Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Makar Sankranti 2020 मकर सक्रांति (15 जनवरी ) का महत्व, राशि के अनुसार क्या करे दान

मकर सक्रांति (15 जनवरी ) का महत्व, राशि के अनुसार क्या करे दान


Makar Sankranti 2020

Image result for makar sankranti png

पंडित एन एम श्रीमाली जी के अनुसार मकर संक्रांति मलमास के खत्म होते ही मनाई जाती है| और इस पर्व का इसलिये भी विशेष महत्व की इस दिन सूर्य दक्षिणायण से उत्तरायण होते है तो कई भागो में हमारे देश के कई राज्यों में उत्तरायण के रूप में भी इस पर्व को जाना जाता है| देखिये इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते है और सूर्य के इस राशि परिवर्तन के कारण शीत ऋतू की समाप्ति होती है| वे उत्तरायण होते है और इसी ख़ुशी के लिये इस दिन का एक अलग ही महत्त्व हो जाता है इस दिन हम सूर्य भगवान की पूजा आराधना करते है| सूर्यदेव को अर्क देते है| और स्नान का, दान का इस दिन विशेष महत्व रहता है| Makar Sankranti 2020

इस साल मकर संक्रांति कब आने वाली है|

पंडित एन एम श्रीमाली जी के अनुसार कई बार परेशानी हो जाती है की 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनायेंगे या 15 जनवरी को तो 14 तारीख को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में शाम को 7 बजकर 53 मिनट पर प्रवेश करेंगे| यानी राशि परिवर्तन तो 14 जनवरी को सांय काल में ही हो जायेंगा| परन्तु 15 जनवरी 2020 को शुभ प्रथम प्रहर से ही दान पुण्य या पुण्य काल का शुभ मुहर्त शुरू हो रहा है| इसीलिये मकर संक्रांति इस वर्ष हम 15 जनवरी 2020 को ही मनायेंगे| यानी 14 जनवरी को नही 15 जनवरी को मनायेंगे| पुण्य काल का शुभ मुहर्त शुभ 07 बज के 19 मिनट से 12 बज के 35 मिनट तक रहेंगा| इस शुभ मुहर्त के दौरान आप सूर्य देवता की पूजा आराधना कर सकते है| देखिये ये मकर संक्रांति केवल सामान्य लोगो के लिये ही नही है आपकी यदि कुंडली के अन्दर आपके लग्नेश सूर्य है या फिर सूर्य के दुष्प्रभाव से आप पीड़ित है सूर्य देव नीच के होकर बैठे है शत्रु क्षेत्रीय होकर बैठे है तो भी उन व्यक्तियों को भी इस दिन सूर्यदेवता की विशेष आराधना करनी चाहिए| ताकि उनकी कुंडली में जो सूर्य नकारात्मक प्रभाव डाल रहे है| वो सकारात्मक प्रभाव देना शुरू हो जायेंगे| तो इस दिन हम ऐसा क्या करे की हमे सूर्यदेवता का हमे आशीर्वाद प्राप्त हो, और क्या क्या इस मकर संक्रांति के दिन करना चाहिए ये अब हम आपको बतायेंगे| Makar Sankranti 2020

इस मकर संक्रांति पर क्या क्या करे

पंडित एन एम श्रीमाली जी के अनुसार आगामी आने वाली मकर संक्रांति बहुत ही पुण्य फलदायी रहने वाली है| क्युकी मकर संक्रांति माली के घर में होने से बहुत ही उत्तम और फलदायक रहने वाली है यानि इस बार मकर संक्रांति का विशेष महत्व रहेंगा वाहन, गद्दा, उपवाहन गेटा, पीले वस्त्र धारण करके, और हाथ में कृष्णफल मृत्युदायक रहेंगा| तो ये मकर संक्रांति इसलिये भी विशेषफल दायी रहेंगी 15 जनवरी को दान पुण्य का विशेष महत्व रहेंगा| मकर संक्रांति आप 15 जनवरी 2020 को मना सकते है| अब 15 तारीख को सुबह प्रात काल 7 बज कर 19 मिनट से जो मुहर्त है उसके बाद में आप स्नान कर लीजिये पीले वस्त्र आपको मकर संक्रांति के दिन धारण करने चाहिए क्युकी सूर्य देवता का रंग पिला होता है| इसीलिये पीले वस्त्र धारण करना विशेष फलकारी रहता है| अब सूर्य देवता के सामने खड़े होकर सूर्य को अर्घ देना है|Makar Sankranti 2020

सूर्य देव के अर्क की विधि

पंडित एन एम श्रीमाली जी के अनुसार अर्क तो कई लोग देते है परन्तु अर्घ का एक विशेष महत्व है उसको यदि सही तरीके दिया जाए तो सूर्य देवता का जो हमारी पृथ्वी प्रत्यक्ष देवता है उनका आशीर्वाद हमे प्राप्त होता है| एक तांबे का लौटा ले लीजिये उसमे पानी भर लीजिये लाल पुष्प डाल दीजिये अक्षत और कुमकुम डाल दीजिये साथ ही मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से आपको इन पानी में थोडा सा गुड़ भी मिला देना है| और उसके बाद में सूर्यदेवता के सामने देखते हुए| सूर्य भगवान को अर्घ देते हुए “ॐ ग्रणी सूर्याय नम:” इस मंत्र का आपको जाप करना है| और जब अर्घ आप देदे आपका पूर्ण हो जाये लौटे में पानी खत्म हो जाये उसके बाद जो नीचे आपने अर्घ दिया है और निचेव्जो पानी गिरा है उनकी बूंदों को उनका तिलक अपने माथे पर अपने ललाट पर आपको लगाना है| ये सूर्य देवता को अर्क देने बहुत ही उत्तम तरीका होता है सूर्य देवता को अर्घ देने के बाद में आपको आदित्य ह्रदय स्रोत पाठ करना चाहिए| साथ ही उसके तुरंत बाद सूर्य की नामावली का जाप आपको लाल चंदन माला करना चाहिए| और सूर्य गायत्री मंत्र बहुत ही विशेष फलकारी यदि आप इस समय उसके बाद में जाप करते है तो उसका विशेषफल आपको प्राप्त होता है और सूर्यदेवता की कृपा हम पर बरसती है| तो उस सूर्य गायत्री मंत्र का भी आपको लाल चंदन की माला से जाप करना है उसके बाद में दान पुण्य का भी इस दिन विशेष महत्व होता है परन्तु उससे पहले किसी भी पवित्र सरोवर या तालाब में जाकर तर्पण अवश्य करे| इससे आपके पित्रेश्वरो को शांति प्रदान होती है और पित्रेश्वरो का आर्शीर्वाद पूर्वजो का आशीर्वाद हमको प्राप्त होता है| तो उत्तरायण के दिन तर्पण करने का भी विधान माना जाता है उसके बाद दान पुण्य का विशेष महत्व है वैसे तो तिल का दान आप कर सकते है, गुड़ का दान कर सकते है, किसी भी तरह के लड्डूओं का दान कोई भी आवश्यक वस्तुए जो जरूरतमंद व्यक्तियों को आप दे सके उसका आप दान कर सकते है| अपने घर की बहन बेटियों को भी आपको उत्तरायण के दिन कुछ ना कुछ चीजे अवश्य भेट करनी चाहिए| इससे हमे पुण्य फल प्राप्त होता है और हमारे घर में पुण्यों में वृद्धि होती है हमारे परिवार में पुण्यों में वृद्धि होती है| तो दान पुण्य हमने आपको बताया की इस तरह से कर सकते है| Makar Sankranti 2020

राशि के अनुसार दान पुण्य

पंडित एन एम श्रीमाली जी के अनुसार आपको राशि के अनुसार भी कुछ दान आपको करने चाहिए| और राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दिन हम क्या दान करे उसके बारे में अब हम आपको बतायेंगे| की मकर संक्रांति के दिन किन विशेष चीजो का दान करना विशेष फलकारी रहता है| Makar Sankranti 2020

मेष राशि: मेष राशि वालो को तिल और खिचड़ी का इस दिन दान करना चाहिए|

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालो को सफ़ेद तिल और चावल का दान करना विशेष लाभफ्रद रहता है|

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालो को मुंग दाल की खिचड़ी और पत्तेदार सब्जियां दान करनी चाहिए| किसी भी जरूरत मंद व्यक्ति को आप दान कर सकते है मंदिर में पुजारी को दान कर सकते है, अपने घर की कन्याओ को, बहनों को भी दान कर सकते है ये कोई दान की सीमा नही है| परन्तु यदि हम जरूरतमंद व्यक्तियों को दान करते है तो उनका भी आशीर्वाद प्राप्त होता है और एक तरह से हम एक पुण्य का कार्य भी करते है तो ये चीजे आप किसी को भी दे सकते है| Makar Sankranti 2020

कर्क राशि: कर्क राशि वालो को मक्खन और मिस्री का दान देना चाहिए|

सिंह राशि: सिंह राशि वालो को गुड़ और मूंगफली का दान करना चाहिए|

कन्या राशि: कन्या राशि वालो को साबुत मुंग और पान का दान करना चाहिए|

तुला राशि: तुला राशि वालो को दूध फीणी और दही चावल का दान करना चाहिए| यानी चावल बना ले दही उसके साथ में दही और चावल मिक्स करके या अलग अलग भी आप उसका दान कर सकते है| और दूध फीणी हमारी स्थानीय मिठाई में आती है जो सर्दियों के समय में पाई जाती है| और पुरे भारत वर्ष में प्रसिद्ध है ती आप फीणी का भी दान कर सकते है और यदि आपके क्षेत्र में ये फीणी नही मिलती है तो आप दूध का का भी दान कर सकते है| Makar Sankranti 2020

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालो को मसुहर की दाल, कुमकुम, और मोली का दान करना चाहिए|

धनु राशि: धनु राशि वालो को तुअर की दाल, और पीले चावल का दान करना चाहिए| वो उनके लिये लाभप्रद सिद्ध हो सकता है|

मकर राशि: मकर राशि वालो को काले तिल के लड्डू, और लोहे से बने हुए बर्तन हो कोई लोहे का चिमटा, लोहे की संडासी किसी भी तरह का लोहे का सामान आप आज के दिन दान कर सकते है|

कुभ राशि: कुभ राशि वालो को काली उड़द और काले कपड़े का दान करना| विशेष फलदायक रहेंगा|

मीन राशि: मीन राशि वालो को मोगर यानि मुंग की धूलि हुई जो दाल होती है| पीली मोगर, उसका और शहद का दान करना विशेष लाभप्रद रहेंगा| Makar Sankranti 2020

तो राशि के अनुसार किये गए ये दान आपके जीवन में आ रही कई समस्याओ को दूर कर सकते है| सूर्य से जुड़े यदि आपकी कुंडली में कुछ समस्या है सूर्य शत्रु क्षेत्रीय है, सूर्य नीच के होकर बैठे है, आपको नकारात्मक परिणाम दे रहे है तो आपको ये दान जो हमने राशि के हिसाब से बताये ये आपको जरुर करने चाहिए| तो आपने जाना की मकर संक्रांति का बहुत ही विशेष महत्व है| ये त्यौहार खुशियों का त्यौहार है| इस दिन देश के अलग अलग प्रान्तों में पतंगबाजी भी होती है| विशेषकर गुजरात में उत्तरायण के नाम से ये त्यौहार जाना जाता है और इस पुरे दिन इस त्यौहार को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है तो अलग अलग प्रान्तों में अलग अलग तरीके से त्यौहार को मनाने की परम्परा है| पर आपको जो हमने बताया है इन दान पुण्यों को आप जरुर अपनाए और अपने जीवन को और अधिक सुगम बनाये अपने जिंदगी में आ रही समस्याओं को आप इस दान पुण्यों के द्वारा दूर कर सकते है सूर्य भगवान को अर्क जरुर दे| Makar Sankranti 2020

RELATED PRODUCT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *