Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|parad, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Featured, Astro Gyaan|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Jeevan Mantra, astrology

Meen Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi | Shani ka Rashi Parivartan 2023 Pisces

Meen Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

नमस्कार स्वागतम वेलकम वर्ष 2023 प्रारंभ होने जा रहा है और वर्ष की शुरुआत में साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन जो शनि देव करने वाला है वो होने वाला है। 17 जनवरी को वर्ष के प्रारंभिक माह में मंगलवार के दिन रात्रि 08:02 बजे पर शनि अपनी साधारण राशि मकर से अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में प्रवेश कर जाएंगे। और कम से कम ढ़ाई वर्ष तक शनि यहीं पर ही विराजमान रहेंगे। शनि देव के बारे में कलयुग में कौन नहीं जानता। यदि कोई व्यक्ति कुकर्म करने से डरता है और किसी ग्रह से कोई भी भयभीत रहता है तो वो है शनिदेव क्योंकि शनि देव अपने कर्मों के हिसाब से व्यक्ति को रिजल्ट देते हैं। यदि आपने बहुत अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट बहुत ही अच्छे मिलेंगे। वहीं अगर आपने किसी का मन दुखाया है या शॉर्टकट अपना कर आप अपने जीवन में आगे बढे हैं तो निश्चित रूप से उसका दंड भी आपको इसी जन्म में शनिदेव देंगे। यानि शनि देव न्याय प्रिय देवता है और शनि देव कर्मों के हिसाब किताब हमारा लेखा जोखा शनिदेव ही रखते है। अब शनि, मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं और वे मेष राशि में नीच के और तुला राशि में उच्च के परिणाम दिखाते हैं। शनि की दृष्टियां अच्छी नहीं मानी जाती। ये जो कि है तीसरी सातवीं और 10वीं दृष्टि और जब शनि वक्री हो जाये तो उनकी दृष्टियाँ और भी अधिक प्रभावशाली और घातक हो जाती है। शनि जहाँ पर बैठते हैं उस स्थान को बढाते हैं परन्तु शनि की दृष्टि जहाँ पर पड़ती है उस स्थान का शनि देव नुकसान करते हैं। अब शनि की ढैया और शनि की साढ़े साती जिन राशियों को भी लगता है उनको भी शनि के परिणामों से भुगतना पड़ता है। कर्म के हिसाब से उस ढैया और साढे साती में भी रिजल्ट उस व्यक्ति को मिलते हैं जैसे वर्ष 2023 में जैसे ही शनि का राशि परिवर्तन होगा तो अब तक मिथुन और तुला राशि वालो को शनि की ढैया चल रही थी। वो खत्म हो जाएगी। वो रिलैक्स हो जाएंगे। और कर्क और वृश्चिक राशि वालो को शनि की ढैय्या लग जाएगी। 17 जनवरी को धनु राशि पर से शनि की साढ़ेसाती साती का प्रभाव भी खत्म हो जाएगा और मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती चलेगी। Meen Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

अब जान लेते हैं कि मीन राशि वालों के लिए शनि के इस राशि परिवर्तन का क्या इफेक्ट देखने को मिलेगा। शनि बहुत धीमी गति से चलता है। इसीलिए एक राशि के अंदर वे सबसे लंबे समय तक बैठने वाले ग्रह माने गए हैं। और ये जो हम आपको शनि के राशि परिवर्तन की जानकारी दे रहे है । ये आपको अपनी चन्द्र राशि के हिसाब से देखनी है। अब मीन राशि वालो की बात करते है तो शनि देव मीन राशि वालों के लिए लाभेश और खर्चे दोनों यानि लाभ भाव के स्वामी हैं और खर्चे भाव के स्वामी हैं। और 17 जनवरी को शनि परिवर्तित होकर राशि परिवर्तन करके आपके लाभ भाव से खर्च भाव में चले जायेंगे। और उसके बाद ढाई वर्ष तक शनि आपके खर्चे भाव में विराजमान रहेंगे। अब लाभ भाव के हिसाब से तो शनि के रिजल्ट आपको जैसे अबतक अच्छे मिले हैं, वैसे ही मिलेंगे। क्योंकि लाभ भाव का स्वामी अब तक स्वगृही हुआ बैठा था। अब शनिदेव 17 जनवरी को अपने से एक घर आगे जाकर बैठेंगे। लाभेश का अपने से एक घर आगे जाकर बैठना आपके लाभ में निरंतर वृद्धि ही करेगा। इस समय आपका सर्कल लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। इस समय आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। जो लोहे के व्यापारी हैं उनको विशेष रूप से लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। इस समय आपको बड़े बड़े ऑर्डर मिलेंगे और आप अपने व्यवसाय को दुगुनी तेजी से आगे बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। इस समय मान सम्मान में बढोतरी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। बड़े भाई से आपको विषेश लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। अगर आप किसी संकट में फंसे हुए हैं तो आपके बड़े भाई भाई बहनों की सहायता से आप उस संकट से निकल जाएंगे। यह समय आपके लेवल और सर्कल को बढ़ाने का है। लग्जरी को बढ़ाने का है। आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने का है। और निश्चित रूप से वो इच्छायें पूर्ण भी होंगी। शेयर मार्केट लॉटरी जो भी रिस्की काम होता है उसमें किया गया इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक रहेगा। निवेश सोच समझ कर करें और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। शनि 17 जनवरी को आपके खर्चे भाव में आकर बैठेंगे। और चूंकि शनि का खुद का ही स्थान है तो देखिए जिस स्थान में शनि बैठते हैं उस स्थान को बढ़ाते हैं। तो खर्चों को बढ़ा सकते हैं, पर चूंकि शनि का खुद का घर है। शनि आपके खर्च भाव के स्वामी और अपने घर में बैठे हैं तो उसका बिगाड़ा नहीं करेगें। यानि आपके खर्चों में वृद्धि नहीं होगी। बहुत बैलेंस होकर आप इस समय चलने का प्रयास करेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। एकता से और संगठन से आप अपने कार्यों को पूर्ण कर जल्दी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। अधिकारियों की नजर में आप अप होते हुए दिखाई देंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे। बचत योजनाओं में किया गया इंवेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक साबित होगा। हैंडिक्राफ्ट और इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित अगर आप कोई भी व्यापार करते हैं, व्यवसाय करते हैं तो निश्चित रूप से उसमें भी आप बहुत अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। इस समय यात्राएं अधिक संपन्न होंगी और विदेश में जाकर बसने का सपना भी आपका पूर्ण हो जाएगा। शनिदेव यहां पर बैठकर यानी आपके खर्चे भाव में बैठकर तीसरी दृष्टि से आपके धनभाव को देखेंगे। सप्तम दृष्टि से आपके रोग भाव को देखेंगे और नवम दृष्टि से आपके भाग्य स्थान को देखेंगे। और जैसा कि हमने बताया कि शनि की दृष्टि अच्छी नहीं होती इसीलिए इसका प्रभाव भी इन भावों पर अच्छा नहीं रहेगा। 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक आपको विशेष सावधानी रखनी है क्योंकि शनि समय वक्री होंगे और निश्चित रूप से उनकी दृष्टियां भी उतनी ही वक्री और तीव्र हो जाएगी। Meen Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

 तीसरी दृष्टि से आपके धनभाव को देखकर आपसे धन संबंधी समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों को उत्पन्न कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों के साथ में तारतम्य बिगड़ सकता है और साथ में उनके साथ कहासुनी का वातावरण उत्पन्न हो सकता है। वाणी से आप किसी न किसी को हर्ट कर सकते हैं या आहत कर सकते हैं। इसीलिए शब्दों पर विशेष रूप से ध्यान दें क्योंकि एक बार शब्द अगर अपने मुँह से निकल गया तो वो पुनः लौटकर नहीं आ सकते हैं। इसीलिए तोल मोल कर बोलने में ही आपकी भलाई है। जल्दबाजी में कोई भी बात मुंह से न निकालें, जिसका नुकसान आपको भोगना पड़े। चाहे रिश्तों के मामले में प्रोफेशनल लाइफ में लाइफ के मामले में थोड़ा सा आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। Meen Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

शनि की सप्तम दृष्टि की बात करें तो वो आपके रोग भाव पर पड़ रही है। आपके रोगों में वो फायदा देगी क्योंकि शनि कि दृष्टि वैसे तो अच्छी नहीं होती पर यहां खर्च भाव के रोग भाव के वे कारक ग्रह हैं। तो यहां पर जो शनि की दृष्टि पडी है वो इस घर को थोडा ठीक करेगी। स्वास्थ संबंधी समस्याओं से अब आपको मुक्ति मिल जाएगी। और निश्चित रूप से आपके विरोधी आपके खिलाफ कुछ भी नहीं कर पाएंगे। उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। आपके खिलाफ कुछ भी करने के लिए। आप अपने प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आपको सफलता निश्चित तौर पर देखने को मिलेगी। जो काम अबतक आपके अटक अटक कर हो रहे थे वो काम अब द्रुत गति से स्पीड पकड़ेंगे। गलत आदत से आपको छुटकारा पा लेंगे। गलत मित्रों की संगति छूट जाएगी। इस समय आपके हाथ में लिए गए कार्यों के प्रति आप प्रतिबद्ध रहेंगे और डिवोशन से अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे और उसमें काफी हद तक सफलता भी प्राप्त करेंगे। ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। Meen Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

शनि की दसम दृष्टि की बात करें तो दशम दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है जो कि आपके भाग्य को प्रभावित कर सकती है। इस समय सोच समझ कर निवेश करें। जल्दबाजी में निवेश से बचें। कोई भी डिसीजन लेना है तो फटाफट जल्दी जल्दी में वो डिसीजन नहीं लेना है क्योंकि उसके बाद आपको पछताना पड़ सकता है। दो अनुभवी व्यक्तियों से मित्रों से सलाह लेने में किसी भी प्रकार का हर्ज नहीं है। इसीलिए उनसे जिजके नहीं सलाह लेने में और डिसिजन मेकिंग को पावरफुल बनाएं। सेल्फ कॉन्फिडेंस बनाए रखें। निश्चित रूप से समस्याएं कम हो जाएगी। युवक युवतियों को थोड़े से ज्यादा हाथ पैर मारने पड़ सकते हैं नौकरी के लिए इसके लिए थोड़ा सा अपनी स्किल को डवलप करें और स्किल से कमाने का प्रयास करें। पहले पेंडिंग पड़े हुए कार्यों को पूर्ण करना उसके बाद नए कार्यों की शुरुआत करें, वरना पेंडिंग पड़े हुए कार्यों की लिस्ट बहुत लंबी हो सकती है। हालांकि धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि इस समय बढ़ेगी और धार्मिक प्रवृति से आप ओत रहेंगे। धार्मिक यात्राएं भी करेंगे। यात्राओं में अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। Meen Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

उपाय :-

  • आपको रोजाना सूर्यास्त के पश्चात शनि चालीसा का पाठ करना है।
  • हनुमान जी की पूजा आराधना करें।
  • मंगलवार और शनिवार के दिन आप हनुमान मंदिर के दर्शन करें और अगर आपको दक्षिणमुखी हनुमान जी का मंदिर मिल जाए तो निश्चित रूप से आपको उस मंदिर के दर्शन तो मंगलवार और शनिवार करने हैं।  रोजाना सुंदरकांड का पाठ करें। वरना मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।
  • आपको हनुमान जी को रोट बनाकर चढ़ाना है |
  •  सफाईकर्मियों का सम्मान करें। जो सफाईकर्मी हैं उनको आप वस्त्रो से आप उनको रुपए पैसों अन्य से आप की सहायता कर सकते हैं। शनिवार के दिन ये कार्य जरूर करें।
  • काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। और पशु पक्षियों की सेवा जरूर करें।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts