Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Mulank 8 2022 in Hindi | अंकज्योतिष 2022 | Annual Prediction – Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

Mulank 8 2022 in Hindi


नमस्कार आज हम आपके सामने मूलांक 8 के वर्ष 2022 के वार्षिक राशिफल का न्यूमरोलॉजी के माध्यम से राशिफल लेकर उपस्थित हुए है । मूलांक 8 वाले व्यक्ति बहुत ही सहनशील, बहुत ही धैर्यवान और मेहनती माने जाते हैं। जिनकी जन्म तारीख 8, 17 या 26 तारीख को होती है वे सभी मूलांक 8 से बिलोंग करते हैं यानि उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 के स्वामी ग्रह होते हैं शनि  और जैसा कि आप जानते हैं कि शनि कर्मफल दाता है सेवक है कार्य करने की प्रवृति शनि में रहती है उसी प्रकार मूलांक 8 वाले व्यक्ति भी बहुत मेहनती होते हैं। हमेशा अपने जीवन में बिना किसी से उम्मीद और आशा किये हुए मेहनत करते चले जाते हैं। मूलांक 8 वाले व्यक्तियों का जीवन बहुत ही संघर्षशील होता है। कर्म करने के बावजूद आपको कभी भी क्रैडिट नहीं मिलता। आपके कामों का क्रेडिट कोई ओर ले जाता है और आप मेहनत करते रह जाते हैं। थोड़ा सा अंतर्मुखी स्वभाव से आप बिलॉन्ग करते हैं और अंतर्मुखी होने के कारण आप लोगों को अपनी बात पहुंचा नहीं पाते है। परिवार में समाज में अपना कद नहीं बना पाते। परन्तु यदि मूलांक 8 वाले व्यक्ति अपने सेवा और कर्म से बिना किसी फल की इच्छा किए हुए आगे बढते चले जायें फोकस करें अपने कार्यो पर तो निश्चितरूप से अप्रत्याशित सफलता भी अपने जीवन में प्राप्त करते हैं। या तो मूलांक 8 वाले व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सफल होते है या अपने जीवन में संघर्षों से जूझते रहते हैं संघर्षशील  रहने के बावजूद ये अपने आप में कर्म करके अपनी मेहनत से आगे बढ़ते है और अपना एक अलग नाम मकाम हासिल करते हैं। कम बोलकर अपनी बातों को कह देने की प्रवृति होती है। ईमानदार सच्चाई और सच बोलने वाले  व्यक्ति माने जाते हैं। मूलांक 8 वाले व्यक्तियों की बेसिक कैरेक्टर स्टिक | Mulank 8 2022 in Hindi

मूलांक 8 वाले व्यक्तियों के लिये वर्ष 2022 कैसा रहने वाला है। जैसा की आप जानते है कि वर्ष 2022 में ट्रिपल टू यानी तीन बार दो आ रहा है  परन्तु तीन 2 आने  के बावजूद इनका योग बन रहा है  6 जिनके स्वामी है शुक्र और मूलांक 8 वाले व्यक्तियों की मित्रता शुक्र से रहती है। ज्योतिष में प्रेम, उल्लास, सौन्दर्य, भौतिक सुख सुविधाओं का कारक ग्रह शुक्र को माना गया है। बहुत ही अलग कॉम्बिनेशन मूलांक 8 और मूलांक 6 का इस वर्ष हो रहा है । आप भौतिक सुख सुविधाएं तभी प्राप्त करेंगे जब आप किसी से बिना उम्मीद किए बिना आशा किये अपने कर्म करते चले जायेंगे। यह वर्ष आपको बहुत ही अच्छी सफलताएं दिलवा सकता है परन्तु कर्म करते समय आपको सोचना नहीं है |  मेहनती प्रवृति के तो आप  है ही  तो कर्म करते चले जाइये अपनी मेहनत के दम पर अगर आप कर्म करते चले गए। सच का साथ दिया ईमानदारी से अपने कार्यो को किया तो वर्क प्लेस पर आप अपने अधिकारीयों का भी सहयोग और उनका भी विश्वास हासिल कर लेंगे और इसके दम पर ही आप अपने जीवन में सफलताएं भी अर्जित करेंगे। आप में आध्यात्मिक भाव कूट कूट कर भरे है इसीलिए आप बहुत ही सहज सरल ज़िन्दगी जीते हैं। शुक्र बहुत पोम्पेसिव luxury बहुत ज्यादा दिखावे में विश्वास करता है और शनि हमेशा सरलता से अपने जीवन में आगे बढ़ता चला जाता है तो इस वर्ष आप अपने स्वभाव में सरलता रखते हुए अपने कर्मो में आगे बढ़ना पसंद करेंगे। बिना किसी से आप अपेक्षाएं किये हुए अपनी मेहनत के दम पर बहुत सारी सफलताएं भी हासिल करेंगे। मूलांक 7 वाले लोगों के लिए जो व्यापारी वर्ग है विशेषकर जो किराने का काम करते है फल फ्रूट और सब्जी का काम करता है। किसान वर्ग है या फिर खनिज पदार्थों का भूमि से निकलने वाले पदार्थों का ओयल का यदि आप काम करते हैं तो इन क्षेत्रों से जुड़े हुए व्यापारियों को ये साल बहुत ही अच्छी उन्नति और प्रगति दिलवाएगा।आप अपने काम में बहुत ही लॉयल रहें और मेहनत करते चले जाएं ये फल आपको अपने आप ये वर्ष  दिलवाता चला जाएगा। Mulank 8 2022 in Hindi

पारिवारिक स्थिति – पारिवारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी इस साल रहने वाली है। आपका प्रेम समर्पण अपने परिवार के प्रति जो डेडिकेशन है वो आपके पारिवारिक सदस्यों को भी महसूस होगा और इस साल वे आपके महत्व को वे आपकी कद्र को समझेंगे आपकी कद्र करेंगे तो आप जो भी कर्म कर रहे हैं उस कर्म का वो भी सपोर्ट करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि दांपत्य जीवन थोड़ा सा उथल पुथल से भरा रह सकता है उसके बावजूद आप अपने मेहनत से आप अपने कर्म को ध्यान में रखते हुए अपने मैरिड लाइफ को बैलेंस करते हुए दिखाई देंगे। लव रिलेशनशिप में आपके पार्टनर से आपको इस साल धोखा मिल सकता है इसलिए थोड़ा सा किसी को भी पार्टनर बनाने से पहले सोच समझकर उसके साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें। यह साल आपको अपने परिवार के साथ में  विदेश यात्राएं भी करवाएगा। वर्ष 2022 में आप विदेश यात्राएं कर सकते हैं। यह वर्ष आपके दाम्पत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। यदि आप उनकी भावनाओं को भी समझेंगे अक्सर आप काम के चक्कर में अपनी फैमिली लाइफ को थोड़ा सा अवाइड कर देते हैं क्योंकि आप वर्कहॉलिक है  परंतु अपने परिवार को भी उतना ही महत्व दें जितना आप अपने काम को देते हैं | ये तो थी फैमिली लाइफ दांपत्य जीवन और लव रिलेशनशिप की बात । Mulank 8 2022 in Hindi

स्टूडेंट्स – जो न्यायालय से रिलेटेड या जुडिश्यरी  से रिलेटेड पढ़ाई कर रहे हैं या फिर क्लैट की प्रिपरेशन कर रहे है | उन सभी स्टूडेंट्स के लिए यह साल बहुत ही सपोर्टिव रहने वाला है। बस आपको ये जो बाहरी आडंबर बाहरी दिखावा है उससे बचना पड़ेगा। पूरा कंसंट्रेशन आपको अपनी पढ़ाई पर लगाना पड़ेगा तभी आप अपनी पढ़ाई में अच्छी सफलता हासिल कर पाएंगे | आपके जीवन में यदि आपको सक्सेस पानी है तो इन गैजेट्स से, टीवी से दूर रहिए आप विपरीत लिंग के प्रति जो आकर्षण आपका है उनके साथ आपका थोड़ा सा बॉन्ड आपको कम करना पड़ेगा | दोस्तों के साथ घूमना फिरना कम करना पड़ेगा तो ये साल आपको अप्रत्याशित सफलता भी दिलवाएगा। Mulank 8 2022 in Hindi

आर्थिक स्थिति – आर्थिक स्थिति के हिसाब से यह साल आपके लिए बहुत ही अच्छा यानि जितना कर्म उतना फल ये आपको देखने को मिलेगा। कर्म अच्छा करेंगे तो फल भी अच्छा मिलेगा। कर्म यदि इतना अच्छा नहीं रहेगा तो फल भी आपको इतना अच्छा नहीं मिलेगा।

स्वास्थ्य – स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है | उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति कराएगा। बस थोड़ा सा हैल्थ रिलेटेड, यानी हड्डियों से रिलेटेड, मांसपेशियों से रिलेटेड आपको प्रॉब्लम हो सकती है। थोड़ा सा उस मामले में अवेयर रहिए अपने खान पान को थोड़ा सा संयमित कीजिए और मैडिटेशन से अपने आपको जोड़िये ये आपके कंसंट्रेशन और माइंड को फ्रेश रखेगा। मन को शांत रखेगा और आपको जीवन में अप्रत्याशित सफलता दिलवाएगा।

 

  • लकी अंक और तारीख 3, 6, 8, 17 और  26 ये आपके लिए बहुत ही लकी रहेंगे।
  • लकी वार  बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार ये चारों वार आपके लिए बहुत ही लकी रहने वाला है।
  • लकी महीने आपके लिए अप्रैल, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर और नवंबर ये महीने आपके लिए बहुत ही लकी रहेंगे।
  • लकी रंग गहरा भूरा, नीला और हरा इन कलर का आप उपयोग कर सकते हैं। ये आपके लिए इस वर्ष में बहुत ही लकी रहने वाले हैं परन्तु काले कलर को जितना हो सके अवॉइड करें। ये काले कलर आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है इसीलिए इसको अवॉयड करेंगे तो आपके जीवन में कष्ट अपने आप ही समाप्त हो जाएंगे।

 

मूलांक 8 वालों के लिए उपाय :-

  • आपको शनि मंदिर जाना है।
  • शनि भगवान को शनिवार के दिन तेल चढ़ाना है |
  • पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं।
  • संध्या काल के समय अपने घर में पीने की व्यवस्था के पास में पीने के मटके या  वॉटर प्यूरिफायर हों उसके पास में आप एक तिली या सरसों के तेल का दीपक रोज संध्याकाल के समय जरुर करें।
  • काले छाते का दान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जरूर करें।
  • काले कपड़ों का, काले कम्बल का और पैरों की पनौती जरूर निकालें।

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/68IeL3xFMA8″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *