्त्र का दान जरूर करें।
  • भोजन का कुछ हिस्सा गाय को गुड़ और कुत्ते के लिए जरूर निकालें।
  • शुक्रवार का व्रत करें| दो मोती लें और उसमें से एक को बहते हुए जल में प्रवाहित करें और दूसरे मोती को सदैव अपने पास जरूर रखें।

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *