Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|parad, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Astrology Tips|Numerology, Astro Gyaan|Featured, Astro Gyaan|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Jeevan Mantra, astrology, Astrology Tips, Astrology Tips|Featured|Numerology, Featured, Featured|Numerology

Makar Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi | Shani ka Rashi Parivartan2023 Capricorn

Makar Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

नमस्कार स्वागतम वेलकम वर्ष 2023 प्रारंभ होने जा रहा है और वर्ष की शुरुआत में ही साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन जोकि है शनि देव का राशि परिवर्तन वो होने जा रहा है। शनि 17 जनवरी को मंगलवार के दिन रात्रि 08:02 बजे पर अपनी साधारण राशि मकर से अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में प्रवेश कर जाएंगे और लगभग ढ़ाई वर्ष तक शनि यहीं पर विराजमान रहेंगे। शनि के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है। कलयुग में यदि कोई व्यक्ति किसी ग्रह से भयभीत है या किसी से डरता है। कुकर्म करने से डरता है तो वो है शनि देव क्योंकि शनि देव उस व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से रिजल्ट प्रदान करते हैं। न्याय प्रिय देवता के रूप में जाना जाता है। अच्छे को अच्छे और बुरे को बुरा दंड वे प्रदान करते हैं। यदि आप ने बहुत अच्छे कर्म किए हैं तो शनिदेव के परिणाम आपको बहुत अच्छे मिलेंगे। वहीं अगर आपने कुकर्म किया है तो निश्चित रूप से इसी जन्म में शनिदेव आपको अपने कर्मों का दंड देंगे। शनि, मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह मेष में में नीच के और तुला में उच्च के परिणाम दिखाते हैं। शनि की ढैया का दो राशियों को और शनि की साढ़े साती का प्रभाव तीन राशियों को भोगना ही पड़ता है और ढैया और साढ़े साती भी आपको अपने कर्मों के हिसाब से रिजल्ट प्रदान करती है। यदि जन्म कुण्डली में शनि की पोजीशन अच्छी है तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत अच्छे मिलेंगे। ढैया और साढ़ेसाती अच्छी जाएगी। इसलिए जन्मकुण्डली और गोचर की स्थिति को जानना बेहद आवश्यक रहता है। शनि बहुत धीमी गति से चलने वाले ग्रह है। ग्रहों में सबसे अधिक एक लंबे समय तक एक ही स्थान पर टिकने वाले ग्रह ही शनि देव हैं। इसीलिए शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव बहुत अधिक देखने को मिलता है। अब मकर राशि चूंकि शनि की खुद की राशि है। और मकर राशि वालों को शनि की साढ़े साती चल रही है। अब तक शनि मध्य भाग में मकर राशि के थे। शनि की साढ़े साती मध्य भाग में बन रही थी। अब शनि की साढ़े साती का प्रभाव निचले भाग में होता हुआ दिखाई देगा। लास्ट स्टेज मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती का चलेगा। चूंकि मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव है, इसीलिए मकर राशि वालों के लिए यह समय भी बहुत अच्छा था और आने वाला समय भी बहुत अच्छा रहेगा। सबसे पहले तो हम आपको बता दे कि ये जो हम आपको शनि के राशि परिवर्तन की जानकारी दे रहे है । ये चन्द्र राशि के हिसाब से आप देखें। और यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी जन्म कुण्डली में शनि की पोजीशन क्या है और गोचर में जो शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। इन दोनों को मिलाकर आपके जीवन पर क्या प्रभाव शनि का पड़ने वाला है या फिर जन्म कुण्डली में और ग्रहों की पोजीशन के बारे में आप जानना चाहते हैं। शुभ अशुभ योगों के बारे में आप जानना चाहते हैं। आपके मन में कुछ प्रश्न और जिज्ञासा हैं जिनका उत्तर आप प्राप्त करना चाहते हैं। अपने जीवन की समस्याओं को खत्म करने के लिए कुछ सटीक उपाय करके आप अपने जीवन को सकारात्मक और पॉजिटिव बनाना चाहते हैं। तो आप घर बैठे ही टेलीफोनिक अपार्टमेंट और पर्सनल मीट के माध्यम से हमसे जुड़ सकते है। अब आपकी राशि का स्वामी शनि अब तक आपकी ही राशि में बैठकर शश नामक महापुरुष योग आपके लग्न में बना रहे थे। और ये पर्सनैलिटी का स्थान है। पर्सनालिटी को पावरफुल किये थे। इस महापुरुष योग का भी बहुत लाभ आपने प्राप्त किया है ढाई साल में। अब 17 जनवरी को जब शनि आपके द्वितीय भाव में जाकर बैठेंगे। तब भी शनि के रिजल्ट्स आपके स्वामी यानी लग्न के हिसाब से बहुत अच्छे मिलेंगे। पर्सनैलिटी और अधिक पावरफुल हो जायेगी। डिसिजन मेकिंग बनेगी। इस समय आपको अपने पारिवारिक सदस्यों को कुटुम्बियों का पूरा सहयोग मिलेगा एवं बदलाव से भी आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। हालांकि शश नामक योग खत्म हो जाएगा पर फिर भी शनि अब आपके मूल त्रिकोण की राशि में जाकर धनभाव में जाकर बैठ हैं। तो वो आपकी पर्सनैलिटी को ऐसा पावरफुल बनाएंगे। आपकी मेहनत को और अधिक सकारात्मक परिणाम देंगे। आप और अधिक मेहनत और निष्ठा से अपने कर्म की तरफ आगे बढ़ेंगे और ये खूबी ये गुण सभी लोगों को आपका भाएगा। कई लोगों के लिए आप इस समय आइडियल हो जाएंगे। कई लोग आपको फॉलो करने का भी प्रयास करेंगे। झूठ का साथ आप कतई नहीं देंगे परंतु इस समय अग्रेशन पावर आपकी बढ़ जाएगी। उसको शांत करके शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। शनि चूंकि आपके धन भाव के स्वामी हैं और धनेश होकर अपने ही घर में स्वगृही होकर बैठा है। साल की शुरुआत में ही आपको शनि का स्वग्रही होकर बैठने का अच्छे परिणाम मिलने प्रारंभ हो जाएंगे और करीबन शनि के इस गोचर में आपको धन भाव के हिसाब से द्वितीय भाव के हिसाब से बेहद ही शानदार रिजल्ट मिलेंगे। यदि प्रॉपर्टी से संबंधित कुछ डिस्प्यूट चल रहे हैं तो निश्चित रूप से वो खत्म हो जाएगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। कुटुंब में मान सम्मान तो बढ़ेगा ही, सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी भी बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। भाई बहनो का साथ और सहयोग मिलेगा और घर की महिलाओं के लिए आप चहेते बनते हुए दिखाई देंगे क्यूंकि आप उनका पूरा सम्मान करेंगे, उनका पूरा ख्याल रखेंगे। अगर आपके घर में छोटे भाई बहन है आपकी संतान विवाह योग्य है या आप विवाह योग्य हो चुके हैं तो इस साल आप विवाह के बंधन में बंधते हुए भी दिखाई देंगे। धन को कहां खर्च करना है और कहा नहीं? ये आपको कैलकुलेशन आनी चाहिए। तो बहुत कैलकुलेटेड होकर अपने कार्यों को करें। बस इस बात का ध्यान रखें। अब 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक का जो समय है वो शनि के वक्री होने का समय है। इस समय शनि वक्री हो जाएंगे। और जब शनि वक्री होंगे तो वे आपकी धन संबंधी समस्याओं को जल्दी खत्म करेंगे। आपकी प्रसिद्धि उन्नति को और अधिक बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए दिखाई देंगे। साफ और सच्चे लोगों की कद्र हर व्यक्ति को होती है और इस समय आप स्ट्रेट फॉरवर्ड भी हो रहे हैं तो भी आपकी सच्चाई लोगों को भाएगी। Makar Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

अब शनि की दृष्टियों पर आते है शनि तृतीय दृष्टि से आपके सुख स्थान पर दृष्टि डाल रहे है | शनि सप्तम दृष्टि से आपके अष्टम भाव पर दृष्टि डालते हुए दिखाई दे रहा है । और दसम दृष्टि से शनि आपके लाभ भाव को देख रहें। और आप सभी जानते हैं कि शनि की दृष्टि अच्छी नहीं होती है। तो तृतीय दृष्टि से सुखों में थोड़ी सी कमी आने की संभावना बनी हुई है। अनर्गल खर्चे, अनर्गल बर्डन काम की आपके ऊपर आकर मढ़ दी जाएगी। और जिससे आप समय समय पर थोड़े से हताश और निराश होते हुए दिखाई देंगे। क्योंकि एक जगह आकर व्यक्ति हार जाता है। लड़ते लड़ते लड़ते लड़ते कभी तो थकेगा पर इस समय आप आपको थोड़ा सा पॉज लेना है और फिर काम पे लग जाना है। थकना नहीं है। हारना नहीं, यही जीवन का दस्तूर है। अगर कोई व्यक्ति थकता नहीं हारता नहीं वही जीवन में सफलता प्राप्त करता है। तो यदि आप अपने सुखों को भरपूर प्राप्त करना चाहते हैं। सुखों का आनंद लेना चाहते हैं तो थकना मना है। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। बहुत केयरफुल होकर उनके साथ बात करें। आपकी बातें उनको कई बार आहत कर सकती है। इसलिए उनके साथ ट्यूनिंग बनाकर चले उनकी आज्ञा का पालन करें। किसान के लिए थोड़ा सा स्ट्रगल से भरा रहेगा और वहीं दूध डेरी से संबंधित जो लोग काम करते हैं उनके लिए भी ये समय थोड़ा स्ट्रगलिंग और उतार चढ़ाव से भरा हो सकता है। शनि सप्तम दृष्टि से आपके अष्टम भाव को देख रहे है। अष्टम भाव को ठीक ही करेंगे। क्योकि अष्टम भाव अच्छा नहीं माना जाता। शनि का कारक भाव भी माना गया है और यहां पर शनि की दृष्टि आपके अष्टम भाव को ठीक करती हुई दिखाई देगी। इस समय आपके रूटीन की लाइफ में जो काम बिगड़े हुए हैं वो बनने लगेंगे। समस्याएं कम होगी जो मिसमैनेजमेंट चल रहा है वो मैनेज हो जाएगा। एक बैलेंस बनाते हुए आप दिखाई देंगे। गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएंगे जिनसे आप हमेशा परेशान रहते हैं जो कभी आपके घर के सदस्यों के कान भरते हैं। कभी आपकी प्रोफेशनल लाइफ को डिस्टर्ब करते हैं। ऐसे शत्रुओं से भी मुक्ति मिल जाएगी और वो केवल आपके कॉन्फिडेंस पर डिपेंड करती है। आप जितना अधिक कॉन्फिडेंस रखेंगे उतने ही आपके शत्रु परास्त होंगे। और भयभीत रहेंगे। यात्रा अधिक होगी परंतु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इस समय आप जो भी यात्रा करेंगे उसका जो भी उद्देश्य होगा लक्ष्य होगा वो जरूर आप अचीव करेंगे। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट भी आपको लाभ दिलवा सकता है पर सोच समझकर निवेश करें। हम हमेशा आपको यही कहते है की सोच कर और संभलकर निवेश करें। ऐसा नहीं है कि सारी पूंजी लगा दी और बर्बाद हो गई। थोड़ी सी पूंजी लगाइए। लंबे समय तक लगाइये तो निश्चित रूप से लाभ होगा। Makar Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

अब शनि अपनी दशम दृष्टि से आपके लाभ भाव पर दृष्टिपात कर रहे हैं। यानि दृष्टि डाल रहे हैं जो कि अचानक आपकी लाभ की स्थितियों को थोड़ा प्रभावित कर सकता है। इसीलिए संभल कर रहने की आवश्यकता है। लेकिन धनबाद में रोजमर्रा का लाभ बढ़ रहा है पर ओवर आल लाभ की स्थतिया  आपकी वहीं के वहीं रह जाए इसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे और कुछ सकारात्मक डिसीजन लेने पड़ेंगे। अपने खर्चों को मैनेज करके चलना होगा ताकि आप बैलेंस चल सकें। अपना बजट देखकर चलें। बजट से बाहर अनियंत्रित कुछ भी कार्य न करें। जिसमें आपका पैसा अनर्गल ही लग जायेगा और उसका परिणाम आपको कुछ न मिले। लेवल और सर्कल वालों से किसी बात को लेकर ईगो की प्रॉब्लम या कहासुनी हो सकती है। इस समय आपको अपने बड़े भाई बहनों से वाद विवाद की स्थितियों से बचना चाहिए वरना रिश्ते खराब हो सकते हैं। और 17 जून से 4 नवंबर तक जब तक शनि वक्री रह रहे हैं तब तक इस टाइम के दौरान तो विशेष रूप से आप ध्यान रखें। क्योंकि शनि की दृष्टि और अधिक वक्री हो जाएगी और ज्यादा नुकसानदायक रहेगी। Makar Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

उपाय :-

  • नौ सरसों के तेल के दीपक आपको हर शनिवार पीपल के वृक्ष के चारों तरफ रखने है ।
  • पीपल के वृक्ष की जड़ को सदैव सींचे। नियमित रूप से इस बात का पालन करें।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें व ॐ नमः शिवाय का जाप करें। शनि के आराध्य देव हैं भगवान भोलेशंकर पर अगर आप उन्हें प्रसन्न रखेंगे शनिदेव अपने आप ही प्रसन्न रहेंगे।
  • हनुमान जी की आपको पूजा आराधना करनी चाहिए।
  • मंगलवार के दिन हनुमानाष्टक का पाठ जरूर करें और ये कार्य आप शनिवार के दिन भी करें। परंतु ये कार्य करें संध्याकाल के बाद।
  • शनि यंत्र पेंडेंट को आप को अपने गले में धारण करना चाहिए और शनि की साढ़े साती किट्स के माध्यम से आप पर शनि भगवान की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts