[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger=”no”]
तुला राशि का वार्षिक राशिफल
Tula Rashi 2020
सक्रीय हो जाइए आपको शनि की ढैय्या लगने वाली है आप समझ गए होंगे की हम किस राशि की बात कर रहे है| जी हां आज हम तुला राशि वालो का 2020 का वार्षिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए है| तुला राशि वालो को शनि की ढैय्या लगने वाली है इसीलिये आप अपने सभी कार्यो में सचेत हो जाइये शनिदेव बुरे कर्मो का बुरा और अच्छे कर्मो का अच्छा परिणाम आपको देते है| इसीलिये शनि की ढैय्या में ऐसा कोई भी कार्य नही करे जिससे शनि देव रुष्ट हो जाये और आप दंड के भागी हो सबसे पहले हम आपको बताते है की इस साल ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी क्युकी ग्रहों की स्थिति जैसी रहेगी राशियों के जो परिवर्तन होंगे उसी के बर्ताव पर आपका आने वाला वर्ष निर्भर करेगा तो सबसे पहले बात करते है ग्रह गोचर की स्थिति की साल की शुरुआत में आपकी राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र विराजित है द्वितीय भाव में मंगल विराजित है, और तृतीय भाव में सूर्य, केतु, शनि, बुध, और गुरु ये सभी ग्रह एक साथ आकर बैठे है| गुरु स्वग्रही होकर बैठा है| अच्छा है आपके लिये भाग्य स्थान में राहू का विराजित होना थोडा सा आपके कार्य में रूकावट डालेगा आपके कर्म क्षेत्र में आपके भाग्य में थोडा सा कम करेगा| परन्तु 24 जनवरी से जगह बदलेगी ग्रहों की स्थितिया बदलेगी जब 24 जनवरी 2020 से शनि का मकर राशि में यानि आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश होगा| उस समय स्थितिया परिवर्तन होगी और आपके सुख में वृद्धि होगी आपकी माता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा किसी भी तरह का कोई भी आप कार्य भूमि, वाहन से सम्बंधित करते है| तो आपको उसमे सफलता हासिल होंगी| इसके अलावा गुरु जो की 30 मार्च को नीच के होकर मकर राशि में प्रवेश कर रहे है| उसके बाद वो 30 जून को पुनः धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 20 नवम्बर को पुनः मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे| ये कुछ उत्तार चढाव गुरु का इस साल देखने को मिलेगा| राहू इस साल आपके भाग्य स्थान से आपके अष्टम स्थान यानि वृषभ राशि में 23 सितम्बर 2020 को प्रवेश करेंगे| वही 23 सितम्बर 2020 को केतु भी आपके राशि से द्वितीय भाव में यानि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे| तो ये कुछ ग्रहों की स्थिति बन रही है| और इस स्थिति के आधार पर ही अब हम आपको आपके आने वाला वर्ष 2020 का वार्षिक राशिफल बतायेंगे| ये राशिफल चंद्र राशि और लग्न दोनों के हिसाब से सम्मान रूप से प्रभावशाली है| हर व्यक्ति के मन में ये उत्त्सुकता रहती है की पारिवारिक रूप से उसके जीवन में क्या बदलाव होने वाला है| वो अविवाहित के तो क्या उसका विवाह होगा, और विवाह के बंधन में बंधा है तो उसको संतान की प्राप्ति होगी, या उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा या नही ये सभी प्रश्नों के उतर इस पारिवारिक स्थिति के माध्यम से दिए जायेंगे| Tula Rashi 2020
1) पारिवारिक स्थिति : पारिवारिक लिहाज से हम देखे तो सबसे अच्छी तो इस बार 24 जनवरी से शनि की जो स्थिति है वो आपके सुख स्थान में आ रहा है| और स्वग्रही होकर बैठ रहा है| तो आपकी माता के साथ में, आपकी दादी के साथ में आपके संबंध बहुत ही अधिक मजबूत होंगे और उनके साथ आपके संबंधो में गहराई आयेंगी| यानि वो आपको हर जगह सुझाव देंगे और सहयोग करेंगे| यानि वर्ष भर आपकी माता के साथ संबंध बहुत अच्छे रहने वाले है| उसके अलावा आपके भाई बहनों के साथ कुछ उत्तार चढाव आपके रिश्ते में देखने को इस साल मिलेगा यानि जब गुरु पहले आपके कर्म स्थान पराकर्म स्थान में बैठा है विराजित है आपके भाई बहनों के साथ उसका रिश्ता अच्छा होगा| परन्तु जब वो नीच का होकर मकर राशि में यानि वो चतुर्थ घर में जाकर प्रवेश करेगा 30 मार्च से तो उसके बाद स्थितिया बदलेगी वो जो दो तीन महीने है उस समय आपके भाई बहनों के साथ आपके संबंधो में थोडी सी मधुरता कम और गलतफैमिया ज्यादा होगी और आप जो भी कहेंगे उसका उल्टा असर आपके भाई बहनों के दिमाग पर पड़ेगा उनको ये लगेगा की ये हमेशा हमको टोक रहे है या कह रहे है मतलब वो विपरीत तरीके से आपके बारे में सोचेंगे परन्तु स्थितिया बहुत लंबी ये नही चलने वाली है जलाई से वापस जब राहू वापस से धनु राशि में आयेंगा तब समय और भी अधिक आपके पक्ष में होगा| और भाई बहन आपकी भावनाओ को समझेंगे और आपके साथ वापस से उनका रिश्ता अच्छा हो जायेगा| इसके अलावा पैतृक सम्पति थी जब हम बात करे तो पैतृक सम्पति के मामलो में आपको विशेष सफलता हासिल इस साल हो सकती है| यदि कोई आपके पैतृक सम्पति सम्बन्धी कोई विवाद है, कोई आप चा रहे है की आपके माता पिता आपकी पक्ष करे| आपको पैतृक सम्पति प्रदान करे| कोई जमीन जायदाद को लेकर कोई मन मुटाव आपके परिवार में यदि है तो आप किसी की मध्यस्था से उसे इस साल सुलझा लेंगे| या फिर कोई कोर्ट में कोई लंबित मामला पैतृक सम्पति से सम्बंधित पड़ा है तो उसमे भी आपके पक्ष में इस साल फैसला आएगा| क्युकी राहू की स्थिति बदल रही है| और साथ में केतु की भी स्थिति बदल रही है| जो की सितम्बर के अंत से दिसम्बर तक ये स्थिति रहेगी इस समय के दौरान आप अपने पैतृक मामलो को सुलझा सकते है| उसमे आप सफलता हासिल कर सकते है| संतान पक्ष की और से ये साल बहुत अच्छा रहेगा| पूरी की पूरी संतान आपकी मदद करती हुई आपके सभी कार्यो में भी आपको शारीरिक भी, मानसिक भी हर तरह से सहयोग करती हुई नज़र आएँगी| क्युकी शनि स्वग्रही होकर बैठे है और पंचम भाव का मालिक भी शनि ही है| तो ये पूरा का पूरा आपको अच्छे परिणाम प्रदान करेगा| Tula Rashi 2020
2) आर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति की दृष्टि से हम देखे तो ये साल आपके लिये शुरुआत में अच्छा नही जायेंगा| आर्थिक उत्तार चढाव का आपको सामना करना पड़ेगा| पैसे की समस्या आपकी उस समय थोड़ी सी डावाडोल होगी| क्युकी कारोबार में भी कुछ उत्तार चढाव की स्थितिया आएँगी| इससे आपको कुछ निवेश इधर उधर करना पड़ेगा| और उस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति डावाडोल हो सकती है| परन्तु साल के मध्य में स्थिति मजबूत होगी| और धीरे धीरे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता चला जायेंगा| आपके पैसे की समस्या दूर होगी और उसमे मजबूती आएँगी| और आप अपने आपको शक्तिशाली और विश्वास से भरे महसूस करेंगे| कार्य क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन होगा और उस वजह से आपके लाभ की स्थिति अच्छी बनेगी| साल के अंत में कोई विदेशी कम्पनियों से आपको बड़े कार्य मिलने की उम्मीद बनी हुई है| यदि आप कृषि से जुड़े कोई काम करते है, कोई शोध से जुड़े कार्य करते है तो उसमे विशेष रूप से आपको साल के अंत में यानि नवम्बर, दिसम्बर का जो समय है उस समय आपको अच्छी सफलता हासिल होंगी| और आपके लाभ की स्थिति बहुत ही अच्छी बनेगी उस समय आप शेयर बाज़ार में भी निवेश कर सकते है| यदि उस समय आप शेयर बाज़ार में निवेश करते है या आप लॉटरी का कोई शौक रखते है और उसमे निवेश करना चाहते है तो उसमे भी निवेश कर सकते है उसमे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे| Tula Rashi 2020
3) कारोबार और व्यवसाय : कारोबार और व्यवसाय की दृष्टि से ये साल यदि हम देखे तो ये साल आपके लिये मिलेजुले परिणामो वाला रहेगा| साल के प्रारंभ में जितनी आप चाह रहे है उतनी उन्नति नही होगी| आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और उस मेहनत का फल परिणाम आपको कम मिलेगा| इससे थोड़ी सी निराशा आपके मन में साल के शुरुआत में रह सकती है| परन्तु साल के मध्य आते आते यानि मार्च, अप्रैल आते आते स्थितिया सुधरेंगी लाभ की स्थिति अच्छी बनेगी| और कारोबार में भी आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा| नये नये सौदे आप करेंगे| कारोबार को नई ऊचाईयो पर ले जायेंगे| यदि आप नौकरी पेशा व्यक्ति है तो इस समय आपके स्थानान्तरण के योग बने हुए है| सरकारी नौकरी में है तो स्थानान्तरण होगा| और प्राइवेट कंपनी से आपको कोई कार्य के जरिये विदेश में भी जाने का मौका मिल सकता है| कुछ समय के लिये महीने दो महीने, तीन महीने, छ महीने के लिये आप विदेश में उस कंपनी के प्रतिनिधि बन कर आप वहा पर जाकर व्यवसाय अपना कार्य कर सकते है अपनी जॉब कर सकते है| तो ये तो थी कारोबारियों और व्यवसायों की बात करियर के हिसाब से ये साल कैसा रहने वाला है तो करियर के हिसाब से हम देखे तो ये साल पूरा का पूरा आपके लिये अच्छा जायेंगा| आपको अपने करियर में नई ऊचाईयां छुने को मिलेगी| यदि आप आर्किटेक्चर से जुड़े कोई काम करते है| कोई नक्शों के बनाने से जुड़े, भूगर्भ शास्त्र से जुड़े यदि कोई कार्य करते है तो आपको अच्छे लाभ की स्थितिया बनती है| आप उसमे कोशिश कर सकते है| वही सरकारी नौकरी में भी आप कोशिश कर सकते है| व्याख्याता के लिये आप कोशिश कर सकते है चिकित्सा क्षेत्र में आप जा सकते है यदि आप दवाइयों से जिदे कोई काम करते है| चाहे वो ऑनलाइन हो चाहे आप कोई दुकान खोले दवाइयों से जुड़े यदि कोई आप फ़ार्मेसी का काम करते है तो आपके लिये वो भी लाभदायक सिद्ध होता है| तो ये व्यवसाय आपको अपने करियर में नई उचाईंयां पर ले जायेंगे आपके भविष्य को उज्ज्वल बनायेंगे यानि आने वाले साल में आप इन कार्यो में कोशिश कर सकते है| साल का अतं बहुत अच्छा जाने वाला है| लाभ की स्थितियों में वृद्धि होगी| आपकी स्थिति मान सम्मान और प्रतिष्ठा वृद्धि होगी| कारोबार में एक अच्छे मुकाम को हासिल करेंगे| और जॉब में भी आप नियमित होते हुए नज़र आयेंगे आपका पद आपकी गरिमा को बढ़ाएगा और आप अच्छी सफलता इस समय हासिल करेंगे| Tula Rashi 2020
4) जीवनसाथी और प्रेमप्रसंग : जीवनसाथी और प्रेमप्रसंगो के मामलो में हम देखे तो ये साल आपके लिये अच्छा जाने वाला है| खासकर अप्रैल, मई, जून के ये जो तीन महीने बीच के है उस समय वो आपके रिश्तो में बहुत अधिक मधुरता लायेगा| यदि आप उस समय अविवाहित है| और विवाह की इच्छा रख रहे है विवाह के योग्य है तो इस समय सही जीवनसाथी मिलने के पुरे पुरे योग बने हुए है| इस समय आपको कोशिश अवश्य करनी चाहिए| आपको इस समय के दौरान सचेत हो जाना है यदि आपके पास अच्छा अवसर आता है आपके पास में अच्छे संबंध आते है तो आपको उस समय एक अच्छा जीवनसाथी मिलने की संभावना है| वही साल के अंत में दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी कही आप कोई बड़ी यात्रा पर भी जा सकते है कोई प्रेम भरी गुमने की जगह पर भी जा सकते है या फिर कोई छोटी यात्रा भी आप ने जीवनसाथी के साथ अपनी सुविधा अनुसार सोच सकते है| वही प्रेम संबंधो में देखू तो ये साल आपके लिये पूरा का पूरा ठीक जायेगा यानि साल की शुरुआत हम छोड़ दे तो उस समय कुछ मनमुटाव, गलतफेमिया हो सकती है| परन्तु साल के मध्य में यदि आप किसी को प्रेम का इजहार करना चाहते है तो वो आपके इजहार को नही ठुकरायेंगा और आपको मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है| आप अपने प्रेम के रिश्ते में साल के अंत में आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे| और उसके प्रति गम्भीर भी आप दिखाई देंगे| हो सकता है आप लोग साल के अंत में आप विवाह की परिणिती में बंध जाये| तो आप इस साल को हलके में नही ले और बहुत ही महत्वपूर्ण और निर्णायक आपके जीवन के हिसाब से ये साल सिद्ध हो सकता है तो इस अवसर को प्राप्त करे| अच्छे जीवन साथी का चुनाव करे यदि आप दाम्पत्य जीवन में बंधे हुए है| तो आपके रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी आपके बीच के सामंजस्य में इजाफा होगा| Tula Rashi 2020
4) शिक्षा और स्वास्थ्य : शिक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से यदि में देखू तो सबसे पहले तो शिक्षा की दृष्टि से विज्ञानं वर्ग के छात्रों को बहुत अच्छी उन्नति आपको इस साल देखने को मिलेगी| विज्ञानं वर्ग के जो छात्र है वे अपने कार्य में बहुत अच्छी उपलब्धि प्राप्त करेंगे| और अपने कार्य में आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे| खासकर विज्ञानं वर्ग के छात्रों के लिये ये साल बहुत अच्छा जाने वाला है| आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको अच्छे लाभ की स्थितिया बनेगी आपको कोई मैडल भी कार्य में मिल सकता है| विज्ञानं परियोजना का प्रतिनिधित्व करते हुए आप अपने स्कूल को या अपने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे| और आप भारत में या भारत के बाहर दुसरे देशो में अपना अच्छा नाम करते हुए दिखाई देंगे| वही आप उच्च शिक्षा से जुड़ना चाहते है तो आपको इंजीनियरिंग की, चिकित्सा के क्षेत्र, विज्ञानं से जुड़े कोई भी काम शोध कार्य, वैज्ञानिक, साइंटिस्ट से सम्बंधित कोई भी कार्यो में यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है| तो उसमे भी आपको अच्छी उपलब्धिया देखने को मिलेगा ये साल पूरा का पूरा आपके लिये अच्छा जाने वाला है| आपको कई अटकने की जरूरत नही है| साल के मध्य में अच्छी मेहनत करे| थोडा सा साल के जुलाई से लेकर सितम्बर तक का समय जो होगा वो थोडा सा आपके लिये परेशानी भरा रहेगा| उस समय आप थोडी सी मेहनत को बढ़ाये और अपने कर्म क्षेत्र में आगे बढे|
स्वास्थ्य की दृष्टि से ये साल पूरा का पूरा आपके लिये अच्छा रहने वाला है| स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई भी समस्या कोई बहुत बड़ी समस्या या कोई बहुत बड़ी बीमारी से आपको नही गुजरना पड़ेगा| छोटी मोटी समस्याएं पुरे साल चलती रहेगी साल के मध्य में कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी गड़बडी आपके अन्दर देखी जा सकती है इसलिये आप अपने स्वास्थ्य परिक्षण जरुर करवाते रहे| हर तीन चार महीनो से आप अपना स्वास्थ्य परिक्षण करवाये अपने पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का थोडा सा ख्याल रखे| साल के अंत में आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है| आपके संतान के स्वास्थ्य सम्बन्धी आपको कोई परेशानी हो सकती है| इसीलिये उसके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे उसको भी स्वास्थ्य के लिये हमेशा सजग करे| और थोडा सा खेल कूद में अगर वो जा रहे है या कोई वाहन चला रहे है तो उस समय आपको उसको विशेष रूप से जागरूक होने के लिये कहना है| क्युकी लापरवाही करते ही उसको कोई बड़ी चोट लग सकती है| और आपको अस्पताल के चक्कर भी उसके लिये लगाने पड़ सकते है| बाकी ये पूरा का पूरा साल स्वास्थ्य की दृष्टि से देखू, शरीर की दृष्टि के हिसाब से आपको बहुत अच्छा होगा| आप ऊर्जावान रहेंगे| और अपने आप को बहुत विश्वास से भरे हुए देखेंगे| तो ये था तुला राशि वालो का 2020 का वार्षिक राशिफल अंत में हम आपको एक बात और कहना चाहेंगे की शनि की ढैय्या आपको चल रही है| इसीलिये आपको विशेष रूप से शनि देव की पूजा आराधना जरुर करनी चाहिए| Tula Rashi 2020
उपाय :
- शनिदेव के मंदिर जाए तिलि के तेल में काले तिल डाल कर उस पर अर्घ दे शनिवार के दिन ये अर्घ आपको सूर्यास्त के बाद में देने है| और शनि भगवान के मंदिर तेल का दीपक जरुर जला कर आये| शनि चालीसा का पाठ करे| और अपने गले में शनि यन्त्र लॉकेट जरुर धारण करे जिससे आपके मन में सकारात्मक प्रभाव आएगा और आपके सभी कार्य पूर्ण होते हुए चले जायेंगे|
- तुला राशि वालो को शनि की ढैय्या लगने की वजह से 24 जनवरी को जब शनि की ढैय्या लगेगी तब आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी है| उसके आसपास के समय में आपको वाहन चलाते समय विशेष ध्यान है| दुर्घटना का खतरा बना हुआ है कुछ सावधानिया आपको आपके जीवन में रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी| वर्ना सर्जरी का योग उस समय जरुर बनेंगे और शनि देव कुछ ना कुछ प्रभाव आपके जीवन में जरुर डालेंगे| इसलिये उस समय थोडा सा सजग रहे| बाकी शनि की ढैय्या आपके लिए इतनी दुष्प्रभावशाली नही रहेगी जितना आप सोच रहे है|
- मच्छ मणि को यदि आप अपने गले में धारण करते है तो मच्छ मणि शनि भगवान की कृपा से आपके जीवन में सभी समस्याओं को दूर करेगी और आपके जीवन में आ रही कोई भी समस्या का आपको पहले से आभास हो जायेगा और आप सचेत हो जायेंगे मच्छ मणि बहुत ही चमत्कारित है और प्रभाव हमने हमारे जीवन में देखे है| इसलिये आप भी इस मच्छ मणि को धारण करे और अपने जीवन में आ रहे शनि के कुप्रभाव से मुक्ति पाये
- पीपल के वृक्ष में आपको जल रोज डालना है| और पीपल की पूजा करनी है यदि आपके घर के आसपास पीपल नही है और कोई जगह आपको दक्षिण दिशा में दिखाई देती है तो आपको पीपल का वृक्ष जरुर लगाना है| ये करने से वो वृक्ष जैसे जैसे बढेगा आपके घर में आपके जीवन में सफलता, सम्पनता आती चली जाएगी| और जो भी प्रकार की समस्या आपके जीवन में आप झेल रहे है उन सभी से आपको मुक्ति मिलेगी| तो ये भी एक छोटा सा एक उपाय है जिसे आपको जरुर करना चाहिए|
- सात मुखी रुद्राक्ष को आप अपने गले में धारण करे| और सात मुखी रुद्राक्ष को धारण करने के पहले उसे पंचामृत में भिगोकर थोड़ी देर के लिये घंटे, दो घंटे के लिये इसको भिगोकर जरुर रखे जिससे वो थोडा सा अभिमंत्रित हो जायेगा| और उसके परिणाम आपको बहुत अच्छे मिलेंगे| सोमवार के दिन आपको इस रुद्राक्ष को धारण करना है| या फिर आप शनिवार के दिन भी इस रुद्राक्ष को धारण कर सकते है| Tula Rashi 2020
तो ये कुछ उपाय थे जो हमने आपको बताये है| जो आपको करने ही करने है अगला वर्ष आपके लिये अच्छा आये आने वाला समय आपके लिये बहुत बेहतर बने इस उद्देश्य से ही हमने आपको ये उपाय बताये है तो आप इन उपाय को अपनाये और अपने जीवन को सुखद बनाये समस्याओं रहित बनाये| Tula Rashi 2020
[/vc_column_text][vc_column_text text_larger=”no”]
RELATED PRODUCT
[/vc_column_text][vc_column_text text_larger=”no”]
तुला 2020 वार्षिक राशिफल | Libra 2020 Yearly Horoscope | Year 2020 Horoscope
[/vc_column_text][vc_column_text text_larger=”no”]Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753,E-Mail- [email protected]
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]