VIDEOS, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS

Meen Rashifal 2023 | मीन राशिफल 2023 | Meen Rashi – Pisces Horoscope 2023 – Nidhi Shrimali

Pisces Horoscope 2023

मीन राशिफल 2023

सबके लिए हो मंगलमय नववर्ष का एक एक पल,
भविष्य स्वर्णिम और सुखद हो सबके लिए हो उज्जवल।


आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें। आज हम आपके सामने मीन राशि वालो का वर्ष 2023 का वार्षिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए हैं सबसे पहले आपकी राशि स्वामी गुरु की बात करना चाहेंगे। गुरु ज्ञान प्रदायक देता है। धन के रास्ते पर व्यक्ति को मोड़ता है और आध्यात्मिकता से व्यक्ति को जोड़ते है। यदि आपकी कुण्डली में गुरु बहुत अच्छी पोजीशन में बैठे है तो वो व्यक्ति मान सम्मान प्रसिद्धि जरुर प्राप्त करता है। बड़े धर्म पद पर वो व्यक्ति आसीन होता है। लोग उसे सम्मान की दृष्टि से देखते है। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं और वे कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के प्रभाव दिखाते है। ये वर्ष आपके लिए मीन राशि वालो के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। 21 अप्रैल तक मीन राशि वालो के घर में यानि आपकी राशि के अन्दर गुरु विराजमान थे और वहां पर वे हंस नामक महापुरुष योग बना रहे थे।


ग्रह गोचर की स्थिति


अब हम आपको बता दें की कुण्डली के अन्दर जब गुरु केन्द्र में स्वगृही या उच्च के हो तो वे हंस नामक महापुरुष योग बनाते हैं और ये योग व्यक्ति को सफलता की नई ऊँचाइयाँ दिलवाता है। 21 अप्रेल को गुरू राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और वे आपके द्वितीय भाव में जाकर विराजमान हो जाएंगे। सबसे पहले गुरू की बात करते हैं। गुरू अपने से एक घर आगे जाकर बैठें हैं। गुरु आपके लग्नेश भी है और गुरू आपके कर्मेश भी है। सबसे पहले अगर लग्नेश की बात करें तो वे अपने से एक घर आगे जाकर बैठकर आपके मान सम्मान को उसी प्रकार बनाए रखेंगे जिस प्रकार से वर्तमान में आपको प्रसिद्धि और मान सम्मान मिल रहा है क्योंकि वर्तमान में गुरू अपनी ही राशि मीन में हंस नामक महापुरुष योग बना रहे थे और 21 अप्रैल तक की परिस्थिति आपको देखने को मिलेगी।


गुरु का राशि परिवर्तन


21 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन होगा। ये आपके सम्मान में वृद्धि ही करेगा। इस समय कुटुम्ब से आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं ददिहाल वालों से आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे। इस समय आपकी मैच्योरिटी के चर्चे चारों तरफ होंगे। समझदारी से आप अपने कुटुम्ब को रिश्तों को अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चलेंगे। इस समय आपके जीवन में आ रही बाधाएं दूर अवश्य होगी और उससे रिलेटेड भी आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। गुरू चूंकि आपके कर्मेश भी है और कर्म भाव का स्वामी अपनी से पंचम जाकर बैठा है जो कि आपके कामकाज में भी उत्तरोत्तर उन्नति करवाएगा। इस समय मैनेजमेंट के फील्ड से जो लोग जुडे हुए हैं, जो कंसल्टेंसी का काम करते हैं। शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए ज्ञान प्रदायक कार्यों से वो जुड़े हुए यानि धर्म गुरू एस्ट्रोलॉजर हैं। उन सभी के लिए गुरू के बहुत शानदार परिणाम इस वर्ष देखने को मिलेंगे। यानि वे आपके काम में उन्नति में वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपके प्रसिद्धि में भी चार चांद लगेंगे। प्रमोशन इंक्रीमेंट के योग बनते हुए दिखाई देंगे।


शिक्षा


विद्यार्थी वर्ग के शिक्षा में अगर कोई बाधाएं चल रही थी तो निश्चित रूप से ये वर्ष आपकी बाधाओं को दूर कर आपको लक्ष्य की प्राप्ति जरुर करवाएगा। अब गुरू की दृष्टियों की बात करते गुरू की दृष्टियाँ बहुत अच्छी और शुभ और लाभकारी होती है तो गुरू की पंचम दृष्टि की अगर बात करें तो वे आपके षस्टम भाव पर पड़ रही है। अब तक अगर आपको कोई भी श्वांस संबंधी समस्या थी, अगर कोई बड़े रोग से आप ग्रसित थे तो रोग रहित हो जाएंगे | तो गुरु के शानदार परिणाम आपको इस समय प्राप्त होंगे। शत्रु भी आपकी प्रसिद्धि को देखकर पीछे हट जाएंगे यानि आपसे मतभेद समाप्त कर लेंगे। इस समय शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। ननिहाल से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। वहीं रूपये पैसे से सम्बंधित कार्यो में आप बहुत अच्छी सफलता और सजकता हासिल करेंगे। साथ ही अगर आपके जीवन में अब तक लोन या कर्ज की स्थितियां चल रही थी तो वो कर्ज की स्थितियां भी आपकी समाप्त होती हुई दिखाई देगी।


कार्यक्षेत्र


इस समय रोग, ऋण और रिपु इन तीनों में आपको बहुत ही अच्छे और शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अब आतें हैं गुरु की सप्तम दृष्टि पर है। गुरु की सप्तम दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ रही है जो की आपकी दैनिक दिनचर्या को ठीक करेगी। अब तक जो छोटे छोटे काम मिस मैनेज हो रहे थे यानि उन कामों में दिक्कतें आ रही थी। कठिनाई आ रही थी उन कार्यो में अब आपको सफलता प्राप्त होगी। इस समय अचानक धनलाभ के स्त्रोत भी खुलते हुए दिखाई देंगे। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक रहेगा परन्तु ऐसे इन्वेस्टमेंट आपको सोच समझकर करने चाहिए। यात्राएं जो भी करेंगे वो आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। धार्मिक अनुष्ठान पर खर्च होगा परन्तु वो खर्च आपको और अधिक ऊचाइयां दिलवाएगा। प्रसिद्धि भी दिलवाएगा और उन्नति के रास्ते तय होते हुए दिखाई देंगे। अब गुरु की नवम दृस्टि पर आते हैं तो गुरु की नवम दृष्टि अपने ही स्थान यानि कर्म भाव पर पड़ रही है। जो की काम में उत्तरोत्तर उन्नति लेकर आएगी। प्रमोशन रुका हुआ है। इन्क्रीमेंट रुका हुआ है। कोई पैसा फसा हुआ है। अधिकारियों के द्वारा कोई झूठे आरोप आप पर लगे थे। इन सब में अब आपको क्लीन चिट मिलती हुई दिखाई देगी। एक टीम वर्क की तरह आप अपने वर्क प्लेस पर काम करेंगे और कई सफलताएँ आप अपने खाते में एंटर करते चले जायेंगे। यानि ये वर्ष आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। ये तो थी गुरु की बात |


शनि का राशि परिवर्तन


अब आते है दूसरे बड़े ग्रह पर, जो कि करीबन ढ़ाई वर्ष तक एक ही जगह पर विराजमान रहते है। आप समझ ही गए होंगे। किस ग्रह की बात कर रहें हैं वो है शनि ग्रह, जो कि साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन करने जा रहा है वो सबसे पहले वर्ष की शुरुआत में ही राशि परिवर्तन हो जाएगा। 17 जनवरी को शनि मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि अब तक आपके लाभ भाव में वक्री अवस्था में विराजमान थे और अब आपके ट्वेल्थ हाउस में जोकि शनि की मूल त्रिकोण की राशि भी है उसमे जाकर विराजमान हो जाएंगे। शनि के रिज़ल्ट आपको वर्ष पर्यन्त बहुत शानदार देखने को मिलेंगे। यानि लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ेगी। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां रहेगी। यदि आपने बहुत लंबे टाइम से किसी को उधार दे रखा है वो व्यक्ति अभी तक आपका उधार चुका नहीं गया तो इस वर्ष वो आपका उधार चुका देगा। यदि आपने किसी से उधारी ले रखी है तो वो उधारी भी खत्म होती हुई दिखाई देगी। परंतु शनि आपके कुंभ राशि में जैसे ही प्रवेश करेंगे तब मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती प्रारंभ हो जाएगी और ये जो शनि की साढ़े साती है इसका प्रभाव आपके जीवन पर भी पड़ेगा। हालांकि आपने अगर अच्छे कर्म किये हैं तो आपको घबराने की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि अगर आपने सही मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन में आगे आपने बढ़ाया लोगों की सहायता की है। मानव सेवा जैसे कार्य किए हैं तो शनि आपको बहुत अच्छे रिजल्ट प्रदान करेंगे। इसीलिए आपको अपने कर्म पर ध्यान देना है। की आपको सही कर्म करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ना है? अब शनि इस वर्ष आपके मान सम्मान में भी वृद्धि करेंगे। आपको उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां दिलवाएंगे। मई विदेशों से बहुत अच्छा लाभ आपको इस वर्ष देखने को मिलेगा। अगर आपका कोई विदेशों में पैसा फंसा हुआ है या फिर आप इम्पोर्ट एक्सपोर्ट या हैंडीक्राफ्ट से सम्बंधित या विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर कोई काम करते हैं तो निश्चित रूप से ये वर्ष आपकी उन्नति में सहायक साबित होगा। जो युवक युवतियां बाहर जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए भी कई मौके और सुअवसर प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। यह वर्ष आपके विदेश यात्रा के सपने को भी पूर्ण करता हुआ दिखाई देगा और नौकरी में भी सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की प्रसंशा की जाएगी और टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो सही निश्चित समयावधि से पहले ही आप अपने कार्यों को आप अपने टारगेट को लक्ष्य को पूर्ण कर देंगे।

अब शनि की दृष्टियों पर आते हैं तो शनि की दृष्टियां आप सभी को पता है कि अच्छी नहीं होती। शनि तृतीय दृष्टि से आपके द्वितीय स्थान को देख रहे हैं। यहां पर गुरू आपकी राशि स्वामी 1 अप्रैल के बाद आ जाएंगे और राहू के साथ चाण्डाल योग का निर्माण करेंगे। शनि की तीसरी दृष्टि गुरू और राहू दोनों पर पड़ेगी। पहले राहू पर और उसके बाद जब गुरू आ जाएंगे आपकी राशि स्वामी तब शनि की तीसरी दृष्टि उन पर भी पड़ेगी जो कहीं न कहीं कामों को अटका सकती है। कुटुम्ब में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। रिश्तेदारों से तालमेल खराब हो सकता है। इस समय सामाजिक मान सम्मान आप बढ़ाना चाहेंगे। लोगों के लिए अच्छा सोच रहें है। अच्छा करने का प्रयास करने का प्रयास कर रहें हैं। पर कई बार आपकी चीजें उल्टी पड़ जाएगी। यानी इस समय लोग आपको मिसअंडरस्टैंड करेंगे तो इस समय आपको बहुत ज्यादा केयरफुल होकर अपने सामाजिक मान सम्मान में आगे बढ़ना है।

ऐसा कोई भी कार्य ना करें। सोच समझकर कार्य करें। वाणी पर आपको नियंत्रण करना पड़ेगा। यानि शब्दों का प्रभाव बहुत अधिक पड़ता है। इसीलिए आपको शब्द तोल मोल कर बोलना है ताकि इससे किसी का मन आहत ना हो। शनि की सप्तम दृष्टि की बात करें तो वो आपके रोग भाव पर पड़ रही है जो कि हड्डियों से संबंधित, मांस पेशियों से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकती है। इस समय एक्सीडेंट से भी आपको इंजरी हो सकती है। सर्जरी होने के चांसेस बन सकते हैं। अतः थोड़ा सा आपको वाहन चलाते समय सावधानी रखनी है। अपने विरोधियों को ऐसा कोई भी अवसर ना दें जिससे उनको मौका मिल गया। आपके काम में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान डालने का यानि आपको अपने नाक, कान, आँख सब खुले रखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ना है ताकि विरोधी भी आपके कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान ना डाल सके। इस समय ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक मदद जरुर मिलेगी | परन्तु नाना नानी के स्वास्थ का आपको विशेष रूप से ख्याल रखना पड़ेगा।


अब आते है शनि की दशम दृष्टि पर जो आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है और शनि के शनि की ये जो प्रथम दशम दृष्टि है ये आपको रिस्की काम करने के लिए प्रेरित जरूर करेगी। परन्तु आपको रिस्की कामों से बचना है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि इस समय बढ़ाएगी परन्तु अगर आपने मेहनत में किसी भी प्रकार की कमी रखी तो आप जैसे परिणाम अपने जीवन में चाहते हैं। वैसे परिणाम आपको प्राप्त नहीं हो सकेंगे। इसीलिए इस समय आपको लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी है और लगातार मेहनत और लग्न के साथ आप आगे बढ़ते चले जाइये। शनि देव का आशीर्वाद आपको मिलता चला जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया शनि कर्मफल दाता है। अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा रिजल्ट प्रदान करता है। इसीलिए सन्मार्ग पर चलकर अपने जीवन को आगे बढाने का प्रयास करें।


अब आते हैं 30 अक्टूबर पर, लेकिन अब तक गुरू राहु का चांडाल योग आपके द्वितीय स्थान में बन रहा था जो कि कहीं न कहीं गुरू की के रिजल्ट को इफेक्ट कर रहा था। परन्तु 30 अक्टूबर को गुरू राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और वे आपकी ही राशि में आकर बैठेंगे। मीन राशि में राहू का आना कहीं न कहीं आपको भ्रमित कर सकता है। कही न कहीं आपको डरा सकता है। कहीं न कहीं आपको ओवर कॉंफिडेंट बना सकता है। इसीलिए आपके लिए बहुत आवश्यक है कि आपको सोच समझ कर कार्य करना चाहिए। कार्य में कोई भी प्रकार की लापरवाही और जल्दबाजी आप ना दिखाएं। अगर आपने ओवर कॉन्फिडेंस में कोई भी निर्णय ले लिया तो उसका नुकसान आपको झेलना पड़ सकता है और नुकसान बहुत भारी भी हो सकता है। इसीलिए कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में ना लें। संयम और धैर्य के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें और कोई भी काम करते समय आपको पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेनी चाहिए। तभी आप उन कार्यों को सही तरीके से पूर्ण कर पाएंगे। ददिहाल से रिलेशन कभी कभी बिगड़ सकते हैं।

अतः अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। जैसा की हम आपको विडियो के प्रारम्भ में बोल चुके हैं, तो राहू आपको थोडा सा कन्फ्यूज करेगा। भ्रम की स्थितियों में लाएंगे। राहु कभी कभी आपको अन्दर बनायेंगे और कभी आप ओर कॉन्फिडेंट हो जायेंगे। इसीलिए राहू के उपाय लेकर चलना इस वर्ष बेहद आवश्यक है तो ये है पूरे वर्ष पर्यन्त मीन राशि वालो का साल कैसा जायेगा और किन किन ग्रहों का प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा उसके बारे में बताया।


2023 के कुछ विशेष उपाय

  • काले कुत्ते को जो कि गली का कुत्ता होना चाहिए उसे तेल से चुपड़ी हुई रोटी जरूर खिलाएं।
  • अगर आपके घर में कोई डॉग है तो उसका पूरा कार्य का जिम्मा आपको लेना चाहिए। यानी आप ज्यादा से ज्यादा उसका कार्य खुद खड़े रहकर पूर्ण करें। खुद अपने हाथों से करें।
  • आपको पशु पक्षियों की सेवा करनी है। पक्षियों को दाना और पानी जरूर आपको अपने घर के बाहर रखना चाहिए।
  • आपको कीड़ी नगरा यानि चीटियों को आटे में शक्कर मिलाकर जरूर खिलानी चाहिए।
  • साथ ही आपको रविवार के दिन भैरव देवता के दर्शन करने और वहां पर सूखा नारियल प्रदान करें और वो प्रशाद आपको कहीं बांट कर है। आप अपने घर पर वो प्रसाद न लेकर आएं | ये कुछ राहु के उपाय हैं जो कि आपको वर्ष पर्यंत करने चाहिए।
  • अब मीन राशि में राहू खुद आ रहे हैं तो आप अगर राहू का तुलादान कर सकें। सप्त धान का तुलादान अगर आप कर सकें तो बहुत अच्छा आपके लिए रहेगा। अगर तुलादान कर सकें तो वे आपके लिए बेस्ट राहू का उपाय रहेगा।
  • आपके राशि स्वामी पर, चूंकि गुरू आपकी राशि स्वामी हैं, अपने से एक घर आगे जा रहे हैं। गुरू के रिजल्ट आपको अच्छे मिलेंगे परन्तु गुरू के रिजल्ट और अधिक बेहतर करने के लिए आपको रोजाना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की संयुक्त रूप से पूजा आराधना करनी चाहिए।
  • विष्णु सहस्त्रनाम का आप पाठ भी कर सकते हैं।
  • साथ ही गुरूवार के दिन आपको कन्याओं को भोजन कराना चाहिए और उन्हें कोई पीली वस्तु उपहार में जरूर देनी चाहिए।
  • नियमित रूप से अगर आपके घर के आसपास या कहीं पास आपको हाथी दिख जाएँ तो आपको केले जरूर खिलाने चाहिए तो गुरू के ये रिजल्ट आपको और अधिक बेहतर देखने को मिलेंगे।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts