Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Brahmcharini Mata Pooja vidhi in Hindi

Brahmcharini Mata Pooja vidhi in Hindi

जानिए माँ ब्रह्मचारिणी के बारे मे


दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

नमस्कार, नवरात्र के दूसरे दिन हम मां ब्रह्मचारिणी का आह्वान करते हैं। ब्रह्मचारिणी के नाम में ही ब्रह्म है। अर्थात तप का आचरण करने वाली देवी या बहुत ही भव्य और दिव्य देवी होती है। इनकी पूजा उपासना से हमें धैर्य संयम वैराग्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां ब्रह्मचारिणी सभी का कल्याण करने वाली देवी है। इनके बाएं हाथ के अंदर जप की माला और दाहिने हाथ में कमंडल विराजमान हैं तो मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप कठिन परिस्थितियों में भी हमें संघर्ष करके विजय प्रदान करने वाला होता है। मां ब्रह्मचारिणी हमें विजय और सभी प्रकार के सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी हैं। मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान भोलेनाथ को अपने पति रूप में प्राप्त करने के लिए कई वर्षों तक बहुत ही कठिन तपस्या की और आखिर भोलेनाथ को उनकी तपस्या से प्रसन्न होना पड़ा और मां ब्रह्मचारिणी देवी ने भगवान भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त किया। ब्रह्मचारिणी देवी के विद्यार्थियों को विशेष पूजा करनी चाहिए। यह अखंड विद्या का विद्या प्रदान करने वाली देवी है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने वाले विद्यार्थियों को विद्या प्रदायक यंत्र स्थापित करके मां ब्रह्मचारिणी , बीज मंत्र बोले | उस बीज मंत्र का आह्वान करते हुए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी को कमल के पुष्प अतिप्रिय प्रसाद के रूप में उन्हें मिश्री और चीनी का भोग अवश्य लगाना चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी मोक्ष प्रदान करने वाली देवी हैं अर्थात मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आराधना से हमें मोक्ष की प्राप्ति होती है। हमारे जीवन के अंदर संयम आता है। यदि किसी व्यक्ति को बहुत अधिक क्रोध आता है तो उसे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आराधना अवश्य करनी चाहिए। उससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। उनके अंदर संयम और धैर्य की वृद्धि होती है और उन्हें क्रोध आना कम हो जाता है। मां ब्रह्मचारिणी के इस स्वरूप का ध्यान अवश्य करें और मां ब्रह्मचारिणी का आपको आशीर्वाद प्राप्त तो इन्हीं शुभकामनाओं के साथ नमस्कार। Brahmcharini Mata Pooja vidhi in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Subscribe to us on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *