SAPTAHIK RASHIFAL 17 October – 23 October 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक तीसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। धनागमन की समस्त समस्याएं आपके जीवन से खत्म हो जाएगी। यानी धनागमन आपके जीवन में होता हुआ दिखाई देगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए हैं। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में जाएगा। सप्ताह का आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस समय आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। मां के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग आपको देखने को मिलेगी। व्यावसायिक स्तर पर भी आपके कार्यों को सराहा जाएगा। सभी आपकी बातों को मानेंगे। आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ता हुआ दिखाई देगा। पर विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही बढ़िया आत्ममंथन और चिंतन के साथ साथ परीक्षा में अच्छे परिणामों को प्राप्त कर अपने मनोबल को बढ़ाने में समर्थ होते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके रोगों का नाश होगा। अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही विरोधी आपके कार्यों में कितना भी प्रयास कर ले संयंत्र नहीं डाल पाएंगे। आप व्यवधान नहीं डाल पाएंगे और आपको अपने प्रत्येक कार्य में विजय की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों को तांबे से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करने से लाभ प्राप्त होता है। आपका शुभ रंग रहेगा। पश्चिम से आपका शुभ रंग रहेगा लाल , शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक दूसरे तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कुटुंब से आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ में आपका मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा रखी जाएगी। वर्क प्लेस पर आपके रोजमर्रा के लाभ में प्रतियोगी बैंकिंग सेक्टर में अटके हुए काम आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो वो आपको पुनः प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। इस समय आप अपनी इच्छाओं को सम्मान देंगे और इच्छा से संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। साथ ही जो भी कलाकार हैं उनके लिए समय प्रसिद्धि से भरा रहेगा। वहीं सप्ताह के मिड में आपके मां के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। थोड़ा सा आपकी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें। फाइनेंशियल कंडीशन थोड़ी सी से भरी जा सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। अतः अपने खर्चों पर अंकुश लगाएं। अपना बजट देखकर चलाएं। सप्ताह का एंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों को चांदी से बनी वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। जैसे चांदी का सिक्का, चाँदी का चम्मच, गणेशजी की मूर्ति आदि। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी, शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक आपकी खुद की राशि दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस समय आपकी बुद्धिमता के चर्चे चारों तरफ होंगे। इस समय आप अपने वर्क प्लेस पर बहुत ही सफलता के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। मई इस सप्ताह की शुरुआत में व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ की स्थिति अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। बदलाव से भी आर्थिक लाभ आपको इस समय प्राप्त होगा। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय कुटुम्ब में मान सम्मान मिलेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। इस समय आप अपनी वाणी से सभी कार्यों को निर्विघ्न संपन्न करते हुए दिखाई देंगे। समाज में आपका एक महत्वपूर्ण स्थान आपको इस समय प्राप्त होगा। आपकी खोई हुई प्रतिष्ठा आप पुनः प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। राजनीति में अटके काम आपके द्रुत गति से संपन्न होंगे। बड़े बड़े राजनेताओं के साथ आपका उठना बैठना इस समय रहेगा। सप्ताह भी आपके लिए उतना अच्छा नहीं है। श्वास संबंधी समस्या आपके माता को उत्पन्न हो सकती है और उनकी श्वास की देखभाल आपको करनी पड़ेगी। वीकेंड पर अगर आप उनके स्वास्थ का ध्यान रखेंगे तो जल्द ही वे स्वास्थ लाभ भी प्राप्त करेंगे। इस राशि वाले जातकों को शंख मोती की माला मछली भगवान विष्णु की मूर्ति इस तरह की खरीदारी आपको करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा। गुलाबी शुभ अंक सात और शुभ दिशा रहेगी। उत्तर पूर्व दिशा |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक आपकी खुद की राशि, दूसरे और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। खर्च जरूर होंगे पर खर्चों के साथ आमदनी भी उतनी की उतनी होती हुई दिखाई देगी। व्यापारी वर्ग जो कि विदेशों से मिल कर विदेशों से संबंधित कोई काम करते हैं या फिर विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर काम करते हैं। उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कुछ बड़े ऑर्डर आपको मिल सकते हैं विशेष लाभ। आपको अपने व्यापार में प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। वहीं सरकारी नौकरियों से जुड़े हुए लोगों को बोनस मिल सकता है। इन्क्रिमेंट की संभावना बनी हुई है। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत मिला जुला रहेगा। इस समय बदलाव से आपके संबंध और अधिक मजबूत मजबूत होंगे। कजंस के साथ में आपकी बॉण्डिंग अच्छी होगी। घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रहेगी। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल और भी हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा आपको बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी जिनका आप निर्वहन बड़ी कुशलता से करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आप अपने घरेलू कार्यों में अपने परिवार की मदद करेंगे। घर की साज सज्जा और सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। इस राशि के जातक झीलों पहाड़ों से पहाड़ों वाली चेरी, सजावट से संबंधित वस्तुएं और मैरून रंग के पर्दे, बैडशीट, डिनर सेट आदि खरीद सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून, शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा |
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक ग्यारवें, बाहरवें आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। विशेष लाभ की स्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ आपको इस समय प्राप्त होगा। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आप का उधार चुकाकर जाएगा, जिससे आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके किसी ऐसे पुराने मित्र से मुलाकात होगी जो कि आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। अपने मन को ध्यान लगाकर करने का प्रयास करें। एकाग्र चित करने का प्रयास करें। कॉन्फिडेंस लेवल को बनाए रखें। कन्फ्यूजन की स्थिति आने पर आप अपने परिवार का सहयोग ले सकते हैं। इस समय कोई भी रिस्की काम में हाथ आपको नहीं डालना चाहिए। जो रुटीन में काम कर रहे हैं, उन्हीं कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। सप्ताह के एंड में आपको घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखने का मौका मिलेगा। आपके छोटे भाई बहन यदि विवाह विवाह योग्य हो चुके हैं तो उनके लिए आप अच्छा लाइफपार्टनर चूज करने में व्यस्त रहेंगे। घर में मेहमान भी आ सकते हैं, जिससे घर का माहौल बहुत ही अच्छा और हेल्दी होगा। इस राशि के जातक सोने से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा |
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक 10वें 11वें बारवे और आपकी। खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी सी मिक्स रिजल्ट लेकर आएगी। वर्कप्लेस पर कुछ दिक्कत परेशानियां देखने को मिल सकती है, परंतु इस समय आपके पिता की सहायता से आप अपने संकटों से निकल पाएंगे। सप्ताह के मिड में आपको कुछ बड़ी अपॉर्च्युनिटी प्राप्त हो सकती है। अटकी हुई योजनाएं चल निकलेगी और उसमें फंसा हुआ पैसा भी आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा। परंतु आपको अपने अधिकारियों के साथ एक अच्छा तालमेल बनाकर चलना पड़ेगा। इस समय किसी से भी बिना झगड़े और बहस के बिना आप अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। आपकी ईमानदारी से ही आप अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पाएंगे। सप्ताह के एंड में आपकी दूरगामी यात्रा संभव है, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इस राशि के जातक इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज, एसी, मिक्सी आदि। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा नवम, दशम, एकादश, द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस समय लॉटरी शेयर मार्केट क्रिप्टो कोई भी रिस्की काम में अगर आपने पैसा इन्वेस्ट कर रखा है तो उसका लाभ अब आप प्राप्त करेंगे। धन मकान के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस समय आप लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहेंगे, जिससे आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। व्यापारी वर्ग काम में कुछ नया एमेंडमेंट करेगा। कुछ रिनोवेशन आप अपने ऑफिस का प्लैन इस समय कर सकते हैं। नई योजनाओं की आप रूपरेखा रखते हुए दिखाई देंगे। इस समय सोचे समझे काम तय समय पर पूर्ण होने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी पड़ेगा। सप्ताह का एंड वीकेंड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अत खरीदारी करते समय अपना बजट देखकर चलें। इस राशि के जातकों को इमिटेशन जूलरी दुर्गा जी की मूर्ति और सभी प्रकार के वाहनों की खरीदारी कर की जा सकती है। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक आठवें, नवमे, दशवें और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस समय यात्रा आपकी बहुत संपन्न होंगी। परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। जिसके साथ भी आपको ऑपरेट करेंगे। उसके साथ आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। वर्क प्लेस पर भी आपसे चलने वालों की गिनती कम हो जाएगी। इस समय आप अपने प्रत्येक कार्य में एकाग्रता के साथ विजय की प्राप्ति करेंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा, जो युवा वर्ग अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। करियर में कुछ नया करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहतर परिणामदायक रहेगा। इस समय आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कुटुंब से कोई सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। इस राशि के जातक पीतल से निर्मित वस्तुओं की खरीददारी कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी और शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा |
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक सप्तम, अष्टम, नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। लाइफपार्टनर से लाभ की स्थितियां आपको देखने को मिलेगी। दोनों मिलकर यदि कोई काम करते हैं तो उसमें भी अच्छा धन आप अर्जित कर लेंगे। इस समय नयी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे और दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव बने रहेंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय यात्रा हो सकती है। भावुकता में आकर अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें। नवीन गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि किसी के गलत हाथों में ये न पड़ जाएं। इस समय आप सोच समझकर निवेश करें और रिस्की इन्वेस्टमेंट से आपको बचना चाहिए। पहले अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करें। उसके बाद नये कार्यों की शुरुआत करें। जो युवा वर्ग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश खत्म हो जाएगी और आपको अच्छी नौकरी मिलती हुई दिखाई देगी। वीकेंड पर पिता के साथ में हिसाब किताब के कार्यों में आप संलग्न रहेंगे। थोड़ी सी व्यस्तता अधिक रहेगी। त्योहार का समय है। इसलिए आप इस समय भी अपने कार्यों को अंजाम देंगे और अपने कार्यों में सजगता बनाए रखेंगे। इस राशि के जातकों को लाल रंग के गुलदस्ते और क्रॉकरी से निर्मित वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्काई ब्ल्यू और शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक छठे, सातवें, आठवें, नवमें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। श्वास संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। शत्रुओं से संबंधित कार्यों में थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि विरोधी आपके कार्यों में किसी न किसी प्रकार से नुकसान की स्थितियां लाने का प्रयास जरूर करेंगे। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में भी सजगता बनाए रखें। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी को मन ही मन चाहते हैं तो उसे प्रपोज कर डालिए। यह समय आपके लिए उपयुक्त रहेगा। आपको सकारात्मक परिणाम इस संदर्भ में प्राप्त होंगे। लव रिलेशनशिप में हैं तो विवाह के लिए आपको अपने पारिवारिक सदस्यों की सहमति जरूर प्राप्त हो जाएगी। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार में अच्छी उन्नति करते हुए दिखाई देंगे। इस समय यात्राएं अधिक संपन्न होगी, परंतु वो यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेंगी। सप्ताह आपके लिए अच्छा जाने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और धार्मिक अनुष्ठान का आप हिस्सा बनेंगे। इस राशि की महिलाएं चांदी से निर्मित वस्तुओं जैसे पैरों में पहनने वाली पायल और चांदी से संबंधित बर्तन इनका इनकी खरीददारी कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा |
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक पांचवें, छठे, सातवें, आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। थोड़ा सा इस समय आपको अपने संतान से संबंधित कार्यों पर नजर रखनी चाहिए। विद्यार्थी वर्ग को समाचारों की प्राप्ति होगी। खेल जगत से जुड़े हुए खिलाड़ियों के लिए समय उत्तम परिणामदायक रहेगा। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपको गलत मित्रों की संगति से बचना है। इन्वेस्टमेंट करते समय थोड़ा सा केयरफुल और किसी से न उधार लें। न किसी को उधार दें। इस समय लाइफ पार्टनर की मदद आपको आपके कार्यों में देखने को मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से जल्द ही निकल जाएंगे। सप्ताह का एंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। यात्रा संपन्न होगी, परंतु यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इस राशि के जातक हनुमानजी की पंचमुखी मूर्ति बांस का पौधा। संगीत से संबंधित वाद्य यंत्रों की खरीदारी कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी , और शुभ अंक करेगा 6 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा |
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। मां से विशेष लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा आपको प्रमोशन दिया जा सकता है। कोई बड़ी जिम्मेदारी भी आपको सौंपी जा सकती है। व्यापारी वर्ग खासकर जो एग्रीकल्चर खेती बाड़ी से संबंधित कोई भी काम करते हैं या फिर आप अगर पशुपालन से संबंधित कोई काम करते हैं तो उनके लिए यह समय बेस्ट रिजल्ट वाला रहेगा। सप्ताह का मेला आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय छात्रों को शुभ समाचार अपनी पढ़ाई में देखने को मिलेंगे। परंतु विरोधी किसी न किसी प्रकार से आपके कार्यों में व्यवधान डालने में सफल हो सकते हैं। इस समय नुकसान की स्थितियां आपको अपने वर्क प्लेस पर देखने को मिल सकती है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और अपने आत्मविश्वास के दम पर आगे बढ़ने का प्रयास करें। सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के जातक घड़ी, पुस्तकें, पेन आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा |