Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Leo सिंह राशिफल 2019

| सिंह राशिफल |

2019


Leo – जिनके नामाक्षर मा ,मी ,मू ,मे ,मो ,टा ,टी ,टू ,टे से शुरू होते है तथा जिनका  नक्षत्र मघा ,पूर्वा फाल्गुनी उतरा फाल्गुनी होता है उनकी राशि सिंह होती है | सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित फल लेकर आ रहा है | करियर में आप उन्नति करेंगे वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव आ सकता है | धन का फ्लो कम ज्यादा होता रहेगा |  प्रेम प्रसंगों में भी संभल कर चलने की आवश्यकता वरना रिश्तो में खटास पड़ सकती है | पारिवारिक जीवन में परिवार का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा | सभी मिलजुल कर हर परिस्थिति का सामना करेंगे | जीवन साथी से रिश्ते में उतार चढ़ाव रहेगा अर्थात कभी तो दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग  बहुत अच्छी रहेगी और कभी आपसी समझ की कमी दिखाई देगी | विद्यार्थीयों के लिए भी यह वर्ष मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा | परन्तु कठिन परिश्रम से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे |

राहु अभी कर्क राशि में है और वह  7 मार्च को 2019 को कर्क राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा | तथा केतु 7 मार्च 2019 को मकर राशि से धनु राशि में प्रवेश करेगा | राहु केतु 18 माह में राशि परिवर्तन करते है | ये दोनों गृह हमेशा वक्री रहते है यानि उलटे चलते है | राहु केतु का यह राशि परिवर्तन मेष मिथुन कर्क सिंह तुला धनु और मकर राशि के जातको के लिए परेशानिया बढ़ायेगा | यानि धोखा झूठ फ़रेब चोरी और षड्यंत्र के आरोप लगेंगे  अत : इन राशि के जातको को सावधान रहने की आवश्यकता है | Leo

Leo

आर्थिक स्थिति Leo

इस वर्ष में आर्थिक स्थिति में  उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है | साल के प्रारम्भिक महीनो में अपने खर्च पर कंट्रोल जरुरी है | अन्यथा आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है साल के मध्य में स्थिति में सुधार होगा और आपको आकस्मिक लाभ प्राप्त होगा  या कही से रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है साल के अंत में आप कोई नये प्रोजेक्ट के बारे में सोच रहे है तो उसमे आपको सफलता प्राप्त होगी | भविष्य कई नई योजनाएं आप तैयार करेंगे | यदि आपने लोन के लिए आवेदन कर रखा है तो वह लोन पास होने की पूर्ण संभावना है | साल के अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप कोई नया वाहन भी इस समय खरीद सकते है कुल मिलाकर इस वर्ष आपको अपने खर्चो को कम करके आमदनी के नये स्त्रोत ढूंढ़ने की आवश्यकता है  और कहते है की जब तक हमारे जीवन में विपरीत परिस्थितियां आती है तब ही हम कुछ नया करने की सोचते है अत : आने वाला समय अधिक आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा |

करियर एवं व्यवसाय Leo

  इस वर्ष आपकी करियर में नई पहचान बनेगी | साल के प्रारम्भिक महीनो में आप अपने करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे | विदेशी कंपनी के साथ कोई नये प्रोजेक्ट की शुरुआत भी आप कर सकते है | नौकरी में आपको स्थानांतरण की भी संभावना है | साल के मध्य में किसी बड़े प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश यात्रा भी कर सकते है | व्यवसाय में आप इस समय किसी नए कार्य में निवेश की योजना बना सकते है | इलेक्ट्रॉनिक ,जर्नलिस्ट और लॉ से संबंधित व्यक्तियों के लिए यह वर्ष अति उत्तम साबित होगा | विद्यार्थी वर्ग को इस वर्ष कठिन परिश्रम की आवश्यकता है | साल की शुरुआत में  आपमे लीडरशिप क्वालिटी पैदा होगी , मेडिकल व मेनेजमेंट के छात्रों को अपने अनुकूल परिणाम मिलने की पूरी संभावना है आप अपनी मेहनत के दम पर इस वर्ष सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे | Leo

पारिवारिक जीवन Leo

 यह वर्ष  पारिवारिक दृष्टि से बेहतर रहने वाला है आपको अपने परिवार का  पूर्ण सहयोग प्रत्येक क्षेत्र में प्राप्त होगा | माता -पिता भी आपके कार्यों से गौरवान्वित महसूस करेंगे | यदि आप व्यवसाय करते है तो व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट में आपको अपने भाई -बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है | संतान की पढ़ाई संबंधी चिंता आपको साल के मध्य में रहेगी  परन्तु आपकी संतान आपको निराश नहीं करेगी | साल के अंत में परिवार को लेकर आप किसी अच्छे हॉलिडे पर जा सकते है| साल के अंत में नौकरी में प्रमोशन के कारण आपको अपने परिवार से दूर जाना पड़ सकता है | कोर्ट कचहरी के मामलों में भी परिवार के सहयोग से आपके पक्ष में निर्णय आने की पूरी संभावना है |

प्रेम -प्रसंग और वैवाहिक जीवन 

प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह वर्ष थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहेगा |  परन्तु जीवनसाथी से आपके रिश्ते मजबूत होंगे | प्रेम में अपने पार्टनर के साथ आपका आपसी तालमेल साल के प्रारम्भ  बिगड़ सकता है जिसके कारण संबंधो में दरार भी आ सकती है | अत :ऐसी कोई बात न करे जिससे आपके पार्टनर की भावनाओ को ठेस पहुंचे | जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे | आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं का आदर व् सम्मान करेंगे | साल के मध्य में वैचारिक मदभेद कुछ समय के लिए आ सकते है परन्तु प्रेम प्रसंग में सावधानी से आगे बड़े वरना साल के अंत तक रिश्ता टूट भी सकता है |

स्वास्थ्य की दृष्टि से

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा | यानी पुरे वर्ष आप ऊर्जावान रहेंगे |साल के प्राम्भ में आपको छोटी मोटी मौसमी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु जल्दी ही आपको स्वास्थ्य  का लाभ मिल जायेगा साल के मध्य में आप अपने स्वास्थ्य को लेकर और अधिक सजग रहे | योग और प्राणायाम को अपनाएं | आप दुसरो को भी स्वास्थ्य के प्रति सजग करते हुए नज़र आएंगे | साल के अंत में आपको अपने माता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता अन्यथा वो लम्बी बीमारी से ग्रसित हो सकती है इसलिए उनके इलाज में लापरवाही न करे  |

 

सिंह राशि के उपाय 

1 सिंह राशि का स्वामी सूर्य अगर  मजबूत होगा तो हमे सम्मान ,सुख समृद्धि मिलेगी तथा पिता का हमेशा सहयोग मिलता रहेगा इसके विपरीत अगर सूर्य कमजोर हो तो पिता से नहीं बनेगी ,सरकार  तथा सरकारी नौकरी में अड़चने आएगी झूठे आरोप लगेंगे , तथा मान सम्मान में कमी आएगी | सूर्य को बल देने के लिए ॐ घृणि सूर्याय नम : का जाप करते हुए सूर्य को अर्ध्य दें |

2 रविवार का व्रत रखे  |

3 सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करे |

4 आदित्य ह्रदय  स्त्रोत का पाठ करे |

5 अपने पिता का सम्मान करे |   

6 कोई भी कार्य शुरू करने से पहले मीठा खाकर कार्य का प्रारम्भ करे |

7 माणिक धारण करे |

8 रविवार के दिन ताम्बा , गेहू  एवं गुड़ का दान करे |

9 रविवार को सूर्य गृह की शांति हेतु मदार की समिधा से हवं करना चाहिए |

10 अपनी जेब में गुलाबी रंग का रुमाल सदैव रखे |

 

Know your today’s Rashiphal here – Click Here

नोट : पंडित एन एम श्रीमाली जी द्वारा दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल प्रदान किया जा रहा है वो भी मुफ्त |  दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल जानने एवं अपने जीवन से संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु पंडित एन एम श्रीमाली जी से सम्पर्क करें | What’s app no . 9929391753 , [email protected]

 

CONNECT WITH US AT SOCIAL NETWORK:-

social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *