Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Holi Upay होली पर किये जाने वाले अचूक उपाय

होली पर किये जाने वाले अचूक उपाय


Holi Upay

Image result for holi pic png

निधि जी श्रीमाली जी के अनुसार होलिका का पर्व बहुत ही सौहार्द का पर्व है| हमारी सभी बुराइयों को होलिका के दहन में प्रवाहित करने की कामना करते है| उसकी अग्नि हमारे अन्दर के सारे द्वेष, काम, क्रोध, और लोभ, मोह को खत्म कर देंगी और एक दम से निर्मल बना देंगी| मोक्ष की प्राप्ति करवायेंगी| तो इसी जानकारी को आज हम आगे बढ़ाएंगे| आपको कुछ आज विशेष उपाय होलिका दहन के दिन करने के लिये हम आपको बतायेंगे| और वो उपाय आपके लिये बहुत ही लाभप्रद साबित हो सकते है| तो वो उपाय क्या है| वैसे तो देखिये होलिका दहन की रात्रि सभी साधनाओ और मंत्रो को स्वत ही सिद्ध कर देती है यानि इस रात्रि पर की गयी साधनाए और मंत्रो के जाप स्वयं सिद्ध हो जाते है| और उन्हें सिद्ध करने की भी जरूरत नही रहती है| ये रात्रि इतनी महत्वपूर्ण मानी जाती है| तांत्रिक विद्याओ के लिये भी ये रात्रि विशेष रूप से लाभदायक और फलदायक सिद्ध होती है| परन्तु कुछ सावधानिया आपको होलिका दहन के दिन रखनी है देखिये सुबह उठे तो किसी भी अन्य व्यक्ति यानि जो घर के बाहरी व्यक्ति है घर के अन्दर व्यक्तियों से नही घर के बाहर व्यक्तियों जो आपके पारिवारिक सदस्यों के अलावा कोई भी व्यक्ति के यहा कोई भी वस्तु ग्रहण नही करनी है| कुछ भी खाना नही है| विशेषकर जो आपसे ईष्या रखते है उनसे तो आपको कुछ भी नही लेना है और कोई भी चीज नही खानी है होलिका दहन के दिन यदि कोई व्यक्ति आपसे आपका रुमाल मांगे या किसी भी बहाने से आपका कोई वस्त्र या कपडा मांगे तो वो उसे बिलकुल नही देना चाहिए| साथ ही होलिका दहन की सुबह लौंग, इलाइची, और पान जैसी कोई भी वस्तु किसी भी दुसरे व्यक्ति यानि बाहरी व्यक्ति से ग्रहण नही करनी चाहिए इससे हमारे शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है और नकारात्मक परिणाम हमें हमारे जीवन में मिलने शुरू हो जाते है| तो इन सावधानियों का आपको ध्यान रखना है| Holi Upay

उपाय

  • यदि आप नवग्रहों की शांति चाहते है| अपनी जिंदगी के अन्दर नवग्रहों का आशीर्वाद चाहते है आपके कुंडली में कई ग्रह ऐसे भी बैठे होंगे जो आपको नकारात्मक परिणाम दे रहे है| तो यदि आप चाहते है की वो ग्रह से भी आपको सही परिणाम मिले| सकारात्मक परिणाम मिले और सभी नवग्रह का आपको आशीर्वाद प्राप्त हो जिससे आपके जीवन में हर प्रकार की बाधा का समन हो जाये तो इस होलिका दहन के दिन यानि 9 मार्च 2020 को ये उपाय विशेष रूप से करना है होलिका के दहन की जो लकड़ी है होलिका दहन के समय जो भी लकड़ी जल रही है उसमें से एक लकड़ी को आप अपने घर ले आये| साथ ही नवग्रहों की 9 लकडिया ले साथ की गोबर के उपले ले और उसे हवन कुंड हो आपके घर में या फिर ऐसा स्थान हो वहा पर आप होलिका के रूप में जलाये| वो जलाने के पश्चात् आपके घर के सभी व्यक्तियों को सभी सदस्यों को 2 लौंग, 1 इलाइची, और 1 पान को उस अग्नि में घी के अन्दर शुद्ध देशी घी होना चाहिए| उस घी के अन्दर भीगो कर आहुति देने के लिये कहे फिर इस होलिका की अग्नि की 11 परिक्रमा आपके घर के प्रत्येक सदस्य को लेनी है| और सूखे नारियल की आहुति प्रत्येक व्यक्ति को देनी है| उसके बाद में होलिका दहन के दुसरे दिन यानि जब भी स्वार्थ शिद्धी योग आये उस दिन आप इस होलिका की इस राख को जो की आपने अपने घर के अन्दर होलिका के दहन के दिन जलाई है| उस राख को किसी बहते जल या नदी या पवित्र सरोवर में डाल देनी है| इससे आपके नवग्रहों के दुष्प्रभाव से आपके घर के सभी सदस्यों को मुक्ति मिलेंगी और नवग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त होंगा| जो भी ग्रह आपको नकारात्मक परिणाम दे रहे है वो आपको सकारात्मक परिणाम देना शुरू कर देंगे| Holi Upay
  • यदि आप अपने व्यापार में वृद्धि चाहते है| या अपने व्यापार को और अधिक आगे बढ़ाना चाहते है| व्यापार में बहुत अधिक उच्चाईयों पर पहुचना चाहते है| तो एक गुलाल का पैकेट खोल लीजिये उस पैकेट के अन्दर मोती शंख, सुपारी, और चांदी का सिक्का रख दीजिये| और एक लाल कपडा आपको लेना है| और उस लाल कपड़े में इस पैकेट को डालिए और उस लाल कपड़े को मौली या रक्षा सूत्र से बांध कर अपने व्यापारिक स्थल में कोई भी तिजौरी हो या फिर आपके व्यापारिक स्थल में कोई गल्ला बना हुआ है उस गल्ले में उस लाल कपड़े की पोटली को रख दे| ये आपके व्यापार में दिन दुगुनी और रात चौगुनी वृद्धि लेकर आयेंगा| तो ये बहुत ही छोटा और सरल उपाय है जो आपको अपने व्यापार वृद्धि के लिये जरुर करना चाहिए| Holi Upay
  • मुकदमों में विजय आप कैसे प्राप्त कर सकते है बहुत सारे मुकदमे आप पर है आप उनसे छुटकारा पाना चाहते है तो ये उपाय आपको होलिका दहन के दिन जरुर करना है| इस दिन आपको एक मूंगा हनुमान को अपने पूजा कक्ष में स्थापित करना है और बजरंग बाण के 51 पाठ आपको इस मूंगा हनुमान के सामने लाल आसन पर बैठकर करने है इस बजरंग बाण के 51 पाठ से आपके जीवन में बहुत सारी  समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेंगी| साथ ही मुकदमे से विशेषरूप से आप मुक्त हो जाएंगे| मुकदमे बाजी जो आप पर हो गयी है| कोई मुकदमा आप पर बहुत लम्बे समय से चल रहा है और आप मानसिक बहुत परेशान है उस मुकदमे की वजह से तो आपको ये उपाय जरुर करना चाहिए| और इस पाठ के ख़त्म होने के बाद में आपको कपूर जलाना है| और उसमे दो लौंग डालने है ये उपाय आपके लिये बहुत ही सरल है आप इस उपाय को होलिका दहन के दिन जरुर अपना सकते है| Holi Upay
  • विदेश यात्रा का सपना हर व्यक्ति का होता है| हर व्यक्ति चाहता है की वो विदेश में यात्रा करे| घुमने के हिसाब से जाना चाहता है कोई व्यक्ति वहा पर रहना चाहता है, तो कोई अपनी जॉब की दृष्टि से प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश यात्रा करना चाहता है| और कई युवा वर्ग ऐसे है जो की करियर की तलाश विदेशो में कर रहे है| तो यदि आप विदेश यात्रा का सपना रखते है और विदेश में यात्रा करना चाहते है तो आपको होलिका दहन के दिन विष्णु सहस्त्र नाम के 3 पाठ अवश्य करने चाहिए इससे आपकी विदेश यात्रा का सपना पूरा हो जायेंगा| Holi Upay
  • यदि आप बहुत सालो से नौकरी कर रहे है परन्तु आप नौकरी में पदोन्नति चाहते है देखिये बहुत सारे व्यक्ति ऐसे है जो अपनी नौकरी में पदोन्नति चाहते है पर पदोन्नति नही मिल पा रही है| तो नौकरी में पदोन्नति के लिये आपने जितने वर्ष नौकरी की है उतने गोमती चक्र आपको ले लेने है और होलिका दहन के दिन शिवलिंग पर इन गोमती चक्र को चढ़ाना है| ये बहुत ही छोटा सा उपाय है इससे आपको जरुर करना चाहिए इससे आपकी नौकरी में पदोन्नति में जो बाधा आ रही है वो दूर हो जाएँगी और जल्द ही आपको नौकरी में पदोन्नति मिलेंगी| Holi Upay
  • व्यापार में यदि आपको लगातार हानि हो रही है| लगातार घाटा हो रहा है और आप बहुत परेशान है इस घाटे से तो आप इस घाटे से कैसे उभरे इस घाटे से उभरने के लिये आपको लाल वह सफ़ेद गूंजा की जो मिक्स माला आती है इस माला को आप अपनी तिजौरी में रखे और होलिका दहन के दिन इस माला के साथ साथ आपको सर्व कार्य सिद्धि यन्त्र को भी अपने तिजौरी में रखना है और इस पर रोज लाल गुलाब के पुष्प अर्पित करके इसके दर्शन करने है| देखिएगा जल्दी ही आपके व्यापार में जो बहुत लम्बे समय से निरंतर आपको व्यापार में हानि हो रही थी वो लाभ में परिवर्तित होना शुरू हो जाएँगी| और आपका व्यापार चल निकलेंगा| Holi Upay
  • दाम्पत्य जीवन हमारे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण होता है हर व्यक्ति दाम्पत्य जीवन सुखमय चाहता है यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी भी प्रकार का खलल है वो सुखमय नही है किसी बाहरी स्त्री या पुरुष की वजह से भी आपका दाम्पत्य जीवन कलह पूर्ण बना हुआ है| तो आपको जोड़े से 7 गोमती चक्र, 7 मोती शंख, और 7 लघु नारियल को, और सवा मीटर पीला वस्त्र ले और उस पीले वस्त्र में इन सभी चीजो को बाध के उस व्यक्ति के ऊपर से 7 बार घुमाये और उसके बाद होलिका दहन की अग्नि के अन्दर इस वस्त्र को जला दे| इससे आपके दाम्पत्य जीवन में किसी भी प्रकार की खटास है वो दूर हो जाएँगी| और दाम्पत्य जीवन मधुर हो जायेंगा| देखिये दाम्पत्य जीवन तो है आपके किसी बाहरी व्यक्ति का खलल भी नही है पर आप दोनों को लग रहा है की आपके वैवाहिक जीवन में सुना हो गया है| { बोरिंग} हो गयी है| उसमे कोई मिठास नही रही है| तो यदि आप अपने प्रेम में वृद्धि करना चाहते है तो 5 गोमती चक्र को होलिका दहन की पूजन सामग्री के साथ में रख के उस होलिका दहन की अग्नि के फेरे लेकर यानि 7 या 3 जो फेरे लेते है वो फेरे लेकर आप इस घर में ले आये| और रात को पति पत्नी के बिस्तर के नीचे तकिये के नीचे इन 5,5 गोमती चक्र को रख देना है| इससे आपके प्रेम में वृद्धि होंगी| और जो बोरिंग वैवाहिक जीवन आप झेल रहे है| उससे आपको मुक्ति मिल जाएँगी| Holi Upay
  • रोजगार की तलाश हर युवावर्ग को रहती है| और बेरोजगार हमारे देश में बहुत सारे है| और चाहते है की उन्हें अच्छा रोजगार प्राप्त हो जाए तो रोजगार प्राप्ति के लिये आपको क्या करना चाहिए| होलिका दहन के दिन आपको काले कौओ को नमकीन चावल की खिचड़ी खिलानी है| और उसके बाद में 6 शनिवार तक आपको हर शनिवार को ये उपाय करना है साथ ही यदि हो सके और आप कर सकते है तो 12 फल प्रत्येक दिन शनि भगवान को जरुर चढ़ाये इससे आपके रोजगार में जो बाधा उत्पन्न हो रही है वो खत्म हो जाएँगी और आपको एक अच्छा रोजगार अच्छी नौकरी मिल जाएँगी| Holi Upay
  • विवाह बाधा से आज कल हर युवावर्ग पीड़ित है उनको सही जीवन साथी नही मिल पाता इस वजह से वे अविवाहित रह जाते है| बहुत लम्बे समय तक विवाह के ऑफर को ठुकराने से भी वो अविवाहित रह जाते है| और विवाह संबंधी समस्या उत्पन्न हो जाती है तो यदि आप विवाह संबंधी समस्या से गुजर रहे है और आपके विवाह में बाधा उत्पन्न रही है| तो 6 केलो को आपको होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु के मंदिर चढ़ाने है और उसके बाद प्रत्येक गुरूवार को ये उपाय आपको करना है| प्रत्येक गुरूवार यानि 6 गुरूवार तक आपको इस उपाय को जरुर अपनाना है| साथ ही काला छाता काली छतरी शनिवार के दिन आप किसी भी गरीब व्यक्ति को दान कर दे| तब तक आपके विवाह में आ रही बाधा दूर नही हो ये उपाय आपको लगातार करने है| इससे आपके विवाह में बहुत जल्दी जो बाधा आ रही है वो दूर हो जाएँगी| और जल्दी आपको सुयोग्य जीवन साथी मिलता हुआ दिखाई देंगा|
  • हर व्यक्ति अपने जीवन में धन कमाना चाहता है| हर व्यक्ति चाहता है की वो धन धान्य से परिपूर्ण रहे| शान शौकत से जीये उसके जीवन में कभी भी पैसो की कमी नही हो| तो इसके लिये क्या उपाय करे इसके लिये आपको होलिका दहन के दिन किसी गरीब व्यक्ति को ढूंड कर उसे काले उड़द की दाल की खिचड़ी बना कर उसे दान करना है| और ये आपको होलिका दहन के दिन करना है| उसके बाद में प्रत्येक शनिवार यानि 5 शनिवार तक इस क्रिया को दोहराना है इससे आपके धन धान्य में कभी कमी नही आएंगी| पैसो की आपको कभी भी दिक्कत आपको महसूस नही होंगी| Holi Upay
  • आजकल ज्यादातर लोग संतान संबंधी समस्या से ग्रसित है उन्हें संतान प्राप्ति नही हो पाती है| तो संतान प्राप्ति यदि आप चाहते है तो होलिका दहन के दिन आप इस उपाय को अपना सकते है| होलिका दहन से शुरू कर आप किसी भी बच्चिक वाही माँ यानि छोटे शिशु की जो माँ है उसे एक महीने तक रोज हरी सब्जी उसे भेट करे| इससे आपकी संतान संबंधी समस्या दूर हो जाएँगी| साथ ही आपको दुर्गा मंदिर में हर शुक्रवार को हलवा और पुड़ी का भोग माँ दुर्गा को चढ़ाना है| और फिर इसे गरीबो में बाट देना है| बहुत जल्दी संतान संबंधी समस्या आपकी दूर हो जाएँगी और एक स्वस्थ संतान की प्राप्ति आपको होंगी|
  • अंतिम उपाय जो की आज हर आम व्यक्तियों के लिये समान हो गया है| यानि हर व्यक्ति क़र्ज़ से परेशान है और कर्जे से मुक्ति पाना चाहता है व्यापार के सिलसिले में, नौकरी के सिलसिले में, बच्चो की पढाई के सिलसिले में हर व्यक्ति क़र्ज़ ले रखा है| कई ना कई हम लोन लेकर कर्जे में डूबते चले जाते है कई बार हम उस क़र्ज़ से मुक्ति नही प्राप्त कर पाते है| तो क़र्ज़ से मुक्ति प्राप्त करने के लिये आपको चांदी के हाथी एक बनवा लेना है वो कम से कम 60 ग्राम का या 100 ग्राम का होना चाहिए| उसे आपको होलिका दहन के दिन अपने घर पर लेकर आना है| और उसे तिजौरी में रख देना है| साथ ही 400 ग्राम साबुत उड़द को बहते हुए जल में प्रवाहित करना है या किसी भी पवित्र सरोवर में होलिका दहन के दिन प्रवाहित करना है| इससे आपको जल्दी ही क़र्ज़ से मुक्ति मिल जाएँगी| Holi Upay

तो बहुत ही अचूक उपाय आज हमने आपको बताये है जो की आपको होलिका दहन के दिन जरुर करने चाहिए और इन उपायों को करने से आपके जीवन में कई प्रकार की समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेंगी| तो बहुत ही कारगार उपाय हमने आपको बताये इन्हें आपको जरुर अपनाना है| Holi Upay

ये होली आपके लिये रंगों से परिपूर्ण हो आपके जीवन में हर समस्या का समन करे आपके राह में आ रही हर बाधा का निवारण करे और हमारे बताये गए इन उपायों को अपनाने से आपके जीवन में आ रही हर समस्या का नाश हो इन्ही शुभकामनाओ के साथ आपको होली की हार्दिक बधाई वह शुभकामनाएं| Holi Upay

RELATED PRODUCT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *