Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Taurus वृषभ राशिफल 2019

| वृषभ राशिफल |

2019


Taurus’ जिनके नामाक्षर इ ,उ ,ए ,ओ ,वा , वी , वि , वू ,वे ,वो से नाम प्रारम्भ होता हो उनकी राशि वृषभ होती  है | इस राशि के नक्षत्र कृतिका , रोहिणी और मृगशिरा होते है | वृषभ राशि के जातको के लिए यह वर्ष औसत रहेगा | अर्थात आपको मेहनत के जितना ही फल मिलेगा  स्वास्थय का भी विशेष ख्याल रखना पड़ेगा | पारिवारिक दृष्टि से भी यह वर्ष उतर चढ़ाव वाला रहेगा पर आप अपनी सूझ बुझ से पारिवारिक मामलो को सुलझा लेंगे | जीवन साथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा | शिक्षा की दृष्टि से  विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा | शिक्षा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे |

 

आर्थिक स्थिति  Taurus

यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से अच्छा जाने वाला है | साल की शुरुआत में आपके किये गए निवेश का आपको फायदा मिलेगा | कोई इनाम भी आप  प्राप्त कर सकते है परन्तु लाभ के साथ साथ आपको अपने खर्च पर भी नियंत्रण करना जरुरी है वर्ण आर्थिक स्थिति मजबूत होने की अपेक्षा डामाडोल भी हो सकती है | साल के मध्य में आर्थिक स्थिति और  मजबूत होगी | आपको व्यापर या नौकरी में बड़ा लाभ मिल सकता है | इस साल आप बड़ी प्रोपर्टी या लग्ज़री वस्तुए खरीद सकते है | साल के अंतिम व्यापर में और शेयर बाजार में निवेश में सावधानी बरतें अन्यथा नुक्सान हो सकता है | इस समय कहिन् से अटका हुआ धन यानि उधर दिया  आपको वापस मिल सकता है |

कैरियर और शिक्षा की दृष्टि से 

यह वर्ष करियर की दृष्टि से उतर चढ़ाव वाला रहेगा | करियर में आपको वर्ष के प्राम्भ में अत्यधिक मेहनत  करनी पड़ेगी | परन्तु उसके सकारात्मक परिणाम के लिए आपको इंतज़ार करना पड़ सकता है परन्तु आपको वर्ष के प्रारम्भ में लाभ प्राप्त होगा | साल के मध्य में आपको आकस्मिक लाभ प्राप्त होगा | करियर में भी आपको उचित सफलता मिलेगी | आपको अपने कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी (सीनियर्स) का पूरा सहयोग मिलेगा | नौकरी पेशा व्यक्तियों  के अंत में प्रमोशन भी मिल सकता है व्यापार में कोई भी निर्णय उस पर पूर्ण विचार करें | अन्यथा साल के अंतिम महीनो में जल्दबाजी का दुष्परिणाम भुगतना पद सकता है | विद्यार्थियों लिएयह वर्ष शुभ फलदायक रहेगा | इंजीनियरिंग और वाणिज्य से जुड़े छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे | साल के मध्य में छहतरओ को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | किन्तु साल के अंतिम चरण में विशेष मेहनत की आवश्यकता रहेगी | कुल मिलाकर विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा | Taurus

पारिवारिक स्थिति

पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा जायेगा | आपको अपने पारिवारिक सदस्यो का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा साल की शुरुआत में अआप्के पारिवारिक सदस्यों के बिच कुछ मनमुटाव हो सकता है  मनमुटाव ज्यादा समय तक नहीं रहेगा | साल के मध्य में आपकी और आपकी सन्तान के मध्य संबंध और अधिक मजबूत होंगे | इस समय संतान संबंधी कोई शुभ समाचार भी आपको प्राप्त होंगे | माता -पिता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें | आप वर्ष के अंत  धार्मिक यात्रा पर जा सकते है पारिवारिक मामलो में भी कोर्ट – कचहरी के विवादो में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है परन्तु पारिवारिक एकता इस समय आवश्यक है | परिवार में व्यर्थ की बहस करने से बचे अपने गुस्से को कंट्रोल करें | Taurus

प्रेम प्रसंग एवं वैवाहिक जीवन

इस साल आपको अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा | यदि आप  किसी से प्रेम करते है तो अआप्को उसका भरपूर सहयोग मिलेगा | वर्ष के शुरुआत में आपके जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे | परन्तु वाद – विवाद की स्थिति को टालने का प्रयास करें वरना मतभेद उत्पन्न हो सकते है | साल के मध्य में यदि कोई मतभेद हो भी गए हो है तो वह दूर हो जायेंगे |  साल के अंत तक आपके और आपके पार्टनर के बिच रिश्ता और अधिक मजबूत होगा | आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे | एक बात का विशेष ध्यान रखिये की आपके और आपके पार्टनर के मध्य कोई तीसरा हस्तक्षेप न करें | अन्यथा गलतफहमियाँ बढ़ सकती है | अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें , पर आपके सहयोग से स्वास्थ्य संबंधी  समस्या भी जल्द ही दूर हो जाएगी | Taurus

स्वास्थ्य की  दृष्टि से

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष मिले -जुले परिणाम देने वाला रहेगा | इस वर्ष के प्रारम्भ में आपका स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा |  इस समय आप अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान परन्तु साल के मध्य में कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारन स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा | इस समय आपको  बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है | बाहर के खाने (स्ट्रीट फ़ूड ) से परहेज़ करना आवश्यक है | साल के अंत में जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें | वरना छोटी सी बीमारी विकराल  ले सकती है | आपके प्यार और देखभाल से उन्हें जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा | उदर संबंधी बीमारियो और मांस पेशियों संबंधित बीमारियों के प्रति सजग रहें |

वृषभ के उपाय 

1 – “ॐ द्रां द्रीं द्रों स :शुक्राय नम : ” का जाप करें |

2 – सफेद वास्तुओं का इस्तेमाल अधिक करे | सफेद वस्त्र , पहने जेब में सफेद रुमाल रखें , दूध , खीर , साबूदाना का खाने में इतेमाल करें |

3 – चांदी का संग्रह करे | चांदी की दुर्गा माँ या अन्य देवी -देवताओं की मूर्तियां  पूजा कक्ष में पुष्य नक्षत्र में ख़रीदे | या शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में खरीदकर घर में स्थापित करें |

4 –  पत्नी का सम्मान कर , सुगंधित द्रव्य इत्र आदि का इतेमाल करें |

5 – छोटी कन्यायों को भोजन कराएं व चरण स्पर्श करके उन्हें उपहार दें |

6 – शुक्रवार को गाय के दूध से स्नान करें |

7 – शिव अभिशेख पंचामृत से करें |

8 – किसी काणे व्यक्ति को सफ़ेद वस्त्र, मिठाई  दान में देंवें |

 

Know your today’s Rashiphal here – Click Here

नोट : पंडित एन एम श्रीमाली जी द्वारा दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल प्रदान किया जा रहा है वो भी मुफ्त |  दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल जानने एवं अपने जीवन से संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु पंडित एन एम श्रीमाली जी से सम्पर्क करें | what’s app no . 9929391753 , [email protected]

 

CONNECT WITH US AT SOCIAL NETWORK:-

social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *