Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

Aquarius कुम्भ राशिफल 2019

|कुम्भ राशिफल |

2019


Aquarius 2019- जिन जातकों के नामाक्षर “ गू ,गे ,गो ,सा,सी ,सू ,से ,सो तथा द  से शुरू होते है तथा जिनका जन्म धनिष्ठा , शतभिषा तथा पूर्वाभाद्रपद में होता है उनकी राशि कुम्भ होती है | कुम्भ राशि के जातक मानवतावादी होते है यानि दुसरो की सेवा करने वाले होते है | जैसे पानी का घड़ा होता है  शीतल जल प्रदान करता है उसी प्रकार से कुम्भ राशि के जातक भी खुद परेशां होकर दुसरो को सहायता करने को तत्पर रहते है | कुम्भ राशि के जातक कल्पनाशील , भावुक महत्वाकांक्षी एवं एकांत प्रिय होते है | इन्हें दार्शनिक वस्तुएँ , पुस्तकें भेंट कर प्रसन्न किया जा सकता है | कुम्भ राशि के जातक रहस्य्मयी होते है यानी बहुत कुछ छुपाना में जानते है | उनको समझना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन होता है | आध्यात्मिक्ता की ओर विशेष झुकाव होता है | मध्यम ऊंचाई के अच्छे लेखक होते है | देवगुरु बृहस्पति वर्तमान में वृश्चिक राशि में विराजमान है जो 29 मार्च 2019 को धनु राशि में प्रवेश करेंगे | तथा 23  अप्रैल को वक्री होकर पुनः वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे तथा 5 नवम्बर 2019 तक वृश्चिक में रहेंगे | इन सभी ग्रहों के राशि परिवर्तानुसार कुम्भ राशि के जातको को वर्ष 2019 बहुत ही शुभ परिणाम देने वाला रहेगा | आर्थिक स्थिति मजबूत होगी , व्यापारी वर्ग नई उचाईयों को छूयेगा | कैरियर में आप नये मुकाम हासिल करेंगे |

Aquarius

कैरियर एवं व्यवसाय Aquarius 

वार्षिक राशिफल 2019 के अनुसार कड़ी मेहनत के बाद आप सफलता पा  सकेंगे सफलता अवश्य मिलेगी | आपकी मेहनत व लगन आपको सफलता दिलाएगी | नौकरी पेशा कर्मियों को अपने सहकर्मियों का पूरा  सहयोग प्राप्त होगा | अधिकारी वर्ग से मिलकर चले उनकी सलाह को तवज्जो दे तथा ग्रुप डिस्कसन के माध्यम से कार्य प्रोजेक्ट को सफल बनाये | साझेदारी में आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा व्यापार में लाभ मिलने की पूर्ण संभावना है किसी वाद विवाद में न पड़े साल के मध्य में आ बैल मुझे मार जैसी स्थिति आने की संभावना है | अत : अनुशासित एवं संयमित रहे जितना मिला है उससे संतुष्ट रहे मनचाहा ट्रांसफर भी साल के मध्य में सम्भव है | व्यापारी वर्ग को यात्राएं अधिक करनी पड़ेगी | Tours & Travels , अनाज किराणा के व्यापारी , थोक विक्रेता , ऑटो मोबाईल्स सेक्टर , काली वस्तुएँ , तिल तेल दाले , पेट्रोलियम उत्पाद , जूट , कपास , धान की खेती करने वालो को उचित लाभ मिलने की पूर्ण संभावना है |

आर्थिक जीवन Aquarius

वार्षिक राशिफल 2019 के वर्षफल के अनुसार इस वर्ष आपका आर्थिक जीवन उत्कृष्ट रहेगा | आप शानदार जीवन व्यतीत करेंगे | धन आने की गति  बढ़ेगी आमदनी के नये स्त्रोत खुलेंगे , साल की शुरुआत के तीन माह आर्थिक दृष्टि से बहुत ही बढ़िया रहने वाले है | पैतृक संपत्ति के मामले सुलझेंगे | नई पॉपर्टी खरीदने के भी पूर्ण आसार है | कारोबारियों को निवेश से फायदा होगा साल के अंत में सोच समझकर खर्च करें | अनावश्यक खर्चा बढ़ेगा | छोटी बचतों पर विशेष ध्यान दें | निवेश करते समय आवश्यक सावधानी बरतें | साल   मध्य में इवेंट मैनजमेंट , संगीत , मीडिया एवं कला के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी | Aquarius

पारिवारिक जीवन Aquarius

साल 2019 आपके जीवन में नई खुशियाँ लेकर आया है परिवार में मंगल कार्य होंगे अविवाहितों की शादियाँ होगी | घर में नए मेहमान का आगमन होगा | परिवार के सदस्य आपके dissicion में आपका साथ देंगे | माता – पिता का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा भाई – बहनों का ध्यान रखें उनकी जरूरतों का ख्याल रखे , वे आपका सम्मान करेंगे | समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी | साल के मध्य में परिवार में कुछ तनातनी की स्थिति बन सकती है , लेकिन विपरीत परिस्थियों में भी घर के सदस्य आपका पूर्ण साथ देंगे | जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनेंगे | साल के मध्य में बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है | Aquarius

प्रेम प्रसंग एवं वैवाहिक जीवन

राशिफल 2019 अनुसार इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहने वाला है आप में आपसी माधुर्य बढ़ेगा , नजदीकियां बढ़ेगी , अपने जीवन साथी को कहीं घुमाने का भी प्रोग्राम बन सकता है | अविवाहित एवं लीव इन रिलेशनशिप में रहने वाले विवाह के बंधन में बंध सकते है | साल के अंत में विवाह की पूर्ण संभावना है अपने प्यार में पारदर्शिता रखें , साथी से कुछ न छुपाये किसी भी भ्रम की स्थिति में बातचीत कर फैसला लें | Aquarius

स्वास्थ्य की दृष्टि से 

राशिफल 2019 के अनुसार यह वर्ष स्वास्थ्य की दृष्टि से उतार चढ़ाव वाला रहेगा | साल के शुरू में जहाँ पर ऊर्जावान स्वस्थ रहेंगे वहीँ साल के मध्य में मौसमी बीमारियों से ग्रसित रहेंगे | छोटी मोटी बीमारियों से ग्रसित रह सकते है , डायबटीज़ , बी.पी. के मरीज़ विशेष ख्याल रखें क्योंकि छोटी बीमारी कोई बड़ा रूप ले सकती है | अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें , नित्य घूमने जाने की आदत बनाये मांस , मदिरा का सेवन ना करें | इस साल स्किन प्रॉब्लम हो सकती है अत : बासी खाना ना खायें , पेट और रक्त संबंधी बीमारिया हो सकती है जिसका तुरंत इलाज करवाएं | Aquarius

 

उपाय –

1 – पारिवारिक भरण -पोषण के लिए ईमानदारी और मेहनत  कमायें धन का ही उपयोग करें |

2 – शराब एवं मदिरा  दूर रहे | अपने इष्ट देव का ध्यान करें एवं नियमित रूप से पूजा करें |

3 – शनिवार को पीपल के वृक्ष की पूजा विधि विधान से करें |

4 – शनिवार को शनि यन्त्र की प्रतिष्ठा करके प्रतिदिन इस यन्त्र के सामने सरसों के तेल का दीपक लगाएं तथा “ ॐ शं शनिश्चरायै नमः “ मंत्र का जाप करें |

5 – शनिवार को शनि मंदिर में चमेली या सरसों के तेल का दीपक जलायें तथा सरसो के तेल में काले टिल डाल कर शनि देव  अभिशेख करें |

6 – शनिवार को हनुमान जी का पूजन करें |

7 – चमेली के तेल से सिन्दूर का चोला चढायें तथा हनुमान जी के कंधों पर केवड़े के इत्र छिड़के |

8 – शनिवार को अपनी मध्यमा उंगली में शनिदेव का छल्ला धारण करें |

9 – नज़र दोष से बचने के लिए काले घोड़े की नाल को अपने घर के ऊपरी हिस्से  लगावें |

10 – शनिवार को काले वस्त्र , काले उड़द , काले वस्तु , कोयला , सरसों या तिल्ली तेल का दान करें |

11 – बंदरों को काले चने और गुड़ खिलाये |

12 – लाल चन्दन की माला धारण करें |

13 – मछलियों को कला चना खिलाये |

14 – शमी वृक्ष को उगाये , पूजा अर्चना करें , जल चढ़ायें तथा शनिवार दिन श्रवण नक्षत्र में या शनि जयंती के दिन शमी वृक्ष की जड़ को अभिमंत्रित एवं सिद्ध करवा कर काले धागे में डाल कर गले में धारण करें |

15 – अपनी जेब में नीला या काला रुमाल रखें |

16 – कीड़ी नगरा सींचे |

17 – सुबह स्नान करके एक कटोरी में सरसो का तेल लेकर उसमे अपना चेहरा देखें | फिर यह तेल किसी गरीब को दान कर दें |

18 – शिव जी पर गन्ने के रस से अभिशेख करें |

 

Know your today’s Rashiphal here – Click Here

नोट : पंडित एन एम श्रीमाली जी द्वारा दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल प्रदान किया जा रहा है वो भी मुफ्त |  दैनिक , साप्ताहिक , मासिक और वार्षिक राशिफल जानने एवं अपने जीवन से संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु (कुंडली विशलेषण) पंडित एन एम श्रीमाली जी से सम्पर्क करें | What’s app no . 9929391753 , [email protected]

 

CONNECT WITH US AT SOCIAL NETWORK:-

social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com social network panditnmshrimali.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *