Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Kark Rashifal August 2022 in Hindi | कर्क राशिफल अगस्त 2022 | Nidhi Ji Shrimali

Kark Rashifal August 2022 in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

 

नमस्कार स्वागतम् वेलकम। हम एक बार फिर से आप सभी के सामने उपस्थित हुए हैं। अगस्त माह का मासिक राशिफल लेकर और ये माह बहुत ही विशिष्ट हर साल रहता है क्योंकि अगस्त माह में कई सारे व्रत और त्योहार एक साथ आ जाते हैं। आईये जानते हैं इनके बारे में | सबसे पहले तो 2 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। उसके बाद 8 अगस्त को पुत्रदा एकादशी आ रही है। पुत्रदा एकादशी उन दंपत्तियों के लिए विशेष रहने वाली है, जिन्हें संतान प्राप्ति की अभिलाषा है और संतान प्राप्ति नहीं हो पा रही है। उन उन्हें पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए। 11 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व हैं जो कि भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक है | 12 अगस्त को श्रावण मास समाप्त हो जाएगा और 14 अगस्त को सुहागिनों का विषेश पर्व कजली तीज आ रहा है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हैं, जो हमारे देश का सबसे बड़ा पर्व है | 18 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी आ रही है। 20 अगस्त को गोगा नवमी का पर्व मनाया जाएगा। 23 अगस्त को बछ, बारस और पर्युषण प्रारंभ होने का दिन रहेगा। बछ बारस में माताएं अपने बच्चों की लम्बी उम्र की कामना के लिए गाय और बछड़े की पूजा करती है। 30 अगस्त को हरतालिका तीज का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व है तो ये बहुत सारे पर्व इस बार अगस्त माह में हमें देखने को मिलेंगे।  Kark Rashifal August 2022 in Hindi

अब बढ़ते हैं आगे और जान लेते हैं ग्रह गोचर के हिसाब से यह महीना कैसे महत्वपूर्ण रहने वाला है और बहुत महत्वपूर्ण है देखिएगा कैसे। ग्रहों के राजा सूर्य की बात करें तो वो वर्तमान में अपनी अति मित्र राशि कर्क में विराजमान हैं और 17 अगस्त को वे अपनी खुद की राशि सिंह सिंह में स्वग्रही होकर विराजमान हो जाएंगे तो सूर्य जो कि ग्रहों के राजा हैं, वे अपनी खुद की राशि में आने वाले हैं। फिर बात करें बुध की जो कि वर्तमान में अपनी सम राशि कर्क में विराजमान है। 1 अगस्त को यानि महीने के प्रारंभिक दिन 1 तारीख को ही वे अपनी सम राशि सिंह में प्रवेश करेंगे और 21 अगस्त को वे उच्च के होकर कन्या में यानी वो जो उनकी खुद की राशि है, उसमें वे उच्च के भी होते हैं और स्वग्रही भी होते हैं। वहां विराजमान हो जाएंगे। मंगल ग्रह की बात करें तो वे वर्तमान में अपनी खुद की राशि मेष में विराजमान है और 10 अगस्त को अपनी मित्र राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु ग्रह इस पूरे माह अपनी खुद की राशि मीन में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह की बात करें तो वे वर्तमान में अपनी अति मित्र राशि मिथुन में विराजमान हैं और 7 अगस्त को वे अपनी सम राशि कर्क में प्रवेश करेंगे और 31 अगस्त को अपनी सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनिग्रह की बात करें तो वे इस पूरे माह अपनी खुद की राशि मकर में वक्री होकर स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। राहू में सम होकर विराजमान रहेंगे और केतु अपनी सम राशि तुला में विराजमान इस पूरे माह रहने वाले हैं तो ये है इस माह की ग्रह गोचर की इस स्थिति का हाल। अब ये जो ग्रहों की स्थितियां बन रही है और ग्रहों की स्थितियां बहुत विशेष है क्योंकि इस माह सूर्य स्वगृही हो रहा है। बुध उच्च के हो रहें है गुरू स्वगृही है। शनि स्वगृही है। मंगल जोकि अभी तक अपनी राशि में है पर राहु के साथ अंगारक योग का निर्माण कर रहे हैं। आपकी खुद की राशि में बैठकर आपकी राशि स्वामी हैं | वे अपने से एक घर आगे आ जायेगे तो ये जो अंगारक योग है उसका विच्छेद हो जाएगा। सूर्य बुध का बुधादित्य योग तो हमें देखने को मिलेगा ही तो कई सारी परिस्थितियां इस माह बहुत ही फेवरेबल रहने वाली है। यानि ये महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अब किस प्रकार से मिथुन राशि वालों को इसका फायदा मिलने वाला है। उसके बारे में जान लेते है तो शुरू करते हैं। कर्क राशि वालो का अगस्त माह का मासिक राशिफल।

सबसे पहले बात करते हैं। आपके राशि स्वामी और लग्नेश चंद्रमा की तो आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही आकर्षक है, इसीलिए मन भी बहुत चंचल रहता है। चंद्रमा चंचलता लिए हुए और जिसकी जिसके राशि स्वामी या लग्नेश चंद्रमा होते हैं, वो व्यक्ति थोड़ा सा चंचल प्रवृत्ति का होता है और इससे पाइंट होता है। अपने दिमाग के अंदर चीजें बहुत जगह चलती रहती है। इन चीजों को थोड़ा सा व्यवस्थित कर दीजिए। अपने माइंड को शांत कीजिए क्योंकि माइंड को जितना फ्रैश और शांत रखेंगे उतने ही शांत तरीके से आप अपने डिसीजंस ले पाएंगे और वो डिसीजन उतने ही पावरफुल होते हुए भी दिखाई देंगे। ये समय आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने का है। दिमाग से आपके रिलेशन बहुत अच्छे रहेंगे। दादा दादी, नाना, दादा, दादी और ददिहाल के पारिवारिक सदस्यों का पूरा लाड़ और दुलार आपको देखने को मिलेगा। इस समय पारिवारिक रिश्तों के साथ साथ आपको अपने वर्क प्लेस पर भी एक अच्छी छवि बनाते हुए दिखाई देंगे। परंतु एक स्ट्रीम हमेशा आपको अपने जीवन में अपने काम में देखने को मिलती है। काम करते हैं थोड़ी देर बाद में आपका मन बढ़ जाता है। फिर लगता कोई दूसरा काम करें। फिर लगता है तीसरा तो इस तरह की प्रवृत्ति को आपको छोड़ना होगा। एक काम को कंप्लीट करें। पूरे कॉन्सन्ट्रेशन से करें। उसके बाद दूसरे काम की शुरुआत आपको करनी चाहिए। बस इस बात का आपको ध्यान रखना है ताकि किसी भी प्रकार की समस्या आपके जीवन में नहीं होगी। हालांकि शनि की दृष्टि है इसीलिए थोड़ा सा आप शनि की दृष्टि से भी संभलकर रहें। पिता से वाद विवाद की स्थितियों में थोड़ा सा बचने का प्रयास करें। Kark Rashifal August 2022 in Hindi

अब आते हैं आपके द्वितीय स्थान पर | द्वितीय स्थान के स्वामी हैं। सूर्य जोकि लग्न में जाकर विराजमान हो रहा है और पहले वो 17 अगस्त तक अपने से 12वें बैठेंगे। उसके बाद में वे आपके खुद के स्थान में स्वग्रही होकर विराजमान हो जाएंगे तो सूर्य के रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे कि शनि की दृष्टि भी है। सूर्य पर पिता पुत्र दोनों की शत्रुता रहती है। इसीलिए आपको सूर्य के रिजल्ट्स इतने खराब भी नहीं और 17 अगस्त तक इस समय धन से संबंधित चीजें सामान्य रूप से चलती चली जाएगी। नए कार्य की शुरुआत आपको 17 अगस्त के बाद करनी चाहिए। वो टाइम आपके लिए बहुत ही परफेक्ट रहने वाला है। उस समय आप कोई भी काम हाथ में लेगें उस काम को सफलता पूर्वक सम्पन्न करके ही दम लेंगे। इस समय आपके जीवन में आ रही समस्याएं भी दूर होती हुई दिखाई देगी। कोई काम आपके अटके हुए हैं तो वो काम भी द्रुत गति से पूरे हो जाएंगे तो थोड़ा सा आपको संभलकर कर सा मैच्योरिटी से काम लेना। अपने डिसीजंस में आपको जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं लानी है। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है, इसलिए जल्दबाजी अपने जीवन में न लाएं और जो काम करें उस काम में एक डिवोशन आपका जरुरी है। उस डिवोशन के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। उतना ही आप अपने कार्यों में भी सफलता प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप अपनी वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे और थोड़ी सी स्ट्रेट नेस की वजह से कभी कभी कामों को बिगाड़ भी सकते हैं तो थोडा सा स्ट्रेस को कम कीजिए। मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा।

अब आ जाते हैं। तृतीय स्थान पर | तृतीय स्थान के स्वामी हैं। बुध जो कि महीने के प्रारंभ में तो आपके द्वितीय भाव में जाकर विराजमान होंगे। अपने बार में ही बैठेंगे पर धनभाव में बुध के रिजल्ट ठीक मिलते हैं। इसीलिए इस समय आपको अपनी पावर को नेगेटिव दिशा में नहीं लगाना है। किसी की बातों में नहीं आना है। मिसअंडरस्टैंडिंग में नहीं होनी चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें। 21 अगस्त के बाद का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। 20 दिन का यह जो टाइम है उसमें थोड़ा सा केयरफुल होकर आपको रिश्तों में भी चलना पड़ेगा और प्रोफेशनल लाइफ में भी चल चलना पड़ेगा। पर 21 अगस्त के बाद बुध उच्च के होने और उच्च का होकर आपके ही भाव में जाकर यानि पराक्रम भाव में ही जाकर विराजमान हो रहा है।

आपके पराक्रम भाव में बुध का स्वग्रही होकर बैठना शानदार परिणाम आपको दिलवाएगा। इस समय राजनीति से संबंधित जो भी अटके हुए काम हैं, वो द्रुतगति से सम्पन्न हो जाएंगे। राजनीति में एंटर करने के लिए चूके तो इसमें आपको राजनीति में प्रवेश मिल जाएगा। वहीं अगर आप राजनीति में ऑलरेडी हैं तो इस समय आपका रुतबा मान सम्मान जनता की प्रिय लोकप्रियता आपको हासिल होती हुई दिखाई देगी। पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ मिलेगा और आप अपनी सभी मनोकामनाओं सभी इच्छाओं को इस समय पूर्ण करते हुए दिखाई देंगे।

अब आ जाते हैं बुध के स्थान में चूंकि आपके फोर्थ हाउस के भी लार्ड है बुध यानि खर्च भाव के स्वामी आपके घर से एक और आगे जाकर बैठ रहे। अपने से तृतीया पहले तो अपनी तृतीय बैठेगी। 21 अगस्त तक और उसके बाद में अपने से चतुर्थ उच्च के होकर बैठेंगे तो थोड़ा सा इस समय खर्चों में फ्लक्चुएशन हो सकता है। कुछ अनायास खर्चे आ सकते हैं। कुछ धन संबंधी लेन देन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। कर्ज की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। थोड़ा सा अभी आपको फाइनेंस सोच समझकर महीने के प्रारम्भ में रहना पड़ेगा। 21 अगस्त के बाद का समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। फाइनैंशली सिक्योर रहेंगे और इस समय आप सभी को अपना बना लेगें। अपने काम निकालने में आप बहुत निपुणता हासिल कर लेंगे। यानि अबतक जो काम आपके अटक रहे हैं नहीं बन पा रहे हैं वो काम भी बनना प्रारंभ हो जाएंगे तो बुध के रिजल्ट आपको इस माह मिले जुले देखने को मिलेंगे। Kark Rashifal August 2022 in Hindi

अब आगे बढ़ते जान लेते हैं। आर्थिक भाव यानी सुख स्थान के बारे में जो सुख के भाव के स्वामी हैं। शुक्र जो कि अपने बाहरवें बैठे हैं और 7 अगस्त को ही महीने के प्रारंभ में ही वो आपकी राशि में जाकर विराजमान हो जाएंगे। शुक्र का आपकी राशि में जाकर बैठना यानि केन्द्र पति का केन्द्र में ही जाकर बैठना केन्द्र के चार केन्द्रीय स्थान में से उसके कोई भी स्वामी यदि केन्द्र में बैठे तो अच्छे परिणाम देते हैं। शुक्र चूंकि सूखे हैं और लग्न में जाकर बैठे हैं। शानदार परिणाम की पर्सनैलिटी का भाव है। हालांकि इस समय आपको थोडा सा संभल कर भी रहना है। आलस्य आपके ऊपर अधिक हो सकता है। इस समय आपको थोड़े से मनमौजी टाइप हो सकते हैं। यानि आप काम करने की प्रवृति कम घूमना फिरना सजना संवरना ये आपके दिमाग में ज्यादा बातें रहेगी और उस वजह से आप इस महीने इन चीजों में ही अपना समय देंगे। हम यह नहीं कह रहें हैं कि ये चीजें आपको नहीं करनी चाहिए। ये चीजें आप करें पर इसका एक समय निर्धारित करें। पूरा टाईम आप इसी में दे देंगे तो आप अपने कर्तव्य का निर्वहन कब करेंगे और उस वजह से देखिए आपके जो शौक मौज या आपके जो इच्छाएं हैं वो तभी तो परिपूर्ण कर पाएंगे जब आप कमाएंगे कर्तव्य का निर्वहन करेंगे अपनी फाइनेंशल कंडीशन को शुरू करेंगे। अगर आप यही नहीं करेंगे तो फिर आपके सुख सुविधा को आप कैसे अपने सपनों को कैसे पूरा करेंगे इसीलिए। आपको थोड़ा सा सजग रहना है। अपने सुख संसाधनों पर खर्च करें। उनको समय दें। अपने शौक को समय दें, परंतु इतना अधिक नहीं कि इससे आपकी लाइफ डिस्टर्ब हो जाए। सोर्स कम हो जाएं और फाइनेंशियली फ्लक्चुएशन का माहौल बन जाए। वैसे भी नुकसान में तो वह है जो कि व्यक्ति को भ्रमित करना गलत मार्ग की तरफ प्रेरित करना ये चीजें कर सकते हैं। आपके पारिवारिक संबंधों में भी दरार डाल सकते हैं। खासकर मां से वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं। शनि की दसम दृष्टि भी केतु पर और आपके शुक्र स्थान पर पड़ रही है, पर आपको थोड़ा सा संभल कर और धैर्य के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना है। पहले अपने कर्तव्य को प्रायोरिटी दें। उसके बाद आप अपने जीवन में कोई भी कार्य करें। चलेगा पर पहले अपने काम को समय दें। अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। उसके बाद आपके मन की इच्छाओं को पूर्ण करें।

अब शुक्र चूंकि आपके लाभ भाव के स्वामी है और लाभेश का अपने से तृतीय और लग्न में जाकर बैठना बहुत ही अच्छा शुक्र का आपके राशि के अन्दर जाकर विराजमान होना अपने तृतीय बैठना के लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। थोड़ा सा अपने जीवन में काम करने की प्रवृति को बढ़ाना है क्योंकि शुक्र मनमौजी बनाता है। आलसी बनाता है तो थोड़ा सा अपने कर्तव्य की तरफ आप बिल्कुल भी विमुख ना हो और अपने काम को प्रायोरिटी दें तो निश्चित रूप से उत्तम लाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। Kark Rashifal August 2022 in Hindi

अब आते हैं पंचम भाव पर। पंचम भाव के स्वामी मंगल जो कि आपके कर्मभाव के स्वामी हैं और मंगल आपकी कुण्डली में योग कारक है। योगकारक ग्रह का कर्म भाव में स्वग्रही होकर बैठना और 10 अगस्त को अपने से कर्म से अपने एक घर आगे यानि लाभ भाव में जाकर बैठ जाना बहुत बढ़िया लाभ देंगे। तभी मंगल की दृष्टि अपने स्थान पर रहेगी तो जो इंजीनियरिंग के छात्र हैं उनके लिए समय बहुत ही शानदार है। उत्तम परिणामों की प्राप्ति करेंगे। साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही अच्छा है। कोई तकनीकी शिक्षा अगर आप ले रहे हैं तो उन स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा है जो ठेकेदारी से संबंधित कंस्ट्रक्शन से संबंधित काम करते हैं। उनके लिए भी समय अच्छा है जो माइनिंग डिपार्टमेंट या फिर माइन्स का कोई काम करते हैं। उनके लिए भी ये समय बहुत ही शानदार है या फिर खनिज पदार्थों से रिलेटेड अगर आप कोई भी काम करते हैं। उनके लिए यह समय बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है क्योंकि मंगल अब तक तो आपको स्वग्रही होकर बहुत शानदार रिजल्ट देता है। पर अब मंगल लाभ भाव में चल रहे लाभ भाव में भी उनके रिजल्ट बहुत अच्छे रहेंगे क्योंकि देखिए पंचम भाव का स्वामी पांव में बैठकर अपने घर को देख रहा है और कर्म भाव का स्वामी मंगल अपने से एक घर आगे जाकर बैठा है तो दोनों ही परिस्थितियों में मंगल के बेहतरीन परिणाम आप पाएंगे। अच्छे रिजल्ट पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय इंक्रीमेंट प्रमोशन का रहेगा। अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। एक टीम को लीड करने का मौका मिलेगा। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का सुअवसर आपको प्राप्त होगा। अगर आप अपना खुद का कोई व्यापार या व्यवसाय करते हैं तो पिता का मार्गदर्शन जरूरी है। उनकी बातों को इग्नोर न करें और उनका मार्गदर्शन लेकर कि कोई भी इम्पोर्टेंट डिसीजन आपको अपने जीवन में लेने चाहिए।

अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं। षष्टम यानि रोग भाव के बारे में रोग भाव के स्वामी हैं। गुरु जो कि भाग्य स्थान में स्वगृही होकर बैठा है, शानदार परिणाम गुरु के मिलेगें अपने चतुर्थ गुरू जाकर बैठे सुखों में वृद्धि कर रहे हैं। सुख सुविधा के संसाधनों को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इस समय आप अपने घर में लग्जीरियस आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है। शत्रु पक्ष भी आपकी प्रशंसा करने पर बाध्य हो सकता है। इस समय रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है तो ये समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है पर संभावनाओं पर नहीं। आपको कर्म करना है। क्योंकि अगर आप कर्म करेंगे तभी आप फल पाएंगे। आपको कर्म तो खुद को करने पड़ेंगे। इसीलिए कर्मप्रधान बने मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिल्कुल भी ना करें और जितना अच्छा आपका कर्म रहेगा उससे ज्यादा बैटर आपको परिणाम मिलेगा। Kark Rashifal August 2022 in Hindi

अब गुरु चूंकि आपके भाग्य स्थान के स्वामी हैं तो धर्म कर्म के कार्यों से भी जुड़ेगी गुरु तो वैसे भी आध्यात्मिक भावों से भरे भरे रहते हैं। ज्ञान प्रदान करने वाले ग्रह है तो इस समय आप धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में रुचि दिखाएंगे। किसी धार्मिक ग्रंथ में आप निपुणता भी हासिल करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ में धार्मिक स्थल की यात्रा या फिर धर्म कर्म के कार्यों में कोई अनुष्ठान करना या उसमें रूचि लेना बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना। ऐसी प्रवृति आपमें इस समय बहुत अधिक रहने वाली है। ये मां आपकी धार्मिक गतिविधियों के लिए उत्तम परिणाम दायक है। वहीं जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत ही बढ़िया है। आपकी वो तलाश खत्म हो जाएगी और अच्छी नौकरी आपको मिलती हुई दिखाई देगी। वो अपने करियर में कुछ नया करना चाहते हैं। उनके लिए ये समय बहुत ही उत्तम है। आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। निश्चित रूप से ये समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा।

अब आते हैं सप्तम भाव यानि जो वैवाहिक जीवन का भाव है। भाग्य का स्थान है। उसके बारे में जानेंगे तो भाग्य के स्थान के स्वामी शनि सबसे पहले हम बिजनेस क्लास लोगों की बात करेंगे तो बिजनेस में आपको बहुत अच्छा समय अब देखने को मिलेगा। आपके बिजनेस में उतार चढ़ाव की समस्या खत्म हो जाएगी। आपकी मेहनत का ये फल आप इस समय प्राप्त करेंगे। पार्टनरशिप में काम न करें। अकेले इंडिविजुअल स्वतंत्र रूप से जो बिजनेस कर रहे हैं, उनको ज्यादा लाभ की स्थितियां इसमें देखने को मिलेगी। अगर ऑलरेडी पार्टनरशिप में है तो पार्टनर की भावनाओं को लेकर आपको चलना पड़ेगा। उनकी भावनाओं को आहत न करें और डिस्कशन करके कोई डिसीजन में खुद केवल अपने ऊपर डिसीजन लेकर आगे बढ़ना आपके लिए ठीक नहीं है। इस समय दांपत्यजीवन का भरपूर सुख प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के प्रति आप बहुत लॉयल रहेंगे और वे भी आपकी खूबियों को जानेंगे और मानेंगे। इस समय आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। लव रिलेशनशिप में भी आप एक दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे और एक दूसरे के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। ये जो समय है ये आपके लिए उन्नतिदायक प्रगति दायक भी रहेगा। परंतु इसके साथ ही अगर इस समय आपकी कोई खोई हुई वस्तुओ आपको पुनः प्राप्त हो जाए तो आपको कैसा लगेगा | तो यह समय आपको अपनी खोई हुई वस्तु वापस दिलवाएगा वो भी जीवन साथी की मदद से तो आपकी प्रगति उन्नति और प्रसन्नता को कोई भी नहीं रोक सकता। वहीं शनि आपके अष्टम भाव के स्वामी हैं तो रोज़मर्रा के रूटीन कार्यों को बैलेंस करके चलेगी। आप मेहनत के दम पर आगे आएंगे। गुप्त शत्रु आपके खत्म हो जाएंगे। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत आपको मिल सकता है। इस समय दूरगामी यात्राएं हो सकती हैं, परंतु यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी तो ओर अगर देखें तो शनि का बहुत शानदार रिजल्ट आपको मिलेगा और कर्क राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। Kark Rashifal August 2022 in Hindi

शुभ तारीखें – 1 से 3 तारीख, 6 से 12 तारीख, 15 से 21 तारीख और 24 से 30 तारीख |
ध्यान देने योग्य तारीखें – 4, 5, 13, 14, 22, 23 और 31 तारीखें |
शुभ रंग – रेड, मैरून, रानी |

विशेष उपाय

  • रुद्राक्ष धारण करें। इसके अलावा आपको शनि का दान जरूर करना चाहिए।
  • इस समय शनि मंदिर के रोजाना दर्शन करें।
  • संध्याकाल के समय सरसों के तेल का दीपक उनके मंदिर में जरूर जलाएं और रोजाना ना कर सके तो शनिवार के दिन जरूर करें।
  • यह समय आपके लिए बहुत उत्तम और कल्याणकारी है। शनि के दोष को मंगल दूर करते हैं।
  • हनुमान जी की पूजा आराधना का नियम आपको बना लेना चाहिए।
  • रोज हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें और पाठ करने से पहले और पाठ के अंत में जय श्रीराम जरूर कहना हैं |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *