[vc_row][vc_column][vc_column_text]
Makar Rashi शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कारआज हम आपके सामने मकर राशि वालो के लिए शनि देव के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । आगामी 29 अप्रैल को शनि देव राशि परिवर्तन करते हुए अपनी खुद की राशि से पुनः अपनी खुद की राशि यानी मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग ढाई महीने का यह कार्यकाल शनि का रहेगा। जब वे कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। पुनः 12 जुलाई को वे वक्रीय होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यन्त वे मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है एवं आज के टाइम में अगर कोई ग्रह सबसे अधिक बलवान है और लोग जिस ग्रह से डरते हैं वो है शनि ग्रह परंतु शनि न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते है। वो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से हर व्यक्ति को प्रतिफल प्रदान करते हैं। यानि अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे पर यदि आपने गलत कर्म किए हैं। बुरे कर्मों के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़े हैं तो शनि आपको दंड इसी जन्म में प्रदान करेंगे। यानि व्यक्ति के इस जन्म में किए गए कर्मों का हिसाब उसे इसी जन्म में शनि देव ही देते हैं। इसलिए आज की तारीख में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा शनि देव से डरते हैं। शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं। और तुला में उच्च के होते है और मेष राशि में नीच के परिणाम वे देते हैं। इस बार शनि की ढैया कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लगेगी जो कि 29 अप्रैल के बाद में लगने वाली है और मिथुन तुला राशिवालों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मकर कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती लगेगी । परंतु ये जो साढ़े साती और ढैया है ये करीबन दो ढाई महीने के लिए ही रहने वाली है। उसके बाद में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। तो पुरानी स्थिति में वापस शनि के प्रभाव हर राशि पर पड़ना प्रारंभ हो जाएंगे। शनि महात्म्य नामक ग्रन्थ में शनि की दृष्टियों को महाविनाशकारी बताया गया। है और सभी जानते हैं कि शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि जिस भाव पर भी पड़ती है उस भाव पर बहुत ही दुष्प्रभाव शनि के देखने को मिलते हैं। हालांकि हम किस भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, उसका भी मूल्यांकन करते हैं और उसके अकॉर्डिंग शनि के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। ये तुला राशि मकर राशि और कुम्भ राशि में जोकि मकर और कुम्भ उनकी खुद की राशि है और तुला राशि में वे उच्च के होते हैं। स्त्री स्थान में विश्व के दक्षिण अयन में देश कांड कुण्डली में स्वग्रही अवस्था में शनिवार के दिन अपनी ही दशा में राशि के अंतिम भाग में युद्ध के समय कृष्ण पक्ष में और अगर शनि वक्री हो तो उस समय यदि वे किसी भी स्थान में हों शनि बलवान ही माने जाते हैं। ये एक पुरुष ग्रह हैं और पृथ्वी तत्व के स्वामी हैं। शनि अधिकृत स्थानों से यानि रेगिस्तान, जंगल, अज्ञात घाटियां, गुफाएं, पर्वत कब्रिस्तान खंडहर, कोयले की खदानें मैली और बदबूदार जगह और कार्यालय आदि का समावेश रहता है। शनि को केवल एक ही ग्रह पराजित कर सकता है वो है मंगल ग्रह यानि जब भी शनि की कोई दृष्टियां हमें प्रभावित कर रही हो या शनि की ढैय्या या साढ़े साती का दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो तब हमें मंगल ग्रह को प्रबल करना चाहिए ताकि शनि के इन दुष्प्रभावों से हमें मुक्ति मिल सके तो ये है शनि का संक्षिप्त विवरण जो कि हमने अभी आपको बताया | Makar Rashi शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
29 अप्रैल को शनि आपके द्वितीय भाव में जाकर विराजमान होने वाले हैं तो आपकी राशि के हिसाब से आपके लग्न के हिसाब से और आपके द्वितीय स्थान दोनों के हिसाब से शनि के रिजल्ट बहुत ही अच्छे देखने को मिलेंगे और आपको हम बता दे कि ये जो राशिफल आपको ये जो राशि का परिवर्तन आपको दे रहे है । ये गोचर के हिसाब से चन्द्र राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है तो आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही अच्छी रहेगी। एक मेहनतकश इंसान के रूप में आपको जाना जाएगा। समाज में आपका मान सम्मान इस समय बढ़ने वाला है। यश कीर्ति चारों तरफ फैलती हुई दिखाई देगी। आप और कुछ कमाएं ना कमाएं। आप अपने जीवन में मान और इज्जत बहुत कमाएंगे। इस समय लोग आपकी बातों को मानेंगे। आपसे प्रभावित होंगे और आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। ददियाल में भी आपको खूब यश की प्राप्ति होगी एवं दादा दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और ददियाल की संपत्ति में भी आपको हिस्सा मिलेगा। इस समय आपके जो मनमुटाव वाले रिश्ते हैं वो भी आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे और उसमें माधुर्य स्थापित हो जाएगा। वर्कप्लेस पर भी आप अपनी मेहनत से अपने परिणामों को सकारात्मक करते हुए दिखाई देंगे। अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। चूंकि शनि आपके मूल त्रिकोण की राशि में जाकर विराजमान हो रहा है तो इस समय आपके घरेलू विवादों से आपको मुक्ति मिल जाएगी। कोर्ट कचहरी के कोई मुकदमे चल रहे हैं तो उसका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। पारिवारिक विवाद आपके पक्ष में जाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का फैसला आपके पक्ष में होगा। इस समय सामाजिक मान सम्मान को प्राप्त करेंगे। कुटुम्ब में एक अलग ही सकारात्मक छवि आपकी बनती हुई दिखाई देगी। इस समय आप मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा अपने घर में बना सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी और अधिक बढ़ेगी और समाज में आप सम्मानित स्थान प्राप्त करेंगे। अगर आप टीचिंग लाइन से जुड़े हुए। यदि आप रिसर्च से संबंधित कोई कार्य करते हैं। बोलने का काम अधिक रहता है। नेता हैं अभिनेता हैं या फिर ज्ञान प्रदाता हैं। ज्ञान गुरु हैं तो आपके लिए यह समय मान सम्मान को चरम सीमा पर ले जाएगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि दिलवाएगा | वही न्याय प्रक्रिया से रिलेटेड अगर आपके कोई भी काम अटके हुए हैं तो उन कामों में निश्चित रूप से आपको सफलता मिलती हुई दिखाई देगी। न्यायालय संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए यह समय उन्नति दायक रहेगा। शनि के शानदार रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे। चूंकि आपके राशि स्वामी अपने से एक घर आगे जाकर बैठा है तो आपको परिणामों की उत्पत्ति बहुत ही अच्छी होने वाली है और परिणामों की परिणीति का रिजल्ट भी आपको बहुत ही मीठा मिलेगा। अब ये तो है शनि के बैठने की बात क्योंकि शनि जहां बैठते हैं उस घर को बढ़ाते हैं उस घर का माहौल अच्छा करते हैं। Makar Rashi शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
शनि की दृष्टि महाविनाशकारी होती है तो आपके तृतीय स्थान पर तृतीय दृष्टि आपके अष्टम भाव पर शनि की सप्तम दृष्टि और आपके 11th हाउस पर यानि लाभ भाव पर शनि की 10वीं दृष्टि पड़ रही है। इन तीनों स्थानों को थोड़ा सा केयरफुली आपको हैंडल करना पड़ेगा। यानी सुखों में थोड़ा सा फ्लक्चुएशन हो सकता है | कई अनायास खर्चा आपके जीवन में आ सकता है। इस समय आपको गलत कार्य करने से बचना है क्योंकि शनि दंड दे सकता है। रिश्वत लेने की कोशिश न करें। गलत तरीके से पैसा कमाने का प्रयास न करें। लोगों को कुचलते हुए अपने जीवन में उपलब्धियां हासिल ना करें क्योंकि इसका भयंकर नुकसान आपको झेलना पड़ सकता है। लाभ की स्थिति आपको पूरी मिलेगी परंतु उसके साथ में कहीं न कहीं कुछ न कुछ खर्चे और निवेश आपके अटक सकता है तो अब इन स्थानों के हिसाब से जो शनि की दृष्टि पड़ रही उसके हिसाब से क्या उपाय आपको करने चाहिए। वैसे भी शनि आपकी राशि स्वामी हैं तो जहां बैठे है वो उन परिणामों को और उत्तम करने के लिए और जिन पर आप शनि की दृष्टियां पड़ रही है उन परिणामों की स्थिति को ठीक करने के लिए कुछ उपाय बेहद आवश्यक हैं। Makar Rashi शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
उपाय
- सुबह शीग्र उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर शनिवार के दिन एक कटोरी में सरसों या तीली का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें और उसके बाद इस तेल को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इससे शनि आप पर सदैव प्रसन्न रहेंगे। आपकी राशि स्वामी की कृपा आप पर बनी रहेगी और भाग्य संबंधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
- पीपल पर जल जरूर अर्पित करें और यह कार्य रोजाना सुबह आपको करना चाहिए। अगर आप इस कार्य को रोजाना सुबह न कर सकें तो सूर्यास्त के बाद में आपको जरूर करना चाहिए। यानि जब हम पूजा के समय भगवान की आरती करते हैं, उस समय आप इस कार्य को करें।
- सुनसान स्थान में अगर पीपल का वृक्ष हो और उसके नीचे अगर आप तेल का दीपक प्रज्वलित कर सकें तो ये बहुत ही बढ़िया। अगर ऐसा कोई पीपल का वृक्ष न मिले तो आप मंदिर में भी पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक रख सकते हैं। यह कार्य शनि की प्रसन्नता को बढ़ाएगा और आपके जीवन को खुशहाल बनाएगा।
- शनि की कुदृष्टियों से बचने के लिए महामृत्युंजय का जाप रोजाना करें और कम से कम 108 बार जाप जरूर करें।
- चीटियों को दाना आपको जरूर डालना चाहिए।
- मछलियों को दाना डालें। पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था जरूर करें।
- काले घोड़े की नाल या नाव की कील की अंगूठी बनाकर अपनी मध्यमा अंगुली में धारण करें।
- काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। कुत्ते को पालें और उसकी सेवा करें।
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/Sf1NuDQ3bOQ” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]