AAJ KA RASHIFAL 4 October 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन थोड़ा सा कठिनाइयों से भरा रह सकता है। परंतु आप अपने आपको अगर लक लक्ष्य प्रधान बनाए रखेंगे तो निश्चित रूप से शाम तक अपने लक्ष्य को अर्जित कर ही लेंगे। यानि कि आज के दिन आपको अपने वर्क प्लेस पर फूंक फूंककर कदम रखने होंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद आज के दिन उत्पन्न हो सकते हैं। अतः अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण जरूर रखें। आज के दिन संयमित होकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें और किसी से भी बिना बात ना उलझें। इस राशि के जातकों को मां दुर्गा के भवानी स्वरूप की आराधना करनी चाहिए और पूजा के दौरान मेष राशि के जातक लाल रंग के वस्त्र जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 7 |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अत आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और सफलतादायक रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा, परंतु आज के दिन आपको गलत कर्म नहीं करना है। गलत रास्ते पर नहीं चलना है क्योंकि इसमें आपको नुकसान की स्थितियां अधिक देखने को मिल सकती। आज के दिन रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें। अधूरे पड़े हुए कार्यों को प्रायरिटी से लें और पहले उन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा सा कठिन मेहनत का ही समय है। परंतु परिश्रम का यथेष्ट फल आप जरूर प्राप्त करेंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। वृषभ राशि वाले जातकों को मां दुर्गा के साथ देवी सरस्वती की पूजा आराधना करनी चाहिए। पूजा के दौरान वृषभ राशि के जातकों को सफेद रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 6।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। रोग और शोक दोनों ही आपको परेशान कर सकते हैं। कष्टों का निवारण करने के लिए जरूरी नहीं है कि हम गलत मार्ग पर अग्रेसित होकर अपने कष्टों को दूर करें या फिर बहुत नेगेटिव हो जाएं। आज के दिन जितनी पॉजिटिविटी बनाए रखेंगे उतनी ही आपकी समस्याएं जीवन में कम होती चली जाएगी। आज के दिन सही रास्ते पर चलकर कर्म करने से ही। आपको अपनी मंजिल प्राप्त होगी। अतः गलत मार्ग का चुनाव बिलकुल भी न करें। मिथुन राशि वाले जातकों को देवी मां के रूप भुवनेश्वरी देवी की पूजा आराधना करनी चाहिए और आराधना के दौरान हरे वस्त्र जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 9।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य सुख में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद जरूर होंगे। परंतु समय रहते ही आप अपने संबंधों को पुनः सामान्य कर लेंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार में थोड़ा सा स्ट्रगल का है। अतः नए व्यापार नए काम की शुरुआत से बचें। नया प्रोजेक्ट भी शुरू न करें जो पेंडिंग पड़े हुए प्रोजेक्ट हैं उन्हीं को देखें और उन्हीं को पूरा करने का प्रयास करें। कर्क राशि वाले जातकों को मां दुर्गा के भैरव स्वरूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। पूजा के समय सफेद वस्त्र जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 7।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए स्वास्थ संबंधी समस्याओं को ला सकता है। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। कर्ज की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अतः कर्ज की स्थितियों से निकलने के लिए प्रयास रत रहने का आपको रहने की बहुत अधिक आपको आवश्यकता रहेगी। आज के दिन जो भी डिसीजन सोच समझ कर अपने डिसीजंस में आगे बढ़ने का प्रयास करें। सिंह राशि वाले जातक चंद्रघंटा मां की पूर्ण पूजा आराधना करें और उन्हें गुलाबी या हल्के लाल रंग के पुष्प जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहेगा। काम में दिक्कत जरूर आएगी, पर आप अपनी मेहनत के दम पर सफलता जरूर अर्जित करेंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन संभलकर रहने का है। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। लव रिलेशनशिप में थोड़ा सा संभलकर रहें। ब्रेकअप होने की संभावना है। कन्या राशि वाले जातकों को मां दुर्गा के इस स्कंदमाता स्वरूप की पूजा आराधना करनी चाहिए और तुलसी की माला से देवी मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। कन्या राशि वालों के लिए ये लाभप्रद रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन फाइनैंशली आपके स्ट्रगल को दूर कर देगा। आज के दिन जो कार्य आपके अधूरे रह गए थे, वह कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। काम में सारी दिक्कतें बाधाएं खत्म होती हुई दिखाई देंगी। आज के दिन जो मन में आप के है उस भावों को अपने परिवार के सामने व्यक्त कर देना ही आपके लिए ठीक रहेगा। देवी मां की आराधना के साथ तुला राशि वाले जातकों को मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करनी चाहिए। पूजा के दौरान माता को सफेद फूल जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। पराक्रम में भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ कठिनाई से अपने कार्य को पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आपके परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है और विद्यार्थी वर्ग के लिए एकाग्रता आज के दिन अति आवश्यक पढ़ाई में रहेगी। इस राशि के लोग देवी कालरात्रि की पूजा आराधना करें और पूजा के दौरान लाल वस्त्र धारण कर मां को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद बड़े हो सकते हैं। अत ऐसे विवादों को उठाने का प्रयास बिल्कुल भी न करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए काम अटक सकते हैं। अत आज के दिन अपने कार्यों में थोड़ा सा सजगता आपको दिखानी चाहिए। आज के दिन जो भी काम करें थोड़ा सा प्रण लेकर उन कार्यों में आगे बढ़ें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में कुछ कठिनाइयों का सामना आज के दिन करना पड़ सकता है, परंतु आपके टीचर और पैरेंट्स की सहायता से जल्दी ही आप अपने डाउट्स क्लीयर करेंगे। धनु राशि वाले जातकों को देवी के मातंगी स्वरूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। पीले वस्त्र पहन कर मां को हल्दी आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 9।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा भ्रमित होने का है। थोड़ा अनायास डर स्ट्रेट पार्टनर्स की वजह से परिवार में कलह का वातावरण प्रोफेशनल लाइफ में भी दूसरों से झगड़े कर लेना ऐसी प्रवृति आपमें हो सकती है। अतः अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। आज के दिवस में किसी के साथ भी न उलझें। हो सके तो मौन रहकर अपने कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें। तभी आपके काम पूर्ण हो पाएंगे। आज दिन भक्तिभाव से भरे रहेंगे और आध्यात्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी। मकर राशि वाले जातकों को मां शारदा देवी की पूजा आराधना करनी चाहिए। आसमानी रंग के आसन पर बैठ कर नीले पुष्प महादेव की पूजा में जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 5।
कुंभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कर्ज की स्थितियों से भरा हो सकता है। हालांकि आप अपने बजट को मैनेज जरूर कर लेंगे। आज के दिन व्यापारी वर्ग को विदेशों से नुकसान की संभावना बनी हुई है। नौकरीपेशा लोग अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल नहीं बैठा पाएंगे, जिससे बॉस से आपको डांट सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। कुंभ राशि वाले जातकों को देवी मां के कल रात्रि के स्वरूप की पूजा आराधना करनी चाहिए। नीले रंग के आसन पर बैठकर देवी मां को नीले पुष्प जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 3।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आकस्मिक धन लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। हालांकि कुछ काम आपके अटक सकते हैं परन्तु अंतत आप अपने सभी कार्यो को पूर्ण कर रिलैक्स होते हुए दिखाई देंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वहीं आकस्मिक कार्य आप के लिए सर्वथा सहायक आज के दिन सिद्ध होंगे। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर जाएगा। इस राशि के लोग देवी गौरी की पूजा आराधना करें और हल्दी की माला से बगलामुखी या दुर्गाजी के कोई भी मंत्र का जाप कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा 2 |