Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Surya Rashi Parivartan 17 August 2022 in Hindi | सूर्य का राशि परिवर्तन 17 अगस्त 2022 | Nidhi Shrimali

Surya Rashi Parivartan 17 August 2022


 

 

मेष राशि – आपकी राशि में सूर्य पंचमेश है और अपने ही घर में स्वग्रही हो रहा है। एक महीने तक मेष राशि वालों के लिए समय बहुत शानदार रहने वाला है। खास कर जो गारमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर इस समयावधि के दौरान यदि आपको कोई गवर्नमेंट जॉब का एग्जाम होना है या फिर अगर आपका कोई रिजल्ट आ रहा है तो वो रिजल्ट के आपके फेवर में जाने के बहुत अच्छे योग बने हुए हैं। वहीं जो मेडिकल के स्टूडेंट हैं उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा और कल्याणकारी रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य को अर्जित करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। आपको अपने क्षेत्र से संबंधित अपने पढ़ाई से संबंधित कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी। लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ेगी और जो कार्य आप हाथ में लेंगे उस कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे तो अब मेष राशि वालों को सूर्य के क्या उपाय करने चाहिए। अपने सूर्य को प्रबल करने के लिए आप जब सूर्य देव को अर्घ्य दें तो पानी में थोड़ा सा गुड़ जरूर डाल दें और फिर सूर्यदेव को और दे। इससे सूर्य देव आप पर प्रसन्न रहेंगे और आपके परिणाम उत्तरोत्तर बढ़ते चले जाएंगे और सकारात्मक होते चले जाएंगे। Surya Rashi Parivartan 17 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

वृषभ राशि – आपकी राशि में सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी है और स्वगृही हो रहा है तो जो लोग अब तक अपने घर के लिए स्ट्रगल कर रहे थे कि मकान नहीं बनाया। घर कब बनेगा तो वो सपना इस महीने आपका पूरा हो जाएगा। आप अपना खुद का घर खरीद लेंगे या फिर अगर आपको अपने घर को अपग्रेड करना चाहते हैं कि आज का जो वर्तमान में आप जिस घर में रह रहे हैं उससे बड़ा घर उसी लग्जीरियस घर आप लेना चाहते हैं तो वो सपना भी आपका पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। वहीं प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में अगर अब तक अड़चनें आ रही थी तो वो अड़चनें अब खत्म हो जाएगी और वो कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे। मां से आपकी बॉन्डिंग और भी अधिक बेहतर होगी और सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। किसी से भी कोई भी बात अगर आपको कहनी हो या कोई भी भावना व्यक्त करनी हो तो आप अपनी मां से विचार विमर्श करके ही आगे बढ़ें। कोई भी जरूरी काम अगर आप करने जा रहे हैं तो अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर ही करें। अब वृषभ राशि वालों को क्या करना चाहिए। यदि आपको सूर्य के और अच्छे रिजल्ट प्राप्त करना चाहते हैं तो गेहूं की रोटी बनाकर आपको गाय को रोजाना खिलानी चाहिए। इससे सूर्य देव आप पर सदैव प्रसन्न रहेंगे।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

 

मिथुन राशि – आपकी राशि में सूर्य तृतीय भाव के स्वामी है जो कि आपके पराक्रम को इस माह बढ़ाने वाले हैं। आपके अटके हुए कार्य सुगमता से संपन्न हो जाएंगे। अगर बहुत लंबे टाइम से प्रमोशन अटका हुआ है। नौकरी में कोई बाधा चल रही है तो वो बाधा दूर हो जाएगी। प्रमोशन निश्चित रूप से मिलेगा और कार्यों में आ रही दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। सूर्य के उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। भाई बहनों के साथ में ट्यूनिंग बहुत अच्छी रहेगी और छोटे भाई बहनों से आपको बहुत अच्छा सपोर्ट भी मिलता हुआ दिखाई देगा। सूर्य से संबंधित यदि आप कुछ उपाय इस महीने करना चाहते हैं और सूर्य के सकारात्मक रिजल्ट प्राप्त करना चाहते हैं तो निश्चित रूप से रविवार के दिन आपको गेहूं पशु पक्षियों में दाने के रूप में डालना चाहिए, जो और गेहूं का दान करें।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि में सूर्य द्वितीय भाव के स्वामी और तृतीय भाव में स्वगृही हो रहें है तो अब तक अगर आपके पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद अटका हुआ था, उसका फैसला अटका हुआ था। आप उसका इंतजार कर रहे थे तो अब इंतजार हुआ खत्म आपके लिए वो फैसला सकारात्मक जाएगा और जल्दी ही आपका ये फैसला आ ही जाएगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। इस समय आपके व्यवहार के आपके गुणों के चर्चे चारों तरफ होंगे। कुछ लोग आपको आइडियल मानेंगे और आपको फॉलो करने का भी प्रयास करेंगे। इस समय आपकी कला में चार चांद लगेंगे और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा और उपलब्धि दायक रहेगा। अब अगर आपको सूर्य के इन परिणामों को और अधिक उत्तम बनाना चाहते हैं तो निश्चित रूप से आपको रविवार का व्रत करना चाहिए और रविवार के दिन आपको एक गेहूं की रोटी बनानी है। मोटी रोटी और उसके अंदर गुड़ डाल के भैरव देवता के मंदिर जाकर चढ़ाकर कराना है। इससे सूर्य का आपको अच्छा और पॉजिटिव इफेक्ट देखने को मिलेगा।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

 

सिंह राशि – आपके राशि के लिए सूर्य खुद राशि स्वामी है और राशि स्वामी का अपने ही घर में बैठना आपके तेज में आपके पर्सनैलिटी में चार चांद लगाएगा। हालांकि गुस्से और अग्रेशन को थोड़ा कंट्रोल में करना भी आवश्यक है क्योंकि सूर्य का तेज इतना अधिक होता है कि वो व्यक्ति को थोड़ा सा अग्रेसिव बना देता है। थोड़ा सा और कॉन्फिडेंट बना देता है तो अभी जितना विनम्र रहकर चलेंगे उतना ही सफलता को बढाते चले जाएंगे। इसीलिए सफलता का मूल मंत्र ही यही है कि आपको यदि कोई सफलता मिलती है या आप कोई प्रसिद्धि हासिल करते हैं तो उसका गर्व आपके ऊपर नहीं चढ़ना चाहिए। उसकी खुमारी आपके ऊपर नहीं आनी चाहिए। इस समय सामाजिक मान सम्मान के साथ साथ बदलाव से संबंध और अधिक सुदृढ़ और बेहतर होते हुए दिखाई देंगे। आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। डिसीजन मेकिंग बहुत स्ट्रॉंग हो जाएगी। जिससे आपके डिसीजन बहुत ही सकारात्मक और प्रभावशाली रूप से आपके सामने आएंगे और वो निश्चित रूप से आपको सकारात्मक परिणाम भी देंगे। अब सूर्य के रिजल्ट को आपको बेहतर करना है। वैसे भी आपकी राशि स्वामी ने तो आपको हमेशा सूर्य के परिणाम के लिए सूर्य के उपाय करते रहने चाहिए तो आपको आदित्य ह्रदय स्त्रोत का रोजाना पाठ करना चाहिए। इससे सूर्य के और भी अच्छे परिणाम आपको देखने को मिलेंगे।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य द्वादश स्थान के स्वामी और द्वादश भाव में स्वगृही हो रहें है। जबकि सूर्य का द्वादश भाव में बैठना आपके लिए बहुत अच्छा है क्योंकि वो आपके खर्चों को कम करेगा। आपको और अधिक फाइनेंशियली स्ट्रॉन्ग बनाएगा। इस समय यदि आप मेडिसिन से संबंधित कोई कार्य करना शुरू में एक्सपोर्ट करना चाहते हैं और विदेशों में अपनी कंपनी का प्रचार प्रसार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही उपयुक्त है। आप अपने कार्यों में बहुत अधिक और सुदृढ़ तरीके से आगे बढ़ सकते हैं। आपको क्या करना चाहिए? आपको एक ताम्बे का कड़ा अपने हाथ में धारण कर लेना चाहिए। इससे सूर्य के और अधिक बेहतर परिणाम आपको देखने को मिलेंगे। Surya Rashi Parivartan 17 August 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपके लिए सूर्य 11वें यानी लाभ भाव के स्वामी है और स्वग्रही हो रहें है। इस समय आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको उत्तम देखने को मिलेगी। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर जाएगा। आप अपने काम के विस्तार की योजनाओं पर कार्य करेंगे। अपने व्यापार में कुछ अपनी नई ब्रांच खोलने का सपना भी आपका साकार होता हुआ दिखाई देगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी इस समय भागेदारी बढ़ेगी। आपको क्या करना चाहिए। बुजुर्गों की सेवा कर उनका आशीर्वाद जरूर लें। विशेष रूप से आपको रोजाना अपने माता पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलना है। इससे आप सूर्य देव की प्रसन्नता आप पर सदा बनी रहेगी।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि वालों के लिये सूर्य दशम भाव के स्वामी और दशम भाव में स्वगृही होकर बैठा है। इस समय आपके कर्म क्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को बहुत अच्छा लाभ इस समय प्राप्त होगा। वहीं सोने के व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आप उत्तरोत्तर उन्नति करते हुए दिखाई देंगे। जो भी काम आप करना चाहते हैं उसमें थोड़ा सा एकांक निश्चितता के साथ आगे बढ़ें तो वो कार्य निश्चित रूप से सफलता आपको जरूर दिलवाएगा। जॉब से जुड़े हुए लोगों की मनचाही ट्रांसफर हो सकती है या फिर मनचाहे प्रमोशन के चांसेज बन रहे हैं। आपको क्या करना चाहिए। सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद में वो जो जल आपके जमीन में नीचे गिर रहा है, उस जल का टीका अपने माथे पर रोजाना जरूर लगाएं। इससे सूर्यदेव की प्रसन्नता सदेव बनी रहेगी और आपके मनोरथ पूर्ण होंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि – आपके राशि में सूर्य नवम भाव के स्वामी है। भाग्य आपका साथ देगा क्योंकि नवम भाव में सूर्य स्वगृही होकर बैठा है। इस समय अगर आपके काम कोई अटके हुए हैं। कोई सफलता आपसे दूर है तो वो सफलता आपके नजदीक आ जाएगी। आपके कामों में भटकाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। काम निर्विघ्न संपन्न होंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक भावों से आप भरे रहेंगे। सत्य निकटता और धर्म के मार्ग पर आप अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आपको क्या करना है आपको रोजाना ॐ किरणें सूर्य आदित्य नमः मंत्र का जाप कम से कम एक माला जरुर करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से सूर्य देव की कृपा आपको सदैव मिलती रहेगी।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी और अष्टम भाव में स्वगृही हो रहे हैं। इस समय गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। गुप्त स्त्रोत आय के आपके बनते हुए दिखाई दे सकते है। इस समय आपके गुप्त शत्रु समाप्त हो सकते है। इस समय आपको अपने जीवन में जो सफलता अब तक नहीं मिली, वह मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। अपना सेल्फ कॉन्फिडेंस बनाए रखिए और अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें। आपको क्या करना चाहिए एक ताम्बे का चौकोर टुकड़ा सदैव अपने पास जरूर रखें। इससे आपके कार्य निश्चित रूप से संपन्न होते चले जाएंगे।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी है और सप्तम भाव में स्वग्रही हो रहे है। व्यापार में आप अच्छी उन्नति करेंगे। फार्मेसी से रिलेटेड अगर दवाईयों का काम आप करते हैं तो निश्चित रूप से आपकी फार्मा कंपनी प्रसिद्ध हो जाएगी। आपका नाम विश्व विख्यात होता हुआ दिखाई देगा। यह महीना नई स्ट्रेटेजी और प्लैनिंग से आगे बढ़ने का है। कुछ रिस्की काम भी आप इस समय कर सकते हैं, परंतु उन कार्यों में सोच समझकर आगे बढ़ें। निर्णय लेते समय सावधानी रखें। अपने जीवनसाथी से विचार विमर्श करके आगे बढ़ें। आपको क्या करना चाहिए। आप अगर हो सके तो लाल चीजो का दान आप जरूर करें और लाल वस्त्र कोई भी इम्पोर्टेन्ट काम करना चाहें तब जरूर धारण करें।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि में सूर्य सप्तम भाव के स्वामी और सप्तम भाव में स्वगृही हो गया। अब तक जो विरोधी आपको परेशान कर रहे थे, बार बार आपकी सफलता आपसे छीन रहे थे। वो विरोधी नाकामयाब हो जाएंगे और आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी। गलत मित्रों की संगति खत्म हो जाएगी। कुछ विशेष कार्य आप इस समय अपने जीवन में करते हुए दिखाई देंगे। सब समाचारों से भरा ही महीना आपके लिए रहेगा और धन लाभ की परिस्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ेगी। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आपकी सजकता की वजह से आपको अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपको क्या करना चाहिए? गाय को चारा रोजाना जरुर खिलाएं और रविवार का व्रत करें | Surya Rashi Parivartan 17 August 2022 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *