| तुला राशि |
2019
Libra – जिनके नामाक्षर र ,री ,रु,रे,रो,ता,ती ,तू,ते से सुरु होते है | एवं जिनके नक्षत्र चित्रा , स्वाति एवं विशाखा होते है वे तुला राशि के जातक होते है | तुला राशि के जातक निष्पक्षता रखने वाले हसमुख प्रवृति के ये व्यक्ति जिस किसी को अपना मित्र मान लेते है उसके लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने से नहीं चूकते ऐसे जातक सौन्दर्य कला नृत्य के उपासक भावुक सहनशील एवं आंतरिक शक्ति के ज्ञाता होते है | घूमना फिरना इन्हे बहुत पसंद है | इन्हे प्राकृतिक एवं सुन्दर वस्तुए भेट कर प्रसन्न किया जा सकता है | सामन्यतः पेट सम्बन्धी रोग से ग्रस्त रहते है | २०१९ आपके लिए बहुत ही अच्छा जाने वाला है | यह वर्ष आपके लिए भाग्य के द्वार खोल देगा | इस वर्ष आप कई चुनोतियो का सामना करते हुए सफलता प्राप्त करेंगे| छात्रों के लिए यह वर्ष शुभफलदायक रहेगा | तुला राशि के जातको को इस वर्ष विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है | पारिवारिक दृष्टि से भी यह वर्ष मिला जुला रहेगा जहा माता पिता से आपके सम्बन्ध मजबूत रहेंगे वही भाई बहनो के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है परन्तु यह तनाव वर्ष के अंत तक समाप्त हो जाएगा | वैवाहिक जीवन इस वर्ष उतार चढाव वाला रहेगा |
गुरु वर्त्तमान में वृश्चिक राशि में है तथा 29 मार्च 2019 को धनु में प्रवेश करेंगे | तथा23 अप्रेल को वक्री होकर पुनः वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे जो 5 नवम्बर 2019 तक रहेंगे | गुरु का यह राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा | आर्थिक दृष्टि वर्ष सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा | करियर और व्यवसाय में भी आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है |
आर्थिक दृष्टि से Libra
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष उम्मीदों भरा रहेगा और आपको उम्मीद से अधिक लाभ भी प्राप्त होगा | साल के प्रारम्भ में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी प्रमोशन या सेलेरी बढ़ने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा | व्यापर में भी लाभ मिलने से आप आर्थिक रूप से और अधिक सुद्रढ़ होंगे | साल के मध्य में आपको आकस्मिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है | परन्तु इस समय आप अपने खर्च को लेकर थोड़े लापरवाह दिखाई देंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ भी सकती है | इसलिए इस समय थोड़ा संभल कर खर्च करे | साल के अंतिम भाग में आपको पहले किये हुए निवेश का लाभ प्राप्त होगा | किसी को उधार दिया हुआ हुआ धन भी आपको पुनः प्राप्त हो सकता है | इस समय आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते है | इस समय शेयर मार्केट में किया हुआ निवेश आपको आर्थिक लाभ भी प्रदान कर सकता है | इस वर्ष गोल्ड में निवेश शुभ फल दायक रहेगा | व्यापार में विदेशी लाभ के कारण आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होती हुई दिखाई देगी | कूल मिलकर यह वर्ष आर्थिक रूप से आपके लिए उन्नति भरा साबित होगा | Libra
करियर और व्यवसाय की दृष्टि से Libra
साल के प्रारम्भ में आपको व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा | करियर में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी | कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रयासों को सराहा जाएगा | आपको प्रमोशन मिलाने की भी पूर्ण संभावना है | साल के मध्य में आपको कई बड़ी चुनोतियो का सामना करना पद सकता है किन्तु आप अपने प्रयासों में सफल होंगे जिससे जॉब में आपकी सेलेरी बढ़ सकती है या व्यापार में आपको कोई आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है | आप इस समय अपने काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी कर सकते है | अंतिम भाग में जो लम्बे समय से कोई धन आना रुका हुआ था वो इस समय आपको मिल सकता है | किसी बड़े निवेश का लाभ आपको इस समय प्राप्त होगा | इस वर्ष शेयर बाजार में निवेश से भी आपको लाभ प्राप्त होगा | छात्रों ले लिए यह वर्ष के प्रारम्भ अच्छा जायेगा आपको आपकी मेहनत के अनुरूप फल की प्राप्ति होगी | सरकरी नौकरी के लिए प्रयासरत जातको को इस वर्ष सरकारी नौकरी मिलने के पुरे चांस है | साल के मध्य में विद्यार्थी वर्ग अपनी पढाई के प्रति लापरवाह हो सकते है जिसका नकारात्मक परिणाम आपको साल के अंत में झेलना पड़ सकता है इसलिए आप बिलकुल लापरवाही न करे और कठिन परिश्रम करे जिससे आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी | Libra
पारिवारिक दृष्टि से Libra
पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष मिले जुले परिणामों वाला रहेगा | वर्ष के प्रारम्भ में सभी रिश्तो में माधुर्य रहेगा | पारिवारिक एकता के कारण घर में खुशियों का माहौल रहेगा किन्तु साल के मध्य में माता पिता से तो आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे किन्तु भाई बहनो के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है | इस समय अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखे और अपने और अपने भाई बहनो के बीच दूरिया न पनपने दे | इस समय आप पर काम का प्रेशर भी अधिक रहने से आप अपने रिश्तो पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और इस वजह से मिस अंडरस्टेंडिंग बढ़ सकती है | परन्तु साल के अंत तक भाई बहा से रिस्तो में सुधार होगा और आपके बीच का विवाद भी ख़त्म हो जाएगा | और पारिवारिक माहौल फिर से सामान्य हो जाएगा | इस समय आप अपने रिश्तो को मजबूती देने के लिए कोई पारिवारिक हॉलिडे भी प्लान कर सकते है | परिवार में यदि बुरे वक्त में आपका कोई साथ देगा वो आपकी संतान होगी | इस वर्ष आप अपनी संतान के और भी नजदीक आएंगे और आप दोनों के सम्बन्ध और अधिक सुदृढ़ होंगे | Libra
प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन Libra
इस वर्ष जहा आपको प्रेम में सफलता हासिल होगी वही आपके पारिवारिक जीवन में उतार चढाव देखने को मिल सकते है | वर्ष के प्रारम्भ में जहा आपके और आपके प्रेमी के मध्य सम्बन्ध और अधिक मजबूत होंगे | वही जीवन साथी के साथ आपके मदभेद उभर सकते है | हालत और अधिक ख़राब न हो इसलिए आप अपने जीवनसाथी से सुलह करने का प्रयास करने की कोशिश करेंगे और जल्दी ही आप अपनी दूरियों को मिटने में सफल भी रहेंगे | साल के मध्य में आप अपने पार्टनर के साथ किसी romentic हॉलिडे पर भी जा सकते है | इससे आपके रिश्ते में माधुर्य बढ़ेगा | यदि आप किसी को प्यार करते है और उसे अपने दिल की बात कहना चाहते है तो यह समय बिलकुल उचित समय है आपका पार्टनर आपकी भावनाओ को समझेगा और वह भी आपके साथ इस रिश्ते में आगे बढ़ेगा | साल के अंत में आपके और आपके पार्टनर के द्वारा उपहारों का आदान प्रदान भी हो सकता है | Libra
स्वास्थ्य की दृष्टि से
यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा | किन्तु माता के स्वास्थ्य को लेकर इस वर्ष आपको कुछ चिंता रह सकती है | उनके इलाज के लिए आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है | साल के मध्य तक उनके स्वस्थ्य में सुधर होगा | साल के मध्य से ही आप स्वस्थ्य के प्रति और अधिक सजग नजर आएंगे | अपने परिवार के सभी सदस्यों को आप स्वास्थ्य अभियान से जोड़ेंगे | साल के अंत में आपको सर्दी जुखाम जैसी तकलीफों से झुन्झना पद सकता है पर इलाज से जल्दी ही आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा | अपने कान पान का विशेष ख्याल रखे और बहार के खाने से परहेज करे तो आपके लिए अति उत्तम होगा |
Libra उपाय –
1 – “ॐ द्रां द्रीं द्रों स :शुक्राय नम : ” का जाप करें |
2 – सफेद वास्तुओं का इस्तेमाल अधिक करे | सफेद वस्त्र , पहने जेब में सफेद रुमाल रखें , दूध , खीर , साबूदाना का खाने में इतेमाल करें |
3 – चांदी का संग्रह करे | चांदी की दुर्गा माँ या अन्य देवी -देवताओं की मूर्तियां पूजा कक्ष में पुष्य नक्षत्र में ख़रीदे | या शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में खरीदकर घर में स्थापित करें |
4 – पत्नी का सम्मान कर , सुगंधित द्रव्य इत्र आदि का इतेमाल करें |
5 – छोटी कन्यायों को भोजन कराएं व् चरण स्पर्श करके उन्हें उपहार दें |
6 – शुक्रवार को गाय के दूध से स्नान करें |
7 – शिव अभिशेख पंचामृत से करें |
8 – किसी काने वयक्ति को सफ़ेद वस्त्र, मिठाई दान में देंवें |
Know your today’s Rashiphal here – Click Here
नोट : पंडित एन एम श्रीमाली जी द्वारा दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल प्रदान किया जा रहा है वो भी मुफ्त | दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल जानने एवं अपने जीवन से संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु पंडित एन एम श्रीमाली जी से सम्पर्क करें | What’s app no . 9929391753 , [email protected]