Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Saptahik Rashifal 12 December – 18 December 2022 | Astrologer Nidhi Ji Shrimali | Weekly Horoscope

12 - 18 satahik rashifal 2022

Saptahik Rashifal

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत संभलकर चलने की है। फाइनेंशियली कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। मां के साथ संबंधों को ध्यान में रखकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। शांति से और वाणी से रहें वाणी पर संयम रखते हुए अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। सप्ताह का महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं जो विद्यार्थी मेडिकल के छात्र हैं उनको मेडिकल की फील्ड में कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। लक्ष्य प्रधान शिक्षा आपको इस समय ग्रहण करनी चाहिए। इस समय साहित्य और लेखनी में आप मान सम्मान की प्राप्ति करते हुए दिखाई देंगे। घर में धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा भी रखी जा सकती है। सप्ताह का एंड यानी भी आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। रोग और श्वास संबंधी समस्याओं से आप घिरे रह सकते हैं। अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखें। प्रॉपर नींद लें। योगा मेडिटेशन प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और खान पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। एक जटा वाला नारियल लेकर उसे लाल कपडे में कलावे से बांध दें। इसके बाद नारियल को किसी कोने में थोड़ी देर थोड़ी उचाई पर रख दें और 13 दिन के बाद उसे नदी में प्रवाहित कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा |


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस समय आपके बल में वृद्धि होगी। कुछ इम्पोर्टेन्ट डिसीजंस आपके द्वारा आपके कार्य को बढ़ाने के लिए लिए जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग व्यापार में नई योजनाएं प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे और इन योजनाओं का बखूबी संचालन भी करेंगे। वहीं सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। जीवन के उतार चढ़ाव से आप आगे बढ़ते हुए अपने रास्तों को तय करेंगे। इस समय आर्थिक पक्ष आपका थोड़ा सा कमजोर रहेगा परन्तु आप कठिनाइयों से हार नहीं मानेंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी परंतु विद्यार्थी वर्ग का यह समय इतना अच्छा नहीं रहेगा। स्टडी से संबंधित नकारात्मक परिणाम आपको झेलने पड़ सकते हैं, परंतु असफलता हमें आगे बढ़ने का हौसला देती है और हमें सुनिश्चित करना होता है कि हमने क्या कमियां करी हैं जिन्हें हम दूर करते हुए सफलता का परचम लहरा सकते हैं तो सप्ताह का एंड यानी वीकेंड इसी आत्म मंथन का रहेगा और अपने इस आत्म मंथन से आप कई प्रकार की समस्याओं का समाधान ढूंढ लेंगे और अपने जीवन में आये। जो भी दांवपेच हैं उनसे लड़ने की प्रेरणा आपको प्राप्त हो जाएगी। रात में अपने सिराहने पर ताम्बे के बर्तन में लाल चंदन जल भरकर जरूर रखें। अगली सुबह जल तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 5 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा |


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। कुटुम्ब में मान सम्मान नहीं मिलेगा। इस समय बनते काम बिगड़ सकते हैं परंतु। इस समय अगर आप तटस्थ होकर अपने कार्यों को करेंगे तो निश्चित रूप से आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। घर के बड़ों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आप अपनी मुश्किलों का हल निकाल लेंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बड़े भाई बहनों की सहायता से आप अपनी कोई बड़ी समस्या का हल निकाल ही लेंगे। राजनीति में आपकी पकड़ बढ़ेगी और जो काम आपने सोच रखा हैं वो काम द्रुत गति से इस समय पूर्ण होंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस समय समस्याएं बढ़ सकती हैं और समस्याओं का हल आप नहीं निकाल पाएंगे। इसीलिए थोड़ा सा आपको ध्यान देकर अपने खर्चों में आगे बढ़ना है। फाइनेंशियली स्थिति इतने फेवरेबल नहीं रहेगी इसीलिए किसी से ना उधार लें और ना ही किसी को उधार दें। शुक्रवार की रात सात कौड़ियों की पूजा करके इन्हें लाल कपड़े में बांधकर धन स्थान में रखने से उस धन में निरंतर वृद्धि होती है। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और शुभ अंक रहेगा 8 और दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा।

कर्क राशि – आपकी खुद की राशि दूसरे और तीसरे भाव में चंद्रमा इस वीक गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। व्यक्तित्व बहुत आकर्षक रहेगा। शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक दायरा आपका बढ़ेगा और समाज में मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे। रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी। एक और दृढ़ता से आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बनते हुए दिखाई देंगे। वहीं सप्ताह का मिड आपके लिए वर्क प्लेस पर कुछ कठिनाईयां लेकर आ सकता है। चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को अर्जित कर ही लेंगे। समाज में आपका स्थान बढ़ेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे और इस समय आप तय तय समय में अपने सभी कार्यों को संपन्न कर लेंगे। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय आपको घर पे रहकर अपने भाई बहनों के साथ अधिकतर समय व्यतीत करना चाहिए। बाहर जाना आपके लिए खतरे से खाली नहीं रहेगा। यात्रा आपको वीकेंड पर टाल देनी चाहिए। करियर में तरक्की पाने के लिए गाय को प्रतिदिन रोटी जरुर खिलाएं। इसके अलावा चीटियों को शक्कर और पक्षियों को दाना जरूर डालें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा |


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक बार में आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए खर्चों से भरी रह सकती है। हालाँकि खर्च आप अपने मन की चीज़ों को प्राप्त करने के लिए ही करेंगे परंतु इसमें भी आपको बजट देखकर चलना चाहिए। जितनी चादर हो उतने ही पैर फैलाने चाहिए अन्यथा आर्थिक स्थिति नाजुक मोड़ ले सकती है और आपको उधार ले कर अपने खर्चे का निर्वहन करना पड़ सकता है। अतः इससे बचने के लिए आपको संयमित होकर आगे बढ़ना पड़ेगा। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय ददिहाल से आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। उनसे आपके रिलेशन और अधिक प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर भी कुछ विशिष्ट और शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। करियर को लेकर आपकी चिन्ताएं खत्म हो जाएगी। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आप सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। 11 गुरूवार को अपने दफ्तर दुकान के मुख्य दरवाजे पर दोनों तरफ हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। थोड़ा सा गुड़ और चने की दाल उसपर फेंक दें। हर गुरुवार के दिन पहले गुड़ और चने की दाल हटा कर मंदिर या केले के पेड़ की जड़ में रखें। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा 2, शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, ग्यारवें, बाहरवें और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को और अधिक बढाती हुई दिखाई देगी। इस समय सामाजिक दायरा आपका बढ़ेगा। इस समय आपके कार्य में भी आप अच्छी उन्नति करते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार की नई ब्रांच खोलते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला होने वाले खर्च की स्थितियों से आपको बचना चाहिए। अनर्गल खर्चे न करें। इस समय पारिवारिक सदस्यों से भी मितव्यता रखने के लिए आपको बोलना होगा। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें और गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास बिलकुल भी न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। इस समय सोच समझकर अपने कार्यों को करें और बचत योजनाओं में या फिर कई ऐसे निवेश जहां पर आपका पैसा सिक्योर है। ऐसी योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक साबित होगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आध्यात्मिक भावना से भरे रहेंगे। समाज सेवा से संबंधित कार्यों में आप संलग्न रहेंगे। रिश्तों में मिठास घुली रहेगी और बदलाव से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। हर बुधवार को व्रत रखें और गणेश जी को बूंदी के लड्डुओं का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा डार्क ग्रीन और शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा।

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक 10वें, 11वें और 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। कामों में निश्चित रूप से इस समय आप सफलता को सुनिश्चित करते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग अपने काम में कुछ बड़े और नए अनुबंध कर सकते हैं जो कि आपके लिए जरुरी भी है। इस समय आपको अपने पिता से बहुत अच्छी सहायता प्राप्त होगी। उनके मार्गदर्शन से आप अपनी कठिनाइयों को पार कर लेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय काम के विस्तार की योजना पर आपको कार्य करते हुए दिखाई देंगे। प्लानिंग से अगर चलेंगे तो निश्चित रूप से अच्छे धनलाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। इस समय मान सम्मान की आप प्राप्ति करेंगे और सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का ऐन यानी वीकेंड आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा परंतु उन यात्राओं में अपने सामान का विशेष रूप से ख्याल रखें और यात्रा करते समय खुद अगर ड्राइव कर के जाना है तो सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। हर मंगलवार को पीपल के 11 पत्तों पर लाल चंदन से राम लिखें और इन पत्तों की एक माला बनाकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करने की है। इस समय लॉटरी और शेयर मार्केट में अच्छा लाभ आप प्राप्त कर सकते हैं। इस समय सोची समझी योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए यह समय बहुत ही उपयुक्त है और तब जाकर लोगों की सहायता भी करेंगे। वहीं सप्ताह का मिड आपके काम की रफ्तार को और अधिक तेजी से आगे ले जाएगा और निश्चित रूप से काम में अच्छा लाभ भी आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा में अनेक अनुकूल परिणामों की प्राप्ति करेंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। बड़े भाई बहनों की सहायता आपको प्राप्त होगी और घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार के दिन गुड़ और चना जरुर बांटें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा 6 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा का षष्ठम, नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। इस समय अपने शत्रुओं से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें। अपने काम में ध्यान दें और अपना काम किसी और पर न डालें तो आपके लिए ज्यादा उपयुक्त परिणाम आएंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। समस्याएं जो अब तक चल रही थीं वो खत्म हो जाएगी। इस समय आप अपने नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परंतु पहले पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करके ही आगे बढ़ें। इस समय विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को विशेष रूप से अपने कॉलेज से संबंधित अपने परीक्षा से संबंधित कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। थोड़ा सा संभलकर रहें। पाप पिता के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और उनको स्वास्थ संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पर आपकी सेवा से वे जल्दी ही स्वास्थ लाभ अर्जित करेंगे। कपूर और रोली जलाकर उसकी राख को एक कागज में रख लें। इसे अपनी दो नगर के उस स्थान पर रखा है जहां धन रखा जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर और शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक सप्तम, अष्टम और नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। लाइफ पार्टनर का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। यदि आप अपने लव वन को तलाश रहे हैं तो इस समय आपको अपना लव वन मिल ही जाएगा। लव रिलेशनशिप में ऑल रेडी चल रहे हैं तो इस समय आप सीरियस रिलेशनशिप की तरफ़ बढ़ेंगे और प्रेम को विवाह में बदलने का प्रयास भी करेंगे। सप्ताह का एंड यानी कि सप्ताह का मिड यानि वीक के मिड में आपको केयरफुल होकर आगे बढ़ना पड़ेगा। कुछ गुप्त शत्रु आपके पारिवारिक सदस्यों के कान आपके खिलाफ बढ़ सकते हैं। ससुराल वालों से मतभेद संभव है। अत अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखें जो रुटीन में काम चल रहे हैं। उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। नए कार्यों की शुरुआत से बचें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए भाग्य वर्धक रहेगा और भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। इस समय सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। रोज सुबह सूर्य देव को ताम्बे के बर्तन में जल चढ़ाएं और उन्हें और उस ताम्बे के बर्तन में पानी के अंदर गुड़ मिलाकर फिर उन्हें चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी और शुभ अंक रहेगा चार और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा।


कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा छटे सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अधिक अच्छी नहीं रहने वाली है। स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शत्रु भी आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। इस समय गलत मित्रों की संगति से आप बचें और रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में भी सजगता बनाए रखें। वैसे ननिहाल से आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। पार्टनरशिप में अगर आप काम कर रहे तो उसमें अच्छा लाभ आपको देखने को मिलेगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा नहीं है। इस समय जानवरों से सावधान रहें। इस समय आपको जरूरत से ज्यादा ओर थिंकिंग ना करें। इससे नेगेटिविटी फैलेगी और उस वजह से आप अपने जीवन में कुछ भी पॉजिटिव नहीं सोच पाएंगे। शुक्रवार के दिन मोर पंख को घर के मंदिर में लगाएं और आपका शुभ रंग रहेगा स्काई ब्लू और शुभ अंक रहेगा 8 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे, पांचवे, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। खासकर कला वर्ग के छात्रों को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। कला के क्षेत्र में आप अच्छी उपलब्धि हासिल करते हुए दिखाई देंगे और कला से आपको प्रसिद्धि के साथ साथ सोशल मीडिया पर आपके वीडियो वायरल होते हुए दिखाई देंगे। इस समय संतान से संबंधित चिंता का शमन हो जाएगा। वहीं विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में भी मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा है। इस समय आप सोच समझ कर डिसीजन में जल्दबाजी में डिसीजन लेने से बचें और इस समय आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूर्ण करके ही दम लेंगे। मित्रों की संगति बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए। पहले अपने कर्तव्य का परायण करें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लैन बन सकता है और इस समय आपकी कोई प्रिय खोई हुई वस्तु पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। अपने व्यावसायिक स्थल पर सोमवार के दिन पूजित दक्षिणावर्ती शंख रखें। इस सत्संग को पूरे विधि विधान से स्थापित करें और नित्य इसकी पूजा आराधना करें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक करेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali