Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, VIDEOS

Dhanu Rashifal 2023 | धनु राशिफल 2023 | Dhanu Rashi – Sagittarius Horoscope 2023

Sagittarius Horoscope 2023

धनु राशिफल 2023

सबके लिए हो मंगलमय नववर्ष का एक एक पल,
भविष्य स्वर्णिम और सुखद हो सबके लिए हो उज्जवल।

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम आपके सामने धनु राशि वालो का वर्ष 2 हज़ार 22023 का वार्षिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए हैं |
सबसे पहले आप के स्वामी की बात करते हैं आप के राशि स्वामी हैं गुरु। गुरु ज्ञान के देवता माने गए हैं। धनु राशि वाले लोग बहुत ही ज्ञानी बहुत समझदार और बहुत मैच्योर होते हैं। सभी को लेकर चलने की प्रवर्ति होती है। जब मानव सेवा जन कल्याण जैसे कार्यों में संलग्न होने का इनका हमेशा मानस रहता है। दूसरों की हेल्प करने के लिए ये लोग बहुत तत्पर रहते है। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह है। वे कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच के परिणाम दिखाते हैं। गुरू अगर केन्द्र में स्वगृही या उच्च के होकर विराजमान हों तो वे हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण करते हैं। और वो व्यक्ति जिसका गुरू बहुत अच्छा होता है वो व्यक्ति अपने जीवन में सभी सफलताओं को प्राप्त करके अपने जीवन में मान सम्मान और प्रसिद्धि को बढ़ाता है। गुरू आध्यात्मिकता से जोड़ता है। गुरू ज्ञान से जोड़ता है। गुरू कला से जोड़ता है तो गुरू अगर किसी के जीवन में बहुत स्ट्रांग पोजीशन में बैठा हो तो वो व्यक्ति इन सभी चीजों से अपने जीवन को परिपूर्ण कर लेता है। ज्ञान का प्रकाश उसके जीवन में होता है। अब वो सीधा आपके राशिस्वामी गुरू की स्थिति पर।

गुरु का राशि परिवर्तन


सबसे पहले आपकी राशि स्वामी की बात करते हैं, क्योंकि राशि स्वामी का प्रभाव आपके जीवन पर अधिक रहता है। गुरु का राशि परिवर्तन 21 अप्रैल को होने जा रहा है। वे मीन राशि से जो उनकी खुद की राशि थी उससे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। अब तक आपकी राशि के लिये गुरू सुख के साथ स्वग्रही होकर बैठे थे तो 21 अप्रेल तक का समय बहुत शानदार हंसमुख महापुरुष योग बना लेते हैं और 21 अप्रैल को गुरू आपके पंचम भाव में आकर बैठेंगे। आपके राशि स्वामी अपने से पंचम जाकर बैठ जाएंगे। बहुत शानदार परिणाम तब भी गुरू के आपको देखने को मिलेंगे। अब देखिए आपके केन्द्रीय स्थान चार हैं पर उसके स्वामी दो ही हैं। आपके लग्नेश और आपके सुखेश गुरू हैं और गुरू के बेहतरीन रिजल्ट इस साल आपको मिलने वाले हैं क्यूंकि साल के पहले 21 अप्रैल तक जो चार महीने का समय है उस समय भी गुरू हंस नामक महापुरुष योग बनाएंगे और उसके बाद भी गुरू की पोजीशन आपके लिए बहुत ही अच्छी रहेगी। आपके मेच्योरिटी में वृद्धि होगी। ज्ञान में वृद्धि होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सामाजिक तौर पर आपको गणमान्य व्यक्तियों की सूचि में शामिल किया जायेगा। इस समय आपको रिश्तों में भी मिठास देखने को मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर में आध्यात्मिक अनुसंधान भी आप पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी आपकी इस साल सम्पन्न हो सकती है। वहीं भूमि भवन, वाहन जैसे सुखों से आप इस साल परिपूर्ण रहेंगे। नए घर का सपना का पूण होगा। नए वाहन का सपना पूर्ण होगा। खूब प्रॉपर्टी बनाते हुए दिखाई देंगे। प्रोपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में आपको इस समय सफलता मिलेगी। मां से आपको पूरा सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई देगा। उनसे आपको सामाजिक मान सम्मान प्राप्त होगा। वो फाइनैंशली भी आपको सपोर्ट करती हुई दिखाई देगी। तो गुरू आपको शानदार परिणाम इस साल भी देने वाला है। चूंकि पंचम में बैठे हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में आपके उन्नति इस साल तय है जो शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए हैं जो शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए जो रिसर्च से संबंधित कोई काम करते हैं, जो मैनेजमेंट का कोई काम करते हैं, उन सभी लोगों के लिए ये साल उत्तरोत्तर उन्नति और तरक्की का रहेगा।


अब गुरु की दृष्टियों पर आते हैं। 21 अप्रैल को जब गुरु आपके पंचम भाव में आकर विराजमान हो जाएंगे तो गुरु की पंचम दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ेगी जो कि आपके भाग्य में वृद्धि करेगी। आपके अटकाव की स्थितियों को खत्म करेगी। बहुत लंबे टाइम से अगर कुछ काम आपके अधूरे चल रहे थे तो वो काम अब द्रुत गति से संपन्न होंगे। छोटी छोटी विदेश यात्राओं के मौके सुअवसर आपको इस समय प्राप्त होंगे जो हायर एजुकेशन से जुड़े वे छात्र हैं। उनकी शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धर्म कर्म के कार्यों से आप जुड़ेंगे और मैंने आपको बताया धार्मिक यात्रा है तो इस साल आपकी निश्चित रूप से संपन्न होगी। गुरु की सप्तम दृष्टि आपके लाभ भाव पर पड़ेगी जो कि आपके लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि करती हुई दिखाई देगी। इस समय आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी। अगर आपकी कोई योजना अटकी हुई थी उसमें आपका पैसा फसा हुआ था तो अब वो पैसा आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा जिससे आपका मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। आपका सर्कल लेवल बढ़ेगा। सर्कल में कुछ गणमान्य व्यक्ति आपके साथ में जुड़ते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें आपको उत्तरोत्तर सफलता प्राप्त करेंगे। जो मैन्युफैक्चरर हैं, कोई बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं। उनके लिए भी ये समय बहुत ही अच्छा होगा। व्यापारी वर्ग व्यापार के विस्तार की योजनाओं पर कार्य करते हुए दिखाई देंगे। अब गुरु की नवम दृष्टि आपके लग्न पर यानि आपकी राशि पर पड़ेगी। और वो आपके जीवन में चारचांद लगाती हुई दिखाई देगी। यानि हर तरह से आपको सफलता ही सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने जीवन में इस स्वर्णिम अवसर का लाभ प्राप्त करें। इसके लिए आपको कर्म प्रधान जरुर बनना पड़ेगा। यह सत्य हैं की भाग्य और ग्रह नक्षत्र भी उसी का साथ देते हैं जो व्यक्ति कर्म प्रधान होता है। तो आपकी राशि का स्वामी इस साल आपको और अधिक लाभ दिलवाने वाले हैं। इस साल वे आपके जीवन में सफलता को दोगुना तिगुना चौगुना करते हुए दिखाई देंगे। बस प्रयास आपको करना है। अब उन बड़े ग्रहों पर जो कि आपके जीवन पर बहुत अधिक प्रभाव डालते हैं क्योंकि वे एक स्थान पर बहुत लंबे समय तक बैठते हैं। ये तीन बड़े ग्रह हैं गुरु शनि और राहु जिसमें हमने आपके स्वामी के बारे में यानी गुरु के बारे में आपको बताया।


शनि का राशि परिवर्तन


अब आते हैं शनि पर जो इस साल की शुरुआत में ही राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 17 जनवरी को शनि मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और ये 20 मार्च वर्ष 2 हज़ार 25 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। कुंभ राशि चूंकि शनि की मूल त्रिकोण की राशि है, अब वे अपनी राशि में यानी मकर राशि में स्वग्रही होकर वक्री अवस्था में विराजमान थे और अब वे कुम्भ राशि में प्रवेश करके और मार्गी हो जाएंगे जो कि उनकी खुद की राशि के मूल त्रिकोण की राशि है। तो ये शनि का जो राशि परिवर्तन है इसका प्रभाव आपके जीवन पर बहुत अधिक रहेगा क्योंकि शनि पराक्रम में बैठ कर आपके पराक्रम को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग को बढ़ाएंगे। आपके सिक्स्थ सेंस को बढ़ाएंगे। इस समय आपके राजनीतिक कॉन्टैक्ट्स बनते हुए दिखाई देंगे। बड़े बड़े नेताओं के साथ आपका उठना बैठना हो सकता है। आपकी शिक्षा में आपके कार्यों में आ रही बाधाएं इस समय दूर हो जाएगी। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। भाई बहनों का आपको सहयोग मिलेगा। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा था तो उस विवाद का अब निपटारा हो जाएगा।

शनि चूंकि आपके द्वितीय भाव के स्वामी हैं। तो कुटुम्ब में भी आपका मान सम्मान बढ़ाएंगे। रिश्तेदारों के साथ आपकी ट्यूनिंग को और अधिक मजबूत करेंगे। डेली रुटीन के लाभ को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। मनी के फ्लो को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। सनी अपनी तीसरी दृष्टि से आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे। सप्तम दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ेगी। और शनि की दृष्टि आपके खर्च भाव पर पड़ेगी। जो आपको रिजल्ट इस साल देती हुई दिखाई देगी। अबकी गुरू आपको बहुत अच्छे रिजल्ट। इस साल गुरू की दृष्टियाँ बहुत अच्छी है। शनि की दृष्टियाँ चूंकि अच्छी नहीं होती तो कई जगह गुरू और शनि की दृष्टियाँ एक साथ पड़ रही है तो वो उस स्थान को बैलेन्स कर रही है। विद्यार्थी वर्ग अगर मेहनत करेंगे तो परिणामों को अपने मनमुताबिक जरूर प्राप्त कर पाएंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। एक पॉजिटिविटी के साथ और एक डिवोशन के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। तभी आप सफलता को अपने करीब पाएंगे। शनि की दृष्टि आपके खर्चे भाव पर पड़ेगी जो आपके खर्चों में कमी करती हुई दिखाई देगी। यानि बजट को और अधिक करेगी। वैसे भी शनि की साढ़े साती धनु राशि वालों पर से खत्म होगी। ये समाप्त हो रही है तो आपको तो वैसे भी रिलैक्स हो जाना चाहिए क्योंकि शनि के रिजल्ट और बेहतर आपको इस साल देखने को मिलेंगे। आप एकदम रिलैक्स हो जाएंगे। अब तक जो समस्या आपके जीवन में चल रही थी वो समस्या अब खत्म हो जाएगी।

गुरु राहू चांडाल योग


अब आते हैं 30 अक्टूबर पर। क्योंकि हमने आपके राशि स्वामी गुरु की बात कर दी। 30 अक्टूबर को राहू राशि परिवर्तन करने जा रहे। लेकिन गुरु का जब राशि परिवर्तन हुआ तो राहू के साथ उन्होने चांडाल योग का निर्माण किया। राहू मेष राशि में बैठते और गुरु के साथ चांडाल योग उन्होने 21 अप्रैल से लेकर 30 अक्टूबर तक बनाया। तो गुरु के रिजल्ट तो बहुत अच्छे थे पर राहू के साथ चांडाल योग का प्रभाव भी कहीं कहीं आपको देखने को मिल रहा था। छोटी मोटी कठिनाइयां काम में भटकाव की स्थितियां, कभी कभी भ्रम की स्थितियां उत्पन्न और उसमें जल्दबाजी में। नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो जाना ऐसी आपको अपनी लाइफ में सिचुएशन देखनी पड़ रही थी। पर 30 अक्टूबर को राहू राशि परिवर्तन करते हुए आपके सुख स्थान में आ जाएंगे। पर यहां पर भी राहु की अच्छी नहीं रहेगी। वो सुखों को प्लेटेड करते हुए दिखाई देंगे। बैठते है जहाँ उस स्थान को थोड़ा सा गड़बड़ करते हैं। थोड़ा भ्रमित उस व्यक्ति को करते हैं, थोड़ा सा डराते हैं। थोड़ा सा उस स्थान से संबंधित समस्याओं को उत्पन्न कर लेता है। तो सुख स्थान में बैठेंगे तो मां के साथ संबंधों को थोड़ा सा करेंगे। उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से आपको ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि उनका स्वास्थ डावाडोल हो सकता है। इन्फेक्शन से संबंधित वायरस कीटाणुओं रोगाणुओं से संबंधित समस्या उनको हो सकती है। इसलिए उनके स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से संबंधित काम इस समय अटक सकते हैं। तो ऐसे मामलों में थोड़ा सतर्क रहें और सावधानी के साथ आगे बढ़ें क्योंकि ऐसे मामलों में आपके साथ धोखा भी हो सकता है। कोई भी पेपर साइन करने से पहले उस पेपर को पढ़े उसके बाद उस पर साइन करें। अन्यथा बहुत बड़ी मुसीबत में भी फंस सकती हैं और रुपया पैसे आपके अटक सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको इस साल सावधानी रखनी पड़ेगी। वाहन दुर्घटना की संभावना बनी हुई है तो जल्दबाजी में तेज गति से वाहन न चलाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। छोटे छोटे खर्चे इस साल आ सकते हैं। इसीलिए आपको इन खर्चों को निर्वहन करने के लिए थोड़ा मेंटली प्रिपेयर रहना पड़ेगा। अब राहू के कुछ उपाय लेकर चलेंगे तो ये जो समस्या आपके जीवन में आने वाली है। इन समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाएगी और शानदार रिजल्ट आपको इस साल देखने को मिलेंगे।


2023 के कुछ विशेष उपाय

  • आप रोजाना एक रोटी आप कुत्ते के निकाले और काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी जरूर खिलाएं।
  • पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करें।
  • गाय को रोटी हर बुधवार के दिन जरूर खिलाएं।
  • भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की पूजा आराधना करें।
  • कृष्ण मंदिर की साफ सफाई का जिम्मा लें।
  • भगवान विष्णु पर दक्षिणावर्ती शंख में चावल आप भरकर रोजाना उनपर अभिषेक करें और अगर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की मूर्ति साथ है तो सोने पे सुहागा हो जाएगा। क्योंकि अगर आप भगवान विष्णु की पूजा अराधना करेगें तो माँ लक्ष्मी सदैव आप पर प्रसन्नचित रहेगी |
  • अपने घर के आसपास या अपने घर के अंदर अगर हो सके तो एक केले का वृक्ष जरूर लगाएं।
  • गुरूवार के दिन अगर हो सके आपको कोई हाथी दिख जाए तो उसे केले जरुर खिलाएं।
  • गुरु राहु चांडाल योग निवारण यंत्र को अपने पूजा कक्ष में स्थापित करें।
  • गुरु और राहु के जाप आपको जरूर करनी चाहिए।
  • पांच मुखी रुद्राक्ष और पुखराज पहनना आपके लिए बहुत ही अच्छा और मंगलकारी रहेगा।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali