Know About Maa Chandraghanta In Hindi
जानिये माँ चंद्रघंटा के बारे मे
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।
नवरात्र के तृतीय दिन हम नव शक्ति मां चंद्रघंटा की पूजा आराधना करते हैं। मां चंद्रघंटा बहुत ही कल्याणकारी और शांतिदायक माता हैं। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के समान अर्धचंद्र बना हुआ है इसीलिए इन्हें चंद्रघंटा मां के नाम से जाना जाता है। इनके घंटे की भयानक ध्वनि से दैत्य राक्षस और अत्याचारी भयभीत रहते हैं। इनकी पूजा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनकी दस भुजाएं हैं और दसों भुजाएँ में बाण खड़ग और शस्त्र सुशोभित होते हैं। इनका वाहन सेवा है और ये हमेशा युद्ध को उद्यत रहती हैं। इन इस मां की पूजा करने से हमें हमारे सभी शत्रुओं का नाश होता है और हमें विजय की प्राप्ति होती है। साथ ही हम हमारे संयम में भी वृद्धि होती है। चंद्रघंटा मां की पूजा करने से हमें हमारे सभी शत्रुओं का नाश होता है। चंद्रघंटा मां की पूजा करते समय हमें गोल्डन वस्त्र धारण करना चाहिए और सफेद वस्तु का भोग लगाना चाहिए जैसे दूध खीर शहद का भोग लगाना भी अत्यंत प्रिय है। अतः हमें चंद्रघंटा मां की पूजा करते समय शहद का भोग अवश्य लगाना चाहिए। चंद्रघंटा मां शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाली मां है इसलिए यह शत्रु नाशक यंत्र का मैं यंत्र को हमारे पूजा कक्ष में स्थापित कर हमें चंद्रघंटा मां की पूजा आराधना करनी चाहिए और जो अभी मैंने बीजमंत्र बोला उस बीज मंत्र का चंद्रघंटा मां की पूजा आराधना करते समय जाप करना चाहिए। पीले वस्त्रों का दान करने से हमें यश की प्राप्ति होती है। अतः तीसरे दिन नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा मां की पूजा करते हैं। पूजा के पश्चात हमें पीले वस्त्र गरीबों को अवश्य दान करने चाहिए। चंद्रघंटा मां नवरात्र के तीसरे दिन आपको फलीभूत हो और आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति हो। आपके सभी शत्रुओं का नाश हो और आपके यश और कीर्ति में वृद्धि हो। ये हमारी आपको शुभकामनाएं। Know About Maa Chandraghanta In Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]