Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Kumbh Rashi 2020 कुम्भ राशि का वार्षिक राशिफल

कुम्भ राशि का वार्षिक राशिफल


Kumbh Rashi 2020

शांत पानी में जब कंकड़ पड़ता है तो उस पानी में हलचल हो जाती है| वैसा ही कुछ आपका आने वाला वक्त रहने वाला है| जी हा हम कुम्भ राशि वालो का 2020 का वार्षिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए है| कुम्भ राशि वालो के शांत जीवन में कंकड़ का काम कर रहा है शनि की साढ़े साती यानि शनि की साढ़े साती आपको 2020 में लगने वाली है| तो आप थोडा सा सजग हो जाइए| देखिये शनि कभी भी ऐसा नही है हम शनि के माध्यम से हम डराना नही चाहते है और हम ये भी नही कहते है की शनि हर किसी को गलत परिणाम देता है| ऐसा नही है शनि देव न्याय प्रिय देवता है और वे बिलकुल सही सही न्याय करते है| कहते है की कलयुग के अन्दर वर्तमान में यदि कोई आज के आज आपको कोई तुरंत परिणाम देता है तो वो शनि देव है| इसीलिये ज्यादातर लोगो के अन्दर शनि का भय रहता है| पर शनि देव से भयभीत होने की जरूरत नही है| यदि आप सही रश्ते पर चल रहे है सदमार्ग पर चल रहे है आप अपने कर्म सही तरीके से कर रहे है, किसी का दिल नही दुखा रहे है, धोखा नही दे रहे है, गलत कार्य नही कर रहे है तो आपको शनिदेव बहुत अच्छे परिणाम देंगे| तो कुम्भ राशि वालो को शनि की साढ़े साती आने वाले वर्ष में लगने वाली है| अब हम आपको सबसे पहले ग्रहों की स्थिति के बारे में बतायेंगे की आने वाले साल में आपके ग्रहों की क्या स्थितिया बदल रही है क्या राशि परिवर्तन हो रहे है क्या स्थिति बदल रही है उसी पर आने वाले वर्ष का राशिफल रहेंगा तो सबसे पहले जानते है की वर्ष के प्रारंभ में स्थिति कैसी रहेंगी तो वर्ष के प्रारंभ में आपके कर्म भाव के मालिक मंगल स्वग्रही हो कर बैठे है| यानि इस समय यदि आप प्रशासनिक सेवाओं में है पुलिस, सेना आदि से सम्बंधित है नेवी, एयरफोर्स, या डेयरिंग जॉब कोई भी जो बहुत कठिन खतरों से भरा काम होता है यदि आप वो कर रहे है डेयरिंग जॉब कर रहे है तो आपको बहुत अच्छे परिणाम इस समय मिलेंगे आपके नौकरी के अन्दर यदि पदोन्नति आप प्राप्त करना चाहते है तो इस समय आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है| यदि आप कोई भी जमीन जायदाद से सम्बंधित ठेकेदारी से सम्बंधित कोई कार्य करना चाहते है तो ये समय आपका बहुत ही उन्नति कारक है| क्युकी कर्म भाव के मालिक ही स्वग्रही होकर बैठे है और कर्मभाव में मंगल बैठे है तो इनसे जुड़े जो आप काम करेंगे उसमे आपको बहुत अच्छी सफलता इस समय हासिल होंगी| शुक्र आपके खर्च भाव में विराजित है| इसलिये आपको खर्चो पर अंकुश इस समय लगाना चाहिए| वही लाभ भाव में गुरु, शनि, केतु, बुध, और सूर्य ये सभी ग्रह एक साथ विराजित है ये भी आपके लिये लाभ की स्थिति बहुत अच्छी बना रहे है| गुरु स्वग्रही होकर बैठे है| और वो भी लाभ भाव में तो लाभ की स्थितिया भी बहुत अच्छी इस समय हम देख रहे है| इसके अलावा जब 24 जनवरी आएंगी तब आपको शनि की साढ़े साती लग जाएँगी 24 जनवरी को शनि मकर राशि में प्रवेश कर रहे है| आपके लग्नेश है और आपकी राशि से बाहरवे भाव में जाकर विराजित हो रहे है| थोड़ी सी तकलीफे थोडा कठिन समय थोडा अधिक परिश्रम वाला समय आपका इस वर्ष आने वाला है| इसके अलावा गुरु 30 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेंगे| वापस 30 जून को वे धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे| और पुनः में 20 नवम्बर को वे मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे| तो ये कुछ गुरु का उत्तार चढाव अगले साल आपको देखना पड़ेंगा| वही राहू जो की वर्तमान में पंचम भाव में आपके विराजित है| वे पूरा साल तो पंचम भाव में रहेंगे परन्तु 23 सितम्बर से वे पंचम से आपकी राशि से चतुर्थ भाव में प्रवेश कर जायेंगे यानि कर्क राशि में प्रवेश करेंगे| तो उस समय आपको थोडा सा सजग होना पड़ेगा| अपने माता के स्वास्थ्य के प्रति और आपके सुखो में वृद्धि नही होगी थोड़ी सी जो शान शोकत आप अभी झेल रहे है या जिसका आनंद आप उठा रहे है| उस आनंद में आपकी थोड़ी सी कमी आएंगी| वही 23 सितम्बर को केतु कर्मभाव में यानि वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे| तो ये कुछ ग्रहों की स्थिति आपके रहने वाली है| अब हम आपको 2020 का वार्षिक राशिफल बतायेंगे ये जो राशिफल हम आपको बता रहे है वो चंद्र राशि और लग्न दोनों के हिसाब से सम्मान रूप से प्रभावशाली है| Kumbh Rashi 2020

1) पारिवारिक स्थिति :पारिवारिक स्थिति हम बात करे तो ये आने वाला वर्ष आपके लिये बहुत अच्छा जाने वाला है| पर थोडा सा पिता की तरफ से आपके साल के अंत में थोड़ी दूरिय उनसे झेलनी पड़ेंगी या फिर अप यदि उनसे दूर जाकर कोई कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलेंगी यानि अपने घर से पिता से दूर जाकर आप अपना भाग्योदय कर पाएंगे| तो साल के अंत में कुछ आपको संभल कर रहना पड़ेंगा| बाकी पुरे के पुरे साल आपकी स्थिति ठीक है| पारिवारिक स्थिति से यदि हम देख रहे है तो आपके जीवन में बहुत ज्यादा समस्या नही आएंगी संतान की तरफ से थोडा सा आपको सजग रहना पड़ेंगा| आपकी संतान कोई गलत मार्ग पर चल सकती है| और उसके लिये आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है| इसीलिये आप उसका ध्यान रखे उसकी देखभाल करे उसको मार्गदर्शन प्रदान करे| और ज्यादा से ज्यादा उसके साथ समय बिताये| वही पत्नी की तरफ से आपको पूर्ण सहयोग मिलेंगा| आपके जीवनसाथी की तरफ से सहयोग और पूरा पूरा साथ महसूस होंगा| वे आपके जीवनपथ पे आपकी सभी समस्याओं को दूर करने में आपको पूरी पूरी मदद करेंगे| माता के हिसाब से आपको पुरे साल आपको माता का सहयोग मिलेंगा| परन्तु सितम्बर के बाद जब राहू का चतुर्थ भाव में प्रवेश करना होंगा उसके बाद आपके माता से संबंध थोड़े से गडबडायेंगे कुछ गलतफेमी, कुछ वैचारिक मतभेद आप दोनों के बीच उत्पन्न होंगे| परन्तु ये बहुत लम्बे नही होते है| क्युकी माँ तो माँ है बच्चे माँ के साथ कुछ भी करे परन्तु माँ तो अपने बच्चो को पूरी तरह से समझती है उन्हें प्यार करती है| तो आप उनकी बातो को दिल पर ना ले और यदि वो कुछ कह रही है| तो आप उनकी बातो को सोचे समझे और सुने और उनके रास्ते पर चलने की कोशिश करेंगे तो आप सही दिशा में ही आगे बढ़ेंगे| ये पारिवारिक स्थिति थी जो पुरे साल आपकी रहने वाली है| Kumbh Rashi 2020

2) आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति की दृष्टि से यदि हम देखे तो ये साल बहुत अच्छा हम नही कह सकते है| परन्तु बहुत ख़राब भी नही रहेंगा यानि मिलेजुले परिणाम लेके ये साल आपके लिये आया है| जब 30 मार्च के बाद यानि अप्रैल, मई, और जून ये आपके लाभ के महीने कहलायेंगे| कर्मभाव का मालिक मंगल उच्च का होकर आपके खर्च भाव में जाकर नीच भंग राजयोग बनायेंगा| जहां शनि पहले से स्वग्रही होकर बैठे है| और गुरु नीच के होकर विराजित होंगे| और जब 30 मार्च के बाद उस समय ये स्थितिया बदलेंगी और लाभ की स्थिति इतनी अच्छी बनेगी उस समय आप प्रगति करेंगे आपके कारोबार में वृद्धि होंगी| आप यदि नौकरी पेशा व्यक्ति है तो आपको अच्छी पदोन्नति के योग बनेंगे और कुछ अच्छा मौका आपको उस समय देखने को मिलेंगा| और आपके जीवन में शान शौकत बढ़ेगी और आप कोई बड़ा शान शौकत वाला वाहन खरीद सकते है कोई शान शौकत की वस्तु भी खरीदते हुए आप अपने घर के लिये देखे जायेंगे| यदि आपका नये घर का सपना है तो इस समय पूरा हो सकता है आप उस समय यदि कोशिश करते है तो आप नये घर में अपने जीवन को और अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे| साल के अंत में स्थितिया फिर से थोड़ी सी बदलेंगी और लाभ की स्थिति थोड़ी सी काम होंगी| उस समय आपको सजग होना पड़ेंगा| अपने खर्चो पर अंकुश करना पड़ेंगा| और यदि आप अपने खर्चो पर अंकुश लगाते है तो बहुत ज्यादा आपकी आर्थिक स्थिति डावाडोल नही होंगी| Kumbh Rashi 2020

3) करियर और व्यवसाय: करियर और व्यवसाय की दृष्टि से यदि हम देखे तो ये साल आपको मिलेजुले परिणाम देंगा| साल के प्रारंभ में जब मंगल स्वग्रही होकर बैठेंगे आपके करियर में आपको वो समय सबसे अच्छा लगेंगा क्युकी आपका करियर उस समय बहुत उच्चाई पर होंगा| आपकी नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है| उस समय आपका कारोबार बहुत अच्छी उन्नति करेंगा| और यदि आप प्रशासनिक सेवाओं से पुलिस, सेना, नेवी, एयरफोर्स आदि से हुए है तो उस समय आपको इन सभी क्षेत्रो में बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे| आपको कोई मैडल मिल सकता है| राजकीय सम्मान की प्राप्ति हो सकती है| आपकी पदोन्नति हो सकती है| ऐसे कई खुशखबरीया आपको साल के प्रारंभ में यानि शुरुआत में देखने को मिलेंगी| परन्तु धीरे धीरे जब मंगल की दिशा बदलेंगी तब कुछ परिस्थितिया बदलेंगी परन्तु साल के मध्य में भी अच्छे लाभ की स्थिति बनेंगी जब नीच भंग राजयोग होगा तब उस समय अप्रैल, मई, और जून ये तीन महीने आपके लिये बहुत अच्छे जाने वाले है| उस समय आपके लाभ की स्थिति बढेंगी| आपके कारोबार का विस्तार होंगा आप अपने कारोबार में कुछ नया बदलाव करेंगे कुछ और वो बदलाव आपके भविष्य के लिये बहुत ही सकारात्मक सिद्ध होंगा| कारोबार में भी उन्नति करेंगे| नौकरी में भी आप मन चाहा स्थानान्तरण प्राप्त कर सकते है| परन्तु 23 सितम्बर के बाद जब केतु का कर्म भाव में प्रवेश होंगा तब आपके नौकरी में बहुत ज्यादा बदलाव आयेंगा यानि आप नौकरिया बहुत बदलेंगे यानि आप प्राइवेट क्षेत्र से है तो आपको बार बार नौकरी बदलनी पड़ेंगी और यदि कारोबार में है तो आपको कारोबार में भी कुछ अडचनों का सामना करना पड़ेंगा| मतलब आप कोई कार्य शुरू कर रहे है फिर आपको उस कार्य को रोकना पड़ेंगा फिर आप कोई नया कार्य के बार में सोचेंगे उलझनों की स्थिति आपके जीवन में साल के अंत में बनने वाली है| तो उस समय आप थोडा सा सजग रहे संतुलित दिमाग से यदि आप निर्णय लेंगे तो कोई भी समस्या आपके जीवन में इतनी बड़ी नही है| की आप उसे सुलझा नही सके| इसीलिये उस समय थोडा सा आप सजग हो जाइए| ये जो समय और चीजे हम आपको बताते है वो केवल इसलिये है की आप उस समय थोडा सा सतर्क रहे सावधान रहे ताकि आपके जीवन में कोई कठिनाइयों का आपके जीवन में बहुत अधिक सामना ना करना पड़े| Kumbh Rashi 2020

4) जीवनसाथी और प्रेमप्रसंग: जीवनसाथी और प्रेमप्रसंगों के मामले में ये साल पूरा अच्छा जाने वाला है| बेहतरीन वर्ष ये बीतेंगा आपके जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता बहुत अच्छा रहेंगा| वे आपके हर कदम पर आपकी मदद करते हुए दिखाई देंगे| आपके जीवन में जो भी समस्या होंगी उस समस्या का समाधान आपके जीवन साथी करेंगे आपका पूरा पूरा साथ निभाएंगे आपके माता पिता के साथ सहयोग करेंगे आपके कार्यो में भी आपका सहयोग करते हुए दिखाई देंगे| वही साल के मध्य में उनके स्वास्थ्य के प्रति थोडा सा आपको सजग होना पड़ेंगा| बहुत बड़ी कोई समस्या नही है परन्तु कुछ मौसमी बिमारिया उनको घेर सकती है| इसीलिये आप उनके प्रति थोडा सा सचेत रहे उनके स्वास्थ्य को लेकर थोडा सा जागरूक रहेंगे तो आपके लिये बेहतर रहेंगा साल के अंत में आप कोई अच्छा प्यार भरा गुमने का स्थान जाने का भी विचार कर सकते है| और यदि आप उस समय अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरे गुमने की जगह पर जाते है तो आपके रिश्तो में एक अलग ही मजबूती आपको देखने को मिलेंगी| मधुरता बढेंगी और यदि आप इस साल संतान का सोच रहे है अपने वैवाहिक जीवन को आगे बढ़ाना चाहते है आप चाहते है की आप संतान सुख प्राप्त करे तो साल के अंत का समय बहुत ही उचित है| उस समय संतान के संबंधी सोच सकते है|

प्रेमप्रसंगो के मामले में भी ये वर्ष आपके लिये अच्छा जाने वाला है| यदि आप प्रेम संबंधो में बंधना चाहते है| प्यार के रिश्ते में जुड़ना चाहते है तो आपको इस साल अपने प्रेमी के साथ बहुत अधिक समय बिताना पड़ेंगा| और आप अपने मन चाहे साथी को चुन सकते है| उन्हें आप प्यार का इजहार करोगे तो वो आपके इजहार को ठुकरायेंगे नही| और आपके साथ आगे बढ़ना पसंद करेंगे| साल के अंत में कुछ खटपट और कुछ गलतफेमी प्रेम संबंधो में हो सकती है| परन्तु ये गलतफेमी आप अपनी सुझबुझ से सुलझा लेंगे| प्रेम के रिश्ते को आप आगे बढ़ाएंगे| आप दोनों ज्यादा से ज्यादा एक दुसरो के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे| और आपके साथी की वजह से आप शिक्षा में और अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए उन्नति करते हुए दिखाई देंगे| तो ये वर्ष वैवाहिक रूप से और प्रेम संबंधो में बहुत ही अच्छा आपके लिये जाने वाला है| Kumbh Rashi 2020

5) शिक्षा और स्वास्थ्य: शिक्षा की दृष्टि से देखे तो ये साल पूरा का पूरा थोडा सा संघर्ष भरा रहेंगा| परन्तु सितम्बर के बाद आप संतुष्ट हो जायेंगे| और अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर का समय विशेष लाभ का रहेंगा| आपको अच्छी सफलता आपके पढाई में हासिल होंगी| उच्च शिक्षा में भी आपको अच्छी उपलब्धिया आपको उस समय देखने को मिलेंगी परन्तु पुरे साल आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता रहेंगी जितना प्रयास अभी आप डाल रहे है| उससे ज्यादा प्रयास आपको करना पड़ेंगा| तभी आपको सफलता हासिल होंगी वरना आपको निराशा हाथ लग सकती है और हो सकता है| अप अपनी पढाई को छोड़ दे या फिर आप परेशानी में आ जाये ऐसी चीजे आपके साथ हो सकती है| परन्तु आप निराश ना हो किसी भी समस्या का समाधान परेशानी में आना नही होता है आप थोड़ी अधिक मेहनत करेंगे तो आज यदि सकारात्मक परिणाम नही मिले है तो क्या भविष्य में आपको सही परिणाम जरुर मिलेंगा| तो आप अपने कर्मपथ पर आगे बढ़े और मेहनत करे| Kumbh Rashi 2020

स्वास्थ्य की दृष्टि से ये साल आपके लिये अच्छा जाने वाला है| स्वास्थ्य को लेकर आप खुद सजग रहेंगे| साल के मध्य में आप स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी बड़े अभियान से जुड़ेंगे| और लोगो को जागरूक करते हुए दिखाई देंगे| वही साल के अंत में आपको अपने माता के स्वास्थ्य के प्रति थोडा सा चिंतित होना पड़ेंगा| जब राहू आपके सुख स्थान में प्रवेश करेंगा माता के स्थान में प्रवेश करेंगा तब उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेंगा कुछ बड़े बीमारी भी उस समय उनको होने का अंदेशा है| इसीलिये समय रहते उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाये| किसी सर्जरी से वो गुजर सकते है| इसीलिये कोई भी चोट उनको लग सकती है| इसीलिये वाहन चलाते समय सावधानी रखे और उस समय थोडा सा गुमने फिरने पर कंट्रोल उन्हें करना पड़ेंगा| आप अपनी माता की स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे उनका देखभाल और उनका ख्याल रखे| किसी भी बड़ी बीमारी के अन्देशे से तुरंत डॉक्टर को जरुर दिखाए| तो ये था कुम्भ राशि वालो का 2020 का वार्षिक राशिफल जो की हमने आपको बताया| Kumbh Rashi 2020

उपाय: कुछ उपाय है जो हम कुम्भ राशि वालो के लिये लेकर आये है| अगर आपको 2020 आने वाला अच्छा करना है| इस बार आपको शनि की साढ़े साती लग रही है| उसे आपको सकारत्मक स्थिति में लाना है ताकि शनिदेव आपको सकारात्मक परिणाम दे| तो आपको इन उपायों को जरुर करना चाहिए|

  • आप अपने घर में या घर के आसपास नारियल, कदम, या आम का पेड़ अवश्य लगाये| इससे जब वो पेड़ फलेंगे फूलेंगे तो आपकी समस्याएँ कम होंगी और आपके जीवन में सम्पन्ताए आएंगी|
  • आपको हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन अवश्य करने है| मंगलवार को हनुमानाष्टक का पाठ करना है| हनुमान चालीसा हनुमान जी के मंदिर में बैठ कर बोलनी है| साथ ही हनुमान जी को चूरमे के लड्डू का भोग जरुर लगाये और ये मंगलवार से मंगलवार आपको करना ही है| जिससे शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है| और बजरंग बलि का आशीर्वाद आपके शत्रुओ का आपके दुश्मनों का नाश होता है आपके जीवन आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंती है|
  • साल भर आपको अपने माता पिता की सेवा जरुर करनी करनी है| इस बात का विशेष ख्याल रखे| यदि आपने अपने माता पिता की सेवा नही की उनको नज़रअंदाज किया तो आपके जीवन में समस्याएँ बढ़ सकती है| इसीलिये अपने माता पिता की सेवा करे विशेष तौर पर साल के अंत में आप अपने माता के स्वास्थ्य का पूरा पूरा ख्याल रखे|
  • आपको 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए| और मोती शंख को अपने पूजा कक्ष में स्थापित करे उनकी पूजा रोज करने के बाद में उन्हें तिजोरी में रखना ना भूले| तिजोरी में रखे फिर दुसरे दिन निकाल करके जब आप पूजा कर रहे है तब आप उसकी पूजा करे और उसके बाद वापिस तिजोरी में रख दे| इससे आपके जीवन में किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या आएंगी तो वो इसकी वजह से दूर हो जाएँगी और जीवन में स्थाई लक्ष्मी की प्राप्ति आपको होंगी|

तो ये कुछ उपाय है जो इस साल कुम्भ राशि वालो को जरुर करना चाहिए| Kumbh Rashi 2020

RELATED PRODUCT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *