Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, VIDEOS

Kumbh Rashi December 2022 Horoscope | Aquarius Horoscope 2022 | कुम्भ राशि | Nidhi Shrimali |

kumbh december rashifal 2022

Kumbh Rashi December 2022 Horoscope

नमस्कार स्वागतम वेलकम। आज हम आपके सामने कुम्भ राशि वालो का साल के लास्ट महीने यानी दिसंबर माह का मासिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए हैं | अब बढ़ते हैं आगे और जान लेते हैं कि इस माह में कौन से विशेष दिन और त्योहार आ रहे हैं जो कि इस साल के आखरी महीने को बना रहे हैं विशेष। 7 दिसंबर को अन्नपूर्णा जयंती मनाई जाएगी। साथ ही भगवान दत्तात्रेय जयंती भी इसी दिन आ रही है। 25 दिसंबर को ईसाइयों का प्रमुख पर्व क्रिसमस डे मनाया जाएगा। 29 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी और 31 दिसंबर को हम इस साल को अलविदा कहकर नए साल के आगमन की तैयारियों में जुट जाएंगे। तो ये है इस साल के आखरी महीने के कुछ विशेष दिन।

अब आगे और जान लेते हैं कि साल के आखरी महीने में ग्रहों की स्थिति हमारे लिए क्या विशेष लेकर आ रही है। सबसे पहले ग्रहों के राजा सूर्य की बात करते हैं जो कि वर्तमान में अपनी सम राशि वृश्चिक में विराजमान हैं और 16 दिसंबर को वे अपनी अति मित्र राशि धनु में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह की अगर बात करें तो वे अपनी शत्रु राशि वृश्चिक में विराजमान हैं और 3 दिसंबर को ही वे अपनी मित्र राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह की बात करें तो इस पूरे माह वे वक्री अवस्था में अपनी शत्रु राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। आपकी राशि स्वामी की बात करें तो वे आपकी ही राशि में स्वग्रही होकर इस पूरे माह विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र ग्रह इस माह दो बार राशि परिवर्तन करने जा रहा है। पहला तो 5 दिसंबर को होगा तब वे अपनी शत्रु राशि वृश्चिक से अपनी मित्र राशि धनु में प्रवेश करेंगे और दूसरा 29 दिसम्बर को होगा जब वे अपनी मित्र राशि धनु से मकर में प्रवेश करते हुए दिखाई देंगे। शनि ग्रह इस पूरे माह अपनी ही राशि मकर में स्वग्रही होकर विराजमान रहेगा और राहू केतु अपनी सम राशियों मेष और तुला में इस माह विराजमान रहने वाले हैं तो ये है इस माह की ग्रह गोचर की स्थिति। अब इन ग्रहों की इस स्थिति का क्या प्रभाव आपकी राशि पर इस माह देखने को मिलेगा, उसके बारे में जान लेते हैं तो शुरू करते हैं। कुम्भ राशि वालो का दिसंबर माह का मासिक राशिफल।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts