AAJ KA RASHIFAL 9 May 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। यानी आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यवर्धक रहेगा। काम बनते चले जाएंगे। कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएंगी और जॉब से जुडे हुए लोगों को यानि कर्मचारियों को अपने अधिकारियों का प्रशिक्षण आज के दिन प्राप्त होगा। वहीं आपकी इच्छाएँ आज के दिन पूर्ण होंगी। घर में कम से कम घी का दीपक शाम को जरूर जलाएं।
शुभ रंग – जामुनी
शुभ अंक – तीन।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पंचम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए यात्राओं से भरा रहेगा। यात्रा आपके लिए सुखद। और मंगलमय रहेगी। आज के दिन आपके काम बनते चले जाएंगे। कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां भी समाप्त होंगी, परंतु अति भावुकता में आकर कोई भी डिसीजन आप न लें और आलस्य को त्यागकर अपने कार्यों में मन लगाने का प्रयास करें। दरवाजे पर लाल पीले खुशबूदार फूलों के पौधे जरूर लगाएं।
शुभ रंग – पीच।
शुभ अंक – छह।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके जीवन साथी के साथ आपकी ट्यूनिंग को और अधिक बेहतर करेगा। वही व्यापार में आप कुछ नई दिशा में काम करने का प्रयास करेंगे। नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे जिसका लाभ आपको भविष्य में जरुर देखने को मिलेगा। आज के दिन अपने आलस्य को त्याग कर सफलता को सुनिश्चित जरुर करें। आज आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। पीपल के वृक्ष को प्रतिदिन जल मिश्रित दूध से जरूर सींचे।
शुभ रंग – हल्का हरा
शुभ अंक – नौ।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए स्वास्थ संबंधी समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है। थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। आज के दिन कोई भी दूरगामी यात्रा से आपको बचना होगा। रुपए पैसे से संबंधित मामलों में थोड़ा सा तोल मोल कर आगे बढ़ें। आज के दिन सहकर्मियों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं गलत मित्रों की संगति आपके जीवन से समाप्त हो जाएगी। घर में बड़ी बुजुर्ग, महिलाओं जैसे दादी, माँ, चाची, बुआ आदि को समुचित सम्मान दें। उनकी सेवा करें और उन्हें प्रसन्न रखें।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – आठ।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए विशेष लाभ की परिस्थितयां लेकर आएगा। पढ़ाई में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। लक्ष्य प्रधान शिक्षा से आप बड़ी सफलता आज के दिन हासिल करेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा और धार्मिक नॉवल्स को पढ़ने में आपकी रूचि आज के दिन बढ़ेगी। भाग्य भी आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे। दूध से भरी बोतल मनोकामना सहित एकांत स्थान में जमीन में जरूर गाड़े।
शुभ रंग – बैंगनी
शुभ अंक – पाँच।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन आपको बहुत ज्यादा सावधानी के साथ आगे बढना है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम काज में कुछ परेशानी आ सकती है। मई भूमि भवन, वाहन जैसे सुखों में कमी भी आ सकती है। आज के दिन किसान वर्ग जो कि खेती बाड़ी से अपना जीवन चलाते हैं, उनको अधिक मसक्कत और प्रयास अपने कार्यों में सफल होने के करने होंगे। अपने वेतन का एक निश्चित अंश पहले निकालकर तिजोरी लॉकर या फिर पर्स में जरूर रखें, उसे खर्च न करें।
शुभ रंग – रॉयल ब्लू।
शुभ अंक – पाँच
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए हर कार्य को सिद्ध करने का रहेगा। कामों में सारी दिक्कतें और परेशानियां समाप्त हो जाएगी। आज के दिन आप एक दृढ़ निश्चय से आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता को अर्जित करेंगे। वर्क प्लेस पर कुछ बड़ी अपॉर्च्युनिटी आज आपका वेट कर रही है। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को आज के दिन एप्रिसिएशन प्राप्त होगा। लहसुनिया जड़ित अंगूठी मध्यमा अंगुली में जरूर धारण करें।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – दो
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन परिवार में आर्थिक समस्याओं को दूर कर देगा। घर की महिलाओं को आप प्रसन्न करने के लिए उनको क्या दिला सकते हैं। आज के दिन आपके कुटुम्ब में मान सम्मान में बढोतरी होगी। मई किसान वर्ग को खेती बाड़ी में विशेष लाभ की परिस्थितियां इस राशिवालों को जरूर देखने को मिलेगी। आज के दिन यात्राएं, सुखद और मंगल में रहने वाली है। कुछ काम आपके अधूरे रह सकते हैं जो कि आज नहीं तो कल जरूर पूरे हो जाएंगे। रात को सोते समय पांच कागजी बादाम को सिरहाने जरूर रखें और दूसरे दिन उसे देव मंदिर में दान कर दें।
शुभ रंग – क्रीम
शुभ अंक – चार।
धनु राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे तो आज के दिन कन्फ्यूजन से बाहर निकले अपने निर्णय क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। किसी डिसीजन में प्रॉब्लम आए तो अपने परिवार की सहायता आज के दिन आपको जरूर लेनी चाहिए। आज के दिन आपके काम बनते चले जाएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। बब्याल में आपके कार्यों को सराहा जाएगा। दादा दादी का आशीर्वाद आज के दिन आपको प्राप्त होगा। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी जो बैंकिंग सेक्टर से संबंधित तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और उत्तम सफलता से भरा रहेगा। घर में सदैव किसी ढक्कन दार पात्र में गंगा जल अवश्य रखें।
शुभ रंग – बादामी
शुभ अंक – सात
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करके चलें। आज के दिन आपके वर्क प्लेस के चेंज होने की संभावना है। जॉब स्विच करने के योग बने हुए हैं। आज के दिन पिता का साथ और सानिध्य प्राप्त होगा। मां के स्वास्थ को लेकर चिंता भी हो सकती है। हनुमान जी के मंदिर में जाकर लाल रंग की मिठाई मंगलवार को जरुर अर्पित करें और प्रशाद बांट दें।
शुभ रंग – सिल्वर
शुभ अंक – छह।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन उत्तम लाभ की स्थितियां आपके जीवन में लेकर आएगा। रिस्की कामों से आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। वहीं परिवार का सहयोग भी मिलेगा। भाई बहनों की मदद से आप कोई बड़े संकट से निकल पाएंगे। अगर पैतृक व्यवसाय साथ करते हैं तो आज अपने व्यवसाय की नई ब्रांच खोलते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगो को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के पूर्ण योग हैं और अगर लव रिलेशनशिप में हैं तो आज के दिन आपको अपना लवन मिल जाएगा। चांदी का कड़ा बनवाकर उसमें ताम्बे की नौ नौ कीलें जरूर लगवायें और मंगलवार को विधि पूर्वक अपने दाहिने हाथ में पहन लें।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – दो
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन काम की अधिकता के कारण थोड़ा सा थका देने वाला रहेगा। परन्तु आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी क्योंकि आज आप काम में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थी वर्ग का परिणाम उसके मनोनुकूल रहने से उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी और आज के दिन नई प्रॉपर्टी की खरीददारी के योग बन रहे हैं। घर में गाय पालें और यथा संभव सदैव उसकी सेवा जरूर करें। गाय अगर काले रंग की हो तो वो बहुत ही अच्छा रहेगा।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – एक
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali