Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

MANGAL PARIVARIVARTAN 13 November 2022 in Hindi | मिथुन से वृषभ में प्रवेश | MARS TRANSIT | – Nidhi Ji Shrimali

MANGAL PARIVARTAN

MANGAL PARIVARIVARTAN 13 November 2022 in Hindi

मेष राशि – आपके राशि स्वामी मंगल है और अष्टम भाव के स्वामी भी मंगल है और राशि स्वामी अपने से एक घर आगे जाकर बैठ है। ये समय बहुत अधिक ऊर्जावान रहेगा। आपके लिए ज्यादा एक्टिव रहेंगे। प्रो एक्टिव रहेंगे परन्तु इस चक्कर में कभी कभी ओवर कॉन्फिडेंस भी हो जाएंगे। दूसरों पर हावी होने का प्रयास करेंगे। ऐसी प्रवृति को छोड़ देना है। लोगो को खुद को जज करने दीजिए के आप सही है या गलत है। उनपर अपनी बातों को थोपने का प्रयास न करें। सामाजिक मान सम्मान इस समय बढ़ेगा। प्रभाव क्षेत्र आपका बढेगा। सभी लोग प्रभाव प्रभावित होंगे। शत्रु आपसे काटेंगे। रिश्तों में आपके माधुर्य बनेगा और बढ़ेगा। बदलाव के रिश्तों में तालमेल और सामंजस्य देखने को मिलेगा। दादा दादी का प्यार, दुलार और आशीर्वाद आपको देखने को मिलेगा। मंगल चूंकि आपके अष्टमेश और अपने सप्तम जाकर बैठा है, शानदार परिणाम अष्टम भाव के मिलेंगे। इस समय आपके गुप्त शत्रु समाप्त हो जायेंगे। आप अपने कार्यों में विजय की प्राप्ति करेंगे। अपने घर को देख रहे हैं और अपने घर का कोई भी व्यक्ति बुरा नहीं चाहता तो इस समय यात्रायें होगी पर यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कोई सामान बहुत पहले चोरी हो चुका है तो वो सामान आपको पुनः प्राप्त हो जायेगा। इस समय आप जो भी काम हाथ में लेगें उसे पूरा करके ही दम लेंगे और जो एनर्जी आप इस काम में लगा रहे हैं। आप अपेक्षाकृत बेहतर परिणामों की प्राप्ति आपको इससे मिलेगी। मंगल की दिशा दक्षिण मानी गयी है और दक्षिण दिशा में द्वार से दुगनी दूरी पर एक नीम का पेड़ आपको जरुर लगाना चाहिये।


वृषभ राशि – आपके राशि में मंगल द्वादश और सप्तम भाव के स्वामी हैं और द्वादश भाव का स्वामी अपने से एक घर आगे जाकर बैठा है और थोड़ा सा आपकी प्रवर्ती में क्रोध गुस्सा अग्रेशन जरुर आएगा पर आपके खर्चों में कमी होगी। इस समय आपके ऊपर कोई भी मिथ्या आरोप लगे हैं। कोई कार्रवाई चल रही है तो उसमे आपको क्लीनचिट भी मिल जायेगी। प्रयास तेज आपको ही करने पड़ेंगे। ग्रह भी उनका साथ देते हैं। जो व्यक्ति कर्म करता है, प्रयास करता है। इसलिए प्रयास तो आपको ही करना पड़ेगा। वरना पुजारी बोलेगा कि आपने बताया था कि हमें क्लीनचिट मिल जाएगी तो कुछ नहीं। अरे बैठे बिठाये थोडे न होगा। इसीलिये प्रयासों को तेज करें। इसमें आपके प्रयास, सफल और सार्थक जरूर साबित होंगे। विदेशी कंपनियों के साथ व्यापारी वर्ग को टायप करने का मौका मिलेगा और जो युवक युवतियां बाहर काम करते हैं उनको बहुत अच्छा फायदा होगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। अब व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय बहुत अच्छा होगा क्योंकि सप्तमेश मंगल है और राशि में बैठकर अपने ही घर को देखना। आप इस समय मांगलिक भी हो रहे है पर उसके बावजूद व्यापारी वर्ग को बहुत अच्छा लाभ है। इस समय व्यापार में आप उत्तरोत्तर उन्नति करेंगे। जीवनसाथी का मार्गदर्शन उनका प्यार उनका समर्पण आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपकी यात्रा सफल होगी। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।


मिथुन राशि – आपकी राशि के लिए मंगल एकादश और रोग भाव के स्वामी हैं। और द्वादश भाव में जाकर बैठे हैं तो आपके द्वादश भाव को ठीक करने के खर्च का ही स्थान है। इसके साथ ही आपके लाभ की स्तुतियों को भी बढ़ा रहे हैं। इसमें आपका लेवल और सर्कल बढ़ेगा और आप जो भी मैन्युफैक्चरर हैं जो कोई बड़ी मशीनरी से रिलेटेड काम करते हैं, उनके लिए समय बहुत ही उत्तम परिणामदायक रहेगा। रोग भाव के स्वामी अपने सप्तम बैठे हैं तो रोगों में भी कमी आएगी। रक्त विकारों में विशेष रूप से कमी आएगी। शत्रुओं का नाश होगा। आपको क्या करना चाहिए? नीम की दातुन करते रहने से शनिवार और मंगल शनि और मंगल के दोष दूर होते हैं। नीम की दातुन से और भी कई ज्योतिषीय लाभ मिलते हैं, पर मंगल का दोष कम दूर होता है तो आप नीम की दातुन से करें। नीम के पेड़ के नीचे एक घी का दीपक जरूर जलाएं।


कर्क राशि – आपकी राशि के लिए मंगल, दशम और पंचम भाव के स्वामी हैं। अब कर्मेश और पंचमेश होकर मंगल लाभ भाव में बैठा है। कर्मेश अपने से एक घर और पंचमेश अपने से सप्तम बैठे हैं तो काम में बहुत अच्छी उन्नति और प्रगति देखने को मिलेगी। आपकी कुंडली के तो मंगल योगकारक ग्रह भी हैं तो उत्तरोत्तर लाभ आपके जीवन में लेकर आएंगे। इस समय टेक्निकल फील्ड इंजीनियरिंग ठेकेदारी कंस्ट्रक्शन से जुड़े हुए लोगों को या फिर माइनिंग डिपार्टमेंट या फिर खनन विभाग से संबंधित लोगों को बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। प्रमोशन अटका हुआ प्रमोशन मिलेगा। प्रशासनिक सेवाओं में आईपीएस ऑफिसर हैं। आईएएस ऑफिसर हैं तो निश्चित रूप से आपको अपने अधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थी वर्ग जो कि टेक्निकल शिक्षा से जुड़े हुए हैं, तकनीकी ज्ञान हासिल करें या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करें। उनके लिए समय बहुत अच्छा है। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। अब आपको क्या करना चाहिए? धातु सोना चांदी तांबा मिक्स करके उसकी अंगूठी बनाकर पहनें।

सिंह राशि – आपकी राशि के लिए मंगल, नवम और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। यानि भाग्येश और सुखेश होकर मंगल कर्म भाव में जाकर बैठे हैं और आपकी राशि में मंगल योगकारक है। भाग्येश का अपने से एक घर आगे जाकर बैठना आपके भाग्य का साथ आपको भरपूर दिलवाएगा। इस समय रिस्की कामों में आप इनवेस्टमेंट कर सकते उसमें भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। अच्छी नौकरी मिल जाएगी। अपना खुद का स्टार्टअप करना चाहते हैं तो उसके लिए फंड की व्यवस्था हो जाएगी। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि इस समय बढ़ेगी। मई सुखों में वृद्धि होगी। अगर कोई प्रॉपर्टी से संबंधित अटकाव की स्थिति चल रही है तो वो खत्म हो जाएगी। नए घर का सपना पूरा हो जाएगा। नई नई प्रॉपर्टी खरीदते हुए दिखाई देंगे। मां के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ और मजबूत होंगे और अंडरस्टैंडिंग दोनों के बीच में बढ़ेगी और उनकी सहायता से आप सामाजिक मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको क्या करना चाहिए? हनुमान जी की नित्य पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।


कन्या राशि – आपकी राशि के लिए मंगल, अष्टम और तृतीय भाव के स्वामी हैं और भाग्य स्थान में जाकर बैठे हैं। अष्टमेश का अपने से एक घर आगे जाकर बैठा हैं जो तकलीफों को कम कर देगा। रोजमर्रा के जो रुटीन की जो समस्याएं अब तक चल रही थीं, इस महीने उसे दूर करेगा। शत्रु समाप्त हो जाएंगे। कामों में अटकाव की समस्या खत्म हो जाएगी। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट सार्थक सिद्ध होगा। इस समय जो भी कार्य हाथ में लेगें उसे पूरा करके ही दम लेंगे। इसके साथ ही पराक्रमेश भी आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा। आपके अधूरे कार्यों को पूर्ण करेंगे। समस्याओं को खत्म करेंगे। अधिकारियों से अच्छा तालमेल और एप्रिसिएशन दिलवाएंगे। आपको क्या करना चाहिए? मंगलवार के दिन गेहूं, गुड़, ताम्बा, मसूर, मूंगा, लाल, वस्त्र, लाल, फल, लाल, फूल, लाल, चंदन लाल रंग की मिठाई मंदिर में जरुर अर्पित करें।


तुला राशि – आपकी राशि के लिए मंगल धन भाव और सप्तम भाव के स्वामी हैं और अष्टम भाव में जाकर बैठे हैं। तो सप्तमेश अपने से एक घर आगे जाकर बैठे। जीवनसाथी से और ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। अचानक धन के लाभ की स्थितियां आपके जीवन में बढ़ जाएगी। शत्रु कम हो जाएंगे। आप अपने कार्यों में बहुत अच्छी सफलता हासिल करेंगे। मंगल चूंकि आपके धनेश हैं तो धन में वृद्धि करेंगे। रोजमर्रा के लाभ में वृद्धि करेंगे। जो काम आपके अटके हुए हैं वो चल निकलेंगे। अगर आप जॉब में चाह रहे हैं कि आपको बड़ी अपॉर्च्युनिटी मिले तो ये समय आपको बढ़िया अपॉर्च्युनिटी दिलवाएगा। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। बैंकिंग सेक्टर में अटके हुए काम आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे। अब आपको क्या करना चाहिए? हनुमान मंत्र ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप जरूर करें।


वृश्चिक राशि – मंगल आपकी राशि स्वामी और छठे भाव के स्वामी हैं और मंगल सप्तम में बैठकर अपने ही घर को देख रहे हैं। ये आपके पराक्रम सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाएंगे। प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाएंगे। आपकी पावर को बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। इस समय लोग आपको मानेंगे आपकी योग्यता को मानेंगे। कई लोगों के आप आइडियल बन जाएंगे। कई लोग आपके अनुयायी बन जाएंगे। रिलेशन और अधिक मजबूत होते चले जाएंगे। वहीं मंगल के रोग भाव के स्वामी अपने से एक घर आगे चलकर बैठे हैं। श्वास संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। रक्त विकारों से मुक्ति मिल जाएगी। शत्रु समाप्त हो जाएंगे। रुपए पैसे से संबंधित अटके हुए काम द्रुत गति से पूर्ण होंगे। आपको क्या करना चाहिए? हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

धनु राशि – मंगल आपके राशि में बाहरवें और पंचम भाव के स्वामी हैं और सप्तम भाव में जाकर बैठे हैं। हालांकि सिस्टम को ठीक कर रहे हैं। रोगों के रोग में आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। खर्चों में कमी आएगी। कोई आपके ऊपर झूटे आरोप लगाए हैं। उसमें आपको क्लीनचिट मिल जाएगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। कर्ज की समस्या खत्म हो जाएगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई में सफलता का समय रहेगा। अच्छी सफलता पढ़ाई में हासिल कर पाएंगे। तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्रों को विशेष सफलता हासिल होगी। करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी और मांगलिक कार्यों की रूपरेखा घर में बनेगी। आपको क्या करना चाहिए? घर से निकले तो गुड़ खाकर निकलें।


मकर राशि – मंगल आपकी राशि में एकादश और चतुर्थ भाव के स्वामी और पंचम भाव में जाकर बैठा है। यानि स्वामी अपने से एक घर आगे जाकर बहुत शानदार सुखों में वृद्धि करेगा। प्रोपर्टी की समस्या खत्म हो जाएगी। क्रय विक्रय संबंधी समस्या खत्म हो जाएगी। नए घर का सपना पूरा होगा। नई प्रॉपर्टी का सपना पूरा होगा। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियां खत्म हो जाएगी। उनके साथ संबंध और अधिक मजबूत और प्रगाढ़ होंगे। महिलाओं की स्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ेगी। आकस्मिक धनलाभ आपको इस समय देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार की नई ब्रांच खोलते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और जॉब लगने के योग बने हुए हैं। आपको क्या करना चाहिए। मंगलवार के दिन लाल, मसूर की दाल, लाल, मिठाई और लाल फल किसी गरीब जरूरतमंद को दान जरूर करें।

कुम्भ राशि – आपकी राशि के लिए मंगल, तृतीय और दशम भाव के स्वामी हैं और मंगल आपके सुख स्थान में जाकर बैठे हैं। कर्मेश का अपनी सप्तम जाकर बैठना और अपने ही घर को देखना आपके काम में उत्तरोत्तर उन्नति करवाएगा और जॉब से जो लोग जुड़े हैं उनको मनचाही ट्रांसफर के योग बनेंगे। जो युवक युवतियां, पुलिस, सेना, नेवी जैसे डेयरिंग जॉब में अप्लाई कर रहे हैं, उनको रिजल्ट अपने लिए फेवरेबल मिलेगा। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों को सराहा भी जाएगा। वहीं पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी और कोई बड़ी सफलता आपको अपने कार्यक्षेत्र में मिल सकती है। हनुमान जी को सिंदूर का चोला आपको रोजाना ही मंगलवार और शनिवार के दिन जरूर चढ़ाना चाहिए।


मीन राशि – मंगल आपकी राशि के लिए द्वितीय और नवम भाव के स्वामी हैं और तृतीय भाव में बैठे हैं। धनेश अपने से एक घर आगे हैं जो कि आपके बल पराक्रम के साथ साथ आपके धन में भी वृद्धि करेंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान दिलवाएंगे। आप सबको प्रभावित करेंगे। इसमें आपके डिसीजन बहुत स्ट्रॉंग रहेंगे। राजनीति में अटके काम द्रुत गति से पूर्ण होंगे और बड़ी सफलताएं आपके कदम चूमेगी। वहीं भाग्य भी आपका साथ देगा क्योंकि भाग्येश अपने सप्तम बैठकर अपने घर को देख रहा है। इसीलिए इस समय रिस्की कामों में हाथ डाल सकते हैं। उसमें लाभ होगा पर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। सोच समझ कर निवेश करें। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑटो पे जाकर लोगों की सहायता करेंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। अपना खुद का नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं और यदि कोई अपनी इंडस्ट्री लगाना चाहता है तो उसके लिए आपको लोन भी मिल जाएगा। हवाई और जल यात्रा आपके इस समय संभव है। आपको क्या करना चाहिए? नीम के पेड़ को पानी से रोजाना जरूर सींचे।

Back to list