Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Shani ka Rashi Parivartan 17th January 2023 शनि का राशि परिवर्तन 2023 | शनि का कुम्भ में गोचर – Mesh

shani ka gochar 17 january 2023

Shani ka Rashi Parivartan

नमस्कार | इस नव वर्ष में शुरुआत में ही सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जी हां, शनि देव जनवरी माह में ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और 17 जनवरी को शनि देव अपनी साधारण राशि यानि मकर राशि से अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में प्रवेश कर जाएंगे। और वहां पर वे लगभग ढाई वर्ष तक विराजमान रहेंगे। शनि देव के बारे में कौन व्यक्ति नहीं जानता है? कलियुग में यदि किसी ग्रह का बहुत अधिक प्रभाव हमारे जीवन पर देखने को मिलता है तो वो है शनि देव। शनि देव कर्मफल दाता हैं। कर्मों का हिसाब किताब रखने वाले ग्रह माने गए हैं। यानि हमें हमारे कर्मों के अनुसार ही वे परिणाम देते है। यदि आपने बहुत अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट बहुत अच्छे मिलेंगे। पर यदि आपने कर्म अच्छे नहीं किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको इसके विपरीत प्राप्त होंगे। शनि देव मकर और कुम्भ राशि के स्वामी ग्रह हैं। ये मीन राशि में नीच के परिणाम देते हैं और तुला राशि में वे उच्च के रिजल्ट हमें प्रदान करते हैं। वहीं शनि की तीसरी सप्तम और दशम दृष्टि मानी गई है और शनि की दृष्टियां अच्छी नहीं मानी गई है। शनि अगर वक्री हो जाएं तो वे और भी रौद्र रूप अपना दिखाते हैं और उनकी दृष्टियां भी उतनी ही नुकसानदायक हो जाती हैं। तो आइए जान लेते हैं कि मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2023 में जनवरी माह में यानि 17 जनवरी को ये जो राशि परिवर्तन शनि का हो रहा है उसके क्या परिणाम देखने को मिलेंगे। अब सबसे पहले तो बात करते हैं आपकी राशि के लिए तो सबसे पहले हम  आपको बता दें कि ये जो हम राशिफल आपको दे रहें हैं ये चंद्र गणनाओं पर आधारित है। और आपके राशि के हिसाब से यह वर्ष 2023 का शनि केन्द्रित राशिफल हम प्रदान कर रहें हैं। जो शनि का कुम्भ राशि में गोचर हो रहा है, उसके एकॉर्डिंग ही शनि को केन्द्रित करते हुए ही ये हमारा विडीयो आपको दिया जा रहा है।

अब मेष राशि के लिए शनि कर्मेश और लाभेश है। और अब तक कर्म भाव में नामक महापुरुष योग बना रहे थे। मेष राशि वालों के लिए शनि के रिजल्ट बहुत ही अच्छे अब तक मिल रहे थे। और 17 जनवरी को जब शनि आपके लाभ भाव में जाकर बैठेंगे। तब भी मेष राशि वालो को शनि के रिजल्ट बहुत अच्छे देखने को मिलेंगे क्यूंकि कर्मेश अपने से एक घर आगे जाकर बैठेंगे और वैसे भी लाभ भाव ऐसा ग्रह लेवन तो ऐसा होता है कि वहां पर कोई भी ग्रह बैठे वो अच्छे रिजल्ट ही देता है। लाभ की स्थितियों को ही बढ़ाता है। और शनि देव तो 17 जनवरी को आपके लाभ भाव में अपनी मूल त्रिकोण की राशि में जाकर स्वग्रही हो रहे। ये समय नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। उनके मार्गदर्शन से आप आगे बढ़ेंगे तो आप अपने जीवन क्षेत्र में उन्नति के रास्ते तय करते चले जाएंगे। प्रमोशन, इंक्रीमेंट, सरकारी नौकरी के प्रबल योग मीन राशि वालो को इस शनि के गोचर के कारन देखने को मिलेंगे। शनि बहुत धीमी गति से चलते हैं। इसीलिए आप जितनी अच्छी मेहनत करेंगे। उसके अकॉर्डिंग ही आपको परिणाम प्राप्त होंगे। पिता का पूरा साथ और सहयोग आपको देखने को मिलेगा। वे हर जगह आपको गाइड करेंगे और आपके जीवन की कठिनाइयों में आपके साथ खड़े रहेंगे।

वहीं शनि चूंकि लाभ भाव में स्वग्रही होकर बैठे हैं तो ये जो शनि का गोचर हैं। ये लाभ की स्थितियों को निरंतर बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। यानि लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। रिस्की कामो जैसे शेयर मार्केट ट्रेडिंग या फिर क्रिप्टो या फिर आप कोई भी डिजिटल करंसी से संबंधित कुछ काम करते या लॉटरी का काम करते हैं जो काम जिसमें रिस्क है। ऐसे कार्यों में आपको शनिदेव फायदा दिलवाएंगे। वही अचानक से धनलाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में देखने को मिलेगी। और इस समय आप का सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आपके सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। साथ ही शनि यहां पर आपको आपके रिश्तों को भी मजबूती दिलवाएंगे। बड़े भाई का पूरा साथ और संयोग आपको देखने को मिलेगा और अगर आपके कार्यों में किसी भी प्रकार की कठिनाई आ रही है तो उनके सहयोग से वो कठिनाइयां दूर हो जाएगी। फाइनैंशली धीरे धीरे ही सही आप अच्छी उन्नति और प्रगति करेंगे। पर इसके लिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा और जो हम राशिफल देते हैं उसके भरोसे नहीं बैठना है। क्यूंकि फाइनली तो आपके काम आपके कर्म ही डिसाइड करेंगे कि आप जीवन में कितनी उन्नति करेंगे। अगर आप कर्म प्रधान नहीं बनेंगे तो अच्छा समय भी आपके साथ हाथ से निकल जाएगा। तो शनि देव के बहुत अच्छे परिणामों को प्राप्त करने के लिए आपको अथक प्रयासों की आवश्यकता रहेगी। पर ये जो तरीका गोचर है ये आपको आर्थिक तौर पर बहुत ही सुदृढ और स्ट्रॉंग बनाता हुआ दिखाई देगा। फाइनेंशियली समस्याएं आएंगी, परंतु आप इन समस्याओं का हल भी उतनी ही दृढ़ता से लेते हुए दिखाई देंगे।

अब शनि की दृष्टियों की अगर बात करें तो शनि की तीसरी दृष्टि आपके लग्न पर शनि की सप्तम दृष्टि आपके पंचम भाव पर और दशम दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ेगी। लग्न पर शनि की तीसरी दृष्टि आपको थोड़ा सा क्रोधी अभिमानी बना सकती है। थोड़े से अग्रेसिव हो सकते हैं जो आपकी बोली में भी दिखेगा और जो बेबाक है वो कई बार लोगों को आपका विरोधी बना देगी। इसीलिए आपको बहुत संभलकर रहना है। शनि के गोचर के कारण आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन नहीं करना है। मृदुभाषी रहना है ताकि आप अपने कार्यों में उन्नति कर सकें और आप अपनी वाणी से अपनी कोई भी हानि न कर सकें। ददिहाल वालों के साथ संबंध थोड़े से ऊपर नीचे हो सकते हैं। इसीलिए उनके साथ विशेष रूप से आपको केयरफुल होकर चलना पड़ेगा।

अब शनि की सप्तम दृष्टि की बात करें जो कि कैरियर के भाव पर पड़ रही है। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय थोड़ा सा डिस्ट्रैक्शन से भरा है। पढ़ाई में कुछ न कुछ दिक्कतें परेशानियां जरूर आ सकती हैं। आप मेहनत कर रहे हैं परंतु आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई और ले जाएगा। आप कितनी भी पढ़ाई कर रहे हों, परंतु आपको अपनी मेहनत के मुताबित रिजल्ट नहीं मिलेगा। उसमें निराशा की संभावनाएं। पर चूंकि शनि कर्मफलदाता है तो आप कर्म अगर करेंगे तो डेफिनेटली आपको रिजल्ट जरुर मिलेंगे। इस समय गर्भवती महिलाओं को थोड़ा सा संभलकर रहने की आवश्यकता है।

चूंकि शनि की सप्तम दृष्टि का शिकार ये गर्भवती महिलाएं अधिक रहेंगी वो क्योंकि इस समय सेंसिटिविटी का समय होता है। लेडीज के लिए तो इस समय बहुत संभलकर है। अपना विशेष रूप से ध्यान रखें। यदि संतान है तो संतान की चिंता आपको सता सकती है। उसकी पढ़ाई को लेकर बिहेवियर को लेकर उसकी और चीजों को लेकर आप थोड़ा सा टेन्स होते हुए दिखाई देंगे। अब शनि की दशम दृष्टि पर आएं तो शनि की दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ रही है जोकि आपको ऋण से आपके गुप्त शत्रुओं से मुक्ति दिलवाएगी। यात्राएं होंगी परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति के स्त्रोत खुलते हुए दिखाई देंगे। हां, शनि की दृष्टियाँ सदेव अच्छी होती है और बुरी होती है परन्तु चूंकि अष्टम भाव पर पड़ रही है। तो वो आपके लिए ठीक होती हुई दिखाई देगी। अष्टम भाव के क्यूंकि अष्टम भाव अच्छा नहीं माना जाता है। तो उस भाव पर अगर शनि की दृष्टि डालेगी तो वो उस भाव को उल्टा बैठकर करती हुई दिखाई देगी। रोजमर्रा की लाइफ जो कि अब तक उथल पुथल से भरी हुई थी वो लाइफ थोड़ी सी बैलेन्स होती हुई दिखाई देगी। उसमें जो दिक्कतें अब तक चली थी, अब एक ऑर्गनाइज्ड वे में आपके काम होने शुरू हो जाएंगे। तो शनि अष्टम दृष्टि से आपको यात्राएं भी करवाएंगे। आपकी रूटीन की लाइफ को बैलेंस करेंगे। अचानक धनलाभ की परिस्थितियों को दिलवायेंगे और गुप्त शत्रुओं का नाश करेंगे। तो ओवरऑल अगर देखा जाए तो मेष राशि वालो के लिए जो शनि का गोचर हो रहा है वो गोचर बहुत ही अच्छा और उन्नति दायक रहेगा। धीरे धीरे ही सही आप अपने जीवन में स्थाई उन्नति की प्राप्ति करेंगे। स्थाई धन लाभ की प्राप्ति करेंगे। परंतु जब हमारा समय अच्छा आता है तो हमें उस ग्रह को अत्यधिक प्रसन्न करने के कुछ उपाय भी करने चाहिए।

उपाय

  • मेष राशि वाले अगर हो सके तो हर शनिवार दशरथ ग्रन्थ शनि स्त्रोत का पाठ जरुर करें।
  • शनिवार के दिन सफाई कर्मियों की किसी न किसी प्रकार से मदद और सहायता करें।
  • मछलियों को आटे की गोलियां शनिवार के दिन आप जरूर बनाकर खिलाएं |
  •  शनिवार के दिन आप शनि मंदिर में भगवान शनि देव को काले तिल मिक्स करके सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं।
  • शनि देव का बीज मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः इसका भी आप निरंतर जाप करते रहेंगे तो वे आपके लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि करेंगे।

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube –Nidhi Shrimali

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali