Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|parad, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|VIDEOS, Astro Gyaan|Astrology Tips|Numerology, Astro Gyaan|Featured, Astro Gyaan|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Featured|Numerology, Astro Gyaan|Jeevan Mantra, astrology, Astrology Tips, Astrology Tips|Featured|Numerology

Dhanu Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi | Shani ka Rashi Parivartan 2023 Sagittarius

Dhanu Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

नमस्कार स्वागतम् वेलकम। नववर्ष 2023 प्रारंभ होने जा रहा है और नववर्ष की शुरुआत में यानी वर्ष के प्रारंभ में प्रथम माह में ही साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है जो कि है शनि देव का राशि परिवर्तन शनि जो कि ग्रहों में न्याय प्रिय ग्रह के रूप में जाने जाते हैं और व्यक्ति को अपने कर्मों के हिसाब से परिणाम और फल प्रदान करते हैं। यदि आप ने बहुत अच्छे कर्म किये हैं तो शनि देव के रिजल्ट आपको बहुत अच्छे मिलेंगे। परंतु यदि आप ने कोई भी कुकर्म किया है अपने जीवन में तो उसका भुगतान भी आपको इसी जन्म में शनिदेव देते हैं। मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं और वे मेष राशि में नीच के और तुला राशि में उच्च के परिणाम दिखाते हैं। शनि देव ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं। यानि एक स्थान में वे लगभग ढाई वर्ष तक विराजमान रहते हैं। शनि कि जो दृष्टियां होती है वो अच्छी नहीं मानी जाती। शनि देव,तीसरी सातवीं और 10वीं दृष्टि से जब देखते हैं तो जिन भी स्थानों पर ये दृष्टियाँ पड़ती है उस स्थान का नुकसान जरूर होता है और यदि शनि वक्री हो जायें तो वक्र दृष्टि से वे उन स्थानों का और अधिक नुकसान कर सकते हैं। परंतु शनि देव जिस स्थान में बैठते हैं, उस स्थान में वृद्धि करते हैं, उसी स्थान को बढ़ाते हैं। अब शनि देव साल के प्रथम माह यानी जनवरी माह में 17 जनवरी को मंगलवार के दिन रात्रि 08:02 बजे पर अपनी साधारण राशि मकर से अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे और फिर लगभग ढाई साल तक यहीं पर वे विराजमान रहेंगे। वहीं 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक शनि वक्री भी रहेंगे। और वक्री अवस्था में शनि की दृष्टि और अधिक घातक साबित हो सकती है। अब धनु राशि वाले चूंकि इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे तो धनु राशि वालो के लिए ये टाइम बहुत ही शानदार रहने वाला है क्योंकि उनको अपनी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। शनि देव की साढ़े साती का प्रभाव आपके जीवन से समाप्त हो जाएगा। और मकर, कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती चलेगी। Dhanu Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

अब जान लेते हैं कि शनि के इस राशि परिवर्तन का धनु राशि वालो पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। परंतु सबसे पहले हम आपको बता दे कि ये जो हम आपको शनि के राशि परिवर्तन की जानकारी प्रदान कर रहे है  जो कुम्भ राशि में शनि का गोचर हो रहा है। वो चंद्र राशि पर आधारित है। यानि आप अपनी चन्द्र राशि के हिसाब से शनि के रिजल्ट देख सकते हैं। Dhanu Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

 अब धनु राशि आपकी राशि के लिए शनि द्वितीय और तृतीय भाव के स्वामी हैं। यानि धन भाव और पराक्रम भाव के स्वामी हैं। और अब तक वे आपके धन भाव में स्वग्रही होकर बैठे थे। आपके धन में रोजमर्रा के लाभ में निरंतर वृद्धि कर रहे थे। और 17 जनवरी को वे आपके धन भाव से आपके पराक्रम भाव में जाकर स्वग्रही हो जाएंगे। परंतु यहां पर शनि अपने ही घर में बैठकर आपके पराक्रम में वृद्धि करेंगे। और धन भाव से भी अच्छे रिजल्ट मिलेगे और पराक्रम भाव के हिसाब से भी अच्छे रिजल्ट आपको मिलना प्रारम्भ हो जायेंगे। अब तक शनि की साढ़े साती का प्रकोप आपके जीवन पर था। इसीलिए शायद आपको थोड़ा सा उतार चढ़ाव अपने जीवन में देखने को मिला होगा। धन में भी कुछ कमी आप महसूस करेंगे या कुछ समस्याओं से अब घिरे होंगे पर अब निश्चित रूप से आपको शनि के बेहतरीन और पॉजिटिव रिजल्ट ढ़ाई साल के लिए मिलते हुए दिखाई देंगे। शनि देव आपके धन में भी निरंतर वृद्धि करेंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान को बढ़ाए रखेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अब तक जो काम आपके अटके हुए थे उन कामों को द्रुत गति से तेज स्पीड से चलाएंगे। वही सामाजिक मान सम्मान में भी बढोतरी होगी। इस समय कई जगहों पर आपको चीफ गेस्ट बनाकर बुलाया जा सकता है। आपको सम्मानित किया जा सकता। समाज के लिए आप एक आइडियल के रूप में उदाहरण पेश करते हुए दिखाई देंगे। वहीं रोजमर्रा के लाभ में भी वृद्धि होगी। वर्कप्लेस पर आप सहकर्मियों को लेकर चलेगी। अधिकारियों का आपको विशेष सहयोग प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आप निरंतर उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करेंगे। जो व्यापारी वर्ग है, उनके रोजमर्रा के लाभ में भी निरंतर वृद्धि होगी। रोज की आवक बढ़ेगी और व्यापार को आप एक अच्छी ब्रैंडिंग पर पहुंचाते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप घर की महिलाओं को प्रसन्नचित करने का प्रयास करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम भी आपके संपन्न हो सकते हैं। और शनि पराक्रमेश भी है। और हमने आपको बताया कि शनि जहां पर बैठते हैं उस घर में वृद्धि करते हैं तो आपके पराक्रम को निश्चित रूप से बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। भाई बहनों के साथ किसी प्रकार के डिस्प्यूट चल रहे हैं तो वो समाप्त हो जाएंगे। छोटे भाई बहनों को लाड़ दुलार आप पूर्ण रूपेण प्रदान करते हुए दिखाई देंगे। और उनके साथ ट्यूनिंग भी आपकी और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। इस समय आप अपनी हॉबी को महत्व देंगे और हॉबी से प्रसिद्धी भी हासिल करेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि हो जाएगी। इस समय वर्क प्लेस पर भी कुछ बड़ी और बेहतर अपॉर्चुनिटी को आप गेन कर सकते हैं। उसके लिए यह समय एकदम परफेक्ट आपके लिए रहने वाला है। खासकर नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अटका हुआ इंक्रीमेंट मिल सकता है। कोई बड़ी अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है। एक लेवल आप अपना जनरेटर इस टाइम पीरियड के दौरान कर लेंगे और ये लेवल आपकी उन्नति में लगातार सहायक साबित होगा। Dhanu Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

अब शनि की दृष्टियों की बात करे तो शनि यहां पर 17 जनवरी को आपके पराक्रम भाव में आ जाएंगे और यहां पर बैठ कर वे आपको तृतीय दृष्टि से आपके पंचम भाव को देखेंगे। वहीं सप्तम दृष्टि से वे आपके भाग्य स्थान को देखेंगे और दशम दृष्टि से वे आपके खर्च भाव को देखेंगे। अब वक्री काल के दौरान जो कि 17 जून से 4 नवंबर तक रहने वाला है, उस समय पराक्रम के हिसाब से पराक्रम भाव के साथ धन भाव के साथ तो शनि के रिजल्ट आपको अच्छे मिलेंगे। क्योंकि वक्री हो जाएंगे तो वहां पर बैठेंगे तो उस स्थान में और वृद्धि करेंगे। परंतु दृष्टियां वैसे भी शनि की अच्छी नहीं होती और जब शनि वक्री होंगे तो इस टाइम पीरियड के दौरान आपको और अधिक सतर्क होकर चलने की आवश्यकता है। Dhanu Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

अब शनि की तीसरी दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ रही है तो विद्यार्थी वर्ग सतर्क हो जाए। पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। मेहनत पर विश्वाश करें। भाग्य के भरोसे न बैठें। वरना जो परिणाम आप चाहते हैं वैसा परिणाम आपको नहीं मिलेगा और निराशा के गर्त में गिरेंगे और उसके बाद आपका कॉन्फिडेंस भी वीक हो सकता है। इसीलिए आपको सावधानी रखकर ही अपने जीवन में आगे बढ़ना पड़ेगा। संतान की तरफ से भी कुछ चिंता आपके मन में उत्पन्न होगी। उनके करियर को लेकर उसके बिहेवियर को लेकर उसके सपोर्ट की पढ़ाई किसी न किसी प्रकार से आप हमेशा उसके लिए चिंतित नजर आएंगे। परंतु अगर चिंता नहीं चिंतन करेंगे और उसे बैठा कर समझायेंगे। मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तो आपके बच्चे जरूर राह पर आ जाएंगे और आपकी चिंता भी दूर होती हुई दिखाई देगी। क्रोध और आवेश में बच्चे विद्रोही हो जाते हैं। इस बात को विशेष रूप से ध्यान रखें। इसलिए क्रोध और आवेश की जगह एक फ्रेंडली एनवायरमेंट उनके साथ क्रिएट कीजिए और एक दोस्त की तरह उनका साथ निभाइए। साइक्लोजिकल के लिए अगर आप उन्हें ट्रीट करेंगे तो वो जल्दी ही अपने मार्ग पर आ जाएंगे और अपने लक्ष्य की तरफ केन्द्रित रहेंगे। सपोर्टिव पैरेंट्स बनने का प्रयास करें। यह समय आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि को बढ़ाएगा। परंतु इस समय आपको आध्यात्मिक बड़े दायित्वों से दूर रहना चाहिए। बस निस्वार्थ होकर काम करते चले जाएं। Dhanu Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

अब शनि की सप्तम दृष्टि की अगर हम बात करे तो सप्तम दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है। जो कि कहीं न कहीं आपके भाग्य में उतार चढ़ाव करती हुई दिखाई देगी। इस समय सोचे समझे कार्य तय समय पर पूर्ण नहीं होने से आपके पेंडिंग पड़े हुए कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। इसीलिए हमने आपको स्टार्टिंग में  ही बोल दिया की आपको कर्म प्रधान बने । मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें क्यूंकि मेहनत के दम पर ही आप परिस्थितियों को अपने लिए सुचारू बना सकते हैं। अनुकूल बना सकते हैं। रेगुलर परिश्रम करते चले जाएं। परिश्रम का फल अपने आप मिल जाएगा। जो विद्यार्थी वर्ग हायर एजुकेशन से जुड़े हुए या हायर एजुकेशन से संबंधित कुछ पढ़ाई करना चाहते हैं। विशेष योग्यता प्राप्त करना चाहते हैं। उनको कई दिक्कतों का कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पर ये ध्यान रखिए कि कठिनाइयां हमें हमेशा आगे बढ़ने का हौसला देती है। स्ट्रांग बनाती है और आपको भी स्ट्रांग बन कर आगे बढ़ना है। यात्राए अधिक होगी इसलिए  यात्राओं में अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। Dhanu Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

अब शनि की 10वीं दृष्टि पर आते है जो की पड़ रही है आपके खर्चे भाव पर जो कि आपके खर्चों को नियंत्रित करेगी तो फाइनेंशियली आप बैलेंस होते हुए दिखाई देंगे। बहुत ज्यादा समस्याओं से नहीं गिरेंगे । खर्चे बैलेंस हो जाएंगे। इस समय आपको वर्क प्लेस पर भी अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। बिगड़े काम बनने लगेंगे पर एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि एक काम को कंप्लीट करके ही दूसरे काम की तरफ आपको आगे बढ़ना है। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो पेंडिंग पड़े कार्यों की लिस्ट तो वैसे ही बढ़नी और बढ़ती चली जाएगी और समस्याएं भी उसके साथ बढ़ती है। क़र्ज़ की स्थिति से आपको इस टाइम पीरियड के दौरान मुक्ति मिल जाएगी। लोन चुका देंगे। रिलैक्स महसूस करेंगे। या फिर आप अपना लोन बहुत ईजिली भर पाएंगे। ईएमआई आपके बहुत आराम से निकलेगी। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए छात्र छात्राओं के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया और उत्तम सफलतादायक रहेगा। तो इस समय आपको विशेष रूप से अपने कार्यों में सजक होकर आगे बढ़ना है। मेहनत में लापरवाही बिलकुल भी न करें। हमनेआपको बता दिया कि कर्म प्रधान बनें, कर्म करेंगे तो भाग्य भी झुकने पर मजबूर हो जाएगा। तो ये है धनु राशि वालो का शनि के इस राशि परिवर्तन | Dhanu Rashi शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi

उपाय :-

  •  काली उड़द की दाल और तिल का अपने वजन के बराबर तुलादान जरूर करें।
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें रोट जरूर चढ़ाएं।
  • तिल के लड्डुओं का दान शनिवार के दिन जरूर करें। तिल के लड्डू में गुड़ जरूर मिला दें।
  • दसरथ कृत शनि स्त्रोत्र का पाठ आपको जरुर करना चाहिये।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts