Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

Mesh Rashi January 2023 Horoscope | Aries Horoscope 2023 | मेष राशि | Nidhi Shrimali |

mesh rashifal 2023

मेष राशि जनवरी2023

ये नया साल आपके लिए उन्नतिदायक है। सभी तरक्की और उन्नति के रास्ते आप अपने जीवन में तय करें। शुभ आपके जीवन में हो यही हम मंगल कामना आप सभी के लिए करते हैं और लेकर आये हैं। नए साल की प्रथम माह यानि जनवरी माह का मेष राशि वालो का मासिक राशिफल | मेष राशि वालो के लिए साल का ये प्रथम माह कैसा रहने वाला है। सबसे पहले तो जान लेते हैं। इस माह में आने वाले कुछ विशेष पर्वों के बारे में तो 1 जनवरी को नववर्ष प्रारंभ हो जाएगा। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाएगी। 14 जनवरी को लोहड़ी या मकर सक्रांति इन दोनों का पर्व एक साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। 21 जनवरी को मौनी अमावस्या आ रही है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का पर्व साथ में धूम धाम से मनाया जाएगा।

अब जान लेते हैं कि साल के प्रथम माह में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी तो सबसे पहले बात करते हैं सूर्य ग्रह की जो कि वर्तमान में अपनी अति मित्र राशि धनु में विराजमान हैं और 14 जनवरी को वे अपनी सम राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे और यहां सूर्य उत्तरायण होते हुए दिखाई देंगे। मकर सक्रांति का पर्व इस दिन मनाया जाएगा। बुध ग्रह इस पूरे माह अपनी मित्र राशि धनु में विराजमान रहेंगे। वहीं मंगल ग्रह वक्री अवस्था में अपनी राशि शत्रु राशि वृषभ में इस पूरे माह विराजमान रहने वाले हैं। गुरू अपनी ही राशि मीन में इस पूरे माह विराजमान रहेंगे। वहीं शुक्र ग्रह की बात करें तो वे वर्तमान में अपनी सम राशि मकर में विराजमान हैं और 22 जनवरी को वे अपनी सम राशि कुम्भ में प्रवेश कर जाएंगे। शनि ग्रह की अगर बात करें तो वे वर्तमान में स्वग्रही अवस्था में अपनी राशि मकर में विराजमान हैं और इस माह में यानि 17 जनवरी को वे अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में स्वग्रही होकर विराजमान होने वाले हैं। शनि का ये जो राशि परिवर्तन इस साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन कहलाएगा | राहू इस पूरे माह अपनी सम राशि मेष में विराजमान रहेंगे और केतु इस पूरे माह अपनी राशि तुला में विराजमान रहने वाले हैं। तो ये हैं इस माह की ग्रह गोचर की स्थिति का हाल।


अब जान लेते हैं कि इन ग्रहों की स्थितियों का। इस साल के सबसे बड़े राशि परिवर्तन का क्या इम्पैक्ट आपके इस माह पर पड़ने वाला है तो शुरू करते हैं मेष राशि वालो का जनवरी माह का मासिक राशिफल राशिफल | सबसे पहले आपकी राशि स्वामी की ही बात करते हैं। आपकी राशि स्वामी हैं मंगल जो की अपने से एक घर आगे पर अपनी शत्रु राशि में इस साल विराजमान रहने वाले हैं। इस माह में मंगल का अपने से एक घर आगे जाकर बैठना साल की शुरुआत में आपके लिए बहुत ही अच्छा है, पर अपने अग्रेशन और गुस्से पर नियंत्रण करके आपको आगे बढ़ना चाहिए। परिवार में कलह के वातावरण से बचें। इसके लिए जरुरी है के आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा और तोल मोल कर जितना बोलेंगे उतना ही आप अपने जीवन में सफलता पाएंगे और आपके परिवार में प्रेम और सौहार्द का माहौल बना रहेगा। ददिहाल से विशेष लाभ की स्थितियां जीवन में देखने को मिल सकती है। इस समय यात्रायें बहुत सम्पन होंगी परन्तु वो यात्रायें आप के लिए सुखद और मंगलमय रहने वाली है। ये समय आपके लिए सामाजिक तौर पर मान सम्मान और प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाएगा जिससे आप से लोग बहुत जल्दी इम्प्रेस होते हुए दिखाई देंगे। कई लोगों के लिए आप आइडियल बनते हुए दिखाई देंगे। साल की शुरुआत ही आपके लिए आपके लग्नेश को स्ट्रॉंग करती हुई आपके मनोबल को बढ़ाती हुई दिखाई देगी।


अब मंगल चूंकि आपके अष्टमेश भी है तो अष्टम भाव के हिसाब से भी मंगल के रिजल्ट आपको अच्छे मिलेंगे। क्यूंकि अष्टमेश का अपने ही घर को देखना है। सेकंड हाउस में बैठ कर सप्तम दृष्टि से मंगल अपने अष्टम भाव पर अपने घर पर दृष्टि डाल रहे है। तो इस समय अगर बहुत लम्बे टाइम से वर्क प्लेस पर कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज चल रही थीं। झूठे आरोप लगे हुए थे। झूठे इल्जाम में आप फंसे हुए थे तो उन सबमें क्लीन चिट मिलती हुई दिखाई देगी। नए वाहन का सपना आपका पूर्ण होगा। अगर आप किसी लोन से ग्रसित हैं या फिर आप किसी कर्जे में डूबे हुए हैं तो इस समय आपका वो कर्जा चुकता भी हो जाएगा। वहीं इसके विपरीत यदि आप बैंक से लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं, अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने घर को लेकर या बिजनेस के सिलसिले में तो निश्चित रूप से वो समस्या भी आपकी दूर होती हुई दिखाई देगी और बैंक से आपको ऋण मिल ही जाएगा। इस समय आप खुद सजक रहकर अपने कार्यों को करेंगे और जो भी कार्य करेंगे उसमें तटस्थ रूप से आप प्रयासरत रहेंगे और निश्चित रूप से उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। यानि लक्ष्य प्रधान कार्य आप करते हुए दिखाई देंगे तो ये तो आपके राशि स्वामी के बाद जो कि इस माह को बहुत अच्छे रिजल्ट दे है।


अब आते आपके द्वितीय स्थान पर, जो कि है धन का स्थान और द्वितीय भाव के स्वामी हैं। शुक्र जो की आपके कर्म भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं और शुक्र लगभग 20 22 दिन यानी 22 जनवरी तक आपके कर्म भाव में रहेंगे। उसके बाद आपके लाभ भाव में जाकर विराजमान हो जाएंगे। शुक्र का लाभ भाव में जाकर जाकर बैठना भी बहुत अच्छा और कर्म भाव में भी शुक्र के रिज़ल्ट आपको बहुत अच्छे मिलेंगे पर आलस्य को त्यागना होगा। धन स्थान के हिसाब से सेकंड हाउस के हिसाब से शुक्र के रिजल्ट आपको बेहतर तो मिलेंगे परन्तु प्रयास आपको ही करने पड़ेंगे। प्रयासों में कमी नहीं होनी चाहिए। इस समय आपका मन लगेगा। अपने शौक को पूरा करने के लिए पर आपको अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं होना है। आप अपने शौक तभी पूरे कर पाएंगे जब आप अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करेंगे तो अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ें। कर्तव्य से विमुख ना हो। पहले अपने काम करें। उसके बाद आप अपने शौक पूरे करें | और इसमें आपको बहुत अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। खासकर जो होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं जो रेस्टोरेंट का काम करते हैं या ट्रैवलिंग बिजनेस से जुड़े हुए हैं। उनके लिए ये समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उत्तम लाभ की परिस्थितियां आपको इन क्षेत्रों में देखने को मिलेगी।

शुक्र चूंकि आपके धनेश होने के साथ साथ सप्तमेश भी है और सप्तम भाव के स्वामी अपने से चतुर्थ जाकर बैठे हैं तो आपके समस्त हाउस के रिजल्ट भी आपको बहुत अच्छे मिलेंगे। यानि अगर आप अपना खुद का कोई रेस्त्रां शुरू करना चाहते हैं। आप अपना खुद का कोई बुटीक शुरू करना चाहते हैं। पार्लर शुरू करना चाहते हैं। कॉस्मेटिक का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। इमिटेशन जूलरी का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। कपड़ों की शॉप लगाना चाहते हैं या शोरूम खोलना चाहते हैं। निश्चित रूप से उसके लिए फंड भी मिलेगा। उसके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी और आप अपने व्यापार को सुदृढ़ तरीके से शुरू कर पाएंगे। पर इसमें आपको एक चीज का ध्यान रखना है कि आपको पार्टनरशिप में काम नहीं करना है। अकेले और स्वतंत्र रूप से आप जितना कर सकें उतना काम आप शुरू करें क्योंकि पार्टनरशिप में काम आपको रास नहीं आएगा और आज नहीं तो कल इस काम को ग्रहण लग सकता है। इसीलिए आपको इंडिविजुअल ही अपने कार्यों को करना पड़ेगा तो इस समय आपको व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही अगर शादी में किसी भी प्रकार की बाधा है। जीवनसाथी के साथ संबंध इतने अच्छे नहीं हैं। साथ में अगर पारिवारिक जीवन उथल पुथल से भरा हुआ है तो उसमें भी अब आपको रिलीफ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ ट्यूनिंग बनती हुई नजर आएगी। माधुरी के साथ अपने रिश्तों को आप सवारने में लग जाएंगे। वहीं विवाह में आ रही बाधाएं भी इस समय दूर होंगी। 22 जनवरी को जब शुक्र चेंज होकर आपके लाभ भाव में जाकर बैठेंगे तो वे उत्तरोत्तर काम को बढ़ाते हुए आपके लाभ की स्थितियों में वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे। मान सम्मान में वृद्धि करेंगे तो ये हैं शुक्र के रिजल्ट |


अब आते हैं। तृतीय भाव पर, तृतीय भाव की बात करें तो तृतीय भाव के स्वामी हैं। बुध जो कि आपके भाग्य स्थान यानी धनु राशि में जाकर विराजमान हैं और पूरे माह आप पराक्रम भाव के स्वामी आपके भाग्य स्थान में जाकर अपने ही घर को देखने वाले हैं। बुध का अपने ही घर पर दृष्टि डालना आपको बुद्धिमान बनाएगा। आपके प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाएगा। इस समय बड़ी बड़ी संस्थाएं बड़े बड़े। लोग आपसे संपर्क करने का प्रयास करेंगे। यदि आप कोई कंसल्टेंसी बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो निश्चित रूप से ये आपके कन्सल्टेंसी बिजनेस को बूम देगा। यानि उसको बढ़ाएगा उसकी उन्नति के रास्तों को और अधिक तय करता हुआ दिखाई देगा। यानि बुध के रिजल्ट बहुत अच्छे। बुध चूंकि राजनीति में भी पकड़ को बनाता है इसलिए अगर आप राजनीति में एंट्री लेना चाहते हैं तो एंट्री मिल जाएगी। राजनीति में और अगर आप सक्रिय भूमिका में हैं तो निश्चित रूप से इस समय आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जनता के प्रिय बनेंगे आलाकमान के प्रिय बनते हुए और नजदीकी रिश्तों को स्थापित करते हुए दिखाई देंगे। यानी बुध के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे और बेहतर इस माह देखने को मिलेंगे। भाई बहन का साथ और संयोग भरपूर देखने को मिलेगा और उनसे ट्यूनिंग भी बहुत ही बेहतर रहेगी। काम काज में उनकी सहायता से आप अपने लक्ष्य को अर्जित कर सफलताओं को दुगना करेंगे तो बुध के रिजल्ट तृतीय भाव के हिसाब से बहुत ही अच्छे और बेहतर मिलेंगे।


अब बुध चूंकि आपके रोग भाव के स्वामी हैं तो रोग भाव के स्वामी अपने से चतुर्थ बैठे हैं। इसीलिए आपको स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति भी थोड़ा सा बेफिक्र हो जाना चाहिए। इस समय स्वास्थ संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। रिलीफ मिलेगा। कोई असाध्य रोग है तो उसमें भी आप आराम महसूस करेंगे। इस समय शत्रु को मुंह की खानी पड़ेगी। विरोधी कुछ भी कर ले। वे आपके कार्यों में किसी भी प्रकार का खलल नहीं डाल पाएंगे। इस समय यात्राएं सुखद और मंगलमय रहेंगी। मित्र आपकी हर तरीके से सहायता करेंगे। आपका सपोर्ट सिस्टम बनके आपके साथ खड़े रहेंगे। इस समय ननिहाल से भी आपको पूर्ण रूपेण पैसों से मदद मिलती हुई दिखाई देगी। फाइनेंशियली और मेंटली हर तरीके से आपको अपने परिवार का सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई देगा। तो ये समय बुध के बहुत अच्छे और बेहतर रिजल्ट आपको देने वाला है।


अब आते हैं आपके चतुर्थ भाव पर, जिसके स्वामी हैं चंद्रमा | आर्थिक स्थिति चंद्रमा की वजह से कभी भी फ्लक्चुएशन से बनी रहेगी। पर ओवरऑल फाइनेंशियली आप अपने आप को सिक्योर महसूस करेंगे। हालांकि मन को विचलित ना करते हुए अपना बजट देखकर चलेंगे तो समस्याएं किसी भी प्रकार से गंभीर रूप नहीं लेंगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में आपको इस मास सफलता मिलती हुई दिखाई देगी। मां के साथ संबंध और अधिक प्रगाढ़ और मजबूत होते चले जाएंगे। इस समय सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। किसान वर्ग के लिए ये समय उत्तम लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। वहीं पशुपालन डेयरी से संबंधित जो लोग काम करते हैं, उनके लिए भी ये समय बहुत ही अच्छा और उत्तम परिणामों से भरा रहेगा।


अब आते हैं आपके फिफ्थ हाउस यानि करियर के, संतान के स्थान पर तो पंचम भाव के स्वामी हैं। सूर्य जो कि आपके भाग्य स्थान में बैठे पंचम भाव के स्वामी का अपने से पंचम जाकर बैठना बहुत ही अच्छा आपको परिणाम दिलवाएगा। सूर्य के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे। मेडिकल के स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य को पाने में सहायता ये महीना दिलवाएगा। संतान से संबंधित समाचारों की प्राप्ति होगी। लेखनी और कैरियर और साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इस समय आप इलैक्ट्रोनिक मेडिकल फिल्ड या फिर बिजली से संबंधित या फिर सोने से सम्बंधित कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से उसमें भी लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर आपको देखने को मिलेगी। परन्तु 14 जनवरी के बाद जब सूर्य आपके कर्म भाव में आ जाएंगे। हालांकि कर्म के हिसाब से भी अच्छे रिजल्ट मिलेंगे परन्तु अपने सिस्टम सूर्य चले जाएंगे तो मेहनत जितनी करेंगे उतने ही अच्छे परिणाम आप प्राप्त करेंगे। मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। ओवर कॉन्फिडेंस होने से बचें। सूर्य के रिजल्ट बहुत ही अच्छे इस माह आपको देखने को मिलेंगे।

अब बढ़ते हैं आगे और जान लेते हैं। भाग्य स्थान के बारे में | भाग्यस्थान के स्वामी हैं गुरू, जो कि अपने से चतुर्थ और ट्वेल्थ हाउस में जाकर बैठे हैं। हालांकि खर्चे भाव में गुरु के रिजल्ट इतने अच्छे नहीं होते पर गुरु चूंकि अपने ही घर में बैठे हैं, इसीलिए वे आपको बहुत अच्छे रिजल्ट देंगे। भाग्येश का अपने से चतुर्थ जाकर बैठना आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को इम्प्रूव करने में आपकी सहायता करेगा। अचानक धनलाभ की स्थितियों को बढ़ाएगा। रिस्क फैक्टर आपके लिए सहयोगात्मक रहेंगे। यानि रिस्की कार्यों में अगर आप कोई भी इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो निश्चित रूप से उसमें भी अच्छा लाभ आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इस समय धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और धार्मिक अनुष्ठानों से आप जुड़ते हुए दिखाई देंगे। इस समय यात्रायें अच्छी होगी परन्तु वे यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगल मय भी रहने वाली है। तो गुरु आपको भाग्य को बढाते हुए आपको सहयोगात्मक तरीके से सहयोग करते हुए दिखाई देंगे।
अब आते है ट्वेल्थ हाउस पर | क्योंकि ट्वेल्थ हाउस में गुरू स्वग्रही होकर बैठे हैं। इसीलिए विदेशों से अच्छा लाभ आपको जरूर प्राप्त होगा। जिन मेष राशि वालो को गुरु की महादशा चल रही है, उनके लिए ये समय बहुत शानदार स्थितियाँ उत्पन्न करने वाला है। गुरु के बेहतरीन परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आईटी फील्ड से जुड़े हुये मैनेजमेंट का काम करते हैं या फिर अब्रॉड हायर एजुकेशन के लिए ट्राय कर रहे हैं तो गुरू के बेहतरीन परिणाम आपको इस समय देखने को मिलेगी। अधिकारियों का भी ये माह आपके लिए सपोर्टिव रहेगा। इन्हीं अधिकारियों की प्रसंशा आपको प्राप्त होगी। वे आपको कार्यों में भी आपकी सहायता करते हुए दिखाई देंगे। वही इस समय सहकर्मियों के साथ तालमेल भी बेहतर और प्रगाढ़ रहेगा।


अब आते हैं आप एक कर्मभाव पर, कर्म भाव के स्वामी हैं। शनि जो कि कर्म भाव में स्वग्रही होकर शेष नामक महापुरुष योग बना रहे हैं तो शनि का शश नामक महापुरुष योग टेंथ हाउस में बनना | नौकरी पेशा लोगों को बहुत अच्छी उन्नति और प्रगति दिलवाएगा। सूर्य जब शनि के साथ जाकर बैठेंगे तो पिता पुत्र में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। अतः इस समय अपने पिता के साथ ट्यूनिंग बनाकर चलें। उनकी बातों को सुनें। वे आपके लिए अच्छा ही चाहेंगे। इस संकल्प के साथ आपको चुप रहकर उनकी बातों को सुनना है। बात बिगड़े तो आपको शांत रहना है और बाद में अपनी बात को अगर आप चाहेंगे तो आपके पिता आपकी बातों को जरूर समझेंगे और आपकी बातों को समझ कर आपको सपोर्ट भी करेंगे। इस समय व्यापार में आ रही दिक्कतें परेशानियां दूर हो जाएगी। ग्रोसरी और किराना के व्यापारियों को बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। 17 जनवरी को जब शनि चेंज होकर आपके लाभ भाव में जाकर बैठेंगे तब शनि के रिजल्ट और भी शानदार और बेहतर तरीके से आपको बीते हुए बनते हुए दिखाई देंगे। लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ती चली जाएगी और उत्तम लाभ की वजह से आप अपने कार्यों में अच्छी उन्नति और प्रगति करेंगे।

इस समय शनि चूंकि अपनी मूल त्रिकोण की राशि में जाकर स्थापित हो जाएंगे यानी वहां पर बैठ जाएंगे तो आपको बड़े भाई से बड़े बहनो से बहुत अच्छा सपोर्ट प्राप्त होगा। इस समय सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और सामाजिक मान सम्मान में भी बढोतरी होगी। सर्कल और बल बढेगा और उच्च अधिकारीयों के द्वारा आपको प्रमोशन मिल सकता है। इन्क्रीमेंट मिल सकता है। मनचाही ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। यानि ये महीना शनि के बेहतर रिजल्ट आपको दिलवाएगा तो ये था मेष राशि वालो का जनवरी माह का मासिक राशिफल |

शुभ तिथियां – 1 से 7 तारीख, 10 से 12 तारीख, 15, 16, 20 से 25 और 28 से 31 तारीख आपके लिए शुभ रहेगी।
अशुभ तिथियां – 8, 9, 13, 14, 17 से 19, 26 से 27।
शुभ रंग – ओरेंज, रानी और मजेंटा।

उपाय

  • गुरु ग्रह की पूजा आराधना करनी चाहिए | |
  • ॐ बृहस्पतये नम मंत्र का जाप आपको करना चाहिए।
  • भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना करें |
  • गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ इस माह जरुर करें।
  • साथ ही हर मंगलवार को आपको हनुमान मंदिर के ऊपर एक ध्वजा जरूर चढ़ानी चाहिए।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali