Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Sagittarius धनु राशिफल 2019

|धनु राशिफल |

2019


Sagittarius – जिनके नामाक्षर ये , यो, भ ,भी भू ,धा , फा , ढा ,भे अक्षरों से शुरू होते है तथा जिनके नक्षत्र मूला , पूर्वाषाढ़ा तथा उत्तरा षाढ़ा होते है वे धनु राशि वाले जातको की श्रेणी में आते है | धनु राशि वाली जातक बनावट से दूर रहने वाले तथा दुखी और परेशां व्यक्तियों की सहायता को सदैव तत्पर रहते है | समझौता करने या झुकने की प्रवृति न होने के कारन इनकी मित्रता का क्षेत्र सिमित होता है | जातक काम बोलने वाले , परिपक्व एवं सहिष्णु प्रवृति के होते है | समय को पहचानने वाले तथा  सोच रखने वाले ये विद्वान व्यक्तित्व के धनि धर्म के रक्षक अपने धर्म के लिए और अपनी मान और मर्यादा के लिए मर मिटने वाले तथा पुराणी मान्यताओं को मानाने वाले होते है | मधुमेय एवं फेफड़ो के रोग से ग्रसित रहने वाले होते है | वर्ष 2019 में आप पर शनि की साढ़े साति का प्रभाव रहेगा | 26 अक्टूम्बर 2017 शनिदेव ने वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश किया था जो 24 जनवरी 2020 तक धनु राशि म रहेंगे | वर्तमान में वृश्चिक धनु एवं मकर राशि पर शनि की साढ़े साती तथा कन्या एवं वृषभ राशि पर शनि की ढैया चल रही है इस कारण आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़  सकता है | जीवन में उतार चढाव की स्थिति रहेगी लेकिन साथ ही आपको व्यापार में अकस्मात धन लाभ होने के योग बन रहे है तथा पूर्व के किसी खानदानी बंद पड़े व्यापार के पुनः स्थापित होने के चांसेज है | नौकरी करने वालो के प्रमोशन के साथ साथ मनवांछित स्थानांतरण के भी योग बन रहे है | यह वर्ष विवाहितो के लिए मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा | पारिवारिक जीवन में छोटे मोठे झगड़ो का सामना करना पड़ सकता है जीवन साथी के साथ समझाइश से काम ले | अविवाहितों के लिए यह वर्ष नयी सौगात लेकर आया है | जो जातक लम्बे समय से रिलेशनशिप में है वो अपने घर वालो की सहमती से विवाह की परिणीति में बंध  जाएंगे | Sagittarius 

saggitarius

आर्थिक स्थिति  Sagittarius 

वर्षफल 2019 के अनुसार  साल आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करने वाला रहेगा | अच्छी आमदनी होने की पूर्ण संभावना है | पैतृक धन संपत्ति मिलाने के योग बन रहे है | आप अपने धन का निवेश शुभ कार्यो में ही करे | अपने धन को जुआ , सत्ता ,शराब आदि नशे के व्यापार में न लगाए वरन बैंक में फिक्स डिपॉज़िट, किराणा के व्यवसाय, ऑटो मोबाईल ,कपड़ा बाजार , फर्नीचर, दूध डेरी प्रोडक्ट के व्यवसाय में कार्य करे | नौकरी पेशा व्यक्तियों के आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे है | आपको तरक्की के साथ साथ इंक्रीमेंट मिलेगा | छोटी छोटी बचतो में अपने धन का निवेश करे | साल के मध्य में अनावश्यक खर्च से बचे | यह समय अपने जीवनसाथी की बीमारी पर अनावश्यक खर्च को बढ़ाएगा अतः उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखे थोड़ी सी तकलीफ में भी लापरवाही न बरते और तुरंत इलाज करवाए | साल के अंत में आर्थिक स्थिति फिर से सुधरती हुए नजर आएगी | अचानक कही से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है | आपको अपनी कड़ी मेहनत का उचित लाभ प्राप्त होगा |

करियर और व्यापारिक दृष्टि से  Sagittarius 

वर्षफल 2019 के अनुसार यह साल आपके करियर और व्यवसाय के दृष्टिकोण से शुभ संकेत लेकर आया है | इस साल आपको कार्य के सिलसिले में यात्राएं अधिक करनी पड़ेगी लेकिन उन यात्राओं का पूर्ण लाभ आपको प्राप्त  व्यवसाय उन्नति के नए पायदान पर पहुंचेगा इस सिलसिले में आपको विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे | नौकरी पेशा व्यक्तियों के विदेश में जाकर नौकरी करने के योग बन रहे है | विदेशो से धन आने के योग भी बन रहे है | सितम्बर अक्टूम्बर में पूर्व में किये गए निवेशों का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा | अपने कार्यक्षेत्र में अहंकार और घमंड को स्थान न दे अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सावधान रहे क्युकि  वे आपकी उन्नति से ईर्ष्या वश आपके कार्य में व्यवधान भी डाल सकते है | इसलिए केवल खुद के आत्मबल पर ही भरोषा करना उचित रहेगा | आपको अपने अधिकारियो की प्रशंसा प्राप्त होगी | इस वर्ष धनु राशि वाले जातको को केवल अपनी पढाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा हाथ में आयी हुई सफलता भी आपके हाथ से निकल जायेगी | इसलिए दूसरी व्यर्थ की बातो में ध्यान न देते हुए केवल कठिन परिश्रम करे | इस वर्ष आप हायर स्टडी के लिए विदेश भी जा सकते है | कॉलेज के छात्रों को मनवांछित विषय न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है | कला से जुड़े छात्रों के लिए यह वर्ष विशेष फलदायक रहेगा | यदि आप किसी कॉम्पिटिशन लेवल की तैयारी  कर रहे है तो उसमे आपको सफलता मिलाने की पूरी उम्मीद है |

पारिवारिक दृष्टि से  Sagittarius 

साल साल 2019 पारिवारिक दृष्टि से मिले जुले परिणामों वाला रहेगा | साल के प्रपरमभ में पारिवारिक खर्चो में बढ़ोतरी होगी | जिससे आर्थिक स्थिति डावाडोल भी हो सकती है | पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की भी इस समय चिंता बानी रहेगी | कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता के कारण  परिवार को आप समय नहीं दे पाएंगे जिससे पारिवारिक रिस्तो में दूरिया बढ़ सकती है साल के मध्य में इस बात का विशेष ध्यान दे की अपने परिवार और काम को अलग रखे और उन्हें अपने समय दे ताकि दूरिया न पनपे | इस समय संतान की पढाई से सम्बंधित समस्या भी उत्पन्न हो सकती है इसलिए इस समय उस पर अधिक ध्यान दे | यदि आप अविवाहित है तो साल के अंत तक विवाह बंधन में बधने के पुरे पुरे चांस है | भाई बहनो का आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा | जीवन साथी से रिस्तो में उतार चढाव देखने को मिल सकता है परन्तु यह मनमुटाव वाली स्थिति लम्बे समय तक नहीं रहेगी और समय रहते ही तनाव दूर हो जाएंगे और पुनः सौहार्द पूर्ण माहौल घर में व्याप्त हो जाएगा | साल के अंत तक आपका झुकाव आध्यात्म की और बढ़ सकता है | इस समय आप किसी गुरु के मार्गदशन से अपने जीवन को नयी दिशा प्रदान करेंगे | Sagittarius 

प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन  Sagittarius 

साल के प्रारम्भ में प्रेम के प्रति आप गंभीर नजर नहीं आयेंगे और आप दोस्त बनकर रहना ज्यादा पसंद करेंगे | इस समय आप अपने पार्टनर को गिफ्ट देने में अधिक धन खर्च करेंगे | एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताना चाहेंगे | जीवन साथी से मन मुटाव की स्थिति देखने को मिल सकती है | इस समय आप दोनों एक दूसरे की भावनाओ को नहीं समझ पाएंगे इसलिए दूरिया बढ़ सकती है | साल के मध्य में जहा प्रेम प्रसंग के मामलों में नजदीकियां बढ़ेंगी वही वैवाहिक जीवन में भी दोनों के प्रयासों से थोड़ी दूरिया कम होती नजर आएगी | वैवाहिक जीवन का मूल आधार प्यार और विश्वास होता है ये बात आप साल के अंत तक समझ जाएंगे और अपने जीवन साथी की भावनाओ को अच्छे से समझेंगे यानि यु कहे तो अतिसंयोक्ति नहीं होगी की आपके रिश्ते में मेच्योरिटी बढ़ेगी और आप दोनों अधिक मजबूती से एक दूसरे के साथ वैवाहिक जीवन में आगे बढ़ेंगे | प्रेम प्रसंग में साल के अंत में जिस रिश्ते को अपने दोस्ती समझा था वो प्यार का रूप लेता नजर आएगा और आप अपने पार्टनर के साथ एक सीरियस रिलेशनशिप में बांध जाएंगे | Sagittarius 

 

स्वास्थ्य की दृष्टि से 

इस वर्ष  प्रारम्भ में आप मानसिक तनाव या पारिवारिक चिंता से ग्रसित हो सकते है किन्तु इसे अपने ऊपर हावी न होने दे वरना यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है | इस समय आपको रोज थोड़ी देर ध्यान लगाकर बैठने की आवश्यकता है इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप शांत होकर हर समस्या का हल भी ढूंढ सकेंगे | साल के मध्य तक आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे इस कारण आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा | किन्तु पेट सम्बन्धी बीमारिया इस समय आपको परेशां कर सकती है अतः बाहर के खाने को थोड़ा एवॉइड करे और घर के बने संतुलित खाने को ही खाये | साल के अंत में आप अपने परिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे और इस समय इलाज में खर्च भी हो सकता है किन्तु समस्या लम्बी नहीं चलेगी और जल्द ही उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा | Sagittarius 

 

उपाय –

1) धनु राशि का कारक ग्रह गुरु है | अतः इस राशि के जातक को पीपल में जल चढ़ाना चाहिए |

2) सदैव अपने पिता ,दादा और गुरु का सम्मान करे और उनके पैर छुए | अगर गुरु नहीं है तो दीक्षा लेकर गुरु बनाये |

3) गुरूवार के दिन घर में पिली वस्तुओ का सेवन करे |  धुप दीप करे प्रतिदिन घर में कपूर जलाये |

4) हल्दी की गांठ को पिले कपडे में बांध कर अपनी तिजोरी में रखे |

5) गुरूवार का व्रत करे | इस दिन चने की दाल गाय को खिलाये | किसी ब्राम्हिन को पीली वस्तुए जैसे कपडे , केसर, हल्दी , केले, पिले रंग की दाल , सोना आदि दान करे |

6) केले के वृक्ष अपने घर के आँगन में लगाए | और उसमे प्रतिदिन जल चढ़ाये |

7) गुरूवार के दिन ॐ गुरु गुरुवे नमः या ॐ ही क्लिं हूं वृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करे |

8) किसी मंदिर में सेवा करे और साफ सफाई करे |

9) शिव जी को बसन के लड्डू का भोग लगाए |

10) जातक को हर दिनकेसर या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए और नाभि पर भी लगाना चाहिए |

11) विष्णु भगवान का ध्यान करे |

 

Know your today’s Rashiphal here – Click Here

नोट : पंडित एन एम श्रीमाली जी द्वारा दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल प्रदान किया जा रहा है वो भी मुफ्त |  दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल जानने एवं अपने जीवन से संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु पंडित एन एम श्रीमाली जी से सम्पर्क करें | What’s app no . 9929391753 , [email protected]

 

CONNECT WITH US AT SOCIAL NETWORK:-

social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *