[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger=”no”]
Singh Rashi 2020 सिंह राशि का वार्षिक राशिफल
Singh Rashi 2020
सिंह राशि के लोग शेर की तरह जीना पसंद करते है| और ये आने वाला समय उनके लिये ऐसा ही कुछ जाने वाला है| उस समय भी ये अपनी जिंदगी अपनी शर्तो पर ही जीयेंगे ये साल आपके लिये बहुत ही मंगलमय और शुभ रहने वाला है| पूरा का पूरा ये आने वाला साल अच्छा जायेगा किसी भी तरह की बड़ी समस्या आपके जीवन में नही होगी| जी हां हम आज सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2020 आपको बता रहे है और उसके बारे में हम आपको विस्तार से बतायेंगे सबसे पहले हम आपको ग्रह गोचर की स्थिति के बारे में बतायेंगे जिस पर पूरा साल आने वाला हमारा निर्भर रहेगा की ग्रहों की जगह कैसे बदलेगी और ये ग्रह जो परिवर्तन करेंगे उस वजह से आपको कैसे परिणाम देंगे| तो साल के शुरुआत में मंगल आपके चतुर्थ भाव में स्वग्रही होकर विराजित है बहुत ही अच्छा राहू लाभ में विराजित है बहुत ही बढ़िया परिणाम देंगा|पंचम भाव में गुरु, सूर्य, बुध, शनि, और केतु सभी विराजित है| ये भी अच्छे परिणाम आपको देंगे बस जो शुक्र जो रोग भाव में विराजित है वो थोडा सा आपको तकलीफ प्रदान कर सकता है| पर ये स्थिति बहुत लंबी नही चलेगी शुक्र की और 24 जनवरी को जब शनि का मकर राशि में प्रवेश होगा तब स्थितिया बदलेगी उसके साथ शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा| और बाद में स्थितिया अनुकूल होती चली जाएगी| इसके अलावा गुरु 30 मार्च से मकर राशि में प्रवेश करेंगे| और 30 जून को वे पुनः धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे और वापस 20 नवम्बर को मकर राशि में प्रवेश करते हुए देखे जायेंगे यानि गुरु का कुछ उत्तार चढाव इस पुरे साल रहने वाला है वही राहू जो पुरे साल सितम्बर तक आपके लाभ भाव में विराजित रहेंगे और उस समय स्थितिया आपकी बहुत ही अच्छी लाभदायक रहेगी यानि पूरा साल आपके लिये सितम्बर तक का पूरा समय इतना अच्छा लाभ की दृष्टि से जायेगा जैसा आपने कभी जीवन में भी नही सोचा होगा| पर सितम्बर के बाद में स्थितिया थोड़ी बदलेगी जब राहू वृषभ राशि में यानि आपके कर्म भाव में आकर विराजित होंगे तब वो थोडा सा आपके कारोबार में, आपके नौकरी में कुछ परेशानी लायेंगे| परन्तु बहुत बड़े बदलाव भी आप उस समय नही देख पाएंगे यानि दुसरे ग्रहों की स्थिति ऐसी होगी की राहू जितना नुकसान कर सकता है उतना नुकसान नही करेगा| उसी प्रकार 23 सितम्बर से केतु का भी राशि परिवर्तन हो रहा है| वे धनु राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे तो ये कुछ ग्रहों की स्थिति 2020 में रहने वाली है| तो 2020 में सिंह राशि वालो का वार्षिक राशिफल कैसा जायेगा तो इन राशि परिवर्तनो की वजह से ग्रहों के आपके पुरे साल का एक अलग ही ये वार्षिक राशिफल निकल कर आ रहा है जो हम बता रहे है| Singh Rashi 2020
पारिवारिक स्थिति : पारिवारिक स्थिति के हिसाब से ये पूरा साल मिले जुले परिणामो वाला रहेगा यानि शुरू में थोडा आपके पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका रिश्ता बहुत अच्छा रहेगा| परन्तु थोड़ी सी खटपट और अनबन हो सकती है| पर आपकी माता के साथ आपके संबंध और अधिक गहरे होंगे और उनके साथ बहुत अच्छी बनेगी| वे हर कदम पर आपका सहयोग करेगी| आपका मार्ग प्रशस्त करती हुए दिखाई देंगी| यानि आपको उत्प्रेरित करते हुए दिखाई देंगी|वही साल के मध्य में आपके जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते है कुछ गलतफेमिया आपके दाम्पत्य जीवन में हम देख रहे है परन्तु पूरा का पूरा ये साल आपके लिये बहुत अच्छा जायेगा| भाई बहनों की दृष्टि से देखे, या संतान की दृष्टि से देखे तो आपके जीवन खुशखबरीयो भरा ये साल रहेगा| आपको वे गौरवान्वित महसूस करवाएंगे| और आप अपने परिवार पर नाज करते हुए दिखेंगे संतान की तरफ से इस साल आपको खुशखबरी मिलेगी| क्युकी गुरु पंचम भाव के स्वामी है और पंचम भाव में विराजमान होकर रहेंगे| तो मार्च तक आपकी संतान के पाठ्यक्रम से आपको अच्छे समाचार सुनने को मिलेंगे और जब साल के अंत में जब नवम्बर से स्थितिया बदलेगी उसके बाद भी आपको बहुत अच्छी शुभ समाचार अपनी संतान की तरफ से मिलेगी| और यदि आप विवाहित है और संतान के इच्छुक है| खास कर पुत्र संतान के यदि आप इच्छुक है तो मार्च के पहले या फिर नवम्बर के बाद में स्थितिया बहुत ही आपके पक्ष में आएगी और आपको पुत्र संतान की प्राप्ति के पुरे योग इस समय बन रहे है| तो आप उस समय कोशिश कर सकते है| और आपको खुशखबरी या शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है| Singh Rashi 2020
जीवनसाथी और प्रेमप्रसंग : जीवनसाथी और प्रेमप्रसंग के मामलो में ये साल बहुत अच्छा नही कहेंगे पर ठीक जाने वाला है| साल के प्रारंभ में आपके जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बहुत अच्छा रहेगा| आप उनके साथ अच्छा समय बिताना पसंद करेंगे और ज्यादा से ज्यादा समय अपने जीवनसाथी के साथ रहेंगे| वे भी आपके हर कार्य में आपका सहयोग करते हुए दिखाई देंगे आपके कारोबार को आगे बढ़ाते हुए दिखेंगे और यदि आप कोई व्यवसाय या व्यापार कर रहे है तो उनके नाम से यदि आप कोई नया काम करते है या कोई कार्य शुरू करते है तो उसमे आपको अच्छी सफलता दिखेगी| परन्तु साल के मध्य में कुछ गलतफेमिया आप दोनों के बीच दिखेगी और इस वजह से दोनों के बीच में दूरियां उत्पन्न होगीं| जब शनि 24 जनवरी के बाद में मकर राशि में प्रवेश करेंगे| उसके बाद धीरे धीरे स्थितियों में कुछ बदलाव आपको देखने को मिलेंगे साल के अंत में स्थिति फिर से थोड़ी अनुकूल होती हुई दिखाई देंगी और रिश्तो में कुछ सुधार आएगा| आपका पारिवारिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा| आपका वैवाहिक जीवन भी बहुत अच्छा जायेगा और उस समय आप अपने बच्चो के साथ अपनी पत्नी के साथ कई गुमने का भी कार्यकर्म बना सकते है| उस समय आपके विदेश यात्रा के भी योग बन रहे है| आप अपने परिवार को लेकर विदेश भी गुमने जा सकते है| वही हम प्रेमप्रसंग की बात करे तो प्रेमप्रसंग के मामलो में ये साल आपके लिये मिले जुले परिणामो वाला रहेगा| आपके प्रेमी के साथ आपकी समझदारी तो रहेगी परन्तु बीच बीच में आप दोनों में कुछ ऐसी स्थितिया उत्पन्न होगी की रिश्ता टूटने के कगार पर आएगा परन्तु आप संभलकर अपने समझदारी से और सोच समझ कर अपने रिश्ते को आगे ले जायेंगे| तो साल के अंत में स्थितिया फिर भी ठीक होती हुई दिखाई देंगी और आप अपने प्रेमी के साथ में पुनः सही और अच्छे संबंधो में बंध जायेंगे| वही यदि कोई विवाह करने के इच्छुक है और प्रेम विवाह का सोच रहे है तो साल के अंत में स्थिति अच्छी है| आप उस समय यदि अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठ कर विवाह की बात करते है अपने प्रेमी के लिये अपनी इच्छाए जाहिर करते है तो दोनों परिवारों की सहमती से उस समय स्थितिया आपके विवाह के लिये सही उत्पन्न हो रही है| Singh Rashi 2020
आर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति की अगर हम बात करे तो ये साल आर्थिक रूप से ये साल आपको बहुत अच्छा लाभ वाली स्थिति दिलायेगा आप आर्थिक रूप से संपन्न होते चले जायेंगे| शान शौकत वाली वस्तुओं की खरीदारी आप इस साल करते हुए दिखाई देंगे साल के अंत में आप कोई अच्छी कार भी खरीद सकते है और घर के सुख सुविधा के साधनों को जुटाने में आप पुरे साल लगे रहेंगे परन्तु लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी| इसीलिये यदि आप ये सब खर्च भी करेंगे तो भी आपके लाभ में कमी नही आएगी| सितम्बर के बाद में संभल जाइए और अपने खर्च में अंकुश लगाइए क्यु क्युकी राहू आपके लाभ भाव से आपके कर्म भाव में विराजित होंगे और आपके कर्म भाव में यदि वो बैठेंगे तो वो आपके काम को परेशान करेंगे और लाभ की स्थिति को थोडा काम करेंगे इसलिये फिजूलखर्ची बिलकुल ना करे अपने खर्चो पर अंकुश लगाये और कोई भी बड़ा निवेश आप इस समय नही करना चाहिए| और हम आप जो महीने बता रहे है वो महीने आप याद रखे अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर इन तीन महीनो में आपको थोडा सा सजग रहना है और अपने खर्चो पर अंकुश लगाना है बाकी पूरा का पूरा साल आपके लिये बहुत ही लाभदायक है हर समय आप जितना काम करेंगे उससे अधिक लाभ आपको मिलेगा| कई से यदि आपने उधार दे रखा है या किसी से उधार ले रखा है तो वो उधार चुकता हो जायेगा| चाहे तो आप करे या चाहे तो वो व्यक्ति आपको उधार चूका कर जाये कई से अचानक धन की भी प्राप्ति भी आपको हो सकती है आप अगर लॉटरी में निवेश करते है तो आपकी लॉटरी खुलने के भी आसार है पर ये कार्य आपको सितम्बर से पहले करना है| सितम्बर के बाद में स्थितिया अनुकूल नही है यदि उस समय आपने यदि ऐसा निवेश किया तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है| Singh Rashi 2020
व्यवसाय और करियर :करियर और व्यवसाय की दृष्टि से देखे तो ये पूरा का पूरा साल आपके लिये बहुत अच्छा जायेगा| खासकर अप्रैल, मई, और जून के महीने आपके लिये बेहद ही लाभ की स्थितिया लेकर आ रहे है| उस समय आप अपने उन्नति के चरम पर होंगे| कारोबार में विशेष लाभ की स्थितिया बनेगी, कारोबार में नई ऊचाईया आपको मिलेगी| कोई बड़ा काम इस समय आपको हासिल हो सकता है| क्युकी इस समय मंगल उच्च के हो रहे है| और शनि नीच के और गुरु के साथ में नीचभंग राजयोग बना रहे है| और नीचभंग राजयोग के कारण अच्छे लाभ की स्थितिया आपको अपने नौकरी में भी देखने को मिलेगी यदि आप कोई सरकारी नौकरी में सरकारी कर्मचारी है तो आपको इस समय पदोन्नति मिल सकती है| और यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तो उस समय भी आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे आप उस समय कोशिश करे आपको निश्चिततौर सफलता जरुर मिलेगी| यदि कोई व्यवसाय, कारोबार, या अपना खुद का काम करते है, कोई निजी नौकरी करते है तो उसमे भी स्थितिया अनुकूल होती हुई चली जाएगी इसलिये इस समय का सदुपयोग जरुर करे| परन्तु बाद में जब 23 सितम्बर से राहू का राशि परिवर्तन होगा और वो कर्म भाव में आकर बैठेंगे तब कुछ काम में आपको रूकावटो का सामना करना पड़ेगा| क्युकी राहू जिस जगह बैठते है उसको थोडा परेशान करते है यानि सितम्बर के बाद में आपको थोडा सा सजग हो जाना है| अपने कार्य क्षेत्र को लेकर अपने काम को लेकर उस समय आपका आलस्य त्याग कर अपने कर्म क्षेत्र में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी| अन्यथा जो आपको परिणाम चाहिए वो परिणाम आपको नही मिलेंगे| Singh Rashi 2020
शिक्षा और स्वास्थ्य : शिक्षा और स्वास्थ्य की यदि हम बात करे तो शिक्षा की दृष्टि से यदि हम देखे तो ये साल पूरा का पूरा ठीक जाने वाला है जब गुरु स्वग्रही होकर आपके पंचम भाव में बैठे है तो विद्या में आपको एक विशेष योग्यता एक विशेष सम्मान प्राप्त होगा| आप अपनी पढाई में बहुत ही अच्छा उस समय करेंगे| साल के प्रारभ में और साल के अंत में स्थितिया बहुत ही अनुकूल आपके लिये रहेगी विद्यार्थी वर्ग खासकर जो विज्ञान वर्ग के छात्र है उनके लिये अच्छी उपलब्धि का समय ये रहने वाला है| इस समय आपको कोई पुरुस्कार मिल सकता है| कोई बड़ा सम्मान आपको विद्या के क्षेत्र में आपको मिल सकता है यदि आप विदेश इस समय जाना चाहते है पढाई के हिसाब से आपको बाहर जाने का भी मौका मिल सकता है चाहे आप कोई कार्य के हिसाब से जाओ चाहे अपने कालेज की तरफ से जाये, या फिर आप अपने किसी भी तरीके के पढाई के सिलसिले में आप विदेश यात्रा जरुर करेंगे| Singh Rashi 2020
स्वास्थ्य के तरीके से साल आपके लिये मिलेजुले परिणामो वाला रहेगा यानी साल के प्रारंभ में आपका स्वास्थ्य थोडा सा नरम रहने वाला है| साल के मध्य में आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट और देखने को मिलेगी आप कुछ मौसमी बीमारियों से गिरे हुए दिखाई देंगे| बुखार, जुखाम, खांसी इस तरह की बिमारिया आपको हो सकती है पर बहुत बड़ी समस्या आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको नही होगी| साल के अंत में स्थतिय फिर से अनुकूल होगी और आपको स्वास्थ्य लाभ देखने को मिलेगा| आपको इस समय आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति भी थोडा सा सजग रहना पड़ेगा क्युकी उनका स्वास्थ्य भी थोडा गड़बड़ा सकता है| इसीलिये उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखे| उनका सही ढंग से ईलाज करवाये स्वास्थ्य जाँच आपका और आपके पारिवारिक सदस्यों का जरुरी है| इसलिये आने वाले वर्ष में स्वास्थ्य जाँच हर 6 महीने से जरुर करवाये| इससे आपके स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट आएगी तो आप पहले से सजग हो जायेंगे और अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख पाएंगे| ये साल पूरा का पूरा स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ठीक ही है बहुत बड़ी आपको कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या नही होगी| और आप आसानी से इस साल में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर लोगो को भी जागरूक करते हुए दिखाई देंगे| स्वास्थ्य अभियान से भी जुड़ेंगे| और कोई स्वास्थ्य अभियान का आयोजन भी करते हुए दिखाई देंगे| तो ये था सिंह राशि वालो का 2020 का वार्षिक राशिफल| Singh Rashi 2020
आपके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आये आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़े और अपनी जिंदगी की समस्याओं से लड़े और विजयी हो| इसके लिये कुछ उपाय हम आपको बता रहे है| जो आपको जरुर करने चाहिए तो इन उपायों को आप जरुर करे|
उपाय :अपने पारिवारिक सदस्यों का और अपना स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिये आपको अपने घर के आस पास गंदगी को बढ़ावा नही देना है
1 ) गुरुवार के दिन भगवान गुरु के दर्शन करने है यानि वृषपति देव यानि विष्णु भगवान के दर्शन आप जरुर करे| पीली वस्तुओ का दान करे|
2 ) शनि भगवान के मंदिर शनिवार के दिन अवश्य जाए| और शनि भगवान के दर्शन करे| सिर्फ दर्शन आपको उनको तेल नही चढ़ाना है और उनको किसी भी तरह के शनि के दान नही करने है आपको शनि भगवान के दर्शन करने है वो आपको बहुत ही कल्याणकारी सिद्ध होंगे| और आपके जीवन में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हुए दिखाई देंगे| आपके सुख सुविधा में वृद्धि करेंगे| सम्पन्नता में वृद्धि करेंगे|
3 ) इसके आलाव सिंह लग्न और राशि के हिसाब से हमने विशेष रूप से कुछ लॉकेट का निर्माण किया है जिसमे विशेष रत्न जड़े है जिसमे लग्नेश, भाग्नेश, और पंचमेंश के हिसाब से हमने बनाये है दुर्गा बिस्सा लॉकेट में वो रत्न बने हुए है| आप उनका भी लाभ उठा सकते है यदि वो आप अपने गले में धारण करते है लॉकेट के रूप में तो आपके जीवन में आ रही हर समस्या दूर होंगी| खासकर आप आर्थिक रूप से आप संपन्न होते हुए चले जायेंगे और धन की कमी आपको कभी भी नही आएगी और आर्थिक रूप से सम्पन्नता आएगी तो आपके जीवन में आ रही सभी समस्याओं का निवारण स्वत ही मिल जायेगा|
4 ) अपने घर के आसपास आपको वटवृक्ष और अशोक का पेड़ जरुर लगाना है| अशोक का पेड़ तो आप अपने घर में भी लगा सकते है वटवृक्ष का पेड़ आपके घर के आसपास यदि आप लगाते है या फिर वटवृक्ष की आप पूजा भी करते है तो आपके लिये ये साल बहुत ही उन्नतिदायक रहेगा जैसे जैसे वो पेड़ बढ़ेंगे आपकी उन्नति और सम्पन्नता में वृद्धि होगी| वो आपकी सम्पन्नता का प्रतीक होंगे| इस पेड़ो की आराधना आपको अवशय इस साल करनी चाहिए|
तो ये कुछ उपाय थे जो हमने आपको अभी बताये इन उपाय को आपको जरुर करना है यदि आपने इनको नही किया तो जितना आप सोच रहे है उतना साल आपका अच्छा नही जायेगा| इसलिये छोटे छोटे उपाय है और बहुत आसानी से आप इनको कर सकते है| इसीलिये इन उपायों को जरुर अपनाये| Singh Rashi 2020[/vc_column_text][vc_column_text text_larger=”no”]
RELATED PRODUCT
[/vc_column_text][vc_column_text text_larger=”no”]
सिंह 2020 वार्षिक राशिफल | Leo 2020 Yearly Horoscope | Year 2020 Horoscope
[/vc_column_text][vc_column_text text_larger=”no”]
Connect with us at Social Network:-
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]