Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Astrology Tips|Numerology, Astro Gyaan|Featured

Kumbh Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi | Shani ka Rashi Parivartan 2023 Aquarius

Kumbh Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

नमस्कार स्वागतम वेलकम वर्ष 2023 प्रारंभ होने जा रहा है और वर्ष की शुरुआत में साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन जो कि शनि देव हमें देने वाले हैं वो होने जा रहा है। शनि 17 जनवरी को मंगलवार को रात्रि 08:02 बजे पर अपनी साधारण राशि मकर से अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे और फिर लगभग ढ़ाई वर्ष तक शनि वहाँ पर विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में कौन नहीं जानता। यदि कलियुग में कोई व्यक्ति किसी ग्रह से भयभीत है और कुकर्म करते हुए डरता है कि इस ग्रह का दण्ड मुझे मिलेगा तो वो है शनि देव। शनि देव कर्मफलदाता हैं। न्याय प्रिय देवता हैं और व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से रिजल्ट प्रदान करते हैं। यदि आपने सदकर्म किए हैं, अच्छे मार्ग पर चलें, मेहनत करके इमानदारी के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़ें हैं तो निश्चित रूप से आपको शनि के रिजल्ट बहुत ही अच्छे और सौम्य और सुदृढ़ देखने को मिलेंगे। परंतु यदि आपने अपने जीवन में कुकर्म किया है, किसी का मन दुखाया है। किसी को कुचल के सफलता को प्राप्त किया है। तो शनि देव आपको इसी जन्म में अपने कर्मों का दंड प्रदान कर देंगे तो ये हैं शनि देव जो कि मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। मेष राशि में नीच के दिखाते हैं और तुला राशि में वे उच्च के प्रभाव दिखाते हुए दिखाई देते हैं। शनि की ढैया और साती के दौरान भी व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए। शनि जब राशि परिवर्तन 17 जनवरी को करेंगे तो कर्क और वृश्चिक राशि वालो को शनि की ढैय्या लगेगी और साथ में मकर, कुंभ और मीन राशि वालो को शनि की साती लगेगी। मिथुन राशि वाले और तुला राशि वाले रिलैक्स हो जाएंगे। साथ ही धनु राशि वालों को भी आराम मिलेगा क्योंकि शनि की साढ़े साती उनपर से खत्म हो जाएगी। इस समय शनि जो कार्य अपने जीवन में व्यक्ति करता है, उसके अकॉर्डिंग ही उसको परिणाम प्राप्त करते हैं। शनि सेवक हैं, मेहनत करवाते हैं और जो व्यक्ति मेहनत करता है उसे शनि देव बहुत अच्छे परिणाम भी देते हैं। शनि जब वक्री हो जाते हैं तो उनकी वक्र दृष्टियां बहुत ही खराब और घातक सिद्ध होती है। वैसे भी शनि की दृष्टियों को अच्छा नहीं माना गया है। शनि की तीसरी सातवीं और 10वीं दृष्टि जिस भी स्थान पर पड़ती है उस स्थान का नुकसान करती है। वहीं शनि जहां पर बैठते हैं उस घर में वृद्धि करते हुए दिखाई देते हैं | Kumbh Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

अब आते है कुम्भ राशि पर कुम्भ राशि वालो को शनि के क्या परिणाम इस परिवर्तन के देखने को मिलेंगे और आपकी ही राशि में शनि प्रवेश करने वाले हैं। कुम्भ राशि के स्वामी ग्रह हैं और कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण की राशि है तो डेफिनेटली शनि आपको बहुत अच्छे रिजल्ट देने वाले हैं। वैसे भी हम आपको ये बता दे कि ये जो हम आपको शनि का राशि परिवर्तन देने जा रहे है ये आपको चन्द्र राशि के हिसाब से देखना है। अब कुम्भ राशि में 17 जनवरी को शनि आपकी राशि में आ जाएंगे और ये है पर्सनालिटी का भाव जहां पर शनि शश नामक महापुरुष योग बनायेंगे। कुम्भ राशि वालो के लिए ये टाइम पीरियड शानदार रिजल्ट लेकर आएगा और शानदार परिस्थितियों को उत्पन्न करेगा। शनि के बेहतरीन परिणाम कुम्भ राशि वालो को देखने को मिलेंगे क्योंकि यहाँ पर बैठ कर वे शश नामक महापुरुष योग का लाभ आपको दिलवाएंगे। इस समय नौकरी पेशा लोगो को प्रमोशन मिल सकती है। आध्यात्मिक भावो से भरे रह सकते हैं। रिश्तों में बहुत अच्छी बॉंडिंग आपको देखने को मिलेगी। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी। विदेशों से बहुत अच्छा टायप और लाभ आपको देखने को मिलेगा। अब तक शनि खर्चे भाव में स्वगृही होकर बैठे थे परन्तु अब शनि खर्च भाव के स्वामी है और अपने से एक घर आगे जाकर बैठेंगे। यानि आपके लग्न में पर्सनैलिटी के भाव में जाकर बैठेंगे तो शनि का खर्च भाव का स्वामी और लग्नेश होकर लग्न में स्वग्रही होकर शश नामक महापुरुष योग बनाना आपके खर्चो को भी नियंत्रित करेगा। इस समय सहकर्मियों के साथ जो आपका तालमेल बिगड़ा हुआ था, तारतम्य नहीं बैठ पा रहा था। कहीं न कहीं मिसअंडरस्टैंडिंग का माहौल चल रहा था। Kumbh Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

उस माहौल से अब आपको मुक्ति मिल जाएगी | जो युवक युवतियां बाहर जाकर नौकरी करना चाहते हैं। अब्रॉड में अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं, उनको कई सुअवसर अपनी नौकरी की तरफ से मिलते हुए दिखाई देंगे। यात्रा अच्छी और सुखद रहेगी। ददिहाल से आपको और अधिक लाभ देखने को मिलेगा और उनसे सम्बन्ध और अधिक प्रगाढ़ होंगे। इस समय आप अपने घर के बुजुर्गों के द्वारा सराहे जायेंगे। आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आप का प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा और आपकी मेहनत और लगन की वजह से कई लोग आपको आइडियल मानेंगे। तो ये तो शनि के बैठने के रिजल्ट्स आपको पता है शनि जहां बैठते हैं उस घर की वृद्धि करते हैं। यहां पर तो आपको शश नामक महापुरुष योग बनवाने और इस समय का लाभ आपको जरुर उठाना चाहिए। पर आप सभी जानते हैं कि जब शनि वक्री हो जायेंगे तो वक्री के हिसाब से रिजल्ट देंगे पर शनि अच्छी जगह बैठे हैं। रिजल्ट अच्छे दे रहें तो वक्री अवस्था में वो और भी अच्छे रिजल्ट देंगे यानि लग्न को और अधिक पावरफुल करेंगे। शनि 17 जून से लेकर चार नवम्बर तक वर्ष 2 हज़ार 23 में वक्री रहने वाला है और इस टाइम पीरियड के दौरान शनि की दृष्टियों का विशेष रूप से ध्यान रखना है क्योंकि शनि की दृष्टियाँ अच्छी नहीं मानी जाती है और कुम्भ राशि वालो को शनि की तीसरी दृष्टि आपके पराक्रम भाव पर पड़ेगी। शनि की सप्तम दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ेगी और दशम दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ेगी जो कि कई चीजों में आपको फेरबदल करने की आवश्यकता दिलायेगी। इस समय शनि की जो दृष्टि है वो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। बहुत संभलकर रहना है तभी आप शश नामक महापुरुष योग का लाभ प्राप्त कर पायेंगे। जब शनि की क्रूर दृष्टियों का इफेक्ट आपके जीवन पर नहीं पड़ेगा या कम रहेगा। Kumbh Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

शनि की तीसरी दृष्टि कि अगर बात करे तो क्या दुष्प्रभाव है शनि की दृष्टि के | भाई बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। राजनीति में आपको मानहानि झेलनी पड़ सकती है। जनता के बीच आप थोड़ा सा कोई कॉन्ट्रोवर्सी में इस समय फंस सकते हैं। ये जो शनि का राशि परिवर्तन है इसकी वजह से आप कोई भी कार्य करने जाएंगे। परंतु कार्य थोड़ा सा उल्टा होता हुआ दिखाई देगा और जब 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक शनि वक्र दृष्टि से आपके पराक्रम भाव को देखेंगे तब और भी ज्यादा नुकसान की स्थितियां आपको देखने को मिलेगी। Kumbh Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

शनि की सप्तम दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ेगी जो कि दांपत्य जीवन के लिए अच्छी नहीं है। इस समय आपको बेहद संभलकर रहने की आवश्यकता है। यदि आपका रिश्ता और दाम्पत्य जीवन में खराब चल रहा है तो वो रिश्ता ब्रेकअप हो सकता है। वो रिश्ता खंडित हो सकता है। इस समय लव रिलेशनशिप वालों को भी सोच समझ कर अपने लव रिलेशनशिप में आगे बढ़ना पड़ेगा। लव रिलेशनशिप में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। आपके लव मेट के साथ में कहासुनी का वातावरण उत्पन्न हो सकता है, जिससे समस्याएं और अधिक गंभीर रूप धारण कर सकती है। इस समय आपके व्यापार में भी कई प्रकार की दिक्कतों का आपको सामना करना पड़ेगा। यदि पार्टनरशिप में काम नहीं कर है तो आपको पार्टनरशिप में काम नहीं करना चाहिए। स्वतंत्र रूप से अपने कार्य को आप करने का प्रयास करें और यदि आपका बिजनेस पार्टनरशिप में है तो पार्टनर की भावनाओं का विषेश रूप से आपको इस समय ध्यान रखना है। उसकी बातों को समझना है और एक दूसरे को साथ में लेकर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना है वरना इसके दुष्परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते हैं। Kumbh Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

शनि की 10वीं दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ेगी जो कि कामकाजी महिलाओं और कामकाजी युवक युवतियों के लिए अच्छी नहीं है। नौकरी में कई बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। अधिकारियों के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट हो सकती है। आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई और लेकर चला जाएगा और आप देखते रह जाएंगे। ऐसी परिस्थितियां भी आपको देखने को मिल सकती है। इंक्रीमेंट अटक सकता है, प्रमोशन अटक सकता है। अनचाही ट्रांसफर का सामना आपको करना पड़ सकता है और जब शनि की दृष्टि वक्री हो जाएगी तो और भी ज्यादा अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी तो इस समय बहुत संभलकर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें। स्ट्रेट फ़ॉरवर्डनेस थोड़ी सी कम रखें और आंख, नाक, कान सब खुले रखकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। मेहनत से आगे बढ़ें। शॉर्टकट ना अपनाएं। इस बात का विशेष रूप से आपको ध्यान रखना होगा। Kumbh Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

उपाय :-

  • आपको भगवान शिव की पूजा आराधना करनी चाहिए। रोज शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें। उसके बाद उस पर चंदन जरूर लगाएं क्योंकि शनि के आराध्य देव हैं शिव। इसीलिए शिव की पूजा आराधना से शनि देव सदैव आप पर प्रसन्न रहेंगे।
  • मंगलवार और शनिवार के दिन आपको मंदिर के ऊपर पताका जरुर फेरानी चाहिए और साथ ही हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा मंगलवार और शनिवार के दिन जरूर चढ़ाएं।
  • इस समय कोई भी कार्य जल्दबाजी में आपको नहीं करना है।
  • शनि दसरथ कृत शनि स्त्रोत का पाठ आपको शनिवार के दिन जरुर करना है। सूर्यास्त के बाद में इस पाठ को आप कर सकते हैं।
  • आपको पीपल के पेड़ को रोजाना सींचना और उसके नीचे एक सरसों के तेल का दीपक रोजाना संध्या काल के समय जरूर लगाएं |

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts