Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

AAJ KA RASHIFAL 19 April 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 19 April 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष और सुख समाचारों से भरा रहेगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी में आज के दिन बिल्कुल भी न करें। कार्यों में लापरवाही करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज के दिन अपने परिवार के साथ रह कर दोपहर तक का समय निकालें। उसके बाद ही आप घर से बाहर निकलें। सूर्य ग्रहण के दौरान घर में आप रह कर अपने परिवार के साथ में पूजा पाठ, हवन, भजन कीर्तन कर सकते हैं क्यूंकि इस समय किए गए पाठ का विषेश फल प्राप्त होता है। आज के दिन कोई भी कार्य आपको बिना अपने बुजुर्गों की सलाह के नहीं करना चाहिए। वर्क प्लेस पर भी किसी से उलझने की अपेक्षा अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव की पूजा आराधना करनी चाहिए और आप को एक मंगल वस्तु दान में देनी चाहिए।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – पाँच।

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। सूर्य ग्रहण भी है सूर्य चंद्रमा के साथ अमावस्या योग भी बना रहा है। यहाँ पर राहू भी साथ में बैठकर 333 दोष हमें एक साथ देखने को मिल रहे हैं और साथ ही बुध जो कि स्वामी ग्रह है वो भी कहीं न कहीं पीड़ित होता हुआ दिखाई दे रहा है। आज के दिन आपको समस्याओं का सामना न करना पड़े इसीलिए शांति से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। गलत कार्यों में आपका मन नहीं लगा है। गलत रास्ते पर नहीं बढ़ना क्यूंकि इससे आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं और दुष्प्रभाव आपको जरूर देखने को मिल सकता है। थोड़ा सा संभलकर रहने की आवश्यकता है तो आपके काम द्रुत गति से होते चले जाएंगे। सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव की पूजा आराधना के साथ गुड़, खीर, चना और फूल का दान सूर्य ग्रहण के बाद जरूर करना चाहिए।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – तीन।

मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का है। बड़े भाई बहनों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, परंतु आपको बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। शांति से उनकी बातों को सुनें। यदि उनका गुस्सा आप पर फूटता भी है तो आप चुप रह कर उनके गुस्से को झेलें। बाद में अपनी बातों को शांति से उन्हें बताएंगे तो निश्चित रूप से आपकी समस्याओं का समाधान मिल ही जाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में शाम को आपकी भागीदारी देखने को मिलेगी। वहीं आज के दिन इम्पोर्टेन्ट कार्य आपके संपन्न हो सकते हैं। कुटुम्ब में मान सम्मान आपको बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मई आज के दिन आपके मनचाहे कार्यों में आप खर्चा करते हुए दिखाई देंगे परंतु फाइनेंशियली स्ट्रॉंग रहेंगे। इसीलिए खर्चों से आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। सूर्य ग्रहण के दिन आपको गोमेद रत्न धारण करना चाहिए और सूर्य देव की पूजा आराधना करनी चाहिए।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – दो

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाइयां आ सकती है पर पिता का साथ और सानिध्य आपको हर कठिनाई से बाहर निकाल देगा। उनका मार्गदर्शन आज आपके बड़े काम आएगा। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। वहीं स्टाफ में कुछ अनबन भी करने पड़ सकते हैं। धर्म कर्म के कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी और कुछ धार्मिक कार्यों में आपका रोल बहुत अहम देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव की पूजा आराधना करनी चाहिए। केसरिया फूल का दान आज के दिन जरूर करें।
शुभ रंग – मैरून
शुभ अंक – सात

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा और आज के दिन आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। सूर्य ग्रहण आज के दिन हो रहा है। और आपके राशि स्वामी सूर्यदेव है। इसीलिए आपको आदित्य स्त्रोत का पाठ आज के दिन जरूर करना चाहिए। किसी से बिना उलझे अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव की पूजा आराधना के साथ साथ फूल का दान जरुर करना चाहिए।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – छह।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन यात्रा करते समय सावधानी रखें। अपने लंबी दूरी की यात्रा को आज के दिन अवॉयड करें। जब तक सूर्य ग्रहण है तब तक बाहर न निकलें। ऑफिस में हैं तो ऑफिस में बैठकर काम करें। घर पर हैं तो घर में अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर रहने का प्रयास करें। आज के दिन कोई शुभ समाचार आपको अपने कुटुंब से मिलते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन यात्राओं में अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव की पूजा आराधना करनी चाहिए। साथ ही गुलाब के फूल दान जरुर करें।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – नौ।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए दाम्पत्य जीवन में टकरार का हो सकता है। अपने जीवन साथी के साथ तालमेल और सामंजस्य बनाकर रखें। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इसीलिए कोई भी यात्रा करते समय सूर्य ग्रहण को टालकर आप यात्रा करें। आज के दिन व्यापारी वर्ग को व्यापार में मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। वहीं कोई भी जल्दबाजी में किए गए कार्यों का दुष्परिणाम भी आज के दिन आपको भोगना पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण के दिन सूर्योपासना के साथ साथ आपको ताम्बे की कलश में पानी भरकर उसका दान करना चाहिए।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – एक।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं को न्यौता दे सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने का प्रयास न करें। आज स्वास्थ संबंधी समस्याओं के साथ साथ विरोधी और प्रतिद्वंदी भी आपके खिलाफ किसी न किसी प्रकार से अनियंत्रित रह सकते हैं। उनसे थोड़ा सावधान रहें। कान के कच्चे न हों और अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करते हुए डिसिज़न लें ताकि समस्याएं जीवन में ना बढ़ें और सही डिसीजन लेकर आप अपनी सफलता को सुनिश्चित कर सकें। सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव की पूजा आराधना करनी चाहिए और साथ ही आज के दिन आप एक नीलम रत्न जरूर धारण करें।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – आठ।

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा नहीं है। मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति न होने से निराशा आपको उत्पन्न हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन परिश्रम का रहेगा। वहीं संतान की तरफ से भी चिंता आपके मन में उत्पन्न हो सकती है। धार्मिक प्रवर्ति से ओतप्रोत रहेंगे और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव की उपासना के साथ साथ जामुन के फल का दान जरूर करना चाहिए।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – सात।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनेंशियली आपके स्ट्रगल को कम कर देगा। कुछ समस्याएं जो आपके जीवन में अब तक चल रही थी वो समाप्त हो जाएगी। कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। आज के दिन यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव की पूजा आराधना करनी चाहिए और लोहे की वस्तु का आपको दान करना चाहिए।
शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – एक

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके पराक्रम और बल में वृद्धि करेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। इस समय राजनीति से जुड़े हुए लोगों को थोडा सा अवेयर होके आगे बढ़ना होगा। फूंक फूंककर कदम लगाना कदम उठाने होंगे अन्यथा आपकी बदनामी हो सकती है। झूठे आरोप में भी आपको फंसाया जा सकता है अतः आज के दिन सावधान हो जाएं। सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य देव की उपासना के साथ अगरबती और की का दान जरूर करें और उन्हें सूर्य ग्रहण के पश्चात पूरे घर में जरूर घुमाएं।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – चार।

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन पारिवारिक कलह का वातावरण खत्म होगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। कुछ काम जो कि आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको कोई भी डिसीजन लेते समय अपने मित्रों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कोर्ट कचहरी जैसे मामलों में थोड़ा सा सावधानी से आगे बढ़ें। सूर्य ग्रहण के दिन आपको सूर्य देव की। जारा न करने चाहिए और आपको पीले फूल का दान भी करना चाहिए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – पांच

Related Posts