Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Mesh Rashi 2020 मेष राशि का वार्षिक राशिफल

[vc_row][vc_column][vc_column_text text_larger=”no”]

Mesh Rashi 2020 मेष राशि का वार्षिक राशिफल


Mesh Rashi 2020

Image result for मेष राशि png

बीती ताई बिसार के 

आगे की सुध लेत

आप सोच रहे होंगे की आज हम ये पंक्तिया कैसे बोल रहे है| तो दोस्तों आप सभी के what’s up और कई दूसरी हमारी website पर मैसेज आये है की हमको 2020 का वार्षिक राशिफल ज्ञात करना है या जानना है तो आप हमे उसकी जानकारी दीजिये तो आज हम आपके सामने 2020 का वार्षिक राशिफल लेकर आये है| जिंदगी में जो भी समय हम को मिलता है| हमे उसे बहुत ही सही तरीके से उपयोग करना आना चाहिए| समय का अपना एक विशेष महत्व है अब ये साल जाने वाला है और नया वर्ष आने वाला है तो हमे हमेशा ये इच्छुकता बनी रहती है हर व्यक्ति के मन में यह प्रश्न उठता है की मेरा नया जो वर्ष आने वाला है| वो कैसा रहेगा क्या स्थितिया परिवर्तन होगी| और आपके जीवन में क्या आमुलचुक परिवर्तन इस साल होने वाला है| इन सभी की चर्चा हम आपको बतायेंगे और आज से वार्षिक राशिफल की सीरीज हम आपके सामने लेकर आये है| जिसमे सबसे पहले हम आपको मेष राशि वालो के 2020 के वार्षिक राशिफल की जानकारी प्रदान करेंगे| सबसे पहले हम आपको बतायेंगे की ग्रहों की स्थिति इस साल कैसी रहने वाली है| वैसे सभी ग्रहों के बारे में एक एक के बारे में बताना तो बहुत ज्यादा हो जायेगा परन्तु प्रमुख जो गृह हमे सबसे ज्यादा प्रभावी या प्रभाव करते है| उनके बारे में हम आपको बताएंगे और उसी के ऊपर आपका आने वाला पूरा साल निर्भर करेगा तो सबसे पहले हम बात करेंगे की जनवरी में 24 जनवरी 2020 से शनि का मकर राशि में यानि आपकी राशि से दशवे भाव में प्रवेश हो रहा है और ये राशि परिवर्तन बहुत ही अलग बदलाव आपकी राशि में लेकर आएगा | गुरु जो की 30 मार्च 2020 से आपकी राशि के नवम भाव से दशम भाव में प्रवेश करेंगे और 30 जून को वे फिर से आपकी राशि से नवम भाव में प्रवेश करेंगे और 30 जून को वे फिर से आपकी राशि से नवम भाव में प्रवेश करेंगे और उसके बाद में वापस 20 नवम्बर को वे पुनः आपकी राशि से दशम भाव में प्रवेश कर जायेंगे तो ये कुछ गुरु का ऊपर नीचे है जो साल भर चलेगा इसके अलावा राहू है| जो सितम्बर में 23 सितम्बर से आपकी राशि से द्वितीय भाव में यानि मिथुन से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और केतु आपकी राशि के नवम भाव से अष्टम में यानि वृशिचक्र राशि में प्रवेश करते हुए दिखाई देंगे तो ये मोटा मोटा ग्रह गोचर हमने आपको बताया की ग्रहों की क्या स्थिति रहने वाली है| अब जो हम ये राशिफल आपको बताने जा रहे है| वो चंद्र राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है| तो हमारे साथ जानिए की मेष राशि वालो का 2020 का वार्षिक राशिफल कैसा रहेगा सबसे पहले हम बात करेंगे  Mesh Rashi 2020

पारिवारिक स्थिति : पारिवारिक स्थिति के हिसाब से ये वर्ष आपके लिये बहुत ही अच्छा जाने वाला है और अनुकूल परिणाम लेकर आया है| परन्तु कुछ अशांति आपको साल में या बीच में देखने को मिलेगी पूरा साल देखे तो आपका यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा अब आप जानना चाहेंगे की परिवार से आपके संबंधो में क्या परिवर्तन आएगा तो 24 जनवरी से जब शनि मकर राशि यानि आपकी राशि से दशम भाव में विराजित होंगे तो आपके पिता से आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे होते हुए दिखाई देंगे आप दोनों के संबंध में प्रगाढ़ता आएगी वे आपको हर क्षेत्र में मार्ग दर्शन प्रदान करते हुए दिखाई देंगे और उनके मार्गदर्शन से आपको अपने हर कार्य में सफलता मिलेगी साथ ही आपके माता पिता के सहयोग के साथ आपके भूमि, वाहन सुखो में भी वृद्धि होगी| परन्तु साल के बीच में आपके वाणी में कुछ बदलाव के वजह से आप आपकी वाणी से अपने दुश्मनों में बढ़ोतरी करते दिखाई देंगे आपके भाई बहनों से भी कुछ मतभेद इस समय आपके हो सकते है साल के अंत में यदि पैतृक सम्पति से सम्बन्धिंत कोई विवाद है तो जब राहू का वृषभ राशि में परिवर्तन होगा वे राहू वृषभ राशि में बैठेंगे उसके बाद यानि अक्टूबर, नवम्बर, और दिसम्बर ये तीन महीने ऐसे जायेंगे की आप पैतृक सम्पति के विवादों में फंस सकते है| और इस समय कोर्ट कचहरी के चक्कर भी आपको पैतृक सम्पति से जुड़े तो लगाने पड़ सकते है| परन्तु आप यदि अपनी सूझ बुझ से और किसी की मध्यस्था से इन मामलो को निपटायेंगे तो आपको निश्चित तौर पर सफलता हासिल होगी और ये मामले आपके पक्ष में जायेंगे तो इसके लिये आप प्रयासरथ रहियेगा और साल के अंत में आप इन चीजो के लिये ध्यान रखियेगा ये पूरा साल आपके लिये अच्छा जाने वाला है| साल के अंत में यानि नवम्बर, दिसम्बर के समय जब गुरु और शनि एक साथ दशम भाव में विराजित होंगे तो आपके मन में एकांकीपन की भावना उत्पन्न होगी थोडा सा वैराग्य की भावना आपका रुझान धार्मिक चीजो पर अधिक रहेगा| आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव रहेगा| और आप कोई आध्यात्मिक और धार्मिक यात्रा पर भी आप इस समय जा सकते है| ये वक्त ऐसा माना जाता है| की गुरु और शनि का एक साथ बैठना व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति करवाता है| तो यह समय आपके लिये बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगा| आप इस समय एक अलग की ज्ञान की प्राप्ति करेंगे आपकी विचारधारा में बदलाव आएगा| और जो आप सोच रहे है उस सोच से आप कई गुणा आगे अपने आप को लेकर जायेंगे| तो ये है पारिवारिक स्थिति जो की हमने आपको अभी बताई अब बात करते है हम व्यवसाय और करियर की Mesh Rashi 2020

व्यवसाय और करियर : व्यवसाय और करियर की दृष्टि से ये साल मेष राशि वालो का कैसा जाने वाला है| मेष राशि वाले के लिये ये साल व्यवसाय और करियर की दृष्टि से बहुत ही अच्छा रहेगा | कुल मिलाकर अगर हम कहे तो शनि का अपनी ही राशि में जाकर बैठना यानि स्वग्रही होकर बैठना बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आया  है शनि आपको बहुत ही अच्छे परिणाम देंगे आपके कारोबार में वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे वही पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होने से उनके मार्गदर्शन से आप कोई भी कार्य करते है तो उसमे आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होती है| और यदि पिता के व्यवसाय को आप आगे लेकर जाते है तो आपके लिये बहुत ही अच्छा और लाभदायक परिणाम देखने को मिलता है| तो आप अपने पिता के सहयोग से इस समय अपने कारोबार को आगे ले जा सकते है| यानि ये साल कारोबारिक दृष्टि से पूरा का पूरा आपके लिये बहुत अच्छा रहेगा| 30 मार्च को जब गुरु मकर राशि में प्रवेश करेंगे तब वहा शनि स्वराशि के होकर बैठे है| और मंगल उच्च के होकर पहले से ही विराजित है हालाकि गुरु नीच के होकर प्रवेश करेंगे परन्तु ये जो स्थिति है ये बहुत ही अदभुत सहयोग की स्थिति है| इस समय नीच भंग राजयोग की स्थिति बन रही है| यानि साल के मार्च से लेकर जून तक के समय में आपके कारोबार में आपको बहुत ही अच्छी लाभ की स्थिति बनेगी आपका कारोबार उन्नति पर रहेगा और बहुत ही अच्छी प्रगति आप इस समय करते हुए दिखाई देंगे नई नई कम्पनियों से आपका जुडाव होगा| आप जो भी कार्य करेंगे उसमे आपको सफलता हासिल होगी| यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति है| तो इस समय आपको अच्छे प्रमोशन के साथ स्थानान्तरण के योग भी बन रहे है| तो आप इस समय का सदुपयोग और अच्छा लाभ उठा सकते है| साथ की करियर की दृष्टि से देखे तो यदि आप कोयले से सम्बंधित, लोहे से सम्बंधित, या फिर खनिज सम्पदा से सम्बंधित कोई पेट्रोल पम्प से सम्बंधित या यानी आपने कोई पेट्रोल के लिये अगर आपने आवेदन किया है तो वो आपको मिलेगा आप यदि किसी भी सड़क निर्माण से सम्बंधित कोई ठेकेदारी का काम करना चाहते है| तो उसमे भी आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी साथ ही शनि न्यायधीश है| और स्वग्रही होकर बैठे है| यानी इस साल यदि करियर जो युवा बनाना चाहते है| सरकारी नौकरी में कोशिश करना चाहते है| तो उच्च सरकारी पद के लिये यदि आप कोई तैयारी करते है तो निश्चित तौर पर आपको उसमे सफलता हासिल होती है| न्यायलय से सम्बंधित कार्य, वकालात से सम्बंधित कार्यो में यानि की RJS में यदि आप परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो उसमे भी आपको सफलता मिलेगी और आप उसमे आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे वही यदि आप अपने बेंकिग व्यवसाय से सम्बन्धिंत कोई कार्य करते है या फिर ठेकेदारी से सम्बन्धिंत कार्य करते है तो उसमे भी आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी अब बात करते है हम आर्थिक स्थिति की Mesh Rashi 2020

आर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति की दृष्टी से हम यदि देखे तो ये वर्ष आपके लिये पूरा अच्छा जायेगा जब हमारा कारोबार अच्छा चलता है| हम व्यवसाय में उत्तरोतर उन्नति करते है और हमारे नौकरी में, जॉब में हमको पदोन्नति मिलती है तो वैसे ही हमारी पैसे की स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई देती है| वैसे स्थितिया वह ही अनुकूल और अच्छी बनी हुई है| लाभ भाव का मालिक दशम भाव में स्वग्रही होकर विराजित होने से लाभ की स्थितिया बहुत ही अच्छी बन रही है आपको आकस्मिक धन लाभ की भी इस वर्ष प्राप्ति हो सकती है| आर्थिक दृष्टी से देखे तो ये वर्ष आपके लिये बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आया है| साल के मध्य में कुछ स्थितिया परिवर्तन होगी आर्थिक रूप से आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति होगी शेयर बाज़ार में यदि आप इस समय निवेश करते है तो मार्च से लेकर जून तक का समय आपके लिये अच्छा जायेगा आप जो भी निवेश करेंगे उसमे आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा यानी पैसे की स्थिति आपकी मजबूत होती हुई दिखाई देंगी यदि दिसम्बर का जो महिना है इसमें आप के लाभ की स्थिति और भी अच्छी होती हुई दिखेगी और आप अच्छे लाभ की प्राप्ति करेंगे अपने आपको पैसे से और भी अधिक मजबूत होते हुए दिखाई देंगे इस साल आप कई लग्जरी समान में भी अपना रुपया पैसा खर्च करेंगे| परन्तु आपकी आर्थिक स्थिति इससे डावाडोल होती हुई नही दिखेगी यानी आर्थिक स्थिति फिर भी सुद्रढ़ और समृद्ध ही आपकी रहने वाली है कुल मिलाकर देखे तो आर्थिक रूप से ये साल उन्नतिदायक रहेगा| आप अपने हालात में सही परिवर्तन आपके माता पिता, भाई, बहनों का भी आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा खास कर आपके पिता के मार्गदर्शन से आप अच्छे लाभ भी प्राप्ति करेंगे| परन्तु यदि आप कोई भी बड़ा निवेश करते है| और अपने जीवनसाथी के नाम से वो निवेश करते है तो उसमे आपको विशेष लाभ मिलेगा तो आप ध्यान रखे अपने जीवनसाथी के नाम से ही आप कोई भी बड़ा निवेश करे| या अपने कार्य का विस्तार भी यदि करना चाहते है| तो आप उनके नाम से करे तो आपको अच्छे की प्राप्ति होगी| अब बात करते है हम जीवनसाथी और प्रेमप्रसंगो की Mesh Rashi 2020

 जीवनसाथी और प्रेमप्रसंग : जीवनसाथी और प्रेम प्रसंगो के मामलो में ये साल पूरा मिले जुले परिणामो वाला रहेगा| साल के प्रारम्भ में आपके दाम्पत्य जीवन में और रिश्तो में और मजबूती आएगी और आप दोनों के बीच रिश्ते और मधुर होते हुए दिखाई देंगे वही साल के मध्य में कुछ आपके जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद हो सकते है और वैचारिक मतभेदो की वजह से आप थोड़े से मानसिक रूप से परेशान नज़र आयेंगे परन्तु ये मतभेद बहुत बड़े और लम्बे नही चलेंगे और जल्दी ही ये आपकी समस्या दूर हो जाएगी और पुनः आप दोनों एक दुसरे के साथ मजबूती से आगे बढेंगे वही साल के अंत में यानि दिसम्बर में आप वैवाहिक है और यदि संतान के इच्छुक है तो इस समय आपको संतान की तरफ से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है| अच्छी खबर मिल सकती है| और आपके जीवन में नये मेहमान का आगमन भी हो सकता है| वही प्रेम प्रसंगो की बात करे तो प्रेम प्रसंगो में ये पूरा साल आपके लिये अच्छा जायेगा साल के पहले 3 महीनो में आपके प्रेमी के साथ आपके संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे प्यार रिश्ते में आप अच्छी तरह से आगे बढेंगे और उनके साथ आप मन से रिश्ता बनायेंगे आप उनके साथ मन से आगे बढेंगे तो आप उनको जीवन साथी के तौर पर भी देखेंगे वही साल के मध्य में कुछ खटपट आपके रिश्तो में हो सकती है| कुछ गलतफ़हमी होने से आप दोनों के बीच में दूरियां आती हुई दिखाई देंगी| परन्तु ये बहुत लम्बा समय नही चलेगा साल के अंत में यदि आप को गिफ्ट एक दुसरे को देते है| और यदि आप प्यार के रिश्ते में बंधना चाहते है| किसी को प्रपोज करना चाहते है| तो ये समय आपके लिये एकदम अच्छा साबित होगा| और आपको एक सही सहयोगी मिलेगा उस सहयोगी के साथ आप अपने भविष्य  के सपने भी देख सकते है| आप अपना जीवन भी उसके साथ आगे बढ़ाने का सोच सकते है| अब बात करते है हम शिक्षा और स्वास्थ की Mesh Rashi 2020

शिक्षा और स्वास्थ : शिक्षा की दृष्टि से देखे तो ये वर्ष विद्यार्थियों के लिये उतार चढाव भरा रहेगा| पहले चार महीने आपके लिये बहुत अच्छे शिक्षा की दृष्टी से जायेंगे परन्तु साल में मध्य में कुछ कठिनाइयों का आपको सामना करना पड़ सकता है| विशेषकर जो इलेक्ट्रॉनिक के छात्र है या फिर विज्ञानं से जुड़े कोई कार्यो में संलग्न है तो उनको साल के मध्य में थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेगी| आपने यदि कड़ी मेहनत नही करी तो आपको सकारात्मक परिणामो की प्राप्ति नही होगी परन्तु सितम्बर से लेकर दिसम्बर का महिना फिर से आपकी पढाई के हिसाब से बहुत ही अच्छा जायेगा| आपके शिक्षा में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नही आएगी साथ ही यदि आप कोई पाठ्यक्रम में भी भाग लेते है| तो उसमे भी आपको अच्छी सफलता हासिल होगी इस साल आप कोई पाठ्यक्रम में खेलकूद में, या फिर सांस्कृतिक रूचि में जो भी प्रतिभा आपके अन्दर है आप उसे निखारिये ये समय आपके लिये अच्छा साबित हो सकता है| आपके लिये आपके जीवन के लिये निर्णायक सिद्ध भी हो सकता है| क्योकि हो सकता है| आपका ध्यान अपनी कला की तरफ बढ़ जाये और इसे अपने पेशा के तौर पर भविष्य में ले जाये इस साल आप कड़ी मेहनत कीजिए और अपनी कला को और आगे बढाइये वही उच्च शिक्षा की दृष्टी से भी यह वर्ष बहुत ही अच्छा जाने वाला है| आपके भाग्य स्थान यानि उच्च शिक्षा का मालिक गुरु स्वग्रही होकर बैठा है| इसलिये उच्चा शिक्षा में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी| आप जो भी क्षेत्र में कोशिश करना चाहते है| स्नातक या स्नातकोत्तर करना चाहते है| उसमे आपको अच्छी उपलब्धिया हासिल होगी और आप सफलतापूर्वक तरीके से आप अपनी स्नातक या स्नातकोत्तर को आगे ले जायेंगे| वही कला वर्ग के छात्रों को विशेषतौर पर इस समय कोई बड़े सम्मान की प्राप्ति हो सकती है| आप अपने स्नातक या स्नातकोत्तर कार्य में अच्छा कर सकते है| इसलिये आप अपने पढाई पर विशेष ध्यान दे और ये साल आपके जीवन के लिये पलट शिक्षा की दृष्टी से साबित हो सकता है| अब बात करते है| हम स्वास्थ्य की तो स्वास्थ्य की दृष्टी यदि हम देखे तो ये वर्ष पूरा अच्छा जायेगा परन्तु वर्ष के प्रारंभ में आपके पिता का स्वास्थ्य का आपको विशेष ख्याल रखना पड़ेगा उनका स्वास्थ्य थोडा सा गड़बड़ हो सकता है और आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते है| परन्तु साल के मध्य का समय आपके लिये बहुत ही अच्छा रहेगा और आप खुद भी स्वाथ्य के प्रति सजग रहेगे और अपनी पारिवारिक सदस्यों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए दिखाई देंगे वही साल के अंत में आपकी माता के और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा जो सितम्बर, अक्टूबर का समय है आपको विशेषतौर पर ध्यान रखना पड़ेगा उनको कोई सर्जरी से भी गुजरना पड़ सकता है| और आपको उसके लिये अस्पताल या बाहर अपने राज्य से बाहर जाकर भी उनको ईलाज कराना पड़ सकता है| इसलिये इस समय उनके स्वास्थ्य के लिये आप जरुर सजग रहे अंत में आप धार्मिक यात्राओ पर जायेंगे और अपने स्वास्थ्य के प्रति आप बहुत ही जागरूक होते हुए दिखाई देंगे योग और प्राणायाम से आप इस वर्ष आप विशेषतौर पर जुड़ेंगे और ऐसा कोई स्वास्थ्य वर्धक कार्यक्रम भी आप करवाएंगे आप स्वास्थ्य से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम में आप जायेंगे और उनका आयोजन भी करवाएंगे इससे आपकी प्रसिद्धी बढ़ेगी समाज में आपका एक विशेष स्थान बनेगा और स्वास्थ्य के प्रति भी आप सजग होते हुए दिखाई देंगे| तो ये था मेष राशि वालो का 2020 का वार्षिक राशिफल जो की अभी हमने आपको बताया हम ये राशिफल आपको दे रहे है परन्तु आपको कुछ उपाय करने पड़ेंगे ताकि आपका आने वाला वर्ष और अच्छा जाए और मंगलमय सिद्ध हो तो

कल करे सौ आज कर 

आज करे सौ अब

तो अब यानि इन उपायों को आपको नज़र अंदाज नही करना है| ये बहुत ही सटीक और बहुत ही अच्छे उपाय है जो हम आपके सामने लेकर आये है| और इन्हें आपको जरुर करना चाहिए| Mesh Rashi 2020

वार्षिक मेष राशिफल 2020 के उपाय : अब हम आपको उपाय बतायेंगे आप ध्यान पूर्वक देखिए की आपको मेष राशि वालो को विशेषतौर पर इस साल क्या उपाय करने है मेष राशि वालो के स्वामी मंगल है| इसलिये

1) आपको हनुमान जी की पूजा आराधना अवश्य करनी चाहिए |हनुमान मंदिर जाकर उनके कंधे पर लाल सिन्दूर लगाए और उस सिन्दूर को अपने मष्तिस्क पर तिलक के रूप में लगाए | इससे आपके जीवन में शत्रुओ का नाश होगा | आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी और आपके जीवन में आ रही कोई भी समस्या यदि आप के परिवार के लोग आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रच रहे है तो वे अपने मंसुबो में ना कामयाब रहेंगे | Mesh Rashi 2020

2) आपको और करना चाहिए लाल रंग के रुमाल को या लाल वस्त्र को आप कोई भी विशेष कार्य यानी आप नया कार्य कोई शुरू करना चा रहे है| कोई लोकार्पण कार्य में जा रहे है या आप कोई नया कार्य, नया शिलान्यास है, नये व्यवसाय को आगे बढ़ाना है| कोई भी इस तरह का आप काम करने जाते है| तो लाल रंग के कपड़ो का इस्तेमाल करे या फिर लाल रंग के रुमाल को लेकर यदि आप जाते है| तो आप के जीवन में वो कार्य बीना बाधा के पूर्ण होता है| और आपको अच्छी सफलता उस कार्य में देखने को मिलती है|

3)धुलर और आवले के वृक्ष को अपने घर के दक्षिण स्थान में लगाये और रोज उन्हें सीचे ताकि आपके जीवन में वो जैसे जैसे पेड़ बढ़ेंगे आपके जीवन में आर्थिक सम्पन्नता आएगी आपकी पैसे की समस्या दूर होकर मजबूत होगी |

4) आपको परद के राम दरबार को अपने मंदिर में स्थापित करे| और रोज राम रक्षा स्रोत का पाठ करे| इससे आपके जीवन में आ रही हर समस्या से आपको मुक्ति मिलेगी और आपकी पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहेगा आपके जीवन में सम्पन्नता की स्थिति बढ़ेगी और धन लाभ आपको प्राप्त होगा | तो ये कुछ उपाय है जो हमने आपको बताये जो मेष राशि वालो को जरुर करने चाहिए | Mesh Rashi 2020

[/vc_column_text][vc_column_text text_larger=”no”]

RELATED PRODUCT

 [/vc_column_text][vc_column_text text_larger=”no”]

Mesh Rashi 2020 मेष राशि का वार्षिक राशिफल

[/vc_column_text][vc_column_text text_larger=”no”]

Connect with us at Social Network:-

social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *