Astro Gyaan|Astrology Tips|Numerology

How to do Ganesh Pooja कैसे करे गणेश जी की पूजा

How to do Ganesh Pooja कैसे करे गणेश जी की पूजा


भगवान गणेश की पूजा बुद्धि, ज्ञान व बल बढ़ाने तथा सुख-समृद्धि देने वाली मानी जाती है। सुख-वैभव की कामनापूर्ति के लिए, आय में वृद्धि के लिए चतुर्थी, बुधवार तथा 10 दिवसीय गणेशोत्सव में निम्नलिखित विधि-मंत्र से भगवान गणेश का ध्यान करना चाहिए। मान्यता है कि यह सिद्ध मंत्र सृष्टि बनाने वाले स्वयं ब्रह्मा ने श्री गणेश की भक्ति के लिए प्रकट किया था।  

मंत्र :- “ॐ वक्रतुण्डाय हुम्” श्री गणेश को केसरिया चंदन, अक्षत, दूर्वा, सिंदूर से पूजा व गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाने के बाद इस गणेश मंत्र का स्मरण करें। पूर्व दिशा की ओर मुख कर पीले आसन पर बैठ हल्दी या चन्दन की माला से कम से कम 108 बार जप करें। मंत्र जप के बाद भगवान गणेश की चंदन धूप व गोघृत आरती कर आय में वृ‍द्धि की कामना करें। पत्र, पुष्प, फल और जल के द्वारा भक्ति भाव से की गई गणेश पूजा भी लाभदायक रहती है। Ganesh Pooja

षोड़षोपचार विधि से श्री गणेश की पूजा की जाती है। गणेश की पूजा अगर विधिवत की जाए, तो इनकी पतिव्रता पत्नियां रिद्धि-सिद्धि भी प्रसन्न होकर घर-परिवार में सुख शांति और संतान को सुंदर विद्या-बुद्धि देती है। Ganesh Pooja

गणेश शिवजी और पार्वती के पुत्र हैं। उनका वाहन मूषक है। गणों के स्वामी होने के कारण उनका एक नाम गणपति भी है। पंडित एन. एम. श्रीमाली जी के अनुसार गणेश जी को केतु का देवता माना जाता है, और जो भी संसार के साधन हैं, उनके स्वामी श्री गणेशजी हैं। हाथी जैसा सिर होने के कारण उन्हें गजानन भी कहते हैं। गणेशजी का नाम हिन्दू शास्त्रो के अनुसार किसी भी कार्य के लिये पहले पूज्य है। इसलिए इन्हें आदिपूज्य भी कहते है। गणेश की उपासना करने वाला सम्प्रदाय गणपतेय कहलाते है। Ganesh Pooja

भगवान गणेश को समृद्धि, बुद्धि और अच्‍छे भाग्‍य का देवता माना जाता है। भगवान गणेश, सर्वशक्तिमान माने जाते है। भगवान गणेश, मनुष्‍यों के कष्‍ट हर लेते है और उनकी पूजा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। परंपरा के अनुसार, हर धार्मिक उत्‍सव और समारोह की शुरूआत भगवान गणेश की पूजा से ही शुरू होती है। गणेश भगवान का रूप, मनुष्‍य और जानवर के अंग से मिलकर बना हुआ है। इसकी भी भगवान गणेश की पूजा में बड़ी भूमिका है जो गहरे आध्‍यात्मिक महत्‍व को दर्शाती है। Ganesh Pooja

भगवान गणेश को सभी अच्‍छे गुणों और सफलताओं का देवता माना जाता है, इसीलिए लोग हर अच्‍छे काम को करने से पहले गणेश जी की पूजा करना शुभ मानते है। भगवान गणेश के जन्‍मदिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म के लोग, आध्‍यात्मिक शक्ति के लिए, कार्य सिद्धि के लिए और लाभ प्राप्ति के लिए भगवान गणेश का पूजन धूमधाम से करते है। भगवान गणेश को सभी दुखों का हर्ता, संकट दूर करने वाला, सदबुद्धि देने वाला माना जाता है। उनकी पूजा करने से आध्‍यात्मिक समृद्धि मिलती है और सभी बाधाएं दूर होती है। Ganesh Pooja


                                                        ॐ वक्रतुण्ड़ महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्एषु सर्वदा।।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  Whatsapp No. 9929391753,E-Mail- [email protected]

Connect with us at Social Network:-

social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *