Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, VIDEOS

SAPTAHIK RASHIFAL 5 December – 11 December 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

saptahik rashifal

SAPTAHIK RASHIFAL

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक आपकी खुद की राशि, दूसरे और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए उतनी अच्छी नहीं है। कुछ आपको झेलने पड़ सकते हैं। समस्या बढ़ सकती है और उस वजह से अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। काम में भी कुछ टेंशन का सामना आपको करना पड़ सकता है। वहीं कुटुम्ब में परिवार के बुजुर्गों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। सप्ताह के मिड में आते आते परिस्थितियां आपके लिए सामान्य हो जाएगी। धन से सम्बंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। काम में आ रही दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी। अगर आप कोई टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए फील्ड या इंजीनिरिंग से संबंधित कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से यह समय आपको विशेष लाभ की स्थितियां भी दिलवाएगा। इस समय शत्रु पक्ष चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का एन यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा जाने वाला है। भाई बहनो का साथ और सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यों में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। राजनीति में अटके काम आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। अन्नपूर्णा जयंती पर सप्त धान यानि जौ, गेंहू, चना, मूंग, सप्तधान्य यानि जौ, गेहूं, चना, मूंग, जौ, बाजरा। इस तरह के साथ करके अनाज देवी अन्नपूर्णा को अर्पित करें और उसके बाद इसे पक्षियों को खिला दें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वील बाहरवें, आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। खर्च स्थान पर ग्रहण योग के कारण सप्ताह की शुरुआत आपके लिए उतनी अच्छी नहीं रहेगी। खर्चों में अनर्गल वृद्धि और कर्ज की स्थितियों से आप थोड़ा सा परेशान नजर आएंगे। वहीं वर्कप्लेस पर भी सहकर्मियों के साथ में आपका तालमेल बिगड़ेगा। इस वजह से आपको अधिकारियों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है और ज्यादा बात बिगड़ी तो नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी समस्याएँ दूर हो जाएंगी। झूठे आरोप में आपको अगर फंसाया जा चुका है तो आपको इसमें क्लीनचिट मिलेगी। सहकर्मियों का तालमेल सही हो जाएगा और वर्क प्लेस पर कोई बड़ी उपलब्धि आपके हाथ लग सकती है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। ददिहाल वालों से संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। सप्ताह का एंड यानी भी आपके लिए इतना चने भरेगा। कुटुम्ब में थोड़ी सी कुछ समस्याएं हो सकती हैं पर घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। आपके छोटे भाई बहनों से संबंधित शादी सगाई से संबंधित कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। घर की महिलाओं को आप शॉपिंग कराते हुए दिखाई देंगे। इस दिन देवी अन्नपूर्णा की पूजा में सूखा साबुत धनिया जरुर चढ़ाएं। फिर अगले दिन इसे किचन में कहीं छिपाकर आपको रख देना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ रंग रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा |


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक ग्यारवें, बाहरवें, खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे सप्ताह की शुरुआत आप के लिए थोड़ी सी बेहतर होती हुई दिखाई देगी। जो आकस्मिक आपने कार्य के लिए रिस्की इन्वेस्टमेंट किया है उसमें आपको अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका कर जाएगा। सर्कल और लेवल आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा पर साथ में आपका क्रोध और अग्रेशन आपके बने बनाए रिश्तों को भी बिगाड़ सकता है। थोड़ा सा शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें भी कमेड़ आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। विदेशों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जो लोग इम्पोर्ट एक्सपोर्ट या हैंडीक्राफ्ट के व्यापारी हैं तो उनके लिए समय बहुत शानदार परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। यदि आप टेक्सटाइल का काम विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो ये उचित समय रहेगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपकी यश, कीर्ति और आपकी समझदारी के चर्चे चारों तरफ होंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी और वीकेंड पर आप अपने कुटुंब के साथ कहीं बाहर जाने का प्लैन भी बना सकते हैं। अन्नपूर्णा जयंती के दिन रसोई के चूल्हे की पूजा करने के बाद में आप परिवार के लिए जब रोटी बनाएं तो तीन रोटियां निकाले। इसमें पहली रोटी, गाय, दूसरी रोटी, कुत्ता और तीसरी रोटी कोई को जरुर खिलाएं। इससे देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होकर आपके घर में सदैव के लिए वास करेगी। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा।

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक 10वें, ग्यारवें और बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काम में कुछ दिक्कतें और परेशानियां ला सकती हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपका अटक सकता है। योजनाएं सुचारू रूप से नहीं चलने की वजह से थोड़ी सी निराशा आपके मन में उत्पन होगी। पिता के स्वास्थ को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। जो नेगेटिविटी अब तक चल रही थी वो पॉजिटिविटी में बदल जाएगी। सर्कल और लेवल बढ़ेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई बहनों का पूरा साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। वहीं आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। लॉटरी से अच्छा लाभ आप को प्राप्त होने की प्रबल संभावना रहेगी। सप्ताह का एेंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा है। इस समय रमणीय स्थलों की यात्रा संभव है परंतु इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना पड़ेगा। ऑटो बजट जानकर किसी भी तरह का खर्चा ना करें वरना उसका भुगतान करना आपको भारी पड़ सकता है। अन्नपूर्णा जयंती के दिन या फिर साल में एक बार किसी गरीब या ब्राह्मण को अपने वजन के अनुसार अनाज का दान जरूर करें। इस उपाय से घर में कभी भी अन्न धन की कमी नहीं रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए उतनी अच्छी नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को अशुभ समाचार पढ़ाई से रिलेटेड मिल सकते हैं। कुछ निराशा भी उत्पन्न हो सकती है। युवक युवतियां जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश खत्म नहीं होगी। इस समय आप अपने खुद के नए कार्य की शुरुआत से बचें। सप्ताह का मिड आपके लिए समस्याओं को खत्म करता हुआ दिखाई देगा। अब तक जिन समस्याओं से आप गुजर रहे थे उन समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। नौकरी के संसाधन आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। खुद का काम शुरू करना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए बेस्ट रिजल्ट लेकर आएगा। इस समय परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा भी रखी जा सकती है। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आकस्मिक लाभ की परिस्थिति आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। वहीं कुटुंब से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अन्नपूर्णा जयंती के दिन मिश्री और केसर डालकर चावल की खीर जरूर बनाएं। इससे पहले देवी अन्नपूर्णा को भोग लगाएं। फिर प्रसाद के रूप में पूरे परिवार के साथ इस भोग को ग्रहण करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा |


कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक अष्टम, नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। इस समय यात्रा आपको सुखद परिणाम नहीं देगी। ससुराल वालों से मतभेद हो सकता है। जानवरों से चोट लग सकती है। कोई भी डिसीजन आपके सिरे नहीं चढ़ गया। इसलिए नए कार्यों की शुरुआत से बचें। सप्ताह का मेल आपके नए कार्य की शुरुआत के लिए एकदम परफेक्ट है। इस समय आपके अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। नए कार्यों की रूपरेखा रखी जाएगी। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा होगा। इस समय आपको पिता का साथ भरपूर प्राप्त होगा और उनके मार्गदर्शन से आप अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए एक अच्छी प्लानिंग बनाते हुए दिखाई देंगे। मां अन्नपूर्णा का विधि विधान से आपको पूजन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 8 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा सप्तम, अष्टम नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। लाइफ पार्टनर के साथ में बहस हो सकती है। तना तनी का वातावरण आपके घर के माहौल को और पर्सनल लाइफ को तो खराब करेगा ही, साथ ही व्यापार पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई देगा। नई योजनाओं के क्रियान्वयन से आपको इस समय बचना चाहिए। कोई भी नए कार्य की शुरुआत से भी आप इस समय बचें। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा जाने वाला है। इस समय आपको अपने भाई बहनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएंगे। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एंड भी आपके लिए धार्मिक प्रवृतियों को और अधिक बढ़ाएगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि को और अधिक बढ़ाएगा। मां अन्नपूर्णा की तस्वीर के आगे उनके मंत्र और स्त्रोत का वाचन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी, शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक छटे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। शत्रुपक्ष आप पर हावी हो सकता है। श्वास संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस समय आपकी धन राशि अटक सकती है और ऋण की समस्या आपके जीवन में उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह का मिड आपकी समस्याओं को धीरे धीरे खत्म करता हुआ दिखाई देगा। स्वास्थ लाभ की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी की सहायता से आप अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करते हुए दिखाई देंगे। रूटीन की लाइफ सेट हो जाएगी और डेली रूटीन के कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। सप्ताह का ऐन यानि वीकेंड आपकी यात्राओं को बढ़ाएगा और इस समय आप दूरगामी यात्रा तय करते हुए दिखाई देंगे। रसोई को आपको सदैव साफ और स्वच्छ रखना चाहिए। इससे आपके घर में सदैव अन्नपूर्णा का वास रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी, शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा |


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। इस समय आपकी दिक्कतें और अधिक बढ़ सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल परिणामों से भरा नहीं रहेगा। कुछ समस्याओं का सामना आपको भी पढ़ाई में करना पड़ सकता है। इस समय आपको यात्रा करने से भी बचना चाहिए। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय स्वास्थ संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। काम द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। वर्कप्लेस पर सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। कोई बड़ा डिसिजन आपको इस समय लेना पड़ सकता है जो कि आगे चलकर आपको सकारात्मक परिणाम दिलवाएगा। सप्ताह का एंड यानी वीकऐंड आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ और जीवनसाथी के साथ में अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे। मां अन्नपूर्णा की पूजा रसोई घर में विधि विधान से करते हुए प्रार्थना करें कि हे मां! आप मेरे घर परिवार पर सदैव अन्न जल से हमारे परिवार को परिपूर्ण रखती चले जाएं। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। भूमि संबंधी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कंट्रोवर्सी में फंस सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित मामले अटक सकते हैं। कोई भी पेपर साइन करने से पहले उस पेपर को पढ़े। अन्यथा आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा जाने वाला है। इस समय संतान से संबंधित सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। छात्रों को पढ़ाई में मनोनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। साहित्य और सृजन से संबंधित लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इस समय कोई बड़ा मैडल भी आपको प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ कारगार उपाय आप अपने जीवन में अपनाते हुए दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर भी अधिकारियों का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। सप्ताह का एंड यानी भी आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय सोच समझ कर निवेश करें। कोई भी कार्य में जल्दबाजी न करें। किसी से ऋण लेने की अपेक्षा आप का जितना बजट है उतना ही बजट देखकर चलें। मां पार्वती और भगवान शंकर जी की पूजा आराधना जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा 8 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक तीसरे, चौथे और पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके पराक्रम में कमी लेकर आएगी। डिस्ट्रक्शन बढ़ेगा। इस समय गलत वे में आप अपनी एनर्जी को लगाते हुए दिखाई देंगे। इससे आपको बचना होगा एक सकारात्मक सोच के साथ अगर आप आगे बढ़ेंगे तो परिणामों को अपने लिए भी सकारात्मक पाएंगे। जैसा कि मिड में संभव है। इस समय आपके आर्थिक पक्ष मजबूत होगा जो समस्याएं चल रही थी वो खत्म हो जाएगी। मां के साथ आपको विशेष प्यार और दुलार मिलेगा। उनका पूरा सपोर्ट आपको देखने को मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी और कुटुम्ब में मांगलिक कार्य होंगे। सप्ताह का एन्ड यानि वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। थोड़ी सी आलसी प्रवृति के कारण पूरे वीकेंड आप घर से बाहर न निकलते हुए घर में दैनिक कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। भोजन पकाने वाले चूल्हे का हल्दी, कुमकुम, चावल, पुष्प, धूप और दीपक जलाकर पूजन करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा 7 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा |


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद उभर सकते हैं। कुटुम्ब में बुजुर्गों का अनादर करने के कारण आपको उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मुकदमों में थोड़े से सतर्क होकर चलें, जो लैबोरेट्री से संबंधित कार्य करते हैं, उनके लिए भी यह समय थोड़ा से नुकसान की स्थितियों को बढ़ा सकता है। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। काम द्रुतगति से संपन्न होंगे। कामों में अटकाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। इस समय आपके करियर से रिलेटेड शुभ समाचारों की आपको प्राप्ति होगी। इस समय प्रैक्टिकल होकर सोचेंगे तो अच्छे लाभ की स्थितियों को भी तय कर पाएंगे। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए ठीकठाक रहेगा। इस समय मां का साथ और सहयोग तो मिलेगा ही परंतु छोटी छोटी बातों पर वाद विवाद की स्थितियां या वैचारिक मतभेद भी संभव है। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी बड़ी डील को त्यागें। इस समय भूमि भवन, वाहन जैसे मुद्दों में थोड़ा सावधान रहें। रसोई घर के उत्तर पूर्व दिशा में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts