SAPTAHIK RASHIFAL
मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा वीक, छठे, सातवें, आठवें नंबर भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाली है। चार ग्रहों की युति आपके सप्ताह की शुरुआत में आपके सप्तम भाव में हो रही है। इसलिए इस समय आपको संभलकर रहना है। आपको सप्ताह के शुरुआत में संभल कर भी रहना है और आपको अपने डिसिजन मेकिंग को भी स्ट्रॉन्ग करना होगा। जो भी डिसीजंस आप लेंगे उसमें आपके परिवार की सहमति आपके साथ नजर आएगी। गलत मित्रों की संगति से थोड़ा सा दूर रहने का प्रयास करें। इस समय कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। न किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें। सप्ताह का आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के मिड में परिस्थितियां थोड़ी सी रिजल्ट जरूर देगी, परंतु अंततः आप अपनी मंजिल को जरूर प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ में टकराव की स्थिति हो सकती है। वहीँ अगर व्यापार पार्टनरशिप में है तो पार्टनर के साथ में खींचतान की संभावना बनी हुई है। थोड़ा सा संभलकर रहें जितना आप स्वतंत्र रूप से काम करेंगे उसमें आप उतनी ही सफलता अर्जित करते चले जाएंगे। इस समय कोई भी कार्य नया करने का प्रयास न करें। जो काम रूटीन में चल रहे उन्हीं कार्यों को पूर्ण करने की तरफ अग्रसर है। कोई भी नई योजनाओं का क्रियान्वयन करने से पहले उस योजना के बारे में जानना बेहद आवश्यक है। यात्रा करते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। वाहन ध्यान से चलाएं। खुद ड्राइव करके कहीं पर भी न जाएं। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके परिवार के साथ आप धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं और आपको मानसिक शांति की ओर एक विशेष ज्ञान की अनुभूति इस वीकेंड पर होती हुई दिखाई देगी। इस सप्ताह आपको सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा 7 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा | SAPTAHIK RASHIFAL
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक पांचवें, छठे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ज्यादा अवेयर रहकर आगे बढ़ने के। विद्यार्थी वर्ग के लिए इस समय कठिन परिश्रम करेगा परन्तु परिश्रम के अनुसार आप फल की प्राप्ति जरूर करेंगे। इस समय जो भी काम आप हाथ में लेंगे, उसमें आप निश्चित रूप से सफलता अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। कही कोई भी भ्रम की स्थिति में आपको आने का आने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को जगाएं और अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस पर आगे बढ़ने का प्रयास करें। टीचर और पैरंट्स से आप अपनी समस्याओं को डिस्कस इस समय कर सकते हैं। वे आपके कार्यों में आपकी मदद जरूर करेंगे। करियर में थोड़ा सा अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी, परंतु आप अपनी मेहनत के अनुसार रिजल्ट को जरूर प्राप्त करेंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय श्वास संबंधी समस्याओं से घिर सकते हैं। मेंटली थोड़ा सा डिप्रेशन, टेंशन और माइग्रेन की समस्या आपको देखने को मिल सकती है। इसीलिए इस समय शांत रहकर रेस्ट करने का प्रयास करें और जो भी काम आप करें। वह शांति से कूल माइंड होकर आप उस कार्य को ऑर्गनाइज में पूर्ण करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ में आपका आकर्षण देखने लायक रहेगा। एक दूसरे के साथ आप दांपत्य जीवन का भरपूर सुख इस समय प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को थोड़ा सा व्यापार में डिस्ट्रक्शन देखने को मिल सकता है। अतः अपने काम करने के तौर तरीकों पर आपको घोर करना चाहिए। सप्ताह का यानी वीकेंड आपके लिए बढ़िया रहेगा। इस समय यात्रा संभव है परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन सप्ताह के वीकेंड पर आपको कोई भी कार्य हाथ में लेंगे तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। पारिवारिक सदस्यों के ग्रह कार्यों में आप उनकी मदद करेंगे। सप्त श्लोक की दुर्गा का पाठ पूरे नवरात्रि में प्रतिदिन नौ बार जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला, शुभ अंक रहेगा 9, शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, चौथे पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी सी सोच समझ कर आगे बढ़ने की है। इस समय निवेश करते समय सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति थोड़ी सी फ्लक्चुएशन से भरी रहेगी। मां के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता आपके मन में उत्पन्न हो सकती है, परन्तु आपकी देखभाल से वो जल्द ही स्वास्थ लाभ प्राप्त करेगी। रिश्तों में मतभेद खत्म हो जाएंगे और आप अपने वर्क प्लेस पर कोई भी कार्य करने से पहले अपने अधिकारियों को विश्वास में लेकर ही अपने कार्य को अंजाम दें। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है, परंतु विद्यार्थी वर्ग के लिए समय इतना अच्छा नहीं रहेगा। पढ़ाई में रिस्ट्रिक्शन जरूर हो सकता है। मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति न होने से निराशा के घेरे में भी आप आ सकते हैं, परंतु आपको आशावादी होना पड़ेगा। कर्मप्रधान भी बनना पड़ेगा और भाग्य के भरोसे बिल्कुल भी ना बैठे। इस समय आप अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ जितना आगे बढ़ेंगे जितनी मेहनत करेंगे उतने ही अच्छे परिणामों को भविष्य में जरूर प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इस समय गर्भवती महिलाओं के मिसकैरिज की संभावना बनी हुई है। इसलिए थोड़ी सी सावधानी आपको अपने अपने लिए अपनी तरफ और अपने स्वास्थ के लिए जरूर रखनी चाहिए। इसमें धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक भावों से आप भरे रहेंगे। सप्ताह के मिड एंड में आपके कुछ मित्रों की संगति आपको परेशान कर सकती है। आपने गलत आदत का संचार कर सकती है, इसलिए ऐसे मित्रों से किनारा करना ही आपके लिए उचित रहेगा। यानी वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में कुछ सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। आपके जीवनसाथी के साथ कई बार आप घूमने जा सकते हैं। माता के 32 नाम का पाठ कम से कम 18 बार रोजाना नवरात्रि के दौरान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी, शुभ अंक रहेगा 3, शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए पराक्रम में वृद्धि से होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आपके कार्य द्रुतगति से संपन्न होते चले जायेंगे व सारी बाधाएं दिक्कतें समाप्त हो जायेगी। कॉन्फिडेंस लेवल देखने लायक रहेगा। राजनीति में आपकी पकड़ बढ़ेगी। अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो अधिकारियों के द्वारा आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य ना करें। भूमि भवन वाहन से संबंधित कार्यों से थोडा सा परहेज करें। रूटीन के कार्यों को करने का प्रयास करें। नये नये कार्यों की शुरुआत से बचें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना पड़ेगा, वरना आपको ही अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा और आप अपने कार्य को पूर्ण न कर पाने की वजह से अधिकारियों के नाराजगी के पात्र बन सकते हैं। इस समय विद्यार्थी वर्ग का डिस्ट्रक्शन दूसरे कार्यों में सजने संवरने, घूमने फिरने, सजने संवरने में अधिक हो सकता है। इसीलिये इस समय थोडा सा अपने कॉन्सन्ट्रेशन को पढ़ाई पर बनाये रखें। सन्तान की तरफ से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। सप्ताह आपके लिये थोड़ा सा संभलकर चलने संबंधी समस्याओं से ग्रसित हो सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से आपको खयाल रखना होगा। खासकर सर्दी जुखाम से संबंधित कुछ समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। मां की उपासना के साथ साथ शिव उपासना भी आपको नवरात्रि के दौरान करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा। SAPTAHIK RASHIFAL
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है। इस समय आप ध्यान देकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का फैसला आपके पक्ष में जाएगा। इस समय कोई जरुरी काम से आप बाहर यात्रा कर सकते हैं, परन्तु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। रिश्तों में टकराव की समस्या खत्म हो जाएगी। प्रेम और सौहार्द का माहौल आपको अपने रिश्तों में देखने को मिलेगा। सप्ताह आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आपको सोच समझ कर अपने कार्यों में हाथ डालना है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। इस समय मित्रों की संगति से आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगी। इस समय से रिलेटेड कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। शेयर मार्केट लॉटरी में इन्वेस्टमेंट आपके लाभदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। उन्नति के रास्ते तय करते हुए दिखाई देंगे। मां का पूरा साथ और सहयोग आपके साथ रहेगा, जिसकी वजह से आपके जीवन में सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। सप्ताह के वीकेंड पर आपको अपने फ्रेंड्स के साथ में कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। उनके साथ आप भरपूर इंजॉय करेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ पूरे नवरात्र में आपको रोजाना जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा, शुभ अंक रहेगा 8, शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा |
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आपकी खुद की राशि दूसरे भाव, तीसरे भाव और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी सी कन्फ्यूजिंग होने वाली है। काम को लेकर थोड़ा सा कन्फ्यूजन एक डर एक अनायास काम का भय आपको सताता रहेगा। इस समय आपका मन अस्थिर रहेगा, इसलिए नए कार्य की शुरुआत से बचें। अगर आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना है तो आप अपने परिवार के सदस्यों की सहायता अपने कार्यों को पूर्ण करने में ले सकते हैं। इस समय दूरगामी यात्रा आपकी संभव है परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय रिश्तेदारों के साथ में मतभेद हो सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों से थोड़ा सा आपको इस समय बचकर दूर रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही बेहतर और अच्छी होती हुई दिखाई देगी। उनका साथ और सहयोग आपके प्रत्येक क्षेत्र में रहेगा। इसलिए इस समय जरुरी नहीं है कि हम कुछ ऐसे मुद्दे उठाएं, जिससे हमारे रिश्तों के बीच में दरार पड़ जाए। आपके वर्क प्लेस पर भी आपको थोड़ा सा संभलकर रहने की आवश्यकता है। अपने ईगो को अपने सहकर्मियों के साथ में न लाएं और थोड़ा सा मिल जुलकर कार्य करने की प्रवृति रखें। वीकेंड पर आपके परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है और मां के साथ में आपके संबंध इससे और अधिक सुदृढ़ होंगे। दुर्गा सप्तशती का पाठ आपको पूरे नवरात्र के दौरान रोजाना करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा 1, शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा। SAPTAHIK RASHIFAL
तुला राशि -आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक बाहरवें भाव, आपकी खुद की राशि दूसरे और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। खर्च से आपको बचना होगा। इस समय बजट देखकर चलें न किसी को उधार देना। ना किसी से उधार लें। इस समय अटकी हुई योजनाओं पर कार्य करें। नई योजनाओं की शुरुआत आपको इस समय नहीं करनी चाहिए। जो व्यापारी वर्ग है उनको थोड़ा सा संभलकर रहना है। किसी भी विदेशी कंपनी के साथ टाइअप करने से पहले उसके बारे में पूरी जांच पड़ताल जरूर कर लें। सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग ददिहाल वालों से हो सकती है। रिश्तों में थोड़ा सा अट्रैक्शन बढ़ सकता है। इस समय आपको सोच समझ कर आगे बढ़ना है। कोई भी मिथ्या आरोपों में आपको फंसना नहीं है। वर्कप्लेस पर भी कोई नए डिसीजंस लेने से पहले अपने उस कार्य पर गौर करें और पूरी बात को देख परख के बाद ही कोई विशेष निर्णय आपको लेना चाहिए। आपके परिवारिक सदस्यों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। इस समय आप सामाजिक क्रिया कलापों में व्यस्त भी दिखाई देंगे। सप्ताह का विकेट आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहन और कजंस के साथ भी आपकी ट्यूनिंग बेहतर होती हुई दिखाई देगी। नवरात्रि के पूरे नौ दिन श्री राम चरित मानस का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक रहेगा 5 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक बाहरवें, आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। भाई बहनों से आपको बहुत अच्छा सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। व्यापारी वर्ग आकस्मिक लाभ की परिस्थितियों से परिपूर्ण रहेंगे। वहीं अधिकारी भी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस समय कामों में दिक्कतें और परेशानियां आप अपने पारिवारिक सदस्यों से डिस्कस कर सकते हैं। इस समय व्यापारिक यात्रा संभव है, परंतु यात्रा कुछ सोच समझकर करनी पड़ेगी। भक्ति और आध्यात्मिक कार्यों में आपका खर्च होगा और ऐसे कार्य आपको मानसिक शांति भी दिलवाएंगे। इस समय कुटुम्ब से आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां भी देखने को मिलेगी। सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा है। इस समय सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और परिवार के साथ कहीं बाहर दूरगामी यात्रा संभव है। स्कंद माता की आपको पूरी नवरात्रि, उपासना, पूजा और आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे, शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, 10वें, 11वें, बारवे और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। थोड़ा सा स्ट्रगल काम में करना पड़ सकता है, परंतु परिणाम आपको अपने मनमुताबिक जरूर प्राप्त होंगे। पिता का साथ और सानिध्य आपको जरूर देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में कुछ विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए कर्मचारियों के लिए यह समय शुभ समाचारों से भरा रहेगा। सप्ताह का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। लाभ आपको बहुत अच्छा मिलेगा, परंतु आपके साथ खर्च की स्थितियां भी बहुत अधिक रहेगी। जिससे आप न्यूट्रल स्थिति में ही अपने जीवन में रह जाएंगे। इस समय आपको थोड़ा सा संभल कर खर्च करना है। गलत मित्रों की संगति से भी आपको थोड़ा सा दूर रहना पड़ेगा क्योंकि ऐसे मित्र आपको पथभ्रष्ट करने का प्रयास कर सकते हैं। सप्ताह आपके लिए बहुत ही बढ़िया है। अध्यात्म से आप भरे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्यन अध्यापन में आप निपुणता भी हासिल करेंगे। नवरात्रि के दौरान आपको क्या करना चाहिए? देवी कवच का पाठ पूरी नवरात्रि जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा। SAPTAHIK RASHIFAL
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा नवम, दशम, एकादश, द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक रहने वाली है। हालांकि भगवान भी उन्ही का साथ देतें है जो कि कर्मप्रधान होते हैं, इसलिए अपने कर्म पर बल जरूर दें और भाग्य के भरोसे न बैठें। इस समय विद्यार्थी वर्ग को अपनी उच्च शिक्षा से संबंधित कुछ विशेष समाचार प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को रोजगार की तलाश खत्म हो जाएगी। इस समय आपको धार्मिक अनुष्ठानों में थोड़ा सा व्यस्त नजर आएंगे और ऐसे कार्यों में आपको अपने परिवार का भी साथ और सहयोग मिलेगा। सप्ताह में आपके लिए थोड़ा सा टिपिकल रहने वाला है। खर्च की संख्या बढ़ सकती है। इस समय काम में कन्फ्यूजन और गलत रिश्तों में उत्पन्न हो सकती है। इसलिए थोड़ा सा आपको संभलकर रहना पड़ेगा। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे आपके घर के सदस्य आपसे आहत हो जाएं। इस समय व्यापारी वर्ग को व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने के लिए फंड की आवश्यकता रहेगी। परंतु आपको अपने मित्रों की सहायता जरूर इस सप्ताह के मिड में प्राप्त होगी। सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। विदेश यात्रा के योग इस समय बन रहे हैं। हल्दी की माला से मां बगलामुखी के मंत्रों का जाप पूरे नवरात्रे जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा काला, शुभ अंक रहेगा 7 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा |
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आठवें, नवमें, दशवें, और एकादश वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। यात्रा में थोड़ा सा जागरूक रहें। गुप्त शत्रु इस समय परेशान कर सकते हैं, इसलिए ऐसे शत्रुओं से भी बचकर रहें। जो भी कार्य करें उसमें कॉन्सनट्रेशन से उस कार्य में आपको आगे बढ़ना होगा। जो भी कार्य आप सफलता पूर्वक करेंगे उसमें आपको निश्चित रूप से सफलताएं प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत आपको इस समय मिलते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आपकी लापरवाही से आपके बनते बनते काम रह जाएंगे। अधूरे पड़े हुए कार्यों की लिस्ट लंबी हो सकती है। इसलिए पहले नए कार्य की शुरुआत से बचे और अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। जिस इन्वेस्टमेंट से भी आपको इस समय बचना चाहिए। पिता से मतभेद संभव माता पिता से तालमेल बनाकर चलें। उनकी बातों की अवज्ञा ना करें। विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट इस समय आना है तो मेहनत के अनुरूप ही आपको रिजल्ट प्राप्त होगा। इसलिए मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको नहीं करनी चाहिए। सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा है। इस समय आप सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी को बढ़ाएंगे। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। देवी महागौरी की पूजा आराधना आपको पूरे नवरात्र के दौरान जरूर करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन, शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा |
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक सातवें, आठवें, नंबर और दशवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी है। लाइफ पार्टनर की मदद आप अपने कार्यों में ले सकते हैं। उनके नाम से किया गया इन्वेस्टमेंट आपको फायदा दिलवाएगा। व्यापारी वर्ग व्यापार के विस्तार की योजना पर काम करेंगे। इस समय नई नई योजनाओं के साथ में आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक उसमें सफलता भी अर्जित करेंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए थोड़ा सा संभलकर रहने का रहेगा। इस समय गलत डिसीजन की वजह से नुकसान की स्थिति बन सकती है। भावुकता में आकर अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। भाग्य भी उनका साथ देता है जो कि कर्मप्रधान होता है, इसलिए अपने कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। भक्तिभावना से भरे रहेंगे और इस समय धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सप्ताह आपके लिए थोड़ा सा टिपिकल रहने वाला है। इस समय आध्यात्मिक भावों की तरफ आपका रुझान रहेगा। पिता के साथ रहेगा। परंतु उनकी बातों को उनको मनाकर आप जल्द ही परिस्थितियों को सामान्य कर लेंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ आपको नवरात्रि के दौरान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून, शुभ अंक रहेगा 5 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा | SAPTAHIK RASHIFAL
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali