Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

SAPTAHIK RASHIFAL 14 November – 20 November 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

saptahik rashifal

SAPTAHIK RASHIFAL 14 November– 20 November 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति उन्नत रहेगी। मां के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी जाएगी। फाइनेंशियली आप अपने आप को महसूस करेंगे। घर में कोई लग्जीरियस आइटम की खरीदारी भी की जा सकती है। सप्ताह का मेड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। इस समय संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा सा कभी कभी मन को विचलित करते हुए इधर उधर डिस्ट्रैक्शन जरूर चलेगा। परंतु ओर आप अपने लक्ष्य को नहीं भूलेंगे और जब व्यक्ति लक्ष्य को नहीं भूलता है तो उसे प्राप्त करके ही दम लेता है। इस समय साहित्य से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्राएं अधिक होगी। कलाकारों के लिए यह समय समाज में सम्मान प्राप्त करने का रहेगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय थोड़ा सा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। इस समय आपको अपने परिवार के साथ में बैठ कर समय बिताना चाहिए ना कि इधर उधर घूमते हुए अपने मित्रों के साथ टाइम वेस्ट। आपको वीकेंड पर नहीं करना चाहिए। परिवार के साथ बैठकर आप अपनी समस्याओं का उचित हल निकाल पाएंगे। सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से स्नान आदि करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। फिर कुश के आसन पर बैठ कर काल भैरव की विधिवत आपको पूजा आराधना करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके पराक्रम में वृद्धि करने करने वाली होगी। इस समय भाई बहनों के साथ में आपके संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। यह समय आपकी बॉन्डिंग को और अधिक मजबूत करेगा और वहीं आपको प्रॉपर्टी से संबंधित शुभ समाचारों की भी प्राप्ति इस समय होती हुई दिखाई देगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। हालांकि इस समय आपके सपने पूर्ण होने की तरफ अग्रसर हैं। इसीलिए सपनों को पूर्ण करने के लिए आपको थोड़ी अधिक मसक्कत की आवश्यकता है। परंतु ये मसकद आपके बड़े काम आ सकते हैं। हालांकि फाइनैंशली यह समय थोड़ा सा उतार चढ़ाव से भरा रहेगा पर उसके बावजूद आप अपने हौसलों के दम पर अपने लक्ष्य को अर्जित करने के लिए आगे बढ़ते नजर आएंगे और काफी हद तक आपको अपने लाइफ पार्टनर का भी इसमें भरपूर सहयोग और साथ देखने को मिलेगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आप अपनी संतान के साथ में अच्छा और क्वॉलिटी टाइम व्यतीत करेंगे और साहित्य सृजन में अपनी रूचि को बढाने का प्रयास करेंगे। काल भैरव के मंत्र ॐ रीं श्रं नम गम कम सम खम महाकाल भैरवाय नमः मंत्र का रुद्राक्ष की माला से कम से कम पाँच माला जाप जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा |


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आप सपोर्ट करते रहेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को कोई शुभ समाचार अपने कार्य क्षेत्र से मिल सकते हैं। इस समय एकाउंटिंग और फाइनेंस से संबंधित कार्यों में भी आप अच्छी सफलता हासिल करते हुए दिखाई देंगे। जलदाय विभाग से संबंधित कर्मचारियों को इस समय अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग देखने को मिलेगा। सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको कोई भी कार्य करने में सफलता जरूर प्राप्त होगी और आसानी बहुत होगी क्योंकि आपके परिवार का आपके भाई बहनों का आपके प्रत्येक कार्य में निश्चित रूप से सहयोग आपको प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। नेत्र संबंधी समस्याओं के प्रति थोड़ा सा जागरूक होकर आपको इस समय चलना चाहिए और अपने कार्यों में कॉन्सनट्रेशन से आप आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता जरूर प्राप्त करेंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय फाइनेंशियली कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बजट बिगड़ सकता है इसीलिए जरूरत से ज्यादा वीकेंड पर खर्च ना करें। इस दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा।

कर्क राशि – आपकी खुद की राशि, दूसरे और तीसरे भाव में इस सप्ताह चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको भाएगा। इस समय शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। आपके सर्कल में वृद्धि होगी। इस समय विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण रहेगा और आप अपने प्यार को पाना चाहते हैं तो वो प्यार आपको जरूर प्राप्त हो जाएगा। परंतु काम में थोड़ी सी कन्फ्यूजन एक नया भय एक अनस्टेबल अनसर्टेन फ्रस्ट्रेशन अंदर से घबराहट, डिप्रेशन ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। अत इनके प्रति थोड़ा सा जागरूक होकर चलें। सप्ताह का मेला आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। वहीं कलाकारों के लिए समय बीता रहेगा। मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर इस समय प्राप्त हो सकता है। वहीं सप्ताह का अनियन भी आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों के साथ में आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और अपनी हॉबी से प्रसिद्धि हासिल करेंगे। काल भैरव जयंती के दिन किसी भैरव मंदिर में जाकर नारियल और जलेबी का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा।


सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। इस समय आपके काम में कुछ दिक्कतें परेशानियां जरूर आएगी पर उसके बावजूद आप अपने हौसले के दम पर अपने कार्यों को पूर्ण कर ही लेंगे। सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा जिससे एक टीम की तरह काम करके आप सही समय पर आप अपने कार्यों को पूर्ण कर अधिकारियों का विश्वास हासिल कर लेंगे। इस समय बचत योजनाओं से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा और विदेशी कंपनियों के साथ आपका अच्छा टाईअप होगा। इसमें हैंडीक्राफ्ट और इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित व्यापारियों को विशेष लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। सप्ताह का मेड आपके लिए और भी अच्छा और कल्याणकारी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति और अच्छी सुदृढ़ होगी। मां के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। ददिहाल वालों से संबंध और अधिक मजबूत होते चले जाएंगे। वहीं सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और वर्क प्लेस पर भी आप अपने कार्यों को सजगता पूर्वक संपन्न करके अधिकारियों का विश्वास हासिल कर लेंगे और जॉब से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय उन्नति दायक रहेगा। सप्ताह का एंड यानी भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुटुंब और सामाजिक कार्यक्रमों में इस समय आप अपने परिवार के साथ में भाग लेते हुए दिखाई देंगे। इस दिन एक छोटी रोटी को सरसों के तेल में चुपड़ कर काले कुत्ते को जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा 8 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा |


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, ग्यारवें बार बारवे और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थिति आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। सपनों को पूर्ण करने की तरफ आप अपना एक कदम और बढ़ाएंगे सर्कल और लेवल आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। नए घर का सपना आपका इस समय पूर्ण हो जाएगा। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय पराक्रम में वृद्धि होगी परंतु खर्चों में कमी आएगी। भाई बहन से योग जरूर होगा। बजट देख कर आप अपने बजट को मैनेज कर लेंगे। उधार से मुक्ति आपको ही प्राप्त होगी। वही इस समय यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुका कर जाएगा जिससे आप के मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। सत्ता का वीकेण्ड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर पिकनिक का प्लैन बना सकते हैं जहां कि जहां आप अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। इस राशि के जातको को काल भैरव का पाठ जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा 6 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा |

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, 10वें, ग्यारवें और बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। इस समय काम में तेजी आएगी। पानी से रिलेटेड जो लोग काम करते हैं, माईनिंग से रिलेटेड सभी चीजों से रिलेटेड जो लोग काम करते हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आप दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करेंगे। नयी नयी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए भी कुछ प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे। पिता का पूरा साथ और मार्गदर्शन आपको देखने को मिलेगा। सप्ताह का मेड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय सोच समझकर अपने कार्यों को करें तो धनलाभ की स्थितियां दुगनी होती हुई दिखाई देगी। इस समय किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को ताजा कर जायेगा और साथ ही आपके जीवन की दिशा को बदलता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का अहम यानी वीकेंड आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है। वीकेंड पर अनर्गल खर्च करने से बचें। मित्रों के साथ वीकेंड अच्छा गुजरेगा और उनके साथ आप अपने लाइफ को इंज्वॉय करते हुए दिखाई देंगे। काल भैरव जयंती के दिन किसी ऐसे मंदिर में जाकर पूजा करें, जहां पर बहुत कम लोग आते हैं और जहां पर बहुत दिनों से किसी ने पूजा नहीं की हो। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून, शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। इस समय धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दयालुता के भाव आपके मन में रहेंगे। मानव सेवा और जन कल्याण जैसे कार्यों से आप जुड़ेंगे। किसी बड़े एनजीओ या ट्रस्ट का निर्माण भी आप इस समय कर सकते हैं। कलाकारों के लिए यह समय कला के क्षेत्र में अच्छी प्रसिद्धि हासिल करने का रहेगा। वहीं जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी वो तलाश खत्म हो जाएगी। सप्ताह का मिड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है और जॉब से जुड़े हुए युवक युवतियों को कॉमन जॉब का सपना पूर्ण होते हुए इस समय मिलता हुआ दिखाई देगा। उससे सम्बंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग अगर अपने परीक्षा के परिणाम की इन्तजार कर रहे हैं तो वो परिणाम आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपको दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए उत्तम लाभ की स्थितियां लेकर आया है। अचानक धन की प्राप्ति से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और इस समय घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी। इस दिन आपको काली वस्तुओं का दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा |


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम, नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए यात्राओं से भरी रह सकती है। यात्राओं में आपको अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखना है। अजनबियों पर विश्वास करने से बचें। अपने आत्मबल पर विश्वास रखें और खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करें। वरना आपके कार्यों में नुकसान की स्थितियां आपको देखनी पड़ सकती है। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत ही अच्छा है। भाग्यवर्धक है इस समय भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। नए कार्यों की प्लानिंग भी आप इस समय करते हुए दिखाई देंगे। मित्रों का आपको पूर्ण रूपेण साथ और सहयोग इस समय देखने को मिलेगा। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए काम में कुछ संलग्न होकर कुछ विशेष अचीवमेंट करने का है। इस समय काम में लापरवाही बिलकुल भी न करें और अपने कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर आप अपने बड़ों का विश्वास जरूर हासिल करें। इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करने से करने के लिए बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नमशिवाय लिखें। इसके बाद मन में ॐ जाप करते हुए भगवान शिव को एक एक बिल्वपत्र अर्पित करते चले जाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा |

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक सप्तम, अष्टम और नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी का साथ और संयोग आपको भरपूर देखने का देखने को मिलेगा। आकर्षक व्यक्तित्व के धनी रहेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षित रहेंगे संतान से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सप्ताह का मिड आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। रिस्की कामों में कोई समय नहीं चाहिए। जानवरों से थोड़ा सा सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है और गुप्त शत्रु इस समय आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। ऐसे शत्रुओं से भी आपको बचकर रहने की आवश्यकता है। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे और धार्मिक अनुष्ठानों में संलग्न रहेंगे। आपको क्या करना चाहिए? तुलसी के 11 पत्ते लेकर आटे के बर्तन में डालकर उसे छोड़ दें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा चढ़ाकर उनकी विधिवत पूजा आराधना इस दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा |


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे, छटे सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। श्वास संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है पर जल्द ही आप स्वास्थ लाभ अपने परिवार की मदद से प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। जीवनसाथी का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। लव रिलेशनशिप है तो अपने लव मेट के साथ में आप अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मेड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापारी वर्ग व्यापार में उत्तम लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेंगे। बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित व्यापारियों को इस समय कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने व्यापार को दुगनी तेजी से फैलाने का भी प्रयास करेंगे। अपनी ब्रांडिंग करने में आप सफल रहेंगे। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा, परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आपको क्या करना चाहिए? भैरव देवता को प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन भैरव मंदिर जाकर सूखा नारियल उनको जरूर चढ़ाना चाहिए और नारियल वहां पर लोगों को बांट दें। प्रसाद घर न लेकर आएं। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी, और शुभ अंक रहेगा 7 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा |


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। विद्या धन में आ रही बाधाएं आपके टीचर्स की मदद से दूर होती हुई दिखाई देगी। साहित्य और सृजन से जुड़े हुए कार्यों के प्रति आपको सराहा जाएगा। वहीं इस समय आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सप्ताह का महीना आपके लिए थोड़ा सा टिपिकल रहने वाला है। इस समय शत्रु आपके खिलाफ किसी न किसी प्रकार से खड़े रह सकते हैं। आपको भाग्य के भरोसे नहीं बैठना है। कर्म प्रधान बनेंगे तो भाग्य आपके सामने अपने आप झुकेगा। इस समय आपको रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में थोड़ी सी सजगता बनाए रखनी चाहिए। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप विवाह योग्य हो चुके हैं तो आपको मनचाहा लाइफ पार्टनर इस वीकेंड पर प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आपको क्या करना चाहिए? आपको काल भैरव जयंती के दिन एक सूखा नारियल ले। उसके अंदर आटे और शक्कर को भरकर आप कहीं जहां पर चीटियों का बिल होता है वहां पर आपको जमीन के अंदर आधा उसको गाड़ देना है और उसके बाद बिना मुड़े आपको घर लौट आना है। ये उपाय आपकी सभी समस्याओं को क्रूर ग्रहों के दोषों को दूर करेगा। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी, शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा।